Blog

  • जालंधर:  हमलावरों ने DJ ऑपरेटर के घर पर ईंटों से किया हमला

    जालंधर: हमलावरों ने DJ ऑपरेटर के घर पर ईंटों से किया हमला

    जालंधर: खुरला किंगरा इलाका गुंडागर्दी का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन इस इलाके में वारदातें हो रही हैं। पिछली रात एक डीजे का काम करने वाले युवक के घर पर 15 से 20 युवकों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर पर जमकर ईंटें बरसाई। इस पत्थरबाजी में घर के दो सदस्यों को चोटें आई हैं। डीजे ऑपरेटर सर्वेश ने बताया कि जिन युवकों ने उनके घर पर हमला किया वह मिट्ठापुर और खुरला किंगरा के ही रहने वाले हैं। दो दिन पहले एक पार्टी के दौरान प्रीतम नामक युवक ने उसे डीजे बंद करने के लिए रहा था।

    इस पर आपस में बहस हो गई थी। बाद में दोनों का समझौता भी हो गया था, लेकिन रात को अचानक उसने हमला बोल दिया। सर्वेश ने बताया कि वह रात को अपने घर के बाहर सो रहे थे। देर रात अचानक प्रीतम अपने साथ 15 से 20 युवकों को लेकर आ धमका। उसने गालियां निकालते हुए ईंटें मारनी शुरू कर दी। एक ईंट उसकी पत्नी को लगी। वह भाग कर घर के अंदर चले गए, लेकिन उसके पिता बाहर रह गए। हमलावरों ने उन्हें ईंटें मारी, फिर लोहे की रॉड से उन्हें पीटा।

    सर्वेश ने कहा कि उसकी टांग पर भी ईंट लगी है। उसके पिता के बाजू और सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। जबकि पत्नी की बाजू पर ईंट लगी है। डीजे वाले ने कहा कि वह सारी रात दहशत के साए में रहे। हमलावरों के जाने के बाद वह परिवार के घायल सदस्यों को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे।

  • पंजाब: दर्दनाक सड़क हादसा, टिप्पर के नीचे दबने से 19 वर्षीय युवक की मौत

    पंजाब: दर्दनाक सड़क हादसा, टिप्पर के नीचे दबने से 19 वर्षीय युवक की मौत

    गुरदासपुर: काहनूवान रोड पर गांव शेरपुर के पास एक भयानक सड़क हादसे में बजरी से भरे टिप्पर की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत की दुखद खबर सामने आई है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक 19 वर्षीय अमरपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह निवासी भागियान (भागीनंगल) जो मलकपुर आईईएलटीएस सेंटर में आईईएलटीएस कर रहा था।

    मोटरसाइकिल से वापस गांव जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे काहनूवान की तरफ से आ रहे बजरी से भरे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे अमरपाल टिप्पर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलने पर सेखवां पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने जेसीबी और क्रेन की मदद से टिप्पर से बजरी हटाई और शव को टिप्पर के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक टिप्पर का ड्राइवर मौके से फरार है, पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाब : रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    पंजाब : रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    होशियारपुर : विजिलेंस ब्यूरो ने होशियारपुर जिले के माहिलपुर सब-डिवीजन के पटवारी को जायदाद के इंतकाल के बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। पटवारी की पहचान जसपाल सिंह निवासी तहसील माहिलपुर जिला होशियारपुर के रूप में हुई, जो गांव करीमपुर चाहवाला तहसील बलाचौर, जिला SBS नगर का निवासी है। शिकायतकर्ता रणजीत सिंह के पिता गुरनाम सिंह ने गांव के एक अन्य निवासी जीत राम मुताबना (गोद लेने वाला) बुद्धू पुत्र बीर सिंह से गांव सकरूली में 6 कनाल 5 मरले ज़मीन खरीदी थी। पत्र नंबर 3, 236, तारीख़ 20 जुलाई 1998 के अनुसार, इंतकाल भी हो गया था।

    किसी त्रुटि के कारण माल विभाग 2002-03 के बाद तैयार की जमाबंदियों में इंतकाल अपडेट नहीं हो सका। साल 2007 में गुरनाम सिंह की मौत हो गई और जब शिकायतकर्ता रणजीत सिंह ने विरासती इंतकाल दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया तो पटवारी जसपाल सिंह ने उससे 10 जून 2023 को 2 हजार रुपए रिश्वत ली। प्रवक्ता ने आगे बताया कि गहरी जांच के दौरान यह साबित हुआ कि पटवारी ने रिश्वत ली है और पटवारी को गिरफ़्तार कर लिया गया। पटवारी के खिलाफ FIR नंबर 14 भ्रष्टाचार रोकथाम की एक्ट धारा 7 के अंतर्गत दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः कैरी ऑन जट्टा-3 देखने पहुंचे CM मान, उनकी पत्नी और स्पीकर, जाने स्टार कास्ट को क्या कहा, देखें वीडियो

