Blog

  • बाल श्रम कानूनी अपराध: मीनाक्षी राणा 

    बाल श्रम कानूनी अपराध: मीनाक्षी राणा 

    संतोषगढ़ में जागरूकता शिवर 

    ऊना/सुशील पंडित: बाल कल्याण समिति ऊना द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल ) संतोषगढ़ में बाल श्रम को लेकर  जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया। इस मौका पर चेयरपर्सन एडवोकेट मीनाक्षी राणा, सदस्य शाम लाल मल्होत्रा, एडवोकेट सुरेश कुमार एडवोकेट राज कुमारी  व रीना कुमारी  ने बाल श्रम को लेकर विस्तार से जानकारी दी । चेयरपर्सन मीनाक्षी राणा ने कहा की बाल श्रम एक अपराध है यदि कोई भी बच्चो से बाल श्रम करवाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किए जानें का प्रावधान है। उन्होंने कहा की अगर कोई भी बाल श्रम का मामला पता चलता है तो उसकी सुचना बाल समिति को दें। ताकि बाल श्रम करवाने बालों के विरुद्ध कानूनी व  उचित कार्यवाही की जा सके।इस मौके पर  प्रिंसीपल गुरबचन धीमान स्कूल स्टाफ ब छात्र  उपस्थित  रहे। जागरूकता अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है।
  • ऊना: 7.22 करोड़ की लागत से होगा तटीकरण,  रुकेगा 158 हैक्टेयर भूमि कटाव

    ऊना: 7.22 करोड़ की लागत से होगा तटीकरण, रुकेगा 158 हैक्टेयर भूमि कटाव

    सर नाले के तटीकरण से करीब चार दशक पुरानी मांग हुई पूरी- मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के पंजावर में सर नाले के तटीकरण के शिलान्यास मौके पर कहा कि तटीकरण के चलते पंजावर क्षेत्र की करीब 4 दशक पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजावर में सर नाले के तटीकरण के कार्य पर 7.22 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नाले में बरसात के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता थां लेकिन अब नाले के तटीकरण के कारण बरसात के दौरान बाढ़ जैसी दिक्कतों से परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नाले के तटीकरण के कारण 158 हेक्टेयर भूमि संरक्षित होगी। बाढ़ निकासी तटबांध की कुल लंबाई 8460 मीटर होगी। इस कार्य से 102 घरों को भी लाभ होगा।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली प्रदेश में विकास का मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इसी कड़ी में हाल ही में 32 करोड़ का टेंडर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या से निपटने के लिए 15 और ट्यूबवैल लगाए जाएंगे और दर्जनों टैंको का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली विस के विभिन्न स्थानों पर बनने वाले टैकों का निर्माण सितंबर माह से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। 
    उपमुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि हरोली हल्के में डेढ़ साल के भीतर पेयजल और सिंचाई जल को लेकर कोई कमी नहीं होगी। क्षेत्र में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए लगभग 70 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जाएगी। क्षेत्र में मौजूद 122 तालाबों पर इसके तहत व्यय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूर्ण करने की योजना का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से पानी को संरक्षित करने की अपील की ताकि आगे जाकर हमारी आने वाली पीढ़ी को पानी की समस्या न हों।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंजावर में जनसभा के दौरान कहा कि बीते एक माह में हरोली विधानसभा क्षेत्र में 15 विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 53 लाख 53 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इन विकासात्मक कार्यों के तहत मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत सम्पर्क से बाबा रंगी राम तक पक्का रास्ता बनाने के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। 
    उन्होंने बताया कि दुलैहड़ के वार्ड नं 1 में शमशानघाट में इंटरलोक काॅटयार्ड तथा पंजावर में करनैल, जरनैल सिंह के घर से अश्वनी कुमार के घर तक एंबुलैंस रोड़ के लिए 5-5 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। रोड़ा में गौरख से नाले तक के लिए ड्रेनेज सिस्टम के लिए 65 हजार रूपये तथा वार्ड नम्बर 4 में खेल मैदान व सराये की मरम्मत के लिए 2 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। सलोह के वार्ड नं 1 में देवराज, सोहन लाल तथा शाम लाल के घर के समीप सार्वजनिकों स्थलों पर 35,328 रूपये की तीन सोलर लाईटें स्वीकृत की गई हैं।चंदपुर के वार्ड 2 में सतीया माता मंदिर तक पक्का रास्ता बनाने के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं। नंगनोली के वार्ड 5 में महिला मंडल भवन के लिए 5 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड नम्बर 2 में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के लिए 4 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुलैहड़ में लालूवाल-गाहुआ-दुलैहड़ के लिए सम्पर्क मार्ग हेतू 10 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। धर्मपुर में ब्रिज भूषण के घर के समीप सोलर लाईट लगाने के लिए 11,776 रूपये स्वीकृत किए गए हैं। गोंदपुर जयचंद के वार्ड 4 में बैहली मोहल्ला में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए 6 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। हीरा नगर में राजीव सेवा केंद्र बनाने के लिए 3 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।
    इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पथ परिवहन निगम बीओडी के सदस्य रणजीत राणा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने 40 साल पुरानी मांग को पूरा कर स्थानीय लोगों को लाभान्वित किया है। उन्होंने विभिन्न स्थानीय मांगों से भी उपमुख्यमंत्री को अवगत करवाया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं आरटीए के सदस्य अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव प्रमोद कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टु, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जन प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
  • रामा मंडी में 3 दुकानों के ताले तोड़कर चोर नगदी और गेहूं लेकर हुए फरार

