Blog

  • शादी से इनकार करने पर बैंक कर्मी की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटकर मारा फिर लगाई आग

    शादी से इनकार करने पर बैंक कर्मी की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटकर मारा फिर लगाई आग

    इंदौरः तपेश्वरी बाग क्षेत्र में एक बैंक कर्मी पलक केशव (26) की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले मेें आरोपी दतिया निवासी मयंक शाक्य को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शादी न करने की बात से नाराज होकर पलक की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की है।

    पुलिस की शुरुआती जांच में शनिवार रात पलक का शव उसके घर में मिला था। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने पर जांच हत्या की ओर मुड़ गई।

    तपेश्वरी बाग थाना प्रभारी मनोज सेंधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पड़ोसियों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि घटना से एक दिन पहले एक युवक पलक से मिलने आया था। पुलिस ने पलक के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले तो उसमें दतिया निवासी मयंक शाक्य का नंबर मिला।

    तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम दतिया पहुंची और मयंक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। बता दें कि पलक किराए के कमरे में रहती थी। मूल रूप से वह टिमरनी हरदा की रहने वाली थी।

    मयंक और पलक पिछले करीब पांच वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। जांच में यह बात भी सामने आई कि शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मयंक शादी न होने से नाराज था और इसी कारण वह दतिया से इंदौर पहुंचा। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पलक का गला घोंट दिया।

    पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की भी कोशिश की और वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

     

  • Jalndhar News: घर पर पुलिस और आबाकारी की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    Jalndhar News: घर पर पुलिस और आबाकारी की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू रसीला नगर स्थित घर पर रेड की। इस दौरान सांझे ऑपरेशन के दौरान घर से भारी मात्रा में अलग-अलग मार्का की शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और आबाकारी टीम ने 126 बोतलें और 10 से 12 पेटियां बरामद की गईं।

    वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार दोषी ने कमरों और बोरियों में शराब छिपाकर रखी हुई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मकान में अवैध शराब की सप्लाई कहां से की जा रही थी और आरोपी के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध रूप से शराब बेचे जाने से माहौल खराब हो रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि इलाके में अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

     

     

  • डीलरों के खिलाफ सख्त हुई सरकार, चीनी के स्टॉक पर लगी ब्रेक

    डीलरों के खिलाफ सख्त हुई सरकार, चीनी के स्टॉक पर लगी ब्रेक

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने चीनी की कीमतों में आ रही तेजी पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने चीनी डीलरों पर स्टॉक लि​मिट लगाने का फैसला किया है। सरकार ने चीनी कारोबारियों के लिए नई स्टॉक होल्डिंग लिमिट लागू कर दी है। नए आदेश के तहत कोई भी डीलर स्टॉक मिलने की तारीख से लेकर अगले 30 दिन से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेगा। इस फैसले से चीनी की जमाखोरी, सट्टेबाजी पर लगाम लगेगी। जिससे उपभोक्ताओं को चीनी की महंगाई से राहत भी मिल सकेगी। बीते एक-दो माह से चीनी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।

    दिल्ली थोक बाजार में चीनी के भाव 4,900 रुपये प्रति तक पहुंच गए हैं और ये भाव 5,000 रुपये ​क्विंटल पार करने की आशंका जताई जा रही है। उपभोक्ता मामले और खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मुताबिक सरकार ने 1 अगस्त 2026 से देशभर के चीनी डीलरों पर स्टॉक रखने की लिमिट लागू करने का फैसला किया है। यह लिमिट 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से जमाखोरी और सट्टा कारोबार पर रोक लगेगी, बाजार में आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी और चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।

    खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने सभी चीनी डीलरों को अपने पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक की घोषणा करने और विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर हर सप्ताह स्टॉक की जानकारी अपडेट करने का निर्देश दिया है। देश में किसी भी समय और किसी भी स्थान पर डीलर 4,000 ​क्विंटल से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रखेगा। विभाग बाजार पर लगातार नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर उचित कीमत पर चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। मंत्रालय द्वारा जारी बयान में सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में घरेलू खपत की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है। ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

