Blog

  • Punjab News: पूर्व फौजी पर हमला, रोड जाम कर की कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व फौजी पर हमला, रोड जाम कर की कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर तलवाड़ा से हिमाचल प्रदेश के ऊना को जाने वाली मुख्य सड़क पर पड़ते गांव भोल नजदीक बीती रात एक पूर्व फौजी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पूर्व फौजी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान पूर्व कप्तान मनोहर के रूप में हुई है जोकि नजदीक गांव में सैनिक सहायता केंद्र भी चला रहा था। परिवार का कहना है कि यह हमला माइनिंग माफिया ने करवाया है।

    इस हमले के बाद परिवार द्वारा रोड जाम कर दिया गया और कार्रवाई की मांग करने लगे। तलवाड़ा पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के लिए बार बार आग्रह करने के बाद जब लोग जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए तो पुलिस द्वारा हलका लाठीचार्ज कर जाम खुलवाया और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया।

  • Punjab News: अवैध माइनिंग मामले में JCB, 2 टिप्पर, 2 ट्रैक्टर और एक ट्रॉली जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध माइनिंग मामले में JCB, 2 टिप्पर, 2 ट्रैक्टर और एक ट्रॉली जब्त, देखें वीडियो

    टांडा उड़मुड़ः गांव तलवंडी सल्लां में अवैध रेत की माइनिंग के संबंध में मामला दर्ज करते पुिलस ने बड़ी संख्या में माइनिंग में इस्तेमाल हो रही मशीनरी जब्त की है। इस संबंध में जानकारी देते थाना टांडा के प्रमुख इंस्पेक्टर गुरजिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक और डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा के निर्देशों के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव तलवंडी सल्लां में बड़ी संख्या में अवैध माइनिंग हो रही है।

    इस दौरान जतन गर्ग जेई माइनिंग इंस्पेक्टर दसूहा के साथ टांडा पुलिस ने छापेमारी करते मौके पर माइनिंग के लिए उपयोग की जा रही एक जेसीबी मशीन, 2 टिपर, 2 ट्रैक्टर और एक ट्रॉली कब्जे में ले ली, जबकि माइनिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में माइनिंग इंस्पेक्टर दसूहा जतन गर्ग के बयानों के आधार पर माइनिंग करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एंड माइनरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Punjab News: Bikram Majithia को कोर्ट ने इतने दिन के लिए भेजा जेल, देखें वीडियो

    Punjab News: Bikram Majithia को कोर्ट ने इतने दिन के लिए भेजा जेल, देखें वीडियो

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। बिक्रम मजीठिया का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां मोहाली कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें पटियाला की न्यू नाभा जेल में रखा जाएगा।

    पंजाब विजिलेंस ने मजीठिया की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि जब भी जरूरत होगी, दोबारा सुनवाई करके रिमांड दे दी जाएगी। कोर्ट ने अगली सुनवाई 19 जुलाई को तय की है। वहीं मजीठिया की पेशी के दौरान अकाली कार्यकर्ता मोहाली में कोर्ट के बाहर पहुंचे और नारेबाजी भी की। बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने अकाली कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

  • Punjab News: दरबार साहिब में दर्शन करने आए बुजुर्ग की मौत

    Punjab News: दरबार साहिब में दर्शन करने आए बुजुर्ग की मौत

    अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में शहीद उधम सिंह नगर के 71 वर्षीय अमरजोत सिंह की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह हर रोज की तरह सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने आए थे। शहीद उधम सिंह नगर, अमृतसर के निवासी 71 वर्षीय अमरजोत सिंह को गुरु तेग बहादुर साहिब जी के गुरुद्वारा भोरा साहिब जी के पास अचानक दिल का दौरा पड़ा।

    मौके पर ड्यूटी पर तैनात सेवादारों ने उन्हें तुरंत श्री गुरु रामदास डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें श्री दरबार साहिब एंबुलेंस द्वारा नजदीकी श्री गुरु रामदास जी अस्पताल, शहीदां साहिब ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनसे मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी आधिकारिक पहचान अमरजोत सिंह के रूप में हुई है। परिवार को सूचित कर दिया गया है और अगली कार्रवाई शुरू की जा रही है।

  • Jalandhar News: 2 घरों को चोरों ने बनाया निशाना, एक वारदात में 3 घंटे बाद भी नहीं मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 घरों को चोरों ने बनाया निशाना, एक वारदात में 3 घंटे बाद भी नहीं मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ लुटेरे चोरी की वारदातों को अंजाम देते नजर आ रहे है। ताजा मामला जालंधर के मॉडल हाउस के पास न्यू उजाला नगर से सामने आया है। जहां चोरों ने एक ही रात को 2 मकानों को निशाना बनाया।