    जालंधरः कैरी ऑन जट्टा-3 देखने पहुंचे CM मान, उनकी पत्नी और स्पीकर, जाने स्टार कास्ट को क्या कहा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों के साथ नई आई पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा-3 को देखने के लिए PVR सिनेमा में पहुंचे। उनका वहां पर फिल्म के हीरो और निर्माता गिप्पी ग्रेवाल, बीनू ढिल्लों, कौमेडियन भल्ला, समेत सारी स्टार कास्ट ने स्वागत किया। इस अवसर पर भगवंत मान अकेले फिल्म देखने नहीं पहुंचे थे।

    बल्कि उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी साथ में थी। फिल्म को देखने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए जहां फिल्म की तारीफ की वहीं पर कहा कि अब फिल्मों की शूटिंग के लिए कलाकारों को विदेश में नहीं जाना पड़ेगा।

    उन्होंने कैरी ऑन जट्टा-3 के हीरो और निर्माता गिप्पी ग्रेवाल से कहा कि अब कैरी ऑन जट्टा-3 के बाद फोर, फाइव, सिक्स, सेवन जितने भी वर्जन बनेंगे उसके लिए लंदन या फिर कनाडा नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिए सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर यहीं पंजाब में मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर ही लंदन और कनाडा का वैंकूवर बना देंगे। 

  • पंजाब : आप विधायक के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पिस्तौल के बल पर हुई लूट, देखें CCTV

    पंजाब : आप विधायक के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पिस्तौल के बल पर हुई लूट, देखें CCTV

    अमृतसर: शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं शहर में पिस्तौल के बल पर लुटेरे द्वारा एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बीते दिनों मेहता चौक के पास हुई लूट की वारदात की तरह इसे भी तीन नकाबपोशों ने गन पॉइंट पर अंजाम दिया है। यह लूट अमृतसर नॉर्थ के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित पार्क में बने वेरका बूथ पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अलसुबह तकरीबन 5 बजे की है। वेरका मिल्क प्लांट से गाड़ियां दूध की सप्लाई लेकर ग्रीन एवेन्यू पार्क में स्थित वेरका बूथ पर पहुंची थी। इसी दौरान तीन नकाबपोश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंच गए। जिसमें एक मोटरसाइकिल पर ही बैठा था, तभी दो मोटरसाइकिल से उतरे और दूध की सप्लाई उतार रहे व्यक्ति को घेर लिया। एक ने पिस्टल तो दूसरे ने दातर दिखा जेब से सब निकालने को कह दिया। बार-बार विक्रेता के पैर पर गोली मारने की धमकी दी गई। 

    मिली जानकारी के मुताबिक गन पॉइंट पर लूट करने वालों ने दूध की सेल के 8 हजार रुपए कैश निकाल लिए। वहीं कान में पहनी हुई सोने की बाली और हाथ में पहना हुए चांदी का कड़ा भी उतार लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब : स्कूलों को लेकर आदेश जारी

    पंजाब : स्कूलों को लेकर आदेश जारी

    चंडीगढ़ : सरकारी स्कूलों की छुट्टियां 2 जुलाई से खत्म हो रही है। इसी के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा 3 से 15 जुलाई तक सभी सरकारी स्कूलों में समर कैंप के आयोजन का फैसला किया गया है। हालांकि शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने छुट्टियां जारी होने से पहले ही कर दिया था। लेकिन अब जारी आदेशों के मुताबिक पंजाब में सरकार बदलने के बाद पहली बार छुटि्टयां खत्म होते ही समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

    इन समर कैंपों में प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थी भाग लेंगे। समर कैंप का समय सुबह 8 से 11.30 बजे तक रहेगा जिसके बाद विद्यार्थियों को छुट्टी रहेगी लेकिन स्कूल स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहेगा। विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सैकेंडरी /एलीमैंट्री) सभी डाइट प्रिंसीपल, स्कूल प्रमुखों को एक पत्र जारी करते हुए इस कैंप के सफल और प्रभावी आयोजन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

