Blog

  • Apple आज launch करेगा नया iPhone, अब तक का सबसे सस्ता फोन होगा

    Apple आज launch करेगा नया iPhone, अब तक का सबसे सस्ता फोन होगा

    टेकः एपल आज अपना सबसे सस्ता नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ‘आईफोन SE 4’ हो सकता है। कंपनी के CEO टिम कुक ने X पोस्ट में लॉन्च इवेंट की जानकारी दी। उनकी ओर से शेयर वीडियो में सिल्वर रंग का एपल लोगों दिख रहा है। कुक ने पोस्ट में लिखा कि नए फैमिली मेंबर से मिलने के लिए तैयार हो जाइए।

    पिछली 4-5 लॉन्चिंग के मुकाबले यह कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईफोन SE 4 की कीमत 499 डॉलर (करीब 43,000 रुपए) के करीब हो सकती है। इस इवेंट में कंपनी नए पावर बीट्स प्रो 2 ईयर बड्स, M4 मैकबुक एयर, M3 आईपैड एयर और 11वीं जनरेशन का आईपैड भी लॉन्च कर सकती है।

    यह सस्ता आईफोन बायोनिक A18 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारा जा सकता है, आईफोन 16 में भी बायोनिक A18 चिपसेट दिया गया है, जो स्मूद और फास्ट काम करता है। आईफोन 16 सीरीज की ही तरह ही आईफोन SE 4 में 8GB RAM देखने को मिल सकती है। इसे एपल इंटेलिजेंस तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। इस कॉम्पैक्ट आईफोन में OLED पैनल पर बनी 6.1-इंच डिस्प्ले मिल सकता है, जो इससे पहले लॉन्च SE 3 के मुकाबले बड़ा होगा। आईफोन SE 3 में कंपनी ने 4.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया था। आईफोन SE 4 में फोटोग्राफी के लिए 48MP सिंगल कैमरा दिया जा सकता है, जो मोबाइल के बैक पैनल पर फ्लैश लाइट के साथ फिट होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

  • Jalandhar News: इस मामले को लेकर महिला ने लगाई खुद को आग, वीडियो वायरल

    Jalandhar News: इस मामले को लेकर महिला ने लगाई खुद को आग, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: थाना मकसूदां के अधीन आते गांव ईसपुर में महिला ने खुद को आग लगा ली। मिली जानकारी के अनुसार महिला का काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसके चलते महिला ने सुए के किनारे खड़ी होकर खुद को आग लगा ली और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महिला की पहचान सुरजीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से जमीनी विवाद को लेकर परेशान चल रही सुरजीत कौर खेतों में गई और वहां पर सुए के पास खड़े होकर उसने खुद को आग लगा ली। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई। इस दौरान महिला ने खेतों में पड़ी मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग और तेज होनी शुरू हो गई। जिसके बाद महिला ने पानी से भरे सुए में छलांग लगाकर आग बुझाई। घायल सुरजीत कौर को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के प्रभारी बलबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा है, जहां दोनों पक्ष जमीन अपनी-अपनी बता रहे थे। महिला सुरजीत कौर ने बताया कि उसकी जमीन में हिस्सा बनता है जो उसे नहीं मिल रहा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के करनैल सिंह जबरदस्ती 6 से 7 दिन पहले जमीन पर ट्रैक्टर लेकर जमीन को बीजने के लिए अपने साथियों सहित आया था। महिला का आरोप है कि इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। जिसके चलते अब सुरजीत कौर ने परेशान होकर खुद को आग लगा ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला गरमाता देखकर थाना मकसूदां की पुलिस ने 6 से 7 युवकों को राऊंडअप किया है, लेकिन पुलिस ने इस बारे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।
  • Jalandhar News: भतीजे ने चाचा पर तेजधार हथियार से किया हमला, मौत

