Blog

  • बंगाणा: भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    बंगाणा: भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस स्थित बंगाणा भाजपा कार्यालय होटल करण राज में  भारत माता के सच्चे सपूत और एकात्म राष्ट्रवाद के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।

    इसके पश्चात सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भुट्टो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने जिस राष्ट्रवाद, एकता और अखंडता की बात की, वो आज भी भाजपा की मूल आत्मा में बसी है।उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका नारा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे” आज भी जन-जन की चेतना को झकझोरता है।

    इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ क्षेत्र के अनेक भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, रणबीर राणा,ज्योति शर्मा,सूरम सिंह,अनिल पटियाल सुदर्शन शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

  • NAS Survey 2024 में Punjab बना अव्वल राज्य: CM Mann, देखें Live

    NAS Survey 2024 में Punjab बना अव्वल राज्य: CM Mann, देखें Live

    संगरूर: National Achievement Survey 2024 की रिपोर्ट में पंजाब के अव्वल नंबर राज्य बनने पर सरकार ने संगरूर में टीचरों के सम्मान में एक सभा का आयोजन किया। जिसका संबोधन करते हुए CM Bhagwant Singh Maan ने आप सरकार की इस उपलब्धि पर टीचरो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2017 में पंजाब NAS की सर्वे रिपोर्ट में 29वें वें नंबर पर था।

    आप सरकार ने शिक्षा में क्रांति लाने का संकल्प दिल्ली से लिया था। पंजाब में आप की सरकार बनते ही पहला लक्ष्य शिक्षा प्रणाली में सुधार लाना था, जिसका सदका सबके सामने है और आज पंजाब नंबर वन राज्य बन बनकर उभरा है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में जब आप सरकार बनी, तो टीचर पानी की टंकी पर चढ़े हुए मिलते थे। टीचर अपनी मांगो को लेकर धरना पर बैठे रहतेथे और सरकारें हल निकालने की बजाय उन्हें अनदेखा कर देती थीं। आप सरकार ने टीचरों की परेशानियों को सुनकर उनका हल निकाला। सरकारी टीचरों को अपग्रेड करने के लिए विदेश भेजा। पंजाब सरकार राज्य की तरक्की के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि पहली सरकारों ने पंजाब मे सरकारी टीचरो को कभी अपने साथ नहीं बिठाया था और न ही उनके सुझाव लिए थे। पंजाब सरकार के राज्य मे टीचरो को मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री से मिलने के लिए धरने नहीं देने पड़ते। सरकार खुद सरकारी टीचरो के साथ मिलकर पंजाब की शिक्षा प्रणाली मे क्रांति लाने का काम कर रही है। जिसका नतीजा आप सबके सामने है।
  • ऊना:मूसलाधार बारिश से जिला में तबाही, घरों में घुसा पानी

    ऊना:मूसलाधार बारिश से जिला में तबाही, घरों में घुसा पानी

    विस कुटलैहड़ में विधायक विवेक शर्मा ने लिया जायजा, प्रशासन को नुक्सान की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव, घरों की दीवारों के गिरने, सड़क मार्गों के बंद होने और डंगों के टूटने जैसी घटनाएं सामने आईं। अम्व ऊना नैशनल हाइवे पर कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और हाईवे प्रभावित हुआ। इसी तरह गांव त्यूडी की खड्ड पलट गई और पानी लोगों के घरों में व पंचायत घर में जा घुसा और नैशनल हाइवे पर पहुंच गया जिस से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

    विस कुटलैहड़ में हुई तबाही और जनता को हुए नुक्सान का जायजा लेने विधायक विवेक शर्मा क्षेत्रभर में पहुंचे और स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया, और बारिश के कारण प्रभावित हुए गांवों का दौरा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर नुक्सान का आकलन किया।

    उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी। विवेक शर्मा ने कहा कि कई जगहों पर भारी बारिश के चलते डंगे गिर गए हैं और रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर रास्तों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए और मरम्मत कार्य शुरू किया जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

