Blog

  • Punjab News: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की वांटेड सूची में शामिल Amritpal Singh

    Punjab News: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की वांटेड सूची में शामिल Amritpal Singh

    चंडीगढ़ः अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की वाटेंड सूची में भारतीय नागरिक अमृतपाल सिंह का नाम शामिल है। दरअसल, एफबीआई की ओर से अमृतपाल सिंह को वांटेड घोषित किया है। दरअसल, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप गिरोह अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क को बड़ी मात्रा में कोकीन और मेथामफेटामाइन की आपूर्ति करता था। एफबीआइ के अनुसार 30 वर्षीय अमृतपाल सिंह पर ढांडा ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप से जुड़े होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा होने के आरोप हैं।

    एजेंसी के अनुसार उसकी लंबाई 5 फुट 9 इंच और वजन करीब 61 किलोग्राम है। एफबीआइ के आरोपों के अनुसार ढांडा संगठित अपराध गिरोह का संचालन कनाडा के वैंकूवर से किया जाता था। एजेंसी का कहना है कि यह नेटवर्क सीमापार मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रहा है। पंजाब से जुड़े संगठित अपराध नेटवर्क पर पिछले कुछ वर्षों में भारत, कनाडा और अमेरिका की एजेंसियों ने कार्रवाई तेज की है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े कई मामलों में भी विदेशी जांच एजेंसियां और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान करती रही हैं। हाल के वर्षों में पंजाब से जुड़े गैंगस्टरों के विदेश में बैठकर जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी और हिंसक वारदातों को संचालित करने के कई मामले सामने आए हैं।

    उत्तर अमेरिका में सक्रिय गैंग्स्टर नेटवर्क पर कार्रवाई उस समय और तेज हुई, जब पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की नंगल में हत्या कर दी गई थी। जांच एजेंसियों ने इस और अन्य मामलों में विदेश में बैठे गैंगस्टर्स और उनके सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की थी। इसके बाद भारत की एजेंसियों ने अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया। एफबीआई की ताजा कार्रवाई को भी अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ चल रहे इसी अभियान की कड़ी माना जा रहा है। हालांकि, एजेंसी की ओर से लगाए गए आरोप अभी जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं तथा मामले में अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई के बाद ही होगा।

  • अब इस दिन Punjab दौरे पर आएंगे भूपेश बघेल, गुटबाजी को खत्म चुनौती

    अब इस दिन Punjab दौरे पर आएंगे भूपेश बघेल, गुटबाजी को खत्म चुनौती

    चंडीगढ़ः कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी प्रयास के तहत, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल 30 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वे 31 जुलाई से 8 अगस्त तक राज्य के 10-दिवसीय दौरे पर रहेंगे। भूपेश बघेल के पास गुटबाजी को खत्म करना बड़ी चुनौती होगा। हालांकि पार्टी के नेता भले ही बार-बार पार्टी में सब ठीक होने की बात कह रहे है, लेकिन अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गुट और सासंद चरणजीत सिंह चन्नी गुट अभी भी एक साथ नहीं दिखाई दे रहे।

    ऐसे में इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी के अंदर गुटबाजी को खत्म करना और निचले स्तर पर संगठन को सक्रिय करना है। बघेल पंजाब के लगभग सभी जिलों का दौरा करेंगे, जहां वे कांग्रेस के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से सीधा संपर्क करेंगे। बैठकों के दौरान संगठन को मजबूत करने, पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार जानने और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना और उन्हें एकजुट करना है। यह महत्वपूर्ण दौरा 31 जुलाई को शहीदों की धरती श्री फतेहगढ़ साहिब से शुरू होगा।

    राजनीतिक विश्लेषक इस दौरे को कांग्रेस पार्टी की चुनाव तैयारियों में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखते हैं। इस दौरे के माध्यम से भूपेश बघेल पार्टी के आंतरिक मतभेदों को सुलझाने, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए एक प्रभावी रणनीति बनाने का लक्ष्य रखेंगे। इससे संगठन के अंदर संभावित बदलावों की उम्मीदें जगी हैं।

    उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल ने इससे पहले चंडीगढ़ में 6 दिन बिताए थे और पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें की थीं। उस दौरान, उन्होंने पार्टी के आंतरिक गुटबाजी और संगठनात्मक मुद्दों के बारे में कांग्रेस हाईकमान को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद, हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस की चुनाव समितियों और संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की संभावना को खारिज कर दिया था।

