Blog

  • भुट्टो ने निजी खर्चे से भेजीं मंडी आपदा पीड़ितों के लिए 40 राशन किटें

    भुट्टो ने निजी खर्चे से भेजीं मंडी आपदा पीड़ितों के लिए 40 राशन किटें

    इस समय प्रदेश में आपदा की बड़ी स्थिति,राजनीति से हटकर पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आएं आगे सभी: दविंदर भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आई प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस संकट की घड़ी में जहां सरकारें राहत कार्यों में जुटी हैं, वहीं सामाजिक व राजनीतिक संगठन भी सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। कुटलैहड़ भाजपा मंडल की तरफ  से 40 किटें कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने अपनी निजी आय से खर्चकर भेजी। उन्होंने इस आपदा को राजनीति से ऊपर उठकर देखने की अपील की है और समाज के हर वर्ग से अनुरोध किया है कि वह पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं।

    पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि यह अभी शुरुआत है। हमारे कुटलैहड़ के सभी कार्यकर्ता एवं अन्य पदाधिकारी मंडल के सदस्यों द्वारा राशन किटें तैयार की जा रही है और मुझे उम्मीद है कि पीड़ित परिवारों को राहत की राशन कीटों का आंकड़ा कुटलैहड़ विस क्षेत्र में दो सौ से पार होगा। भुट्टो ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों, विशेष रूप से मंडी जिले में, भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरों को नुकसान पहुंचा है, लोगों की आजीविका छिन गई है, और अनेक परिवार राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। ऐसी परिस्थिति में सहायता के लिए आगे आना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। भुट्टो ने कहा कि इस समय राजनीति से ऊपर उठकर हमें मानवता के नाते एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। जब कोई संकट आता है तो उसका असर केवल एक वर्ग या समुदाय पर नहीं होता, बल्कि समाज के हर तबके को उसका सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमें एकजुट होकर पीड़ितों को राहत पहुंचानी चाहिए।

    भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और मंडलों को आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से राशन, दवाइयां, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री एकत्र कर आपदा पीड़ितों तक पहुंचाएं। इसी आदेश के तहत कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने 66 राशन किटें तैयार कीं, जिनमें आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, चायपत्ती, नमक व अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थी।

    कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने जानकारी दी कि इन किटों को भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से मंडी जिले के उन गांवों में पहुंचाया गया है, जहां तक सरकार की राहत सामग्री अभी तक सीमित मात्रा में ही पहुंची है। उन्होंने बताया कि इस पहल को जन सहयोग भी प्राप्त हुआ, जिससे कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सका। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया, महामंत्री श्याम चंदेल,विजय कुमार, सूरम सिंह राजेंद्र ठाकुर, सुभाष शास्त्री,सुशील रिंकू,अरुण मनकोटिया,अनिल कुमार,रोहित रॉकी,रोहित ठाकुर,कुलदीप शर्मा आदि गणमान्य मौजूद रहे।

  • रोटरी क्लब ऊना में चार नए सदस्यों को शामिल किया

    रोटरी क्लब ऊना में चार नए सदस्यों को शामिल किया

    ऊना /सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना की बैठक मुख्यालय स्थित एक निजी होटल ऊना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रधान यशपाल सिंह ठाकुर ने की। इस मौके पर क्लब में चार नए सदस्यों को शामिल किया गया। जिसमें जतिंद्र कंवर, शंकुतला आर्य,अरविंद यादव व प्रशांत शामिल हैं।

    यशपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष क्लब की सदस्यता 33 थी। जोकि बढ़ाकर 40 की जाएगी। क्लब में नारी शक्ति को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी क्लब सदस्यों से आहवान किया कि क्लब द्वारा विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी, जिसके लिए सभी सदस्य सहयोग दें। क्लब को नई ऊचांइयों तक पहुंचाने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है।