    क्षेत्र में कहीं घरों की दीवारें गिर गई हैं, तो कहीं नालियों की उचित निकासी न होने से घरों में पानी भर गया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि जो परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, उन्हें निजी आय से पांच हजार रुपये प्रति परिवार सहायता दी जाएगी। इस घोषणा के तहत अब तक दर्जनों परिवारों को सहायता दी जा चुकी है और अन्य प्रभावित परिवारों को जल्द ही राहत प्रदान की जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके मे तेज बारिश से नहर में आई दरार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके मे तेज बारिश से नहर में आई दरार, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के भरवाई नेशनल हाइवे पर स्थित गांव कोटला गौंसपुर में से गुजरने वाली कंडी नहर के किनारे बरसाती पानी के कारण बड़ी दरार पड़ गई। गांव वासियों ने बताया कि हर साल इसी तरह बारिश के कारण नहर के किनारे दरारें पड़ जाती हैं, जिससे उनके घरों को खतरा रहता है।

    इसके अलावा आधे से अधिक गांवों के रास्ते नहर के किनारे से गुजरते है। जिस कारण भारी आवाजाही होती है। स्कूल बसें और विद्यार्थी भी यहां से गुजरते हैं, इसलिए कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

    मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार इस बार औसतन से अधिक बारिश हो रही है। जहां इस बारिश से लोगों को गर्मी और हुमस से राहत मिली है, वहीं कई जगहों पर आफत बनती भी नजर आ रही है।

    इलाका वासियो ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जगह बरसाती पानी की निकासी का प्रबंध कर नहर के किनारे को पक्का किया जाए। ताकि आने वाले समय मे लोगो को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

  • ऊना बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से 45 कामगारों को सुरक्षित निकाला गया— मेजर विकास सकलानी

    ऊना बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से 45 कामगारों को सुरक्षित निकाला गया— मेजर विकास सकलानी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला में रविवार को मूसलाधार बारिश के बीच फायर ब्रिगेड विभाग की 5 टीमों ने 11 स्थानों पर रेस्क्यू किया। रेस्क्यू काल ज्यादा आने से बंगाणा से फायर गाड़ी को रेस्क्यू के लिए ऊना की टीम में शामिल किया गया। बचाब दल की टीमों ने नंगल स्लांगडी स्थित हिमटैक्स उद्योग में 45 लोगों का रेस्क्यू कर जान बचाई। अंब फायर ब्रिगेड चौकी की टीम ने गगरेट के उद्योग में हुए जल भराव को समय रहते बाहर निकाला है। ऊना जिला में आठ स्थानों पर घरों में जल भराव की समस्या पेश आई है। जिसे फायर ब्रिगेड की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बरसाती पानी को बाहर किया है।

    कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया कि हिमटेक्स प्रा लिमिटेड नंगल स्लांगडी में उद्योग में जल भराव होने से 45 कामगार बाढ़ में फंस गए थे जिसे फायर ब्रिगेड टीम ने रस्सों व लाइफ जैकेट का प्रयोग कर सुरक्षित बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि डेरा बाबा रुद्रू आश्रम नारी में, ऊना शहर के वार्ड नंबर 1 में संजय कुमार की  दुकान में, जय माता दी  पेट्रोल पंप रायंसरी में, इसी गांव में राजेश कुमार व सुनील दत्त के घरों में, तयुडी में सुभाष चन्द के घर में, चलोला में रण बहादुर के घर में, सरजेहड़ा झंबर में हरका दास के घर में बरसाती जल का भराव हो गया था। वहीं मूसलाधार बारिश में ही अंब के गांव नकडोह के वार्ड नंबर एक में ब गगरेट में तिगाकशा उद्योग में बरसात का पानी भर गया। सभी कॉल्स पर फायर ब्रिगेड टीमों ने मौका पर पहुंचकर पानी को बाहर निकाला है व करोड़ो की संपत्ति को बचाया गया है।

    वहीं कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया कि भारी वर्षा का अलर्ट किया गया है नदी नालों में न जाएं। सरकार द्वारा मौसम की जानकारी से संबंधित  सूचनाओ पर गौर करें। अनावश्यक यात्रा को टाल दें। बरसाती पानी की निकासी न होने से  कई स्थानों पर नाले बंद होने से घरों के अंदर पानी घुसने से खाद्य सामग्री,कपड़े, घरेलू समान खराब हो रहा है। जिससे पीड़ित वर्ग को खासा नुकसान हो रहा है। जिला में बरसाती मौसम के चलते अलर्ट चल रहा है। जल भराव की सूचनाएं मिलते ही फायर ब्रिगेड टीमें घटना स्थल पर पहुंच रही है ओर कार्य कर रही है।

