Blog

  • Punjab News: चेकिंग करने गए लाइनमैन को पीटा, वीडियो वायरल

    Punjab News: चेकिंग करने गए लाइनमैन को पीटा, वीडियो वायरल

    बठिंडाः बिजली चोरी की शिकायत के बाद छापेमारी करने गए पॉवरकाम के लाइनमैन को पीटने की वीडियो सामने आई है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग में पेस्को के सहायक लाइनमैन सतबीर सिंह के साथ एक व्यक्ति ने बंधक बनाकर मारपीट की। घायल अवस्था में उसको पहले गोनियाना मंडी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, मगर वहां से उसको बठिंडा रेफर कर दिया।

    बिजली चोरी करने वाले व्यक्ति ने मारपीट की वीडियो भी बनवाई, जिसमें बिजली कर्मी से माफी मांगने के लिए कहा गया है।अस्पताल में उपचाराधीन सहायक लाइनमैन सतबीर सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर चार में एक व्यक्ति ने अपने घर के अंदर डेडबोल्ट लगा रखा है। जब वह इसकी जांच करने गया और वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीन कर तोड़ दिया और दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि तुम कौन होते हो घर में घुसने वाले।

    इसके बाद जब वह बाहर भागने लगा तो उसने अपने साथी से दरवाजा बंद करने को कहा। दरवाजा बंद करने के बाद उसने डंडों से बुरी तरह पीटा, गालियां दीं और कहा कि वह उसको ऐसे ही बंद करके रखेगा। बाद में उसने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। इस मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मोहनदीप सिंह बंगी व जूनियर इंजीनियर सूरजभान ने उसके चंगुल से छुड़ाया और सिविल अस्पताल गोनियाना में भर्ती कराया, जिसके बाद डाक्टर ने बठिंडा रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरी पुलिस, नशा बेचने को लेकर सरपंच और लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरी पुलिस, नशा बेचने को लेकर सरपंच और लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में नशे के खिलाफ सख्ती से पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद नशा बिकने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं गांव वासियों ने पुलिस पर नशे में लिप्त लोगों से पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए है। ताजा मामला नंगल सलेमपुर रोड़ पर नूरपुर में स्थित ढिल्लों कालोनी से सामने आया है। जहां महिला के साथ गांव वासियों का झगड़ा हो गया। दरअसल, नंगल सलेमपुर के सरपंच भारती सहित गांव वासियों ने आरोप लगाए है कि कई सालों से नशा तस्करी का काम चल रहा है। पहले डोडे बेचे जाते थे, लेकिन अब चिट्टा बेचने और जिस्मफिरोशी का धंधा हो रहा है।

    इस मामले में कई बार पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि थाना मकसूदा की पुलिस तस्करों से महीना लेती है, जिसके कारण सरेआम नशे का कारोबार गांव में चल रहा है। घटना की सूचना आज फिर से पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची। पीसीआर टीम का कहना है कि लड़ाई झगड़े की उन्हें सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि नशे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। काल्पनिक नाम सोनिया पर नशे बेचने और जिस्मफिरोशी के आरोप गांव वासियों ने लगाए है।

    गांव वासियों को सरपंच का कहना है कि महिला का पति जेल में बंद है और महिला द्वारा सरेआम नशा और जिस्मफिरोशी का कारोबार किया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर थाना मकसूदा की पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि हाल ही में सीएम भगवंत मान ने नशा बेचने और रिश्वत के मामले को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए थे, लेकिन उसके बाद एक बार फिर से गांव वासियों द्वारा सरेआम नशा बेचने के मामले में थाना मकसूदा की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसके चलते थाना मकसूदा की पुलिस विवादों में घिर गई है।

     