  • Punjab News: ‘रुस्तम-ए-हिंद’ पहलवान ‘जस्सा’ को पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    Punjab News: ‘रुस्तम-ए-हिंद’ पहलवान ‘जस्सा’ को पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    तरनतारनः आम आदमी पार्टी ने विधानसभा हल्का पट्टी के लिए रुस्तम-ए-हिंद पहलवान जसवंत सिंह (जस्सा पट्टी) को हल्का इंचार्ज नियुक्त किया है। इस संबंध में जानकारी पार्टी के स्टेट प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा द्वारा जारी किए गए पार्टी के आधिकारिक लेटर पैड के माध्यम से साझा की गई है।

    उल्लेखनीय है कि विधानसभा हल्का पट्टी के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर इस समय जेल में हैं। उनकी अनुपस्थिति के दौरान उनकी धर्मपत्नी पार्टी की हल्का पट्टी से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। अब पार्टी द्वारा जसवंत सिंह जस्सा को हल्का इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपे जाने को हलके की राजनीति में एक अहम फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।

    नव-नियुक्त हल्का पट्टी के इंचार्ज जसवंत सिंह (जस्सा पट्टी) ने पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे अपने हलके में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए तत्पर रहेंगे। हलके के पार्टी कार्यकर्ताओं ने जसवंत सिंह जस्सा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी और हलके में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। सोशल मीडिया पर भी नव-नियुक्त हल्का इंचार्ज जसवंत सिंह जस्सा को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

  • करेले के ढेर से निकला कोबरा, युवक को डसा; मंडी में मची भगदड़, Video Viral

    करेले के ढेर से निकला कोबरा, युवक को डसा; मंडी में मची भगदड़, Video Viral

    छत्तीसगढ़ः बिलासपुर में नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करेले छांट रहे एक युवक को कोबरा सांप ने डस लिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांप निकलने की घटना के बाद बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोगों में दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के जरिए बरसात के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सरकंडा क्षेत्र के बहतराई में रहने वाले बिहारी साहू बाजार में मंगलवार को सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान वह करेले के ढेर में से करेला छांट रहे थे तभी अचानक वहां छिपा कोबरा फन फैलाकर बाहर निकल आया। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सांप ने उनके पैर में डस लिया। घटना के बाद उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कोबरा निकलने की खबर फैलते ही लोग सब्जियां छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। वहीं सब्जी विक्रेताओं में भी दहशत का माहौल बन गया।
  • Punjab News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने वारंट किया जारी

    Punjab News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने वारंट किया जारी

    संगरूरः कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंग दल को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विवादों में घिर गए। पंजाब के संगरूर की अदालत ने उनके खिलाफ 15 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी करते हुए 19 सितंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, खड़गे को अदालत में खुद पेश होकर जमानत लेनी होगी।

    यह मामला 2023 का है. संगरूर निवासी और बजरंग दल से जुड़े हितेश भारद्वाज की शिकायत पर अदालत ने यह कार्रवाई की है। शिकायत में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान का जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने बजरंग दल की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से की थी और कांग्रेस की सरकार बनने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।

    अदालत ने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ 15,000 रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। बताया जा रहा है कि पहले इस मामले को सिविल प्रकृति का माना गया था, लेकिन अब अदालत ने इसे आपराधिक प्रकृति का मामला मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर मल्लिकार्जुन खड़गे अगली सुनवाई की तारीख 19 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया जा सकता है।

  • Punjab News: दर्दनाक हादसा, शार्ट सर्किट से 8 पशुओं की मौत

    Punjab News: दर्दनाक हादसा, शार्ट सर्किट से 8 पशुओं की मौत

    संगरूरः भवानीगढ़ में देर रात भीषण हादसा हो गया। दरअसल, नकटे गांव में परगट सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के 8 पशुओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिजली के शॉर्ट सर्किट से करंट लगने के कारण पशुओं की मौत हुई। बताया जा रहा हैकि अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से रात में पशुओं को बिजली का तेज झटका लगा।

    जब तक परिवार वालों को इस घटना का पता चला, तब तक 8 पशुओं की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के कारण परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव वासी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और प्रशासन से मांग की कि वे मामले की जांच करें और अपील की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