  • Jalandhar News: Swift कार में आई लुटेरी महिलाओं ने बुजुर्ग की छीनी बालियां, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Swift कार में आई लुटेरी महिलाओं ने बुजुर्ग की छीनी बालियां, देखें वीडियो

    फिलौर: फिलौर शहर के महल्ला रविदासपुरा में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया है। सफेद स्विफ्ट कार में सवार तीन महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए चालाकी से उसकी सोने की बालियां चोरी कर लीं और मौके से फरार हो गईं। यह वारदात एक रिहायशी इलाके में हुई, जहां आमतौर पर लोग खुद को सुरक्षित मानते हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग महिला मोहल्ले में टहल रही थीं, तभी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में तीन महिलाएं वहां पहुंचीं। उन्होंने बातचीत में महिला को इस कदर उलझा लिया कि उसे कुछ समझ आने से पहले ही एक महिला ने उसके कानों से सोने की बालियां निकाल लीं और सभी तेजी से फरार हो गईं।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। कार का नंबर और संदिग्धों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है।

    महल्ला रविदासपुरा के लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि फिलौर में चोरी और ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यह पुलिस के लिए चिंता का विषय है। मोहल्ले वासियों ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

    पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

  • अब नहीं कटेगा चालान! Google Maps के इन ट्रिक फीचर्स को जान लें…

    अब नहीं कटेगा चालान! Google Maps के इन ट्रिक फीचर्स को जान लें…

    नई दिल्ली: अगर आप भी रोज़ाना गाड़ी चलाते हैं और चालान कटने के डर से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। Google Maps, जिसे अधिकतर लोग सिर्फ रास्ता देखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, दरअसल आपको चालान कटने से भी बचा सकता है। जी हां, Google Maps के कुछ ऐसे खास फीचर्स हैं जिनका सही इस्तेमाल करके आप ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए स्मार्ट तरीके से ड्राइव कर सकते हैं और जुर्माने से बच सकते हैं। ये हैं Google Maps के वो ‘जुगाड़’ जो बचा सकते हैं चालान से: 1. स्पीड लिमिट वॉर्निंगः यह फीचर आपकी गाड़ी की गति पर नजर रखता है। जैसे ही आप किसी इलाके की तय स्पीड लिमिट को पार करते हैं, यह तुरंत अलर्ट देता है। इससे आप समय रहते स्पीड कम कर सकते हैं और स्पीडिंग चालान से बच सकते हैं। 2. स्पीड कैमरा अलर्टः Google Maps आपको रास्ते में आने वाले स्पीड कैमरों की जानकारी भी देता है। इससे आप पहले से सतर्क हो जाते हैं और निर्धारित गति सीमा में ड्राइविंग करके भारी जुर्माने से बच सकते हैं। 3. ट्रैफिक अलर्ट और जाम की जानकारीः यह फीचर रास्ते में होने वाले ट्रैफिक जाम, एक्सीडेंट या अन्य बाधाओं की जानकारी देता है। इससे आप वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं और अनावश्यक समय और पेट्रोल दोनों की बचत कर सकते हैं।
    ऐसे करें इन फीचर्स को एक्टिवेट:
    • अपने स्मार्टफोन में Google Maps ऐप खोलें
    • ऊपर दाईं ओर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
    • Settings (सेटिंग्स) में जाएं।
    • Navigation Settings (नेविगेशन सेटिंग्स) पर टैप करें।
    • यहां आपको Driving Options (ड्राइविंग विकल्प) मिलेंगे।
    • स्पीड लिमिट, स्पीड कैमरा अलर्ट और ट्रैफिक अपडेट्स के लिए टॉगल स्विच ऑन करें।
    क्यों जरूरी है ये फीचर्स?
    • चालान से बचने के साथ-साथ ये फीचर्स आपकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
    • स्मार्ट ड्राइविंग से ना सिर्फ जुर्माना बचता है बल्कि ईंधन और समय की भी बचत होती है।
    • ट्रैफिक नियमों का पालन करके आप एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभा सकते हैं।
    अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और आपके पास Google Maps है, तो अब चालान से डरने की कोई जरूरत नहीं। बस इन फीचर्स को ऑन कीजिए और बन जाइए एक स्मार्ट और जिम्मेदार ड्राइवर।
  • चलती बाइक से निकला सांप, युवक के उड़े होश, देखें Video

