Blog

  • तीर्थस्थल के पास घातक बम विस्फोट, हादसे में 6 की मौत, कई घायल

    तीर्थस्थल के पास घातक बम विस्फोट, हादसे में 6 की मौत, कई घायल

    शिया : सीरिया में शिया तीर्थस्थल सैयदा ज़ैनब मकबरे के पास को एक बम विस्फोट हुआ जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस बात की जानकारी देते हुए सीरिया के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि घातक विस्फोट दमिश्क के दक्षिण में आशूरा के वार्षिक स्मरणोत्सव से पहले हुआ। यहां पर लोग शिया पैगंबर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन की मौत को याद करते हैं। राज्य समाचार एजेंसी SANA ने बताया आंतरिक मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.. आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि विस्फोटक एक कार में रखा हुआ था।

    सरकारी टेलीविज़न ने बताया कि विस्फोट अंजान लोगों द्वारा एक टैक्सी में रखे गए बम के कारण हुआ था। 39 वर्षीय सिविल सेवक इब्राहिम ने एएफपी को बताया, “हमने एक बड़े विस्फोट की आवाज़ सुनी जिसके बाद लोग भागने लगे।” उन्होंने आगे बताया कि, “विस्फोट के बाद एंबुलेंस आ गई और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। “उन्होंने कहा कि विस्फोट पैगंबर मोहम्मद की पोती और शिया इस्लाम के संस्थापक नेता इमाम अली की बेटी सईदा ज़ैनब के मकबरे से लगभग 600 मीटर की दूरी पर एक सुरक्षा भवन के पास हुआ।

    विस्फोट के बाद अधिकारियों ने शिया इस्लाम में सबसे महत्वपूर्ण 10 दिवसीय आशूरा स्मरणोत्सव के लिए मकबरे के आसपास सुरक्षा कड़े प्रबंध कर दिए थे। आधिकारिक मीडिया ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि मंगलवार (25 जुलाई) को उसी इलाके में एक कार में हुए विस्फोट में दो नागरिक घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि न केवल सीरिया में बल्कि पड़ोसी देश इराक में भी इस्लामिक स्टेट समूह (आईएस) के सुन्नी मुस्लिम चरमपंथियों द्वारा शिया धर्मस्थलों को लगातार निशाना बनाया जाता है।

    इससे पहले भी 2011 में देश में हुए गृह युद्ध के दौरान सईदा ज़ैनब मकबरे पर कई घातक बम विस्फोट हुए थे। आईएस ने कहा कि फरवरी 2016 में मकबरे से 400 मीटर की दूरी पर दोहरे आत्मघाती हमले के पीछे उसका हाथ था, जिसमें 90 से अधिक नागरिकों सहित 134 लोग मारे गए थे। समूह ने कई हफ्ते पहले अभयारण्य के पास एक ट्रिपल विस्फोट का भी दावा किया था जिसमें कम से कम 70 लोगो की जान चली गई थी।

  • ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਹੋਇਆ ਚੋਰੀ, CCTV ਕੈਮਰੇ ਚ ਕੈਦ ਹੋਈ ਘਟਨਾ

    ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਹੋਇਆ ਚੋਰੀ, CCTV ਕੈਮਰੇ ਚ ਕੈਦ ਹੋਈ ਘਟਨਾ

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ: ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਇਸ ਹੱਦ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਡਰ ਭੈ ਤੋਂ ਬਿਨਾ ਆਏ ਦਿਨ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਬੇਖੌਫ ਹੋਕੇ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸਹਿਮ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਚੋਰੀ ਦੀ ਤਾਜ਼ਾ ਘਟਨਾ ਸਥਾਨਕ ਮੁਹੱਲਾ ਕੁਰਾਲੀ ਵਾਲਾ ਨਜ਼ਦੀਕ ਚੋਈ ਬਜ਼ਾਰ ਦੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਨਾਮਵਰ ਗਾਇਕ ਰਜੇਸ਼ ਕੌਸ਼ਲ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੰਬਰ PB12L 3242  ਨੌਜਵਾਨ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋ ਗਿਆ ਜਿਸਦੀ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ CCTV ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ । ਦਸ ਦਈਏ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਇਹੋ ਜਿਹੀਆਂ ਕਿੰਨੀਆਂ ਹੀ ਚੋਰੀਆਂ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਵਿੱਚ ਸਥਾਨਕ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲੀਆ ਚਿੰਨ ਲੱਗਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः हेरोइन और 10 लाख की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखेंं वीडियो

    पंजाबः हेरोइन और 10 लाख की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखेंं वीडियो