  • खेलते-खेलते कुएं में गिरा बच्चा, दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    खेलते-खेलते कुएं में गिरा बच्चा, दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    उदयपुरः यहां के कुराबड़ थाना क्षेत्र में बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते वह अचानक कुएं में गिर गया था। थाने के एएसआई सुखदेव सिहाग ने बताया कि हादसे में 10 वर्षीय लोगर लाल पिता जेता रावत की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक, ​नाबालिग लोगर लाल (10) निवासी रामज पंचायत के रीगणिया फला, बीती शाम करीब 5 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर आया था और बैग रखकर घर से निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। ऐसे ​में परिजनों को चिंता होने लगी। देर शाम तक परिजन इधर-उधर तलाशते रहे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। इस दौरान तलाश करने पर नाबालिग का शव देर रात भंवरलाल पिता कालू रावत के खेत में बिना मुंडेर के कुएं में पड़ा हुआ मिला। कुएं में पानी था जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से नाबालिग के शव को बाहर निकाला गया और कुराबड़ सरकारी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा जिसके बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
  • Punjab News: अवैध माइनिंग करने वालों पर डीएसपी और नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध माइनिंग करने वालों पर डीएसपी और नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    पठानकोटः जहां एक तरफ सरकार की ओर से अवैध माइनिंग रोकने के लिए कई तरह के यत्न किए जा रहे हैं। इसी के चलते पठानकोट में भारत-पाक सीमा के साथ लगते नरोट जैमल सिंह में पड़ते रावी दरिया में कुछ लोगों की ओर से माइनिंग की जा रही थी जिसकी जानकारी जैसे ही प्रशासन को मिली तो मौके पर पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट पहुंची जिनके आने से पहले ही कुछ ट्रक ड्राइवर यां तो ट्रक सहित मौके से फरार हो गए थे या फिर कुछ ड्राइवर गाड़ियों को छोड़कर मौके से भाग गए।

    चाहे माइनिंग विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि 3 मीटर से ज्यादा माइनिंग नहीं की जा सकती चाहे वो लीगल खड्ड ही क्यों न हो, लेकिन यहां पर कई मीटर नजायज माइनिंग की जा रही थी, जहां पर ट्रक और जेसीबी लगातार माइनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

    इस बारे में मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट जसपाल सिंह व डीएसपी सुखजिंदर कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां पर माइनिंग की जा रही है जिसके चलते हम मौके पर पहुंचे हैं जहां पर 2 जेसीबी व 5 ट्रक खड़े मिले, लेकिन यहां पर हो रही माइनिंग कितनी जायज है इसकी जानकारी माइनिंग विभाग ही दे सकता है। वही माइनिंग विवाग के अधिकारी इस पूरे मामले में टालमटोल करते हुए ही नजर आए ओर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे सके।

  • Jalandhar News: किसानों ने घेरा Agent का घर; लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किसानों ने घेरा Agent का घर; लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोहिया के गांव फतेहपुर भगवां में किसानों ने एक एजेंट के घर का घेराव कर पक्का धरना लगा दिया। जिसके बाद किसानों ने जमकर नारेबाजी की। जानकारी अनुसार एटेंज की ओर से एक युवक को बाहर भेजने का झूठा वादा कर 26 लाख रुपए हड़पने के आरोप है। जानकारी अनुसार पीड़ित हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा अमरीका जाना चाहता था। जिसके लिए उन्होंने गांव के ही एक एजेंट से संपर्क किया। जिसने बेटे को विश्वास में लेते हुए 26 लाख रुपए ले लिए और गुमराह करते हुए गुरजीत सिंह को दुबई भेज दिया।

    जिसके बाद गुरजीत 6 महीने के बाद वापस आ गया। जिसके बाद एजेंस से पैसे वापस करने को कहा, लेकिन वह हर बार टालमटोल करने लगा। जिसके बाद बेटा काफी परेशान रहने लगा, एक दिन बेटे ने डिप्रेशन का शिकार होकर जहरीली चीज निगलकर आत्महत्या कर ली। आज मजबूरन उन्हें किसान संघर्ष कमेटी की मदद के साथ एजेंट के खिलाफ धरना लगाना पड़ रहा है। पीड़ित पिता ने बताया कि एजेंट ने सारे पैसे वापस करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक सिर्फ 2 लाख रुपए ही दिए है। किसानों का कहना है कि जब तक एजेंट परिवार के सभी पैसे वापस नहीं करता उनका धरना जारी रहेगा।

  • Punjab News: पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 6 माह का बच्चा किया चोरी, गिरफ्तार

    Punjab News: पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 6 माह का बच्चा किया चोरी, गिरफ्तार

    पटियालाः जिले में पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 6 माह का बच्चा चोरी कर लिया। हालांकि इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ में चौकाने वाली वजह सामने आई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि 10 साल से शादीशुदा बेटी का कोई बच्चा नहीं था, यह देख पिता अपराध की राह पर चल पड़ा। पटियाला में पिता ने निसंतान बेटी के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर 15 फरवरी को माता-पिता के साथ सड़क किनारे झुग्गी में सो रहे 6 महीने का बच्चा चोरी कर लिया। इसके बाद इस चोरी के बच्चे को बेटी को बुलाकर सौंप दिया।