    इस मौके पर क्लब के पूर्व प्रधान डा. केआर आर्य, शंकुतला आर्य, एचएन चीटू, बलदेव चंद, औंकार नाथ कसाना, संजीव अग्रिहोत्री, बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, नरेंद्र कपिला, मोहित शर्मा, संजीव पुरी, अरविंद यादव, जतिंद्र कंवर, रंजीत सिंह जसवाल, मुनिंद्र सिंह अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: 80 किलो चूरा पोस्त सहित Fortuner चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 80 किलो चूरा पोस्त सहित Fortuner चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ की देहात पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 80 किलो चूरा पोस्त और सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार नंबर PB-06-S-4748 बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने कहा कि एसआई निर्मल सिंह की अगुवाई में टीम तस्करों को पकड़ने के लिए गश्त पर मौजूद थी।

    इस दौरान जब पुलिस पार्टी रेलवे फाटक विधीपुर से थोड़ा आगे पहुंची, तो सड़क किनारे एक फॉर्च्यूनर कार खड़ी दिखाई दी। वहीं गाड़ी के पास ही एक व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस को देखकर घबरा कर भागने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पुलिस ने शक होने पर जब फॉर्च्यूनर कार की तलाशी ली गई, तो गाड़ी से 4 प्लास्टिक के सफेद रंग के बोरे बरामद हुए। एसआई निर्मल सिंह ने उन्हें खोलकर जांच की तो बोरियों में चूरा पोस्त बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 80 किलो था। प्रत्येक बोरे का वजन 20 किलो था।

    आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी गांव रमिदी, थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। थाना मकसूदा की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुलविंदर सिंह पुत्र प्रताप सिंह को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि जांच में नशे की खेप में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

  • Jalandhar News: हेरोइन और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

    Jalandhar News: हेरोइन और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आदमपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर हरदेव प्रीत सिंह और मुख्य अधिकारी थाना आदमपुर की पुलिस पार्टी द्वारा 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन, 150 नशीली गोलियां और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि दिनांक 04.07.2025 को ASI परमजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी गश्त के दौरान अलावलपुर से लेसरिवाल साइड जा रहे थे।

    जब पुलिस पार्टी शाहपुर-अर्जनवाल चौक पर पहुंची, तो शाहपुर-अर्जनवाल साइड से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर आते दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को देखकर वे अपने मोटरसाइकिल को पीछे की ओर मोड़ने लगे, जिसे शक के आधार पर रोका गया। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम संदीप पाल उर्फ संदीप पुत्र अमृत लाल, निवासी गांव ड्रोली कला, थाना आदमपुर, जिला जालंधर बताया।

    पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दलवीर सिंह उर्फ मनु पुत्र अछर सिंह, निवासी गांव कालरा बताया। दोनों आरोपियों ने सफेद रंग का मोमी लिफाफा निकालकर सड़क पर फेंक दिया। दोनों मोमी लिफाफे की जांच करने पर उसमें से 10-10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी के साथ आरोपियों के कब्जे से 150 नशीली गोलियां बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया।

  • Break की जगह दबा दिया Accelerator, गंगा में गिरी नई कार, देखें वीडियो

    Break की जगह दबा दिया Accelerator, गंगा में गिरी नई कार, देखें वीडियो

    पटनाः जिले के दीघा के मीनार घाट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां कार गंगा नदी में जा घुसी। ड्राइवर ने ब्रेक के बदले गलती से एक्सीलेटर दबा दिया जिससे कार गंगा नदी में गिर गई। कार गंगा नदी में घाट से दूर जाने लगा। उस कार में वकील आदित्य प्रकाश अपनी पत्नी के साथ सवार थे। कार को डूबता देख मोटरबोट चालक राहुल और अंशू मदद के लिए आगे आए। मोटरबोट और लाइफ जैकेट की मदद से पति-पत्नी को कार से बाहर निकाला। कार डूब रही थी। रात अधिक होने के कारण कारण को बाहर नहीं निकाला जा सका था।

