Blog

  • बकरी पालन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    बकरी पालन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: कृषि विज्ञान केन्द्र ऊना द्वारा बकरी पालन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला के 20 पशुपालकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण को आयोजित करने में पशु पालन विभाग का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण शिविरों के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र की समन्वयक डॉ योगिता शर्मा ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए एनआरएलएम परियोजना के अंतर्गत 25 से 33 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान, महिलाएं एवं युवा बकरी पालन को एक उद्ययम के रूप में अपनाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकें।

    प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा विनय शर्मा ने विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही बकरी पालन संबधी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित किया एवं विभाग की स्कीमों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला में स्थापित बकरी इकाइयों की सफलता के बारे में भी प्रशिक्षणार्थीयों को अवगत करवाया।

    केन्द्र के पशु पालन विशेषज्ञ डॉ दीपाली कपूर ने बताया कि शिविर में बकरी पालन के सभी पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले पशु पालकों को बकरी पोषण पर विशेष महत्व देते हुए संतुलित फीड, हरा चारा उत्पादन, अजोला उगाने की तकनीक, सूखे चारों के पोषक तत्वों की बढ़ोतरी आदि पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।

    पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रधिका ने जिला ऊना के लिए उपयुक्त बकरियों की नस्लों तथा प्रजनन प्रबंधन तथा डॉ अंकुश ने बकरियों के प्रमुख रोगों व उनसे बचाव पर जानकरी दी। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों को कठोह स्थित अजय जसवाल के बकरी फार्म का भ्रमण गया जहां बकरी पालन पर डॉ अभिनव राणा दवारा व्यावहारिक जानकारी दी गई।

    ऊना ब्लाक के प्रतिभागी तथा व्यवसायिक बकरी पालन करने वाले संजीव, पवन तथा बांगाणा से राजकुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से उन्हें न केवल तकनीकी जानकारी मिली अपितु बकरी पालन उठाए जाने वाले उचित कदमों बारे भी जानकारी मिली।

    प्रशिक्षण के समापन समारोह में उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ विनय शर्मा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए तथा कृषि विज्ञान केन्द्र ऊना द्वारा बकरी पालन पर प्रकाशित पुस्तिका की एक प्रति भी दी।

  • Punjab News: डिवाइडर से कार की टक्कर में उड़े परखच्चे, चालक फरार

    Punjab News: डिवाइडर से कार की टक्कर में उड़े परखच्चे, चालक फरार

    कपूरथलाः पंजाब में घने कोहरे के चलते सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी। वहीं सुलतानपुर लोधी में धुंध के कारण कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार की नंबर प्लेट निकालकर भाग गया। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। घटना गांव डडविंडी के पास ताशपुर मोड के पास हुई है। जानकारी अनुसार शुक्रवार को गांव डडविंडी के नजदीक ताशपुर मोड़ के पास हुई, जहां गहरी धुंध के कारण कार सीधा डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

    जिसमें कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार पर कोई भी नंबर प्लेट किसी ने उतार ली है। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के इंचार्ज एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि PWD विभाग के एसडीओ नीरज कुमार को इस स्थल पर रिफ्लेक्टर और हादसों के बचाव के लिए अन्य इंतजाम करने बारे कहा गया है। एएसआई हरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि इसी स्थल पर बीते 10 दिनों में कई हादसे हो चुके है।

    जिसमें दो लोगो की मौत भी हुई थी। थाना सुल्तानपुर लोधी के थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने भी बताया कि इस घटनास्थल पर पहले भी कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। जिसको रोकने के लिए हाईवे टीम को कई बार रिफ्लेक्टर तथा लाइट लगाने के लिए कहा जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई भी रिफ्लेक्टर या लाइट इस स्थान पर नहीं लगी है।

  • Highway पर ट्रेलर और ऑटो टक्कर में 5 की मौत, आधा दर्जन घायल

    Highway पर ट्रेलर और ऑटो टक्कर में 5 की मौत, आधा दर्जन घायल

    उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार को आज सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बेकाबू ट्रेलर के ऑटो को चपेट में लेने कारण इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर घायलों की स्थिति नाजुक बनीं हुई है। हादसा उदयपुर- पिंडवाड़ा हाईवे पर गोगुन्दा के पास हुआ। हादसे की भयावता इतनी थी कि 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि शुक्रवार को हादसा हुआ।