    सरकार ने कहा कि हाल के दिनों में चीनी के एक्स-मिल दामों में आई तेजी मांग और आपूर्ति की मौजूदा स्थिति के अनुरूप नहीं है। सरकार के अनुसार, कुछ व्यापारियों, डीलरों और बाजार के बिचौलियों द्वारा जमाखोरी, सट्टा कारोबार और चीनी की वास्तविक आपूर्ति के बिना केवल कागजी लेनदेन (पेपर ट्रेड) किए जाने से बाजार में कृत्रिम कमी का माहौल बना है। इससे एक्स-मिल और खुदरा दोनों स्तरों पर कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी और अस्थिरता देखने को मिली है। वहीं उद्योग का दावा है कि चीनी वर्ष 2025-26 में चीनी उत्पादन करीब 280 लाख टन रहने का अनुमान है, जो घरेलू खपत करीब 285 लाख टन से कम है। हालांकि सीजन के शुरुआत में उद्योग ने चीनी का उत्पादन 300 लाख टन से अ​धिक होने का अनुमान लगाया था।

     

     

     

     

  • आज का राशिफल, 29 जुलाई 2026

    आज का राशिफल, 29 जुलाई 2026

    आज राशिफल में पंचांग की गणना बताती है कि, चंद्रमा आज उत्तराषाढ़ा पर आरुढ रहेंगे। जिससे हर राशि में एक गहरी और शाश्वत अंतर्दृष्टि बनी रहेगी। दीर्घकालिक लक्ष्यों की ओर ठोस और अनुशासित कदम उठाने के लिए आज बेहतरीन दिन रहेगा। भावनाओं की गहराई को दबाएं नहीं बल्कि सकारात्मक दिशा में लगाएं। शनि वक्री होने के कारण बड़े दीर्घकालिक निर्णयों में सोच-विचार रखें। गुरू अस्त हैं, फल विलंबित मिलेंगे। वृष राशि के लोग आज गुरुजनों से मार्गदर्शन लें, सिंह राशि के जातक आज नौकरी में अपनी समझ से बड़ा लाभ उठाएंगे और सेहत में सुधार करेंगे। वहीं, कन्या राशि वाले अपने बच्चों के भविष्य और शिक्षा को लेकर कोई ठोस निर्णय ले सकेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

    मेष राशि: करियर में आज स्थायी उपलब्धि की ओर बढ़ेंगे। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में गहरी अंतर्दृष्टि और स्थायी उपलब्धि का है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र की शाश्वत और विजयी ऊर्जा करियर में एक ऐसी ठोस और टिकाऊ दिशा दे रही है। बॉस या किसी वरिष्ठ से आज गहरी और ईमानदार बात करें। सरकारी काम में स्थायी और महत्वपूर्ण कदम उठाएं। पिता से कोई अच्छी सलाह या मदद मिल सकती है। पैसों में लग्नेश की स्थिर ऊर्जा बनी है। मन में आज भावनाओं की गहराई होगी, उसे सकारात्मक काम में लगाएं। जीवनसाथी के साथ शांत बातचीत करें। दीर्घकालिक बड़े निर्णयों में शनि की वक्री स्थिति के कारण थोड़ा विचार करें।

    वृष राशि: भाग्य में आज गहरी अंतर्दृष्टि मिलेगी। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ लेकर आया है। आपके काम आसानी से बनेंगे। पिता का साथ मिलेगा और उच्च शिक्षा से जुड़ा यदि कोई काम करना चाहते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। धर्म के मामले में गहरी अंतर्दृष्टि बनेगी। स्थायी उपलब्धि प्राप्त होगी। उत्तराषाढ़ा की शाश्वत ऊर्जा भाग्य में एक ऐसी गहरी और ठोस समझ ला रही है, जो लंबे समय तक काम आएगी। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। धार्मिक स्थान जा सकते हैं। किसी गुरू या बड़े से गहरी और आत्मा को छूने वाली बात करें। मंगलदेव व्यक्तित्व में एक स्थिर और मजबूत ऊर्जा दे रहे हैं।

    मिथुन राशि: फाइनेंस और शेयर मार्केट से जुड़े काम में लाभ मिलेगा। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों में लाभ दिलाने का है। आज आपको फाइनेंस और शेयर मार्केट से जुड़े काम में लाभ मिलेगा। उत्तराषाढ़ा की शाश्वत ऊर्जा छुपे मामलों में एक ऐसी गहरी और ठोस समझ ला रही है। बीमा, आयकर या पुराने दस्तावेज को आज स्थायी तरीके से व्यवस्थित करें। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। बुधदेव की तेज मार्गी गति से बातचीत में अच्छी स्पष्टता है। पैसों के मामले में लाभ मिलेगा। मन में भावनाओं की गहराई होगी, उसे दबाएं नहीं बल्कि समझदारी से व्यक्त करें।