    रामा मंडी में 3 दुकानों के ताले तोड़कर चोर नगदी और गेहूं लेकर हुए फरार

    बठिंडाः रामा मंडी के मुख्य बाजार, बैंक बाजार व बाघा रोड स्थित 3 दुकानों को देर रात चोरों ने निशाना बनाया है। जहां चोर दुकानों से नगदी व सामान की चोरी कर फरार हो गए। वहीं एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी चौक के समीप किराना दुकानदार पीड़ित महावीर बागड़ी ने बताया कि चोरों ने दुकान के मुख्य शटर का ताला तोड़ काउंटर की दराज से पांच हजार रुपए से अधिक की चोरी कर ली। वेरायटी स्टोर की दुकान के मुख्य शटर का ताला तोड़ कैश ड्रावर चुरा लिया, जिसमें करीब 25 से 30 हजार रुपए की नकदी थी।

    इसके अलावा पीड़ित विजय कुमार धुडिया ने बताया कि चोरों ने बाघा रोड स्थित उनके गोदाम का ताला तोड़कर करीब 15 गांठ गेहूं चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही रामा पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि मंडी में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से किसी तरह के सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, Fastway के केबल ऑपरेटर की मौत

    पंजाबः इस इलाके में चली गोली, Fastway के केबल ऑपरेटर की मौत

    मोगाः जिले के स्थानक कस्बा बधनी कलां में फास्ट-वे केबल का काम करते व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार ने आज लगभग 12 बजे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੀਂਹ ਤੇ ਹਨੇਰੀ ਕਾਰਨ ਡਿੱਗਿਆ ਦਰਖਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੀਂਹ ਤੇ ਹਨੇਰੀ ਕਾਰਨ ਡਿੱਗਿਆ ਦਰਖਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਮੀਂਹ ਅਤੇ ਹਨੇਰੀ ਕਾਰਨ ਆਏ ਦਿਨ ਦਰਖਤਾਂ ਦੇ ਡਿੱਗਣ ਦੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਟਾਊਨਸ਼ਿਪ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਓਬਰਏਜ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਦਰਖਤ ਡਿੱਗਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਦਾ ਵੀ ਜਾਨੀ ਨੁਕਾਸਾਨ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਇਹ ਦਰਖਤ ਕਿਸੇ ਦਰਖਤ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਡਿੱਗ ਪੈਂਦਾ ਤਾਂ ਇਕ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਸਕਦਾ ਸੀ। ਤਲਵਾਰਾਂ ਟਾਊਨਸ਼ਿਪ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਅੱਗੇ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ ਕਿ ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸਾਵਧਾਨੀ ਨੂੰ ਵਰਤਿਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਭੱਵਿਖ ਵਿਚ ਕੋਈ ਅਨਹੋਨੀ ਘਟਨਾ ਨਾ ਵਾਪਰ ਸਕੇ।

  • अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ शहरी इकाई ऊना चुनाव

    अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ शहरी इकाई ऊना चुनाव

    भाग सिंह प्रधान, राजेश वरिष्ठ उपप्रधान व वरूण महासचिव चुने

    ऊना/सुशील पंडित :हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ शहरी इकाई ऊना का बुधवार को यहां बचत भवन में चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें उपायुक्त कार्यालय के भाग सिंह को प्रधान चुना गया, जबकि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के राजेश कुमार वरिष्ठ को उपप्रधान तथा उच्च शिक्षा विभाग के वरूण कुमार को महासचिव चुना गया। चुनाव अधिकारी रविन्द्र शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी मंजीत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न चुनाव में सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। जबकि ज़िला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान रमेश ठाकुर व महासचिव तारा सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। 
    इसके अतिरिक्त राजेश चौधरी, संजीव मारकर, भरतभूषण, इंदूवाला, अश्विनी कुमार, रिचा शर्मा, कुलदीप सिंह मान, सुरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, संजय कुमार, रमन कुमार, चमेल सिंह तथा अशोक कुमार के नाम ज़िला प्रतिनिधि के रूप में नामित किये गये। नवनिर्वाचित प्रधान भाग सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महासंघ की कार्यकारिणी का चयन अगली बैठक में कर लिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार की मांग एवं समस्या को महासंघ के ध्यान में लाएं ताकि उस पर उचित निर्णय लेकर कार्रवाई की जा सके। 
  • बंगाणा के तहत जमसानी माता मंदिर में पांचवें रक्तदान शिविर  का आयोजन

    बंगाणा के तहत जमसानी माता मंदिर में पांचवें रक्तदान शिविर  का आयोजन

    बंगाणा के तहत जमसानी माता मंदिर में पांचवें रक्तदान शिविर  का आयोजन

    हिमाचल हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा 103 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    ऊना/सुशील पंडित :विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष पर बुधवार को ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा के तहत जमसानी माता मंदिर में पांचवें रक्तदान शिविर  का आयोजन हिमाचल हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा करवाया गया। जिसमें 103 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।  आपको बता दें कि हिमाचल हेल्पिंग हैंड्स संस्था पिछले काफ़ी सालों से समाजसेवा कर रही है। संस्था समय समय पर जरूरतमंद परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाती रहती है जैसे अस्पतालों में रक्त मुहैया करवाना, गरीब बच्चों की सहायता करना, गरीब परिवारों की सहायता करना आदि। 
    हिमाचल हेल्पिंग हैंड्स संस्था के संस्थापक नीरज ठाकुर ने शिविर में पहुंचने पर सभी का धन्यवाद किया। खासकर युवाओं का जिहोंने पहली बार रक्त दान किया। नीरज ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया भी युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जाने से बचे, और हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करे। वहीं नीरज ठाकुर ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि “वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है।” नीरज ने बताया कि संस्था पिछले पांच वर्षों से हर वर्ष विश्व रक्तदान दिवस के उपल्क्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। 
    इस मौके पर नीरज ठाकुर संस्थापक, सुमित शर्मा अध्यक्ष, मोहित शर्मा उपाध्यक्ष, रोहित धीमान सचिव, अनमोल शर्मा कोषाध्यक्ष, अनिल कौशल ज्वाली ब्लॉक अध्यक्ष, मनीष बाधवा जिला अध्यक्ष ऊना,नवीन कौंडल अध्यक्ष चिंतपूर्णी, अरुण कुमार कार्यकारी सदस्य,रोहित राणा कार्यकारी सदस्य, गोपाल चंद कार्यकारी सदस्य, विशाल राणा कार्यकारी सदस्य, कुश भरमीता कार्यकारी सदस्य, विकास राणा कार्यकारी सदस्य, अंकित मान कार्यकारी सदस्य, कर्ण ठाकुर कार्यकारी सदस्य, विनय मेहता कार्यकारी सदस्य, वलविन्द्र राणा कार्यकारी सदस्य, अनीश शर्मा कार्यकारी सदस्य, कृष्ण शर्मा कार्यकारी सदस्य, अर्णव बैंस कार्यकारी सदस्य व स्थानीय समाजसेवक और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की टीम मौजूद रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਖੇ ਅਫਸਰਾਂ ਦੀ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਨਾਲ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਜਾਅਲੀ ਰਜਿਸਟਰੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਖੇ ਅਫਸਰਾਂ ਦੀ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਨਾਲ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਜਾਅਲੀ ਰਜਿਸਟਰੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਖੇ ਅਫਸਰਾਂ ਦੀ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਨਾਲ ਜਾਅਲੀ ਰਜਿਸਟਰੀਆਂ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਦੇ ਸੰਗਠਨ ਮੰਤਰੀ ਰਾਜਾ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਬਟਾਲਾ ਅਤੇ ਤਹਿਸੀਲ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਜਾਕੇ ਦੇ ਆਰਟੀਆਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਰਾਜਾ ਵਾਲਿਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਪੁਖਤਾ ਸਬੂਤ ਨੇ ਕਿ ਅਫਸਰਾਂ ਦੀ ਮਿਲੀ ਭੁਗਤ ਕਰਕੇ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਜਾਲੀ ਰਜਿਸਟਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਗ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ  ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਕਰਮਚਾਰੀ ਹੀ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਬੜਾਵਾ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਕੁਝ ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਬੰਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਜਦੋ ਅਸੀਂ ਆਰਟੀਆਈ ਦਾ ਜਵਾਬ ਮੰਗਿਆ ਤਾਂ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਵਲੋਂ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਬਦਸਲੂਕੀ ਕੀਤੀ ਗਈ।