    प्राथमिक तौर पर ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे तिपहिया ऑटो को चपेट में लिया। ट्रेलर के ब्रेक फेल होने से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची गोगुन्दा पुलिस ने शवों को देवला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। वही 3 गंभीर घायलों को गोगुन्दा से उदयपुर रेफर किया गया। हादसे के मृतकों की पहचान हो चुकी है।

    हादसे में तिलोई गांव निवासी सोवनी पत्नी काना, हदमी पत्नी धीरा और मशरू पुत्र लखा की मौत हो गई है। इसके अलावा ट्रेलर ड्राइवर बलविंदर कुमार पुत्र तिलक राज की मौत हो गई। वह पंजाब के होशियारपुर में रामबाग मोहल्ला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पूरे मार्ग पर पत्थर ही पत्थर फैल गए थे। इसके चलते यातायात भी बाधित हुआ, जिसे बाद में पुलिस प्रशासन ने सुचारू करवाया। हादसे के कारणों को जानने के लिए पुलिस की पूछताछ जारी है।

     

     

  • Jalandhar News: 54 साल पूर्व एथलेटिक्स सुच्चा सिंह को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 54 साल पूर्व एथलेटिक्स सुच्चा सिंह को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, देखें वीडियो

    10 साल से अवार्ड के लिए करते रहे अप्लाई, अब मेहनत रंग लाई

    जालंधर, ENS: खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का एलान कर दिया है। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे में देंगी। जिसमें 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें से भारतीय हॉकी टीम से 5 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं पूर्व एथलेटिक्स सुच्चा सिंह को भी लाइफ टाइम अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए सुच्चा सिंह कहा कि उन्हें 54 साल के बाद अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुशी तो है, लेकिन उन्हें दुख इस बात का है कि वह 1980 से इस अवार्ड के लिए प्रयास करते रहे। जिसके बाद 2018 में फिर से अर्जुन अवार्ड के फार्म भरे। इस दौरान काफी देर बाद 2025 में अर्जुन अवार्ड को लेकर उनके नाम का ऐलान हुआ है। 1965 में फौज में भर्ती हुए सुच्चा सिंह भारत के लिए पहले युद्ध में भी शामिल हुए। जिसके बाद भारत का नाम रोशन करते हुए सिल्वर और गोल्ड मेडल भी हासिल किए है। सुच्चा सिंह ने कहा कि उस समय खिलाड़ियों को समय-समय पर मिलने वाली खुराक की काफी कमी थी। जिसमें सबसे ज्यादा नेशनल लेवल के कैंप में खाने की खुराक की कमी थी। वहीं उस दौरान खिलाड़ियों के पास ज्यादा फिसटिलटी भी नहीं थी। 1982 में श्री नीभ के समय ट्रैक बना था। जिसके चलते खिलाड़ियों की परफार्म में काफी फर्क देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने कोच भगंवत, संधू सहित अपने दोस्तों का धन्यावाद किया, जिन्होंने हर बार उन्हें उत्साहित किया। जिसके चलते आज खेल मंत्रालय द्वारा उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करने का ऐलान किया गया। वहीं सुच्चा सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर ने कहा कि अर्जुन अवार्ड मिलने से वह काफी खुश है। उन्होंने कहा कि अर्जुन अवार्ड के लिए 10 बार फार्म भरे गए थे, लेकिन रिजेक्ट होते रहे। 10 सालों के बाद आज अर्जुन अवार्ड के लिए उनके पति सुच्चा सिंह के नाम का ऐलान किया गया। वहीं सुच्चा सिंह के खेल के बारे में पत्नी ने कहा कि उन्होंने पति के खेल को नहीं देखा क्योंकि उनकी शादी काफी लेट हुई थी। पत्नी ने कहा कि भारत के लिए पति ने काफी अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि काफी देर तक सरकारों द्वारा नजर अंदाज किया गया। सुरिंदर कौर का कहना है कि अगर इस बार सुच्चा सिंह के नाम का ऐलान ना होता तो उन्होंने कहा था कि वह अगली बार अवार्ड के लिए अप्लाई नहीं करेंगे।
  • चुनावी संग्रामः CM Atishi के खिलाफ कांग्रेस से Alka Lamba लड़ेंगी चुनाव