    कर्क राशि: जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आज गहरी बातचीत करें, जो रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए। साझेदारी के मामले में आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। उत्तराषाढ़ा की शाश्वत ऊर्जा साझेदारी में एक ऐसी गहरी और स्थायी समझ ला रही है। व्यक्तित्व की चमक से लोगों को प्रभावित करेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और लाभ भी मिलेगा। मन में भावनाओं की गहराई होगी।

    सिंह राशि: आज सेहत का विशेष ध्यान रखें। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत पर खासतौर पर ध्यान दें। सेहत से जुड़ी कोई अच्छी स्थायी आदत आज शुरू करें या पुरानी बुरी आदत को स्थायी रूप से छोड़ने की पहल करें। नौकरी के मामले में आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। उत्तराषाढ़ा की शाश्वत ऊर्जा सेहत में एक ऐसी गहरी और ठोस समझ ला रही है। नौकरी में आज गहरी अंतर्दृष्टि से काम करने पर असाधारण नतीजा मिलेगा। योगकारक मंगलदेव करियर में स्थिर वृद्धि दे रहे हैं। व्यक्तित्व पर आकर्षण बना रहेगा। मन में भावनाओं की गहराई होगी।

    कन्या राशि: रचनात्मक काम में आपको सफलता मिलेगी। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अध्ययन करने का है। कुछ नया पढ़ें, नया सीखें और किसी विषय को गहराई से समझें। प्रेम, रचनात्मकता और संतान के मामले में गहरी अंतर्दृष्टि का है। उत्तराषाढ़ा की शाश्वत ऊर्जा प्रेम में एक ऐसी गहरी और स्थायी समझ ला रही है जो रिश्ते की जड़ों को मजबूत करती है। बच्चों के भविष्य के लिए कोई स्थायी और ठोस निर्णय आज लें। रचनात्मक काम में आज गहरी और असाधारण प्रेरणा मिलेगी। बुधदेव की तेज मार्गी गति से करियर में स्पष्टता आ रही है। मन में भावनाओं की गहराई होगी, उसे रचनात्मकता में लगाएं।

    तुला राशि: कंफर्ट जोन में रहने की कोशिश करेंगे। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कंफर्ट जोन में रहने का है। आज आप काम से ज्यादा आराम करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, आपको काम करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। घर और परिवार के मामले में गहरी अंतर्दृष्टि रहेगी। उत्तराषाढ़ा की शाश्वत ऊर्जा घर में एक ऐसी गहरी और ठोस समझ ला रही है। मां के साथ आज कोई गहरी और आत्मा को छूने वाली बात करें जो लंबे समय तक याद रहे। लग्नेश शुक्रदेव मनोवांछित चीजों से लाभ दिला रहे हैं। आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। बातचीत में स्पष्टता रहेगी। मन में भावनाओं की गहराई होगी।

    वृश्चिक राशि: नेतृत्व दिखाने का मौका मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाई-बहन और बातचीत के मामले में गहरी अंतर्दृष्टि और स्थायी उपलब्धि का है। उत्तराषाढ़ा की शाश्वत ऊर्जा बातचीत में गहरी और नेतृत्व भरी शक्ति दे रही है। भाई-बहन के साथ आज कोई गहरी और स्थायी महत्व की बात करें। बातचीत में आज एक असाधारण गहराई और नेतृत्व क्षमता दिखेगी। पड़ोसी से भी कोई गहरी और उपयोगी बात हो सकती है। मन में भावनाओं की गहराई होगी। लग्नेश की ऊर्जा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर और स्थायी एनर्जी दे रही है।

    धनु राशि: पैसों के मामले में लाभ मिलेगा। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों के मामले में लाभ कमाने का है। परिवार के मामले में स्थायी उपलब्धि मिलेगी। उत्तराषाढ़ा की शाश्वत ऊर्जा पैसों में एक ऐसी ठोस समझ ला रही है, जो वित्तीय नींव को मजबूत करती है। परिवार के साथ आज कोई गहरी और स्थायी महत्व की बात करें। आवाज में आज नेतृत्व भरी शक्ति होगी। आंखों को थोड़ा आराम दें। मन में भावनाओं की गहराई होगी, उसे दबाएं नहीं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थायी और ठोस समझ बनाएं।