    कपूरथला: सीआईए स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने कांजली रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक ड्रग तस्कर को 10 लाख रुपये की ड्रग मनी और 180 ग्राम हेरोइन की खेप समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना सिटी में आरोपी के ​खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। सीआईए स्टाफ में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी-जांच बरजिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह व टेक्नीकल सैल इंचार्ज एएसआई चरणजीत सिंह पर आधारित टीम की ओर से एसआई निर्मल सिंह के साथ 27 जुलाई को पुलिस लाइन के समीप कांजली रोड पुली गंदा नाला में नाकाबंदी की हुई थी।

    इस दौरान उन्हें एक काले रंग की स्कार्पियो आती दिखाई दी। जिसे शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो तलाशी दौरान 180 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के तौर 10 लाख रुपये भारतीय करेंसी बरामद हुई। स्कार्पियो चालक की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी डोगरांवाल के रूप में हुई। डीएसपी के अनुसार आरोपी पेशेवर तस्कर हैं। इस पर पहले से दो नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। उन्होंने दावा कि पूछताछ के दौरान इसके पूरे ड्रग नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। नशा तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।

  • जालंधरः दुकान में हुई लूट के मामले में दुकानदारों ने थाना का किया घेराव, देखें वीडियो

    जालंधरः दुकान में हुई लूट के मामले में दुकानदारों ने थाना का किया घेराव, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: जालंधर में लूटपाट और चोरी की वारादातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं इस मामलों में हो रही बढ़ोतरी से अब लोग भी तंग हो गए है। जिसके चलते भोगपुर में दुकान में हुई लूट के मामले में शुक्रवार को दुकानदारों ने इकट्ठे होकर थाने का घेराव किया। दुकानदारों ने शहर में बढ़ रही वारदातों को लेकर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी भड़ास निकाली। दुकानदारों का आरोप है कि शहर में तेजधार हथियारों से हमला कर लुटेरे दुकानदारों को लूट रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

    दुकानदारों का कहना है कि 2 दिन पहले लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर बाजार के बीच एक कंप्यूटर शॉप को अपना निशाना बनाया। इस दौरान लुटेरों ने दुकान मालिक पर दातरों से हमला किया और गल्ले से कैश और अन्य कीमती सामान लूट कर फरार हो गए। दुकानदारों का कहना है कि मामले की शिकायत देने के अलावा सारे घटनाक्रम की सीसीटीवी भी पुलिस को सौंप दी गई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अभी तक लुटेरों को पकड़ नहीं पाई है। इस के चलते दुकानदारों ने आज रोष जाहिर करते हुए कहा कि कुछ दिनों से भोगपुर के बाजारों में बाइक पर सवार होकर 3-4 लोग दातरे लेकर घूम रहे हैं।

    लुटेरे बाजार के जिस एरिया में भीड़ कम होती है, वहां पर जाकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही घटना हमारे एक साथी दुकानदार के साथ हुई। वह अपनी दुकान पर शाम के वक्त अकेला था कि दो लोग दातर लेकर आए और आते ही दुकानदार को मारनी शुरू कर दी। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो गए। इस वारदात में दुकानदार को काफी चोटें आई हैं। इसी बीच भोगपुर के थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने कहा कि पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वारदात करने वालों को पकड़ लिया जाएगा। 

  • पंजाबः लुधियाना के बाद इस इलाके में गैस लीक से दहशत का माहौल

    पंजाबः लुधियाना के बाद इस इलाके में गैस लीक से दहशत का माहौल

    चंडीगढ़ः शहर में आज गैस लीक होने की दहशत फैली। सेक्टर-42 में सरकारी क्वार्टर्स के पास अडानी LPG गैस पाइप लाइन से गैस रिसाव की सूचना फैली, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इससे पहले लुधियाना के ग्यासपुरा में गैस लीक होने की दहशत फैली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची जांच टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बताया कि महज एक अफवाह है। 
    वहीं अब चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में गैस लीक होने के मामले की सूचना मिलने पर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    सूचना मिलते ही हलके पार्षद जसवीर सिंह बंटी साथियों सहित मौके पर मदद के लिए पहुंचे। वहीं गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके को सील करके पाइप लाइन ठीक की गई। सरकारी क्वार्टर्स के पास नगर निगम की पाइप लाइन से पानी लीकेज की शिकायत आई थी, जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारी पाइप लाइन ठीक कर रहे थे। अचानक खुदाई के समय पानी की पाइप लाइन ठीक करते सामने अडानी गैस पाइप लाइन आ गई, जिस पर कट लगने से गैस रिसाव होना शुरू हो गया।

    नगर निगम के कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वार्ड पार्षद भी सूचना पाकर घटनास्थल पर आए। जसवीर सिंह बंटी वार्ड पार्षद ने बताया कि अडानी गैस के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी गई और सप्लाई बंद करने के लिए कहा गया। ​​​​​​​जसवीर सिंह बंटी वार्ड पार्षद ने बताया कि अडानी LPG गैस पाइप लाइन बिल्कुल नगर निगम की पानी की पाइप लाइनों के साथ डाली गई है, जबकि अडानी LPG गैस पाइप लाइन कम से कम 5 फीट जगह छोड़ कर डालनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिस वजह से यह हादसा हुआ है।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती

    भूकंप के झटकों से हिली धरती

    नई दिल्ली:  राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सियांग जिले के उत्तर में, पांगिन में था। भूकंप से राज्य में जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर है। एनसीएस ने ट्वीट किया, ‘अरुणाचल प्रदेश में 28 जुलाई 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह आठ बज कर करीब 50 मिनट पर पांगिग से 221 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में 30.01 अक्षांस और 98.48 देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया।’ इससे पहले, 22 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

  • जालंधरः बरसात से गिरी जिम का सामान बनाने वाली फैक्ट्ररी की छत, देखें Live

    जालंधरः बरसात से गिरी जिम का सामान बनाने वाली फैक्ट्ररी की छत, देखें Live

    जालंधर,ENS: बस्तीयाद क्षेत्र में बरसात के कारण हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां जिम का सामान बनाने वाली फैक्ट्ररी Ratan Jim Equipment की पूरी छत गिर गई है। मामले की जानकारी देते हुए फैक्ट्ररी मालिक के भाई रेशम ने बताया कि वह सुबह फैक्ट्ररी में चाय पी रहे थे, उसी दौरान उनकी फैक्ट्ररी की सारी छत गिर गई। गनीमत यह रही कि छत गिरने से पहले फैक्ट्ररी की दूसरी ओर खड़े थे। जिसके कारण उनका बचाव हो गया। छत गिरने से उनका लाखों का नुक्सान हो गया।

  • पंजाबः कलयुगी पिता ने 14 महीने की बच्ची को मौत के घाट उतारा

    पंजाबः कलयुगी पिता ने 14 महीने की बच्ची को मौत के घाट उतारा

    रूपनगरः पंजाब के चमकौर साहिब से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, आज सुबह गांव भलियाण में 14 माह की बच्ची को उसके निर्दयीय पिता ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिता सिकंदर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह ने बच्ची का गला घोंटा कर मार दिया और बिस्तर पर लेटा कर पत्नी सीमा रानी को कहा कि बच्ची सो रही है। जब पत्नी ने दो घंटे के बाद देखा कि बच्ची सांस नहीं ले रही है तो उसने शोर मचाया और सभी को इकट्ठे किया। जिसके बाद पिता ने ही बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और मौके से भाग गया।

    बच्ची की मियांपुर रहने वाली मामी सुरिंदर कौर के मुताबिक पिता पहले भी बच्ची को मारता पिटता रहता था। बच्ची के मुंह और शरीर अंदरूनी चोटों के निशान भी हैं। सीमा रानी के पहले एक बच्ची थी। उसके बाद दो जुड़वा बच्चियां हुई। सीमा के मायके वालों ने जुड़वा बच्चियों में से एक को किसी परिवार को गोद दिलवा दी थी।

  • जालंधरः विजिलेंस ने क्लर्क को किया काबू

    जालंधरः विजिलेंस ने क्लर्क को किया काबू

    जालंधर,ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने नकोदर में दबिश दी है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्री क्लर्क प्रशांत जोशी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। लुधियाना विजिलेंस डीएसपी इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने नकोदर के रजिस्ट्री क्लर्क को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के डीएसपी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि नकोदर निवासी प्रदीप सिंह हैप्पी ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि नकोदर तहसील का रजिस्ट्री क्लर्क उसका आय प्रमाणपत्र नहीं बना रहा है। वह आय प्रमाण पत्र बनाने के बदले 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। प्रदीप सिंह हैप्पी की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने इसकी जांच की।

    जांच में शिकायत के सभी तथ्य सत्य पाए गए। इसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह हैप्पी को कार्यालय में बुलाया और उसे पूरी योजना समझाई। योजना के मुताबिक, हैप्पी ने रजिस्ट्री क्लर्क से पैसे के लेन-देन पर बातचीत की और मामला 6,000 रुपये पर तय हो गया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने प्लानिंग सेल के द्वारा जाल बिछाया गया। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह हैप्पी को केमिकल पाउडर वाला नोट देने के बाद उसे रजिस्ट्री क्लर्क प्रशांत जोशी के पास भेज दिया। जैसे ही प्रशांत जोशी ने हैप्पी से पैसे लेकर अपनी जेब में रखे, ऊपर से विजिलेंस टीम ने धावा बोल दिया। उस ने जेब से नोट निकाल कर मिलान किया और प्रशांत के हाथ धुलाए तो उस पर रंग आ गया।

  • ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 6 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 6 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    बाराबंकीः नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे में मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर हो गई है। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए है। हादसा इतना भयानक था कि घटना के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद घायलों को कार से निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने 4 लोगों को बाराबंकी जिले के अस्पताल में दाखिल करवाया, जबकि अन्य 2 का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल लोग बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।