    महिला दो दिन से इस बच्चे को संभाल रही थी, जिसे बोला गया कि जानकार का बच्चा है। बच्चे की असलियत उस समय पता चली जब पुलिस इसे तलाशते हुए घर तक पहुंची। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि बच्चा माता-पिता को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी बेटी का पिता बिट्टू निवासी धर्मपुरा बाजार मौजूदा निवासी अनाज मंडी सरहिंद रोड और उसके दोस्त पप्पू निवासी भादसों रोड झुग्गियां गांव जस्सोवाल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी को बिट्टू ने 50 हजार रुपये देने का लालच देकर अपने साथ मिलाया था।

  • बड़ा झटकाः दिग्गज कांग्रेस नेता के करीबी व मेयर उम्मीदवार BJP में हुआ शामिल

    बड़ा झटकाः दिग्गज कांग्रेस नेता के करीबी व मेयर उम्मीदवार BJP में हुआ शामिल

    हिसारः कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दअरसल, निकाय चुनाव के बीच मेयर पद के उम्मीदवार ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। हिसार से कांग्रेस के नेता रामनिवास राड़ा ने बुधवार सुबह चंडीगढ़ में भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी में शामिल होने पर रामनिवास का स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार रामनिवास राड़ा सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के करीबी राड़ा कांग्रेस पार्टी से मेयर का टिकट मांग रहे थे। जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

    आज वह अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा उम्मीदवार प्रवीन पोपली को समर्थन देंगे। एक दिन पहले भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने उन्हें पार्टी से निकालने की चेतावनी दी थी। राड़ा के भाजपा जॉइन करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि रामनिवास राड़ा को हमने विश्वास जताकर विधानसभा का टिकट दिया था, लेकिन वह हार गए। जब पार्टी को संघर्ष करना था, उन दिनों में वह राज के साथ चले गए। ऐसे नेता अगर जाते हैं तो जाएं। इनके रहने से भी पार्टी का कोई भला नहीं होता। जहां तक मनाने की बात है, इन्होंने पार्टी को न तो इस्तीफा दिया और न ही जानकारी। ऐसे में BJP जॉइन के बाद मनाने का समय अब निकल गया है।

    मेयर टिकट न मिलने से नाराज होकर 16 फरवरी को राड़ा ने हिसार में अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई थी। तभी से चर्चा थी कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिसार आए थे, लेकिन राड़ा को मनाने की कोशिश नहीं की गई। जब हुड्‌डा से रामनिवास राड़ा के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने राड़ा को पार्टी से निकालने की चेतावनी दी। रामनिवास राड़ा ने निकाय चुनाव के ऐलान से एक महीना पहले ही हिसार से मेयर का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। वह कांग्रेस और भाजपा दोनों से टिकट की कोशिश कर रहे थे। जब भाजपा ने मेयर उम्मीदवार के लिए आवेदन मांगे तो राड़ा ने भी टिकट के लिए आवेदन किया था। तब चर्चा थी कि हिसार से पूर्व भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने राड़ा की पैरवी की थी।

    हालांकि, राड़ा को न कांग्रेस से टिकट मिला और न ही भाजपा से। कांग्रेस ने कृष्ण सिंगला को उम्मीदवार बना दिया और भाजपा ने प्रवीन पोपली को। इसके बाद नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन राड़ा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिया।

  • महिला पावरलिफ्टिंग की National Champion के साथ Practice दौरान हुआ भयानक हादसा, मौत

    महिला पावरलिफ्टिंग की National Champion के साथ Practice दौरान हुआ भयानक हादसा, मौत

    बीकानेरः महिला पावर लिफ्टर यष्टिका आचार्य की जिम में प्रैक्टिस करते हुए मौत हो गई। गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयर की गर्दन 270 किलो की रॉड गिरने से टूट गई। हादसे के तुरंत बाद उन्हें जिम में ही फर्स्ट-ऐड देने की भी कोशिश की गई। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    हादसा मंगलवार शाम करीब 7 बजे नया शहर थाना इलाके की जिम का है। जानकारी के अनुसार आचार्य चौक की रहने वाली यष्टिका आचार्य (17) रोजाना की तरह कोच की मौजूदगी में प्रैक्टिस कर रही थीं। अचानक ही वेट उनकी गर्दन पर गिर गया। वहां मौजूद दूसरे प्लेयर्स ने वेट को उनके ऊपर से हटाया। घटना के तुरंत बाद ही यष्टिका बेहोश हो गई थी। कोच ने उसे सीपीआर भी दी, लेकिन हलचल नहीं हुई। इस पर उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