    मकर राशि: व्यक्तित्व में विजय पाने की ऊर्जा बनी रहेगी। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और दीर्घकालिक उपलब्धि के लिहाज से बेहद खास है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शनि की राशि का संयोग आज व्यक्तित्व में एक ऐसी शाश्वत और विजय की ऊर्जा ला रहा है, जो लंबे समय तक टिकती है। किसी दीर्घकालिक लक्ष्य की ओर आज दृढ़ता और अनुशासन के साथ बढ़ें। मन में भावनाओं की एक असाधारण गहराई होगी, उसे सकारात्मक दिशा में लगाएं। सिर में भारीपन रह सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक गहरी और स्थायी बात करें।

    कुंभ राशि: जीवन में कुछ नए बदलाव दिखेंगे। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन गहरी आत्म-समझ के मामले में बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तराषाढ़ा की शाश्वत ऊर्जा एकांत में एक ऐसी असाधारण और गहरी अंतर्दृष्टि दे रही है जो जीवन की दिशा बदल सकती है। विदेश से जुड़ी कोई स्थायी और ठोस योजना आज बनाएं। कोर्ट-कचहरी के किसी पुराने मामले में आज एक स्थायी और ठोस कदम उठाएं। मन में भावनाओं की एक असाधारण गहराई होगी, उसे दबाएं नहीं बल्कि समझें। लाभ के योग बनेंगे।

    मीन राशि: कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ कमाने का और इच्छापूर्ति का है। आपको आज किए गए काम से स्थायी उपलब्धि मिलेगी। उत्तराषाढ़ा की शाश्वत ऊर्जा लाभ में एक ऐसी गहरी और ठोस समझ ला रही है। किसी पुराने मित्र या बड़े भाई-बहन के साथ आज एक गहरी और स्थायी महत्व की बात करें। लग्नेश बृहस्पतिदेव प्रेम और रचनात्मकता में गहराई लाएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में

    गहरी और स्थायी बात करें। मन में भावनाओं की गहराई होगी।

  • Vastu Tips for Kitchen: सुबह खाना बनाने से पहले किचन में सबसे पहले क्या साफ करें? जानें सही क्रम और वास्तु नियम

    Vastu Tips for Kitchen: सुबह खाना बनाने से पहले किचन में सबसे पहले क्या साफ करें? जानें सही क्रम और वास्तु नियम

    नई दिल्ली: घर की रसोई केवल भोजन बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि इसे सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार रसोई में की गई छोटी-छोटी आदतें भी घर के वातावरण पर असर डाल सकती हैं। यही वजह है कि सुबह खाना बनाने से पहले रसोई की साफ-सफाई का सही क्रम अपनाने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि यदि दिन की शुरुआत स्वच्छ और व्यवस्थित रसोई से की जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। वहीं गंदे चूल्हे या अव्यवस्थित किचन में भोजन बनाना वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता।

    सुबह खाना बनाने से पहले गैस चूल्हा करें साफ

    वास्तु शास्त्र में गैस चूल्हे को अग्नि तत्व का प्रतीक माना गया है। अग्नि देव का संबंध ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि से जोड़ा जाता है। इसलिए सुबह रसोई में प्रवेश करने के बाद सबसे पहले गैस चूल्हे की सफाई करना शुभ माना जाता है। यदि चूल्हे पर पिछले दिन के दूध, चाय, तेल या भोजन के दाग लगे हों और बिना साफ किए उसी पर खाना बनाना शुरू कर दिया जाए, तो इसे वास्तु के अनुसार उचित नहीं माना जाता। साथ ही रातभर में धूल, कीटाणु और सूक्ष्म जीव भी जमा हो सकते हैं। इसलिए साफ कपड़े से चूल्हे को अच्छी तरह साफ करने के बाद ही चाय या भोजन बनाना बेहतर माना जाता है।

    इसके बाद किचन स्लैब की करें सफाई

    गैस चूल्हा साफ करने के बाद किचन स्लैब को साफ करना चाहिए। यही वह स्थान है जहां सब्जियां काटी जाती हैं, मसाले रखे जाते हैं और भोजन तैयार करने की अधिकांश प्रक्रिया होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गंदी और बिखरी हुई रसोई नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। इसलिए स्लैब को रोज सुबह साफ और व्यवस्थित रखना शुभ माना जाता है। इससे न केवल स्वच्छता बनी रहती है, बल्कि रसोई का वातावरण भी सकारात्मक बना रहता है।