    बताया जाता है कि आदित्य प्रकाश अपनी नयी होंडा सिटी कार से पत्नी को लेकर गंगा पथ पर घूमने गए थे। कार आदित्य चला रहे थे। पत्नी पिछली सीट पर थी। कार अचानक मीनार घाट की ओर लुढ़कने लगी। रोकने के लिए आनन-फानन में आदित्य ने ब्रेक के बदले गलती से एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे कार तेजी से गंगा में चली गई। दोनों कार में ही बंद थे। शीशा बंद रहने के कारण कार तैरता रहा। इसी बीच नाविक की नजर पड़ी तो दंपति को बाहर खींच लिया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. हालांकि कार गंगा में डूब गई।

  • हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति द्वारा निशुल्क आंखों के चेकअप कैंप का आयोजन

    हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति द्वारा निशुल्क आंखों के चेकअप कैंप का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद ऊना की ओर से शनिवार को एमसी पार्क में स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में निशुल्क आंखों के चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में रोटरी आई अस्पताल धुसाड़ा से डॉ. अनिल काकड़े,अतुल व अन्य स्टाफ सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी। इस कैंप में दो दर्जन के करीब लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

    इस अवसर पर हिमोत्कर्ष संस्था के पदाधिकारियों में प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, जिला अध्यक्ष ऊना करणपाल सिंह मनकोटिया, सुधीर कुमार,  मुनिंद्र अरोड़ा, मणि कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Punjab News: अभिनेत्री तानिया के पिता पर गोलियां चलाने के मामले में SSP Ajay Gandhi का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: अभिनेत्री तानिया के पिता पर गोलियां चलाने के मामले में SSP Ajay Gandhi का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कोट इसे खां में पंजाबी अभिनेत्री तानिया कंबोज के पिता डॉक्टर अनिल कंबोज पर बीते दिन हमलावारों ने गोलियां चला दी थी। इस घटना में गोलियां लगने से अनिल कंबोज गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब डाक्टर अनिल कंबोज अपने क्लिनिक हरबंस नर्सिंग होम में मरीज देख रहे थे। इस दौरान करीब एक बजे 2 लोग मरीज बनकर डाक्टर अनिल कंबोज के पास आए और उन्होंने डाक्टर अनिल कंबोज पर गोलियां चला दी। वहीं इस घटना को लेकर एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि डाक्टर अनिल कंबोज अभी वेंटिलेटर पर है। डाक्टर उनका इलाज कर रहे है। डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करके गोलियां निकाल दी गई है।

    एसएसपी ने कहाकि आरोपियों को काबू करने के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएंगा। उन्होंने कहा कि डाक्टर अनिल कंबोज की ओर से 2022 में एक मामला भी दर्ज करवाया था। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। दूसरी ओर पुलिस ने 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर टीमें लगाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने हरबंस नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में ले ली है। दूसरी ओर मेडिसिटी अस्पताल के डाक्टर अजमेर सिंह कालरा ने बताया कि ऑपरेशन हो गया। लेकिन मरीज का अभी बीपी सेट नहीं है, जिसके चलते मरीज को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है।

    वहीं भाजपा के जर्नल सेकेट्री डाक्टर हरजोत कमल ने कहा कि डाक्टर साहिब को पहले भी फिरौती की काल आई थी मुझ को उन्होंने बताया भी था उनकी सुरक्षा कर रहे कर्मियों को भी वापिस बुला लिया गया था वही उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने की बात की है उन्होंने कहा कि डाक्टर अनिल कंबोज की हालत ठीक नहीं है भगवान उनको जल्दी ठीक करें। वहीं उनको मोगा के मेडिसिटी अस्पताल में लाया गया, जहां उनका डाक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। डाक्टर अनिल कंबोज की सर्जरी हो गई है। अभी उनको आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा हुआ है।

  • अन्नपूर्णा दिवस पर इन्नर व्हील क्लब ने क्षेत्रीय अस्पताल में लंगर में योगदान दिया