    जिसमें कहा गया है कि कैंप की समय सीमा के अनुसार सभी स्कूल प्रमुख निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से करवाना सुनिश्चित करेंगे। रोजाना करवाएगी गतिविधियों का विवरण पी.डी.एफ. और लिंक के रूप में हैड ऑफिस के साथ सांझा किया जाएगा। समर कैंप की सभी स्कूलों में संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी शिक्षा/एलीमैंट्री शिक्षा) की होगी। वहीं गतिविधियों को मॉनीटर करने के लिए अधिकारी स्कूलों में विजिट करेंगे। विजिट करने वाले अधिकारी मॉनिटरिंग के दौरान निर्धारित प्रोफार्मा फिल करते हुए हैड ऑफिस को रिपोर्ट करेंगे।

    15 जुलाई को सभी स्कूलों में समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों द्वारा की तैयार की गई कलाकृतियों और अन्य सामान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और 15 जुलाई को सभी स्कूलों में पेरैंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमें अभिभावकों को प्रदर्शनी का दौरा करवाया जाएगा और बच्चों के प्रदर्शन को उनके साथ सांझा किया जाएगा। समर कैंप में सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थियों की भागीदारी को यकीनी बनाया जाएगा। सभी स्कूल प्रमुख समर कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मिड-डे मील उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे।

    सभी जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी/एलीमैंट्री) जिला स्तर पर इस तरीके के साथ मॉनीटरिंग के लिए योजनाबंदी करेंगे और अधिकारियों को विजिट करने के लिए स्कूल अलॉट करेंगे ताकि समर कैंप के दौरान शत प्रतिशत स्कूलों को विजिट किया जा सके। समर कैंप की मॉनीटरिंग के लिए मुख्य कार्यालय के अधिकारियों द्वारा भी स्कूलों की विजिट की जाएगी।

  • भरभरा कर गिरा 16.40 करोड़ की लागत से बन रहा ये पुल, देखें वीडियो

    भरभरा कर गिरा 16.40 करोड़ की लागत से बन रहा ये पुल, देखें वीडियो

    दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां धमधा ब्लॉक के सगनी घाट में शिवनाथ नदी पर बन रहे पुल का स्ट्रक्चर पहली बारिश में ही भरभरा कर ढह गया। पुल ढहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी ने कुछ दिन पहले ही पुल बनाने का स्ट्रक्चर खड़ा किया है। पिछले 4 दिनों से लगातार दुर्ग जिले में बारिश हो रही है। जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश होने के कारण शिवनाथ नदी उफान पर है। बताया जा रहा है कि 400 मीटर का लंबा पुल बनाने के लिए 1640.62 लाख की स्वीकृति मिली है।

    सगनी घाट में बन रहा ये पुल सिल्ली और ननकट्टी गांव को जोड़ने के लिया बनाया जा रहा है। इस सगनी घाट को त्रिवेणी संगम के नाम से जाना जाता है। क्योंकि सगनी घाट में शिवनाथ नदी, आमनेर नदी और सगनी नाला एक साथ आकर मिलते है। पुल का निर्माण कार्य 11 नवंबर 2020 को शुरू हुआ था। 16 महीने यानी 11 अप्रैल 2022 को इसकी कार्य अवधि पूरी कर ली जानी थी। पुल निर्माण कंपनी अमर इंफ्रास्ट्रक्चर से अनुबंध किया गया है।

    पुल निर्माण के ईईडी माहेश्वरी ने बताया कि अमर इंफ्रा स्ट्रक्चर एजेंसी के द्वारा असरनारा से पथरिया गांव जाने वाले पुल का निर्माण किया जा रहा है, जहां का भी एक स्ट्रक्चर का भी यही स्थिति है। ये कभी भी गिर सकता है। बता दें कि दुर्ग संभाग में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण मोगरा जलाशय से 24 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया है। बढ़ते जलस्तर को सगनी घाट में बनाए जा रहे इस पुल का स्ट्रक्चर सहन नहीं कर पाया। सगनी घाट नदी के ऊपर बने इस 400 मीटर लंबे ब्रिज के ऊपर चढ़कर लोग शिवनाथ नदी के बाढ़ के पानी को देखने के लिए पहुंचते हैं। ब्रिज में अभी तक न तो कोई रेलिंग बनी है और न ही कोई सुरक्षा के इंतजाम हैं। ऐसे में जान का खतरा भी बना हुआ है।