    सिंक की सफाई सबसे आखिर में करें

    वास्तु मान्यताओं के अनुसार सिंक का संबंध जल तत्व से माना जाता है। इसलिए चूल्हे और स्लैब की सफाई के बाद अंत में सिंक को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। यदि रातभर गंदे बर्तन सिंक में पड़े रहें या वहां से बदबू आए, तो इसे वास्तु दोष माना जाता है। सुबह सिंक धोने और उसे साफ रखने से रसोई में स्वच्छता बनी रहती है और सकारात्मक वातावरण का संचार होता है।

    क्यों जरूरी है सही क्रम?

    वास्तु शास्त्र में सफाई का क्रम भी महत्वपूर्ण माना गया है। कई लोग बिना किसी क्रम के पहले सिंक, फिर स्लैब और बाद में गैस चूल्हा साफ करते हैं। हालांकि मान्यता है कि पहले अग्नि तत्व यानी गैस चूल्हे, फिर भोजन तैयार करने वाली जगह यानी स्लैब और अंत में जल तत्व यानी सिंक की सफाई करना अधिक शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने और आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलने की मान्यता है। हालांकि स्वच्छता के लिहाज से भी यह आदत उपयोगी मानी जाती है, क्योंकि साफ रसोई में भोजन बनाना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में वर्णित मान्यताओं पर आधारित है। इन दावों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की जा सकती। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपनी समझ और आवश्यकता के अनुसार निर्णय लें।
  • Jalandhar North हल्का इंचार्ज बनाये जाने पर मेयर Vaneet Dhir का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar North हल्का इंचार्ज बनाये जाने पर मेयर Vaneet Dhir का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः 2027 विधानसभा चुनावों से पहले आप पार्टी नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है। इसी के साथ आप ने पंजाब में अपने संगठन का विस्तार किया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं दिनेश ढल्ल को हल्का इंचार्ज से हटा दिया गया। जिसके बाद उनकी जगह संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार राज्य के तीन विधानसभा हलकों के हलका इंचार्ज बदले गए हैं। जारी सूची के मुताबिक जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके का नया हलका इंचार्ज मेयर वनीत धीर को नियुक्त किया गया है। पार्टी हाई कमान का जताया धन्यवाद मेयर विनीत धीर के हल्का इंचार्ज बनने के बाद पार्टी हाई कमान का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहां कि कहां पार्टी ने  उन पर भरोसा किया है। वह पार्टी के भरोसे पर खरा उतरेंगे। मेयर कहा कि यह फेरबदल 2027 चुनाव लेकर किया गया है या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।      
  • Punjab News: जुराब का रंग गलत होने पर मासूम को स्कूल प्रबंधन ने दी खौफनाक सजा, देखें वीडियो

    Punjab News: जुराब का रंग गलत होने पर मासूम को स्कूल प्रबंधन ने दी खौफनाक सजा, देखें वीडियो

    बेहोश होकर गिरने पर बच्ची की कटी नाक, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

    लुधियाना: जिले के छोटी भामियां इलाके में स्थित शर्मा मॉडल स्कूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में चौथी कक्षा की एक छात्रा को केवल इसलिए सजा दी गई क्योंकि उसने स्कूल यूनिफॉर्म के अनुसार सही रंग की जुराब नहीं पहनी थी। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक खड़े रहने की सजा मिलने के बाद बच्ची बेहोश होकर गिर गई, जिससे उसकी नाक पर गंभीर चोट आई और डॉक्टरों को 9 टांके लगाने पड़े।

    पिता को स्कूल से आया फोन,  अस्पताल पहुंचते ही पता चली पूरी बात
    घायल बच्ची की पहचान अंजना कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता दविंदर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन वह रोज की तरह सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर काम पर चले गए थे।

    करीब दो घंटे बाद स्कूल की प्रिंसिपल का फोन आया। उन्होंने बताया कि अंजना स्कूल में बेहोश होकर गिर गई है। यह सुनते ही दविंदर ने अपनी पत्नी को तुरंत स्कूल भेजा। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए देव अस्पताल ले जाया गया।