    अन्नपूर्णा दिवस पर इन्नर व्हील क्लब ने क्षेत्रीय अस्पताल में लंगर में योगदान दिया

    ऊना/सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में लगाए गए लंगर में योगदान किया। इन्नर व्हील क्लब ने लंगर में वित्तीय सहयोग करते हुए एक समय के भोजन का खर्च वहन किया। वहीं लंगर में क्लब सदस्यों ने उपस्थित होकर प्रेम पूर्वक सभी रोगियों व उनके तीमारदारों को लंगर का प्रसाद वितरित किया। क्लब की प्रधान शोभा सोनी ने बताया कि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में इन्नर व्हील क्लब द्वारा हर वर्ष अन्नपूर्णा दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

    जिसमें जरुरतमंद लोगों को राशन सामग्री, लंगर में सहयोग व गरीब परिवारों को भोजन की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों व उनके तीमारदारों के लिए शुरु किए गए लंगर में इस बार क्लब ने सहयोग करते हुए जहां सभी लोगों को लंगर का प्रसाद वितरित किया, वहीं क्लब ने लंगर व्यवस्था में अपनी सक्रिय सेवाएं प्रदान की। उन्होंने गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा शुरु किए गए इस प्रकल्प को बहुत ही सराहनीय सेवा कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इससे अस्पताल में परेशानी की हालत में आने वाले रोगियों व उनके तीमारदारों को सुविधा मिल रही है।

    उन्होंने कहा कि इन्नर व्हील क्लब विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दर्ज करवा रहा है। इस अवसर पर क्लब की सचिव अमरजीत बबली, पूर्व प्रधान रमा कंवर, जतिंद्र कौर, आईएसओ मीरा मेहता, कोषाध्यक्ष निरुपमा महाजन, क्लब सदस्य सुमन पुरी, रमा कालिया, रेखा शर्मा, कमला कंवर, रंजना बख्शी, गुरु का लंगर सेवा समिति के सदस्य विपिन सैनी, सरदार ज्ञान सिंह व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • महाविद्यालय बंगाणा में पी.जी. कोर्सेज़ में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

    महाविद्यालय बंगाणा में पी.जी. कोर्सेज़ में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

    2 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक भरें आवेदन ऊना /सुशील पंडित:  अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का आगाज होने जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने पी.जी. कोर्सेज़ (एम.ए. हिंदी, एम.ए. इंग्लिश, एम.कॉम, पीजीडीसीए) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी 2 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.gcbangana.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थियों को उसका प्रिंटआउट लेकर महाविद्यालय कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा। प्रवेश प्रक्रिया का समय-निर्धारण इस प्रकार है:, छंटनी: 16 जुलाई 2025। प्रथम मेरिट सूची जारी: 17 जुलाई 2025 (महाविद्यालय सूचना पट्ट पर) काउंसलिंग: 18 जुलाई 2025, ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2025। नियमित कक्षाओं का आरंभ: 22 जुलाई 2025। डॉ. ठाकुर ने क्षेत्र के विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और महाविद्यालय में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी संकाय और आधुनिक सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • Punjab News: गरीब परिवार के घर की छत गिरी, सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: गरीब परिवार के घर की छत गिरी, सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के किला रोड पर सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के पास एक गरीब परिवार के घर की छत गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा घर का सारा सामान भी मलबे में धस गया। घटना के बाद परिवार का बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

    जानकारी देते हुए पड़ोसी लखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 4 बजे कुछ गिरने की जोरदार आवाज आई। जब हमने जाकर देखा तो पड़ोसियों की छत गिर गई थी। आनन फानन में लोगों ने अंदर फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। घर का सारा सामान मिट्टी में धसने के कारण खराब हो गया। राजकुमार ने बताया कि छत गिरने के बाद एक बच्ची अंदर फंस गई थी जिसे तुरंत लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया था। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घर को काफी क्षति पहुंची है। लोगों की पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।