  • मची चीख-पुकारः ट्रक में घुसी स्कूल वैन; एक छात्र की मौत, 13 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    मची चीख-पुकारः ट्रक में घुसी स्कूल वैन; एक छात्र की मौत, 13 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    बांसवाड़ाः बांसवाड़ा के दाहोद मार्ग पर एक सड़क हादसे में छात्रों की चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे बच्चों से भरी एक वैन ट्रक में जा घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 14 बच्चे घायल हो गए।

    हादसा इतना भयानक था कि मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि एक बच्चे को उदयपुर रेफर किया गया है।

    बच्चों को लेकर वैन सेंट पॉल स्कूल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों की मदद से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।

    बांसवाड़ा के डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि हादसे में सात बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं। इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चे को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। दो बच्चों का बांसवाड़ा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य बच्चों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है।

  • Punjab News: रंजिश को लेकर 15-20 लोगों ने घर में घुसकर बाप-बेटे से की मारपीट, बाप की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: रंजिश को लेकर 15-20 लोगों ने घर में घुसकर बाप-बेटे से की मारपीट, बाप की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः अली के गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां 15-20 गुंडों की भीड़ एक व्यक्ति के घर में घुस गए और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सदर पुलिस स्टेशन ने अली के गांव की रहने वाली गुरबचन सिंह की पत्नी कैलाश कौर के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया। पीड़ित परिवार के बयानों के अनुसार 15-20 हमलावर मोटरसाइकिल पर उनके घर आए और उन पर चिल्लाने लगे। घर में घुसने के बाद आरोपियों ने तेजधार हथियारों से मृतक गुरबचन सिंह की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं, उनके बेटे की भी पिटाई की गई।

    इस दौरान घर के अंदर का सामान तोड़ा गया और ईंटें भी फेंकी गईं। जब परिवार ने शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी अपनी मोटरसाइकिलों पर भागने में सफल रहे। गुरबचन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस स्टेशन ने परिवार के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर 10-11 अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई, जबकि परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा था।

    सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरविंदर कुमार ने बताया कि अली के गांव में कुछ लोगों ने गुरबचन सिंह नानक की पिटाई कर हत्या कर दी थी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते 36 घंटे में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा।

  • Jalndhar News: टांडा रोड पर बेकाबू ट्रक का कहर, टूटा ट्रांसफार्म, डीजल बिखरने से एक्टिवा सवार घायल, देखें वीडियो

    Jalndhar News: टांडा रोड पर बेकाबू ट्रक का कहर, टूटा ट्रांसफार्म, डीजल बिखरने से एक्टिवा सवार घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर के पास स्थित हनुमान चौक पर बेकाबू ट्रक चालक ने बिजली के ट्रांसफार्म में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ट्रांसफार्म टूट गया। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को काबू कर लिया और उसकी जमकर छितर परेड की गई। वहीं टूटे हुए ट्रांसफार्म की तस्वीरें भी सामने आई है, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में डीजल सड़क पर बिखरा हुआ है।

    वहीं सड़क पर डीजल बिखरने से एक्टिवा चालक गिर गया और हादसे का शिकार हो गया। वहीं राहगीर ने बताया कि ट्रक चालक ने सरिया लोड किया हुआ था। इस दौरान बेकाबू होकर ट्रांसफार्म से टकरा गया। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। वहीं मार्केट को लोग ट्रक चालक को काबू करके घटना स्थल से ले गए और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • दर्दनाक हादसाः पिकअप और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल

    दर्दनाक हादसाः पिकअप और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल

    गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रक और बोलेरो पिकअप में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा थाना क्षेत्र निवाड़ी में हुआ है। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालातों का जायजा लिया।

    मोदीनगर के एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम को ट्रक और बोलेरो पिकअप की टक्कर की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जांच में सामने आया है कि बोलेरो हाल ही में खरीदी गई थी। वाहन मालिक अपने परिवार और परिचितों के साथ नई गाड़ी में पहली बार हरिद्वार गंगा स्नान और धार्मिक दर्शन के लिए निकले थे।

    किसी को अंदाजा भी नहीं था कि श्रद्धा की यह यात्रा कुछ ही घंटों में दर्दनाक हादसे में बदल जाएगी और परिवार की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर और क्‍लीनर को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इसमें ट्रक और बोलेरो की रफ्तार, सड़क की स्थिति, चालक की लापरवाही और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।