    Jalandhar News: भतीजे ने चाचा पर तेजधार हथियार से किया हमला, मौत

    शाहकोटः घरेलू विवाद के चलते भतीजे ने अपने चाचा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे चाचा की अस्पताल में मौत हो गई। घटना गांव शेखेवाल की है। रात 9 बजे भतीजे और चाचा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से मेें आए भतीजे ने तेजधार हथियार से चाचा पर वार किया, जिससे चाचा के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं। तुरंत परिजनों और लोगों ने घायल चाचा को शाहकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होते देख जालंधर के एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंदरजीत सिंह (45) पुत्र साधू सिंह निवासी शेखेवाल के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और एस.एच.ओ. बलविन्द्र सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे। एसएचओ भुल्लर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: परिवार को अंधविश्वास में फंसाने के शक में व्यक्ति ने बाबा से की मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवार को अंधविश्वास में फंसाने के शक में व्यक्ति ने बाबा से की मारपीट, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव कुलिया में कुछ लोगों द्वारा एक बाबा को घेरकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप था कि बाबा उनके घर में दरार डाल रहा है जिसके चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में बाबा को गंभीर चोटें आईं जिसके चलते उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल दीनानगर में भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी देते हुए सरवन कुमार ने बताया कि उसके घर पर एक बाबा आए थे जिनको वो मानता है। जब वो वापस जा रहा था तो उसके चाचा मोहन लाल ने घर से कुछ दूरी पर बाबा को घेर लिया और पहले तो उसे भला बुरा कहा और फिर उसे पीटना शुरू कर दिया। मोहन लाल के साथ परिवार के दो और लोग भी थे और जब उसने और उसकी बहन ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सरवन का कहना है कि चाचा मोहन लाल उससे रंजिश रखता है और इसी वजह से उसने बाबा के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि वो प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं।

    उधर, मोहन लाल ने माना कि उन्होंने बाबा के साथ मारपीट की है। उसका कहना है कि मारपीट की वजह ये थी कि इस बाबा ने दोनों परिवारों के बीच दरार डाल दी थी। मोहन के मुताबिक उसका भाई जो सरवन का पिता है पिछले दिनों काफी बीमार था और सरवन उसका इलाज करवाने की बजाय इस बाबा से धागा करवा रहा था और इलाज भी ठीक से नहीं हो रहा था। ठीक से इलाज न होने के चलते एक माह पूर्व उसके भाई की मौत हो गई और इस बाबा ने उन्हें भ्रम में डालकर यह कह दिया कि उनके पिता पर हमने जादू-टोना किया है और उसके पिता को मरवाने वाले हम हैं।

    मोहन का कहना है कि बाबा की नीयत ठीक नहीं थी और इसी के चलते जब उसने बाबा को आज रुकने के लिए कहा तो उसने पहले हमला कर दिया जिसके जवाब में मारपीट शुरू हो गई। उधर, सिविल अस्पताल दीनानगर के सरकारी डॉक्टर ने बताया कि बाबा को गंभीर चोटें आई है, जिसका इलाज किया जा रहा है।

  • Jalandhar News: Punjabi Singer Jasmine Sandlas के खिलाफ एडवोकेट ने दी शिकायत, देखे VIDEO

    Jalandhar News: Punjabi Singer Jasmine Sandlas के खिलाफ एडवोकेट ने दी शिकायत, देखे VIDEO

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायिका जैस्मीन कौर सैंडलस को लेकर हाईकोर्ट के एडवोकेट ने कमिश्नरेट जालंधर पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पंजाबी गायिका जैस्मीन कौर सैंडलस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मामले की जानकारी देते हुए सुनील मल्लन ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर जैस्मीन कौर सैंडलस का एक वीडियो देखा था, जिसमें गायिका ने गलत शब्दावली प्रयोग किया था। इस मामले को लेकर एडवोकेट ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शिकायत भेज दी है। एडवोकेट ने कहा कि पुलिस को 4 दिन पहले शिकायत दी है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई सख्त एक्शन नहीं लिया। पुलिस पर सवालियां निशान उठाते हुए एडवोकेट ने कहा कि कई शिकायतें पहले भी कई गायकों के खिलाफ दे चुके है। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला सहित कई गायकों के खिलाफ शिकायतों को लेकर जिक्र भी एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा कि कानून के हाथ काफी लंबे है, अगर पुलिस ने इस मामले में सख्ती से एक्शन नहीं लिया तो वह पुलिस के खिलाफ कोर्ट में एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि गायकों द्वारा गलत शब्दावली का प्रयोग करने युवाओं के लिए गलत मैसेज मिलता है। एडवोकेट ने कहा कि जिस तरह से हम अपना दसवंत निकालते है, उसी तरह से समाज में अच्छा मैसेज लोगों तक पहुंचाना भी हमारा ही काम है, जिससे युवाओं को अच्छे मार्ग की ओर ले जाया जा सके।
  • Jalandhar News: Bank Manager और आढ़तिए पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    Jalandhar News: Bank Manager और आढ़तिए पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    फगवाड़ाः खाता खुलवाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने बैंक मैनेजर  और आढ़तिए के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि शिकायतकर्ता जसबीर सिंह निवासी रेलवे रोड, जो एक व्यापारी है ने शिकायत दी कि उसकी बैंक ऑफ इंडिया की फगवाड़ा शाखा के मैनेजर निर्मल सिंह से अच्छी जान-पहचान थी। मैनेजर ने उसे बैंक में खाता खुलवाने और उसका पैसा किसी अच्छी सरकारी योजना में निवेश कर लाभ पहुंचाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद वह उसके भरोसे में आ गया और उसने अलग-अलग तारीखों में उसे लाखों रुपए दे दिए। लेकिन काफी समय बाद न तो उसने खाता खोला ना ही पैसे कहीं निवेश किया।