    उजाला नगर से मकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि वह घर में सो रहे थे। रात एक बजे उनके बेटे ने बताया कि वह किसी फंक्शन में जाना है। जिसके बाद बेटा बाहर से घर को ताला लागकर चले गया। पूरा परिवार सो रहा था। जिसके बाद एक चोर घर में घुसा और चोरी की वारादात को अंजाम दिया। विजय ने बताया कि सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि आरोपी ने लोहे की राड के साथ घर का ताला तोड़ा और घर में घुसा। चोर ने परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगने दी। जिससे उनका काफी नुक्सान हुआ है। इस संबंध में थाना-5 की पुलिस को फोन कर सचित कर दिया है, लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।

    दूसरे मामले में न्यू उजाला नगर पूजा ने बताया कि उसकी बहन मंजु बाला के घर चोरी हुई है। कल रात उनके जीजा जी ठीक नहीं थे तो उन्हें गुरु नानक मिशन अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने उन्हें एडमिट कर लिया। घर को ताला लगा होने के चलते चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पूजा ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे चोरी हुई है। चोरों ने घर का पूरा सामान बिखेर दिया और घर से सोना और चांदी के गहने और 60 हजार कैश लेकर गए। उन्होंने बताया कि करीब 6 लाख का सोना था। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में Parking को लेकर फिर हुआ विवाद, 4 लोग घायल, देखें CCTV

    Punjab News: इस इलाके में Parking को लेकर फिर हुआ विवाद, 4 लोग घायल, देखें CCTV

    मोहालीः जिले में जहां पार्किंग को लेकर कई हत्याएं हो चुकी हैं, वहीं लोग अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी करते नजर आते हैं। एक बार फिर दो पक्षों में पार्किंग को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान लड़ाई-झगड़े, हाथापाई और गालियों का दौर चला। घटना में करीब 4 लोग घायल हुए हैं। वहीं बाजार में खरीदारी करने आए लोग भी हैरान थे कि पार्किंग को लेकर कोई इतना झगड़ा कैसे कर सकता है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें दो पक्षों के लोग एक दूसरे की जान लेने को उतारु हुए पड़े हैं। जानकारी देते राकेश कुमार (41) और अर्श कुमार (31) ने बताया कि बाजार में उनकी सिलाई की मशीनों की दुकान है। सामने कासमेटिक स्टोर चलाने वाले जरनैल सिंह ने दुकान के बाहर अतिक्रमण कर रखा था। साथ ही अपनी बुलेट भी रास्ते में खड़ी कर दी थी। राकेश के बड़े भाई परमिंदर ने जब बाइक हटाने को कहा तो बहस शुरू हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंचा, लेकिन तब आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया। करीब एक घंटे के बाद जरनैल सिंह और लखवीर सिंह 15-20 बाहरी लड़कों को बाजार लेकर आ गए। सभी ने राकेश और अर्श की दुकान के बाहर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब दोनों बाहर निकले तो उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अर्श को 9 टांके लगे हैं। दूसरी ओर लखवीर सिंह (32) और जरनैल सिंह (38) ने पुलिस को बताया कि विवाद की शुरुआत राकेश और अर्श ने की थी जिसके चलते लड़ाई हुई। घटना को लेकर थाना सिटी खरड़ के प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तेज तूफान और बिजली चमकने की चेतावनी

    Jalandhar News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तेज तूफान और बिजली चमकने की चेतावनी

    जालंधरः रविवार सुबह-सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। जिससे लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। इसके चलते तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिला और अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तीनों राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर 6 से 8 जुलाई के बीच पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी हुई है।

    चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में भी अगले 5 दिन बादल छाए रहेंगे। पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट रही और यह सामान्य के करीब रहा। बठिंडा में सबसे ज्यादा 39 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 12 मिमी या उससे अधिक पानी गिरने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।

  • Punjab News: लोगों की बर्बरता; युवक का मुंह काला कर गांव में अर्ध नग्न घुमाया, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों की बर्बरता; युवक का मुंह काला कर गांव में अर्ध नग्न घुमाया, देखें वीडियो