    चुनावी संग्रामः CM Atishi के खिलाफ कांग्रेस से Alka Lamba लड़ेंगी चुनाव

    नई दिल्ली: दिल्ली की कालका जी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप पार्टी की कद्दावर नेता आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सिर्फ एक नाम का ही ऐलान किया गया है। पार्टी ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को टिकट दिया है। इस सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया- ‘केंद्रीय चुनाव समिति ने अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

    अलका लांबा दिल्ली विधान सभा के लिए आगामी चुनाव 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनाई गईं हैं।’ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने 1990 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं और आप के टिकट पर ही वह 2015 में चांदनी चौक से विधायक बनी थीं। कुछ साल पहले उन्होंने कांग्रेस में वापसी की थी। मुख्यमंत्री आतिशी वर्तमान में कालकाजी से विधायक हैं और एक बार फिर से वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

    भातीय जनता पार्टी ने फिलहाल अपने उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किए गए हैं। कांग्रेस अब तक कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। उसने नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। इसी तरह, कांग्रेस ने जंगपुरा सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को चुनाव मैदान में उतारा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले महीने होने की संभावना है।

  • Punjab News : मशहूर डेरे में लगी आग, डेरा प्रमुख की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : मशहूर डेरे में लगी आग, डेरा प्रमुख की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    बठिंडा : देर रात गांव के मशहूर डेरे में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादमें डेरा प्रमुख बाबा श्री दास की दर्दनाक मौत हो गई। डेरे में हुई इस घटना  का पता चलते ही बड़ी गिनती में गांव वासी डेरे में पहुंचे। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में इलाकानिवासी मौके पर पहुंचे।

    इलाकानिवासियों के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी कल डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में बाबा नागा दास की बरसी मनाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद डेरे का संचालन करने वाले बाबा श्रीदास रात में अपनी झुग्गी में आराम करने चले गए। जानकारी के अनुसार देर रात ठंड अधिक होने के कारण शिष्य ने झुग्गी में हीटर लगा दिया। अंदेशा लगाया जा रहा है कि झुग्गी में आग हीटर की वजह से लगी।

    आग लगने की घटना की जानकारी होते ही जब शिष्यों ने झुग्गी का दरवाजा खोला तो आग और तेज हो गई। शिष्यों ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी, लेकिन बाबा श्रीदास की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।इलाकानिवासियों ने बताया कि बाबा श्रीदास कई वर्षों से डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में लगातार सेवा कर रहे थे। इस घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिविर में पहुंचे।

  • दंपति के झगड़े में महिला ने पति पर फेंका तेजाब, 2 बार काटा

    दंपति के झगड़े में महिला ने पति पर फेंका तेजाब, 2 बार काटा

    भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल के निशातपुरा के विश्वकर्मा नगर में दपंति की मामूली बहस के बाद विवाद खूनी झड़प में बदल गया। जहां 45 वर्षीय महिला ने अपने 61 वर्षीय पति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला घायल व्यक्ति की दूसरी पत्नी है। दोनों में किसी मामूली बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने पति को 12 जगहों पर काट लिया। इस दौरान महिला अपने नाखूनों से पति को बुरी तरह खरोंचा और बहस के दौरान उस पर तेजाब फेंक दिया।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि तेजाब उसके शरीर को नहीं छू पाया, लेकिन उसके कपड़ों को नुकसान पहुंचा। निशातपुरा पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मारपीट और तेजाब से हमले की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि शिकायतकर्ता, विश्वकर्मा नगर में रहने वाले ट्रक ड्राइवर 61 वर्षीय नारायण लोधी अपनी दूसरी पत्नी 45 वर्षीय दुर्गा लोधी के साथ रह रहे थे। दुर्गा की पिछली शादी से 12 और 14 साल की दो बेटियां हैं।