    कुछ समय पहले ही यष्टिका ने गोवा में आयोजित 33वीं नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में इक्विप्ड कैटेगरी में गोल्ड मेडल और क्लासिक कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। यष्टिका आचार्य के पिता ऐश्वर्य आचार्य (50) कॉन्ट्रैक्टर है, उनके 3 बेटियां है, जिनमें एक और बेटी भी पावर लिफ्टिंग ही करती है। वो इन दिनों स्टेट टूर्नामेंट के लिए पावर लिफ्टिंग कर रही है। ऐश्वर्य शादी में परिवार के साथ हनुमानगढ़ गए थे, लेकिन यष्टिका प्रैक्टिस की नियमितता बनाए रखने के लिए नहीं गई। नया शहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि परिजनों ने मामला दर्ज नहीं करवाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया है, लेकिन एफआईआर नहीं हुई है। हालांकि पुलिस अपनी जांच कर रही है।

  • Punjab News: परेशान होकर दंपति ने नहर में लगाई छलांग, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: परेशान होकर दंपति ने नहर में लगाई छलांग, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला परेशान होकर दंपती ने खौफनाक कदम उठा लिया। मिली जानकारी के अनुसार दपंति की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गई थी, जिसके चलते परेशान होकर दपंति ने सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पुरुष की तालाश जारी है। मृतिका का पहचान 36 वर्षीय नेहा रानी के रूप में हुई है। हालांकि पति जसवंत सिंह का शव बरामद नहीं हुआ।

    परिजनों के अनुसार दोनों दोपहर में इटियोस कार में घर से निकले और शाम को नहर में कूद गए। परिजनों को जसवंत की कार एक पेट्रोल पंप के पास से मिली। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को परिजनों द्वारा दी गई। वहीं घटना सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जसवंत के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति और उसके दो भतीजे लंबे समय से दंपती को परेशान कर रहे थे।

    वे आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। मृतक के पिता सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे का गांव के एक परिवार से विवाद चल रहा था। आरोपी कोर्ट केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। वहीं माछीवाड़ा साहिब के एसएचओ हरविंदर सिंह के अनुसार जांच में पता चला है कि नेहा रानी के हेडों बेट के एक युवक से पहले संबंध थे। इसी से जुड़ा वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गोताखोरों की मदद से जसवंत सिंह की तलाश जारी है।

  • Farewell में छात्रों ने किए खतरनाक Stunt, गाड़ियां और ट्रैक्टर लेकर पहुंचें School

    Farewell में छात्रों ने किए खतरनाक Stunt, गाड़ियां और ट्रैक्टर लेकर पहुंचें School

    छत्तीसगढ़ः 12वीं की फेयरवेल में छात्रों की ओर से खतरनाक स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। जिसमें स्टूडेंट्स स्कॉर्पियो, बाइक और ‌ट्रैक्टर पर सवार होकर स्कूल में एंट्री करते है। जिसके बाद स्कूल के मैदान में स्टंटबाजी करते दिखे, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर का है। इन स्टंट्स के दौरान स्कूल के टीचर भी मौके पर मौजूद थे।

    घटना के बाद टीचर ने ही स्कूल के सोशल मीडिया अकाउंट पर छात्रों के स्टंट का वीडियो शेयर कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले कुछ छात्र 8-10 बाइक से स्कूल में एंट्री करते हैं। इसके बाद कुछ स्टूडेंट्स चलती स्कॉर्पियो की गेट पर लटकते हुए स्कूल में घुसते हैं। वहीं कुछ छात्र काले चश्मे और स्कूली ब्लेजर पहने हुए थे और जेसीबी नुमा ट्रैक्टर पर खड़े थे, इस टशन में छात्र स्कूल में दाखिए हुए। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि छात्रों के इन स्टंट्स के दौरान स्कूल के टीचर भी मौके पर मौजूद थे, फिर भी उन्होंने इस खतरनाक स्टंटबाजी को रोकने की कोशिश नहीं की।