    दोस्त द्वारा कोर्ट मैरिज को लेकर हुआ था विवाद 

    लुधियानाः जिले के गांव में कोर्ट मैरिज से जुड़े विवाद में लड़की पक्ष के लोगों ने इंसानियत की हदे लांघ दी। गांव के ही कुछ युवकों ने न केवल उसका मुंह काला किया बल्कि उसकी दाढ़ी-मूंछ काटकर उसे अर्ध नग्न हालत में पूरे गांव में घुमाया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उसको किसी तरह माफी मांगकर छूटना पड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हमलावर उससे लड़की का पता पूछ रहे थे। Click Here To Watch Video जानकारी देते हुए पीड़ित हरजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के अर्श सैलून में वह दाढ़ी कटवा रहा था। तभी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा, सिमरनजीत सिंह, संदीप सिंह उर्फ सैम, राजवीर और रमनदीप उर्फ काका वहां पहुंचे। आरोपियों ने मिलकर पहले तो उसकी पिटाई की बाद में मुंह काला किया और सर के बाल व दाढ़ी-मूंछ काट दीं। इस दौरान उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया और पूरी घटना की वीडियो भी बना ली। पीड़ित के रिश्तेदारों मुताबिक, मामला 19 जून को हुई एक कोर्ट मैरिज से जुड़ा है। हरजोत के दोस्त गुरप्रीत ने गांव की एक लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। आरोपियों को शक था कि हरजोत ने गुरप्रीत की मदद की है और उसे उसके ठिकाने की जानकारी है जिसके चलते गांव वालों ने उसके साथ बर्बरता की और इंसानियत को भूलकर उसे बेइज्जत किया। पीड़ितों ने पुलिस ने न्यान की गुहार लगाई है और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। थाना मेहरबान पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर SC/ST एक्ट तहत भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकि है। पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है।
  • Punjab News: रेडीमेड कारोबारी और उसके दोस्त पर हमला, एक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: रेडीमेड कारोबारी और उसके दोस्त पर हमला, एक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आपसी झड़प का मामला सामने आया है। मामला इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर डंडों से हमला किया गया। हमले में दो युवक घायल हुए है। एक घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

    हमले में घायल पीड़ित आशीश ने बताया कि उनकी कच्ची गली में आरके फैशन के नाम से दुकान है। वह रात को दुकान पर खड़ा था कि विशाल बंसल अपने भाई राघव के साथ एक्टिवा पर आय़ा। जिनकी उनके साथ टक्कर हो गई। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो मौके पर पहुंचे उनके पूरे परिवार ने हमला कर दिया। सभी ने उसे बुरी तरह पीटा और कपड़े तक फाड़ दिए।

    आशीश ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी एक गोल्ड की चेन भी छीन ली है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले परिवार को उनकी लड़की के लिए रिश्ता भेजा था, लेकिन उन्होंने रिश्ता करने से मना कर दिया और कहा कि वह अपनी बिरादरी में ही बेटी की शादी करेंगे। अचानक से शनिवार की रात पड़ोसी और उसके कुछ रिश्तेदारों ने बेटे आशीष और उसके दोस्त वरुण से जमकर दुकान के बाहर मारपीट की। वरुण के गंभीर चोट लगी है जो डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: Dr Anil Kamboj का हाल जानने अस्पताल पहुंचे DIG Ashwani Kapoor, देखें वीडियो

    Punjab News: Dr Anil Kamboj का हाल जानने अस्पताल पहुंचे DIG Ashwani Kapoor, देखें वीडियो

    मोगाः कोटईसे खां में बिती दिनी डाक्टर अनिल कंबोज को गोलिया मारने का मामला सामने आया था। जिसमें वह गंभीर घायल हुए और उनका इलाज मोगा के मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा है। वहीं देर रात करीब 9.30 बजे डीआईजी फरीदकोट रेंज अश्वनी कपूर मोगा के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे और डाक्टर अनिल कंबोज का हाल जाना व परिवार वालों से बातचीत की।

    उन्होंने बताया कि डाक्टर अनिल कंबोज पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए हमारी टीमें लगातार काम कर रही है। आने वाले दिनों में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। परिवार वालों से उनकी बात हुई डाक्टर अनिल कंबोज की हालत अभी नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है। डाक्टर कांबोज को 2022 में फिरौती की काले आई थी और पुलिस ने उस समय मामला भी दर्ज कर लिया था। उनको सिक्योरिटी भी दी गई थी, पिछले तीन सालों में उन्हें कोई काल नहीं आई और न ही उन्होंने पुलिस को इस बारे सूचित किया था।