    अपने पेशे के कारण नारायण आमतौर पर सप्ताह में एक या दो बार ही घर आता है। एसआई द्विवेदी ने खुलासा किया कि सुबह करीब 10 बजे नारायण जरूरी सामान लेकर घर लौटा। सामान गायब होने को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। बहस के दौरान दुर्गा ने उस पर शारीरिक हमला किया, उसे कई बार काटा और बुरी तरह खरोंचा। नारायण ने भागने की कोशिश की, लेकिन दुर्गा ने उस पर तेजाब फेंक दिया। सौभाग्य से, तेजाब उसके कपड़ों पर गिरा और उसके शरीर को नुकसान नहीं पहुँचा। नारायण ने बाद में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, और अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि दुर्गा शराब की आदी है और उसने पहले भी कई बार उस पर हमला किया है।

     

     

  • Punjab News: अनोखी पहल, IPS, IAS , PCS की पढ़ाई करने वाले बच्चों का खर्च उठाएगी पंचायत, देखें वीडियो

    Punjab News: अनोखी पहल, IPS, IAS , PCS की पढ़ाई करने वाले बच्चों का खर्च उठाएगी पंचायत, देखें वीडियो

    डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर बनेगा स्टेडियम, नवजन्मी बच्ची को 3100 रुपए और एफडी का किया ऐलान

    अमृतसरः नशे को खत्म करने के लिए गांव वासियों ने मिलकर अनोखी पहल शुरू की है। दरअसल, गांव मानावाला कलां की पंचायत ने ऐलान किया है कि IPS, IAS , PCS की पढ़ाई करने वाले बच्चों का पंचायत खर्चा उठाएगी। यह फैसला पंचायत की मीटिंग करके लिया गया है। इस दौरान 4 अन्य अहम फैसले लिए गए। जिनमे गांव के स्टेडियम का नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने और गांव में नशा बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनके घर की नियमित निगरानी करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा गांव के हर घर में जन्म लेने वाली प्रत्येक बेटी पर 3100 रुपये और एफडी करने का फैसला किया गया है। इसी के साथ निर्णय यह भी लिया गया कि गांव में पढ़ने वाले बच्चों की आईपीएस, आईएएस या पीसीएस की पढ़ाई का खर्च ग्राम पंचायत और दानदाता मिलकर उठाएंगे। वहीं किसी भी कार्यक्रम के लिए डीजे की अनुमति लेनी होगी और रात 10.30 बजे तक ही डीजे लगाया जा सकेगा। गांव पंचायत के इस फैसले से गांव वासी बेहद खुश हैं। गांव की महिलाओं और पंचायत सदस्यों ने पंचायत के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि गांव में नशे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, इसलिए इसके खिलाफ ठोस कदम उठाने की सख्त जरूरत है। गांव के पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता सुखराज सिंह रंधावा ने कहा कि हमने अपने गांव के बेहतर भविष्य के लिए यह फैसला लिया है। गांव की महिलाओं ने गांव को नशा मुक्त बनाने को कहा है। वहीं नशे की लत से पीड़ित युवक के पिता ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया और कहा कि गांव के कुछ लोग नशा बेचकर युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं, इस नशे ने कई घरों को बर्बाद कर दिया है। गांव पंचायत सदस्य सकतर सिंह ने कहा कि पंचायत ने जो भी फैसला लिया है, वह बहुत पहले ही ले लिया जाना चाहिए था, लेकिन अगर अब लिया गया है तो मैं इसकी सराहना करता हूं।
  • चंदन गुप्ता हत्याकांड में NIA कोर्ट का आया फैसला, 28 दोषियों को उम्रकैद