  • पंजाब : IELTS इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग

    पंजाब : IELTS इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग

    खन्ना: जीटीबी मार्केट के पास स्थित रेस्ट हाउस मार्केट में एक आईलेट्स इंस्टीट्यूट में देर रात आग लगने का मामला सामने आया है। मिली  जानकारी के अनुसार आईलेट्स इंस्टीट्यूट पहली मंजिल पर है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट खुला है। रेस्टोरेंट में काम करने वाले मनोज ने बताया कि जब अचानक धुआं उठता देखा गया तो उसने आईलेट्स इंस्टीट्यूट का शटर और शीशा तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की पर आग बढ़ने पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

    आग फैलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने शीशे तोड़कर अंदर दाखिल होकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इंस्टीट्यूट की सीढ़ियों पर लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने रेस्तरां से सिलेंडर भी निकाल लिए।

    मामले की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि जब आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत वे अपने कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उनकी टीम ने आग पर काबू पाया। 5 लड़के कर्मी का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

  • पंजाबः अकाली दल के 6 बड़े नेता विजिलेंस के रडार पर! अफसरों ने तैयार किया कच्चा ड्राफ्ट

    पंजाबः अकाली दल के 6 बड़े नेता विजिलेंस के रडार पर! अफसरों ने तैयार किया कच्चा ड्राफ्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो की अब तक जितनी भी कार्रवाई हुई, उनमें ज्यादातर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक शामिल थे। अब विजिलेंस ने अपनी जांच अकाली दल के पूर्व मंत्रियों, विधायकों, मुख्य संसदीय सचिव तक पहुंचा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस के रडार पर अकाली के 6 बड़े नेता हैं जिन पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का संदेह है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस ने अकाली दल के इन 6 बड़े नेताओं के खिलाफ कच्चा चिट्ठा तैयार कर लिया है। पंजाब सरकार ने इन नेताओं के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में तथ्य जुटाने के लिए एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। इन अधिकारियों द्वारा तैयार प्रारंभिक तथ खोज रिपोर्ट के आधार पर ही विजिलेंस कार्रवाई करने जा रही है।

    दरअसल, पिछले कई महीनों से विजिलेंस को अकाली दल और बीजेपी सरकार के दौरान विभागों में हुए घोटालों और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं और इन शिकायतों की जांच के लिए एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट विजिलेंस को भेज दी है। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि अकाली दल और बीजेपी सरकार के दौरान सिंचाई विभाग में हुए कथित 2000 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में अकाली दल के दो पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों और शरणजीत सिंह ढिल्लों जांच का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा विजिलेंस को शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में भी वित्तीय अनियमितताओं शिकायतें भी हासिल हुई थी। 

  • जालंधरः DIG रैंक के अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, भ्रष्टाचार के 2 मामलों में विजिलेंस ने किया नामजद

    जालंधरः DIG रैंक के अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, भ्रष्टाचार के 2 मामलों में विजिलेंस ने किया नामजद

    जालंधर,ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बड़े पुलिस अधिकारी पर रिश्वत लेने के आरोप लगे है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो पंजाब पुलिस के एक डीआइजी स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई करने जा रहा है। विजिलेंस ने डीआइजी स्तर के अधिकारी के इंद्रबीर सिंह को भ्रष्टाचार के 2 मामलों में नामजद किया गया है। इंदरबीर सिंह वर्तमान में पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) जालंधर में तैनात हैं। दरअसल, जब इंदरबीर सिंह फिरोजपुर के DIG थे, तब उन पर एक ड्रग तस्कर को छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये और एक सब-इंस्पेक्टर को 23 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा था। अब दोनों मामलों में उन्हें नामजद किया गया है।

    पिछले साल जुलाई में विजिलेंस ने फरीदकोट के डीएसपी लखबीर सिंह संधू को खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के बोपाराय गांव निवासी पिशौरा सिंह नामक ड्रग तस्कर के मामले को सुलझाने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो के डीआइजी राहुल कुमार, अमृतसर के एसएसपी विरिंदर सिंह संधू और फिरोजपुर के एसएसपी गुरमीत सिंह की तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। विजिलेंस ने जब गोइंदवाल साहिब जेल से डीएसपी लखबीर संधू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो जांच टीम को कुछ मोबाइल रिकॉर्डिंग मिलीं।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर डीआइजी इंद्रबीर सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि भ्रष्टाचार के मामले में उनका नाम आया है। इन मामलों की जांच चल रही है और मामला कोर्ट में भी है। जबकि विजिलेंस सूत्रों का कहना है कि तीन IPS स्तर के अधिकारियों समेत करीब आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच की जा रही है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो आम तौर पर सीधी भर्ती वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज किया जाता है। लेकिन विजिलेंस ने इस मिथक को तोड़ते हुए सीधी भर्ती वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।