    जब उसने बैंक मैनेजर से कागजात की मांग की, तो वह आना-कानी करने लगा। जोर डाला तो उसने एक आढ़ती के कागजात उसे सौंप दिए। पैसे की मांग की, तो उसने आढ़तिए के चेक उसे दे दिए, जो पास नहीं हुए। वह पिछले 2 वर्षों से अपने पैसे की मांग कर रहा है, लेकिन उसने कोई राशि वापस नहीं की है। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने इस संबंध में डीआईजी जालंधर रेंज को शिकायत की जिसकी जांच के दौरान बैंक मैनेजर निर्मल सिंह फगवाड़ा और आढ़ती दविंदर सिंह निवासी सलारपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: NDRF की महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: NDRF की महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः लाडोवाल स्थित एक NDRF हेडक्वाटर में महिला लेडी कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला का फंदे से लटकता शव मिला। मृतिका की पहचान 25 वर्षीय सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है।मामला संदिग्ध होने के कारण थाना लाडोवाल की पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल ने पंखे के साथ चुन्नरी बांध कर फंदा लगाया है।

    मिली जानकारी मुताबिक घटना का उस समय पता चला जब महिला ड्यूटी पर नहीं पहुंची, तो उसके सीनियर अधिकारी उसके कमरे में उसे देखने पहुंचे। काफी समय तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद अधिकारियों ने धक्का मारकर दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हो हुए। अधिकारियों ने देखा कि लेडी कांस्टेबल पंखे के साथ चुनरी के सहारे फंदा लगा लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत थाना लाडोवाल की पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा उसके परिजनों को सूचना दी। आज परिजनों के आने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। ASI मेजर सिंह के अनुसार मृतका मानसा के गांव छब्बर की रहने वाली है। वह 7 सितंबर 2024 को लुधियाना में NDRF हेड क्वार्टर में ड्यूटी पर आई थी।

    जहां उसने कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जांच अधिकारी के अनुसार फिलहाल उन्हें मृतका के कमरे व शव के आसपास किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिससे उसकी मौत के कारणों का पता चल सके। आज बुधवार को मृतका के परिजनों के आने के पश्चात बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Stock market: Sensex में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट, Pharma Sector में बिकवाली

    Stock market: Sensex में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट, Pharma Sector में बिकवाली

    बिजनेसः सेंसेक्स बुधवार को निगेटिव में खुला। 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है, ये 22,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कारोबारी सत्र के दौरान इंडियन ओवरसीज बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, सेलो वर्ल्ड, आरबीएम इंफ्राकॉन, भारती एयरटेल, वोलर कार, पीएस राज स्टील्स और मैक्सवोल्ट एनर्जी इंडस्ट्रीज के शेयर फोकस में हैं. वहीं, सबसे ज्यादा बिकवाली फार्मा सेक्टर के शेयरों में देखने को मिल रही है।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.81% की गिरावट है। एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 1.93% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.50% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.54% की तेजी है। 18 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,786.56 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 3,072.19 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

  • Jalandhar News: Activa और Bike की टक्कर में एक की मौत

    Jalandhar News: Activa और Bike की टक्कर में एक की मौत

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट चौक के पास एक्टिवा और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरनाला निवासी यादविंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक यादविंदर सिंह बरनाला से मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त को मिलने गुरदासपुर गया था और वह वहां से वापस लौट रहा था तो पठानकोट चौक के पास एक्टिवा के साथ उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।

    लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। स्कूटी चालक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: Main Road पर अनियंत्रित होकर पलटी कार

    Jalandhar News: Main Road पर अनियंत्रित होकर पलटी कार

    जालंधर, ENS: जंडियाला से जालंधर मुख्य मार्ग पर गांव कंगनीवाल में सुबह 3 बजे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने के बाद सड़क के पास खाली जगह पर गिरी इससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान नूरमहल निवासी कार चालक कार्तिक के मामूली चोटें आई।

    घटनास्थल से निकल रहे लोगों ने हादसे की सूचना जंडियाला पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुलजार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे कार चालक कार्तिक जालंधर से नूरमहल लौट रहा था कि अचानक कार खाई में पलट गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जन हानि नहीं हुई।