    चंदन गुप्ता हत्याकांड में NIA कोर्ट का आया फैसला, 28 दोषियों को उम्रकैद

    कासगंजः उत्तर प्रदेश में कासगंज के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड मामले में लखनऊ की एनआईए स्पेशल कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया। शुक्रवार को कोर्ट ने सभी 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इससे पहले दो आरोपियों को बरी कर दिया गया था। सजा के ऐलान से पहले हत्याकांड से जुड़ा एक दोषी सलीम व्हीलेचयर पर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। सरकारी वकीलों के मुताबिक, 26 जनवरी, 2018 की सुबह चंदन गुप्ता अपने भाई विवेक गुप्ता और अन्य साथियों के साथ गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा में जा रहा था। जैसे ही जुलूस तहसील रोड पर जीजीआईसी के गेट के पास पहुंचा, सलीम, वसीम, नसीम और अन्य लोगों के एक समूह ने रास्ता रोक लिया और जुलूस रोक दिया।

    उम्रकैद की सजा पाने वाले दोषियों में वसीम जावेद, नसीम जावेद, मोहम्मद जाहिद कुरैशी उर्फ जाहिद उर्फ जग्गा, आसिफ कुरैली उर्फ हिटलर, असलम कुरैशी, अकरम, तौफीक, खिल्लन, शवाब अली खान, राहत, सलमान, मोहसिन, आसिफ जिमवाला, साकिब, बबलू, नीशू उर्फ जीशान, वासिफ, इमरान, शमशाद, जफर, साकिर, खालिद परवेज, फैजान, इमरान, साकिर, मोहम्मद आमिर रफी, सलीम और मुनाजिर रफी का नाम शामिल है। इससे पहले एनआईए कोर्ट ने नसरुद्दीन और असीम कुरैशी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।

    सांप्रदायिक हिंसा की प्रकृति की वजह से यह मामला काफी सुर्खियों में रहा जिसमें चंदन की मृत्यु से उस क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी। अदालत के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने आरोपियों को हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा करने और राष्ट्रीय झंडे के अपमान का दोषी करार दिया था। इन 28 दोषियों में से 26 लोग अदालत में मौजूद थे, जबकि एक अभियुक्त मुनाजिर की पेशी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से हुई। अदालत ने एक अन्य आरोपी सलीम के लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जो मुकदमे में सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहा।

    अदालत के निर्णय के बाद इन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। भारतीय दंड संहिता की इन धाराओं के अलावा, सलीम, वसीम, नसीम, मोहसिन, राहत, बबलू और सलमान को शस्त्र अधिनियम के तहत भी दोषी करार दिया गया है क्योंकि घटना के दौरान ये लोग हथियार लेकर गए थे। शासकीय अधिवक्ताओं एमके सिंह और एल के दीक्षित की अगुवाई में अभियोजन पक्ष ने 18 गवाह पेश किए, जबकि बचाव पक्ष ने 23 गवाह पेश किए। कासगंज में शुरुआती सुनवाई के बाद इस मामले को लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया था।

     

  • Punjab News: अंगीठी के गैस चढ़ने से 2 की मौत

    Punjab News: अंगीठी के गैस चढ़ने से 2 की मौत

    राजपुराः पंजाब में बढ़ रही सर्दी के चलते लोग कपकंपाती ठंड से बचने के लिए अंगीठी का इस्तेमाल करते है। लेकिन अंगीठी के कारण हादसे होनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हाल ही में मोहाली में अंगीठी की गैस चढ़ने से परिवार की मौत हो गई थी। वहीं अब ताजा मामला पटियाला के राजपुरा से सामने आया है।

    जहां नजदीकी गांव नो लोहसिंबली में एक फैक्ट्री में काम करने वाले 2 प्रवासी युवकों की अंगीठी की गैस चढ़ने से मौत हो गई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रवासियों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजपुरा में रखवा दिया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. सोनिया ने बताया कि आज 2 प्रवासी मजदूर कुसु कुमार और कृष्ण कुमार का शव उनके करीबी रिश्तेदार संदीप कुमार पुलिस के साथ अस्पताल लेकर आए है। डॉ. सोनिया ने कहा कि दोनों की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी, लेकिन संदीप कुमार का कहना था कि ये दोनों लोग रात में अगंठी लगाकर सोए थे और अंगीठी की गैस चढ़ने से दोनों की मौत हुई है।