    चलती बाइक से निकला सांप, युवक के उड़े होश, देखें Video

    धमतरीः चलती बाइक में एक सांप निकलने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक, 5 जुलाई की शाम एक युवक जब काम से घर लौट रहा था, तब उसकी बाइक से अचानक एक सांप निकल आया। घटना रेलवे स्टेशन के पास नए बस स्टैंड की है। युवक बाइक से हाईवे पर जा रहा था।

    इसी दौरान बाइक के वाइजर से सांप ने मुंह बाहर निकला। शुरुआत में युवक इसे मेढक समझकर बाइक चलाता रहा। जब न्यू बस स्टैंड के पास पहुंचा, तब सांप का आधा हिस्सा बाहर आ गया। युवक तुरंत घबरा गया और बाइक रोक दी। आसपास के लोग जमा हो गए। पास की ऑटो पार्ट्स की दुकान के लोगों की मदद से सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सौभाग्य से सांप ने युवक पर हमला नहीं किया।

  • Punjab News: पटना साहिब मामले को लेकर SGPC सदस्य भाई ग्रेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पटना साहिब मामले को लेकर SGPC सदस्य भाई ग्रेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पटना साहिब मामले में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लिए गए फैसलों का सिख संगठनों और प्रमुख पंथिक हस्तियों द्वारा लगातार समर्थन किया जा रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पटना साहिब के पंज प्यारों द्वारा अकाल तख्त साहिब की पंथिक सर्वोच्चता को चुनौती देने वाला फैसला न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि यह सिख पंथ में भ्रम और मतभेद पैदा करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि यह पूरा विवाद तब गंभीर हो गया जब राजनीतिक नेता सुखबीर सिंह बादल को पटना साहिब द्वारा तनखैया घोषित कर दिया गया।

    इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने तख्त पटना साहिब के अतिरिक्त हेड ग्रंथी भाई गुरदयाल सिंह, प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरपाल सिंह जौहल और डॉ. गुरमीत सिंह को अकाल तख्त के आदेशों का उल्लंघन करने और पंथक विवाद को बढ़ाने के आरोप में तनखैया घोषित कर दिया। इसके साथ ही प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्यों जगजोत सिंह सोही, लखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरबंस सिंह, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, राजा सिंह और महिंदरपाल सिंह को भी 15 दिनों के भीतर अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा।

    भाई ग्रेवाल ने इस मामले में पटना साहिब द्वारा जारी हुक्मनामा को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि यह सिख पंथ की साझी परंपरा और पांचों तख्तों की एकता को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने अपील की कि पंथिक एकता को बनाए रखने के लिए समूचे सिख जगत को श्री अकाल तख्त साहिब के तत्वावधान में लिए गए निर्णयों का सम्मान करना चाहिए तथा पंथ को तोड़ने की कोशिश करने वाली ताकतों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों को कई प्रमुख संगठनों, सिख विद्वानों तथा संगत की ओर से पूरा सम्मान मिल रहा है।

  • बुजुर्ग ने बहू और 3 पोतों पर किया जानलेवा हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    बुजुर्ग ने बहू और 3 पोतों पर किया जानलेवा हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    टोंकः सिटी के गुलजार बाग में शनिवार शाम को एक बुजुर्ग द्वारा बहू और 3 पोतों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के बाद चींख पुकार मच गई, जिसके बाद पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को सआदत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से सभी को जयपुर रेफर कर दिया गया।

    प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि मकान के बंटवारे को लेकर परिवार में झगड़ा होता रहता था। इसी को लेकर आरोपी ने आज अपने तीन मासूम पोतों और बहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सालिक (5), शाद (3), सऊद (2) और इनकी मां फायजा (35) पत्नी रेहान निवासी गुलजार बाग टोंक गंभीर घायल हो गए।

    हमले की सूचना के बाद मुख्य पुलिस अधिकारी भंवर लाल मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्पिटल में घायलों से बातचीत की। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी हफीज रोडवेज का रिटायर बाबू बताया जा रहा है। मुख्य पुलिस अधिकारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि घटना के समय घायल बच्चों का पिता व महिला का पति रेहान बाजार गया हुआ था। रेहान दुकानदार है। आज उसके घर मेहमान आए थे, जिन्हें छोड़ने के लिए वह घर से बाजार तक उनके साथ चला गया। पीछे से हफीज ने रेहान के परिवार पर हमला कर दिया। रेहान को घटना का पता किसी के बताने पर चला, जिसके बाद वह हॉस्पिटल पहुंचा।