    होश आने पर बच्ची ने मां को बताई पूरी घटना
    अस्पताल में इलाज के दौरान जब बच्ची को होश आया तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। बच्ची के अनुसार उसने स्कूल में लाल लाइन वाली जुराब की जगह हरी लाइन वाली जुराब पहन ली थी। इसी बात पर उसे सजा दी गई।

    बच्ची का कहना है कि उसे लगातार दो पीरियड तक खड़े रहने के लिए कहा गया। करीब डेढ़ से दो घंटे तक लगातार खड़े रहने के कारण वह बेहद थक गई और उसे चक्कर आने लगे। इसी दौरान वह अचानक मुंह के बल फर्श पर गिर गई।

    गिरने से नाक पर लगी गंभीर चोट
    बच्ची के मुंह के बल गिरने से उसकी नाक पर गहरा घाव हो गया और काफी खून बहने लगा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाक पर 9 टांके लगाए। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है।

    पिता ने की सख्त कार्रवाई की मांग
    बेटी की हालत देखकर पिता दविंदर बेहद दुखी और नाराज हैं। उनका कहना है कि वह दिन-रात मेहनत करके अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन स्कूल में उसके साथ ऐसा व्यवहार किया गया।

    उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि स्कूल प्रबंधन या किसी शिक्षक की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

    स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को बताया गलत
    वहीं, शर्मा मॉडल स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार ने बच्ची के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि बच्ची को दो घंटे तक खड़ा रखने की बात पूरी तरह गलत है।

    उन्होंने बताया कि उस समय स्कूल में यूनिफॉर्म की नियमित जांच चल रही थी। जांच के दौरान शिक्षिका ने बच्ची को कुछ देर के लिए खड़ा किया था। उनके अनुसार करीब 10 मिनट बाद बच्ची अचानक चक्कर खाकर गिर गई और उसे चोट लग गई।

    स्कूल प्रबंधन ने कहा- इलाज भी हमने ही करवाया
    स्कूल प्रबंधन का कहना है कि घटना के तुरंत बाद बच्ची के माता-पिता को फोन करके पूरी जानकारी दी गई थी। साथ ही स्कूल की ओर से ही बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज भी करवाया गया।

    चेयरमैन का कहना है कि स्कूल ने किसी भी छात्र के साथ जानबूझकर सख्ती या अमानवीय व्यवहार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन इस मुश्किल समय में बच्ची और उसके परिवार के साथ खड़ा है।

    जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई
    फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है। एक तरफ परिवार स्कूल पर गंभीर आरोप लगा रहा है, जबकि दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन सभी आरोपों को गलत बता रहा है। अब इस मामले में जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • पंजाब सरकार द्वारा प्रमुख मांग स्वीकार किए जाने के बाद आम आदमी क्लीनिक पूरी तरह से हुए कार्यशील: Harpal Singh Cheema

    पंजाब सरकार द्वारा प्रमुख मांग स्वीकार किए जाने के बाद आम आदमी क्लीनिक पूरी तरह से हुए कार्यशील: Harpal Singh Cheema

    चंडीगढ़: पंजाब में जनसेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए राज्य के वित्त मंत्री तथा कर्मचारियों के मुद्दों एवं मांगों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की 16 यूनियनों तथा आम आदमी क्लीनिक (एएसी) स्टाफ यूनियन ने आधिकारिक रूप से अपनी हड़ताल वापस ले ली है और कर्मचारी पुनः कार्य पर लौट आए हैं।

    यह निर्णय पिछले दो दिनों के दौरान राज्य सरकार के नेतृत्व में हुई विस्तृत वार्ताओं के बाद लिया गया, जिनमें स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करने तथा बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों पर विचार के लिए एक विशेष वित्तीय समिति गठित करने सहित महत्वपूर्ण मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। पंजाब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “पटियाला मुख्यालय में मेरी अध्यक्षता में लगभग पांच घंटे चली बैठक तथा बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और पीएसपीसीएल के सीएमडी के साथ देर रात तक यूनियनों की हुई चर्चा के बाद बिजली क्षेत्र की सभी 16 यूनियनों के साथ सहमति बन गई है।”