  • कपूरथलाः परिजनों का आरोप, सरेआम पुलिसकर्मी ने व्यक्ति से मारपीट कर किया घायल, वीडियो वायरल

    कपूरथलाः परिजनों का आरोप, सरेआम पुलिसकर्मी ने व्यक्ति से मारपीट कर किया घायल, वीडियो वायरल

    कपूरथलाः ब्यास दरिया पुल के पास लगे पुलिस नाके पर भारी हंगामा हो गया। दरअसल, वहां पर घायल व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस पर सरेआम मारपीट के आरोप लगाए है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दो व्यक्ति हाथापाई कर रहे है। इस दौरान एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया और सड़क पर लेटा हुआ है। जिसे महिला पानी पिला रही है। घायल व्यक्ति के परिजनों का कहना है कि उक्त व्यक्ति पुलिसकर्मी है। जिसने उनके साथ मारपीट की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस घटना दौरान पुलिस कर्मी मूक दर्शक बनकर वहां खड़े रहे। वहीं पीड़ित व्यक्ति के साथ मौजूद महिला चिल्ला रही है और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों से गुहार लगा रही है। 

  • जालंधरः भगोड़ा और 8 मोबाइल सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः भगोड़ा और 8 मोबाइल सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः थाना 2 की पुलिस ने चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से चोरी किए हुए मोबाइल बरामद किए। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान कोशल कुमार निवासी कबीर नगर और भानू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त वर्कशाप चौक के पास मौजूद थी जहा उनकी टीम के एएसआई मंगतराम को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की मोबाइल को बेचने के लिए कोशल और भानू दाना मंडी के पास ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे हैं, जिन्हें मौके पर पहुच कर एएसआई मंगतराम ने अपने टीम सहित दबोचा और उनके क़ब्जे से अलग अलग कंपनियों के चोरी किए हुए आठ मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ आईपीसी धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

    इसी तरह पीओ स्टाफ की पुलिस ने लड़ाई झगड़े में चल रही वांछित भगोडे को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ़ सोनी निवासी करोल बाग,  रामामंडी के रूप में हुई है पीओ स्टाफ़ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना रामामंडी में मुक़दमा नंबर 253 आईपीसी धारा 323, 325, 506 और 201 के तहत दर्ज किया गया था जिसमें अदालत में आरोपित को 16 दिसंबर 2022 भगोड़ा क़रार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की पुलिस घर से दबोच कर संबंधित थाने की पुलिस हवाले कर दिया है।