    जिन प्रमुख यूनियनों ने समझौते पर सहमति जताई है, उनमें टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पीएसईबी, पीएसईबी इम्प्लाइज फेडरेशन (एआईटीयूसी), मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन पीएसईबी (एमएसयू), एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर्स, पीएसईबी इम्प्लाइज फेडरेशन (भारद्वाज), पीएसईबी थर्मल इम्प्लाइज कोऑर्डिनेशन कमेटी, पीएसईबी कर्मचारी दल पंजाब, इम्प्लाइज फेडरेशन पीएसईबी, पंजाब राज्य बिजली मजदूर संघ (बीएमएस), वर्कर फेडरेशन इंटक पीएसपीसीएल/पीएसटीसीएल, इम्प्लाइज फेडरेशन पीएसपीसीएल/पीएसटीसीएल (पहलवान समूह), इम्प्लाइज फेडरेशन पीएसपीसीएल/पीएसटीसीएल (चाहल समूह), आईटीआई एसोसिएशन, ग्रिड सब-स्टेशन इम्प्लाइज यूनियन पंजाब (पंजीकृत), पावरकॉम एवं ट्रांसको पेंशनर्स यूनियन (एआईटीयूसी), पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन पंजाब (पहलवान) तथा मुलाजिम यूनाइटेड ऑर्गेनाइजेशन आदि शामिल हैं। इन सभी संगठनों ने सामान्य कार्य बहाल करने पर सहमति व्यक्त की है।

    “यूनियनों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष वित्तीय समिति का गठन किया है, जो 15 अगस्त तक अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।” वित्त मंत्री ने आगे बताया कि आम आदमी क्लीनिक (एएसी) यूनियन के प्रतिनिधियों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक के बीच हुई बैठक के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित विवाद का भी समाधान हो गया है। “राज्य सरकार ने नियमित पदों पर भर्ती के दौरान यूनियन के कर्मचारियों के सेवा अनुभव को मान्यता देने की प्रमुख मांग स्वीकार कर ली है, जबकि अन्य प्रशासनिक मांगों पर भी सक्रियता से विचार किया जा रहा है।”

    वित्त मंत्री ने सफाई एवं सीवरेज बोर्ड के कर्मचारियों से जुड़े मामले का भी उल्लेख करते हुए बताया कि उनके तथा स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ हुई चर्चा के बाद संबंधित प्रमुख यूनियनों ने भी अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के सकारात्मक और कर्मचारी हितैषी दृष्टिकोण को दोहराते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंध के दायरे में लाने के लिए एक अध्यादेश राज्यपाल को भेज दिया गया है। इससे राज्यभर के हजारों कर्मचारियों को बेहतर सेवा सुरक्षा तथा अधिक सुदृढ़ सेवा शर्तों का लाभ मिलेगा।”

    बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं का सामान्य संचालन पूरी तरह बहाल होने पर वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण और राज्य के लोगों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने बावा लाल जी ध्यानपुर धाम में शीश नवाया

    गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने बावा लाल जी ध्यानपुर धाम में शीश नवाया

    शिमला: गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता के साथ पंजाब स्थित श्रद्धेय बावा लाल जी ध्यानपुर धाम में माथा टेका तथा प्रदेश और देशवासियों के लिए शांति, समृद्धि एवं सभी के समृद्ध जीवन की कामना की। इस अवसर पर कविन्द्र गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व सभी को विनम्रता, अनुशासन, श्रद्धा तथा समाज सेवा जैसे उच्च मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देगा।

  • नशे के खिलाफ ऊना पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, विद्यार्थियों को दिलाई एंटी चिट्टा शपथ

    नशे के खिलाफ ऊना पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, विद्यार्थियों को दिलाई एंटी चिट्टा शपथ

    ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान” के तहत युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव कुमार भाटिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगडां में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अध्यापकों को संबोधित किया।

    कार्यक्रम के दौरान एएसपी संजीव कुमार भाटिया ने विद्यार्थियों को NDPS Act के तहत मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी से जुड़े दुष्परिणामों तथा कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का आह्वान किया।

    इसके अलावा विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालनसाइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया के सही उपयोग और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के उपाय भी बताए।

    कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और उपस्थित प्रतिभागियों को एंटी चिट्टा शपथ” दिलाई गई। सभी ने नशामुक्त, स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

    जिला पुलिस ऊना ने कहा कि नशा मुक्त ऊना” अभियान के तहत जागरूकता और प्रभावी कानून प्रवर्तन दोनों स्तरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों या प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री, तस्करी या भंडारण की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।