Blog

  • Punjab : कल स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab : कल स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    संगरुर: जिले में मंगलवार को यानी कल छुट्टी का ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार संगरुर में 20 अगस्त 2024 को छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस छुट्टी के चलते संगरुर में सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

    यह आदेश डिप्टी कमिश्नर संगरूर द्वारा जारी किए गए हैं। 20 अगस्त को शहीद संत श्री हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी के मौके पर श्रद्धांजलि भेंट की जा रही है। इसके चलते छुट्टी का ऐलान किया गया है।

  • शर्मनाक : जेठ सहित तीन लोगों ने इस शहर में महिला से किया गैंगरेप

    शर्मनाक : जेठ सहित तीन लोगों ने इस शहर में महिला से किया गैंगरेप

    लखनऊ। कोलकाता के बाद अब प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। जहां, तीन लोगों ने महिला के साथ गंदी हरकत की। आरोप है कि दरिंदगी के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दी। फिर गंभीर घायल हालत में छोड़ आरोपित वहां से भाग निकले। फिलहाल मामले की पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती के मुताबिक, सरायममरेज थानाअंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला की शादी उतरांव में हुई थी। इन दिनों वह अपने मायके में रह रही है।

    प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने जेठ व दो अन्य लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित जेठ को हिरासत में लिया है। इसके अलावा तहरीर के आधार सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि, आलाधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही गैंगरेप की पुष्टि होगी। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने बताया कि घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। सुबह ग्रमीणों ने महिला को गंभीर हालत में देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर सरकारी एम्बुलेंस की मदद से महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालात नाजुक बनी हुई है।

  • VR Punjab Mall को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    VR Punjab Mall को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। देश भर में रंक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं, देश विरोधी लोग अपने गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच खरड़ के अंतर्गत आने वाले VR punjab Mall को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए VR punjab Mall को चारों तरफ से घेर लिया और लोगों को बाहर कर दिया और उसके बाद मॉल की तलाशी ली गई है।


    बम निरोधक व डॉग स्कवॉयड टीमें भी मौके थी। हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला है। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। लेकिन इस बारे में अभी कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। जहां, पुलिस को अभीतक मॉल के अंदर कुछ भी नहीं मिला है।

    ईमेल पर मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
    पुलिस ने बताया कि VR punjab Mall को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसमें लिखा गया है कि इस Mall में बम रखा गया है। जिसके चलते उन्होंने Mall में पहुंचकर जांच की शुरू की। इस दौरान फौरी तौर पर बम निरोधक व डॉग स्कवॉयड टीमें को मौके पर बुला लिया गया।

  • Punjab : Trilium Mall को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    Punjab : Trilium Mall को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, Trilium Mall में बम होने की धमकी दी गई, जिसमें कहा गया कि Trilium Mall के अंदर बम लगे हैं और उसे उड़ा दिया जाएगा। जिससे पुलिस अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने मौके पर ही Trilium Mall को सील कर उसके अंदर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस मौके डीआइजी बॉर्डर रेंज ने कहा कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली Trilium Mall के अंदर बम लगे हुए हैं जिन्हें विस्फोट किया जा सकता है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हम जांच कर रहे हैं और पता लगा रहे हैं कि कॉल किसकी ओर से आई थी और हम अंदर तलाशी अभियान भी चला रहे हैं। पुलिस ने कहा कि हमारी टीमें तलाशी ले रहे हैं और बाकी का पता जांच के बाद ही चलेगा। इसमें कौन शामिल है, इस बारे में पता चल पाएगा।

  • Rakshabandhan पर गजब संयोग, आज आसमान में दिखेगा Super Blue Moon

    Rakshabandhan पर गजब संयोग, आज आसमान में दिखेगा Super Blue Moon

    नई दिल्लीः आज यानी 19 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं आज रात को आकाश में एक बेहतरीन नजारा देखने को मिलेगा। आज रात को चांद सबसे बड़ा और सबसे चमकीला नजर आएगा। इसे सुपर ब्लू मून Super Blue Moon कहा जाता है। खगोल विज्ञानी बताते हैं कि इस बार सुपर ब्लू मून आसमान में तीन दिन तक नजर आएगा। रक्षाबंधन पर शाम को चंद्रमा पृथ्वी के बेहद नजदीक होगा। नर्मदापुरम की विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू बताती हैं कि चंद्रमा आज पृथ्वी से महज 3 लाख 61 हजार 969 किमी की दूरी पर रहेगा। यही कारण है कि रक्षाबंधन पर चंद्रमा अन्य पूर्णिमाओं की तुलना में ज्यादा बड़ा दिखेगा और ज्यादा चमकदार भी होगा।

    सुपर ब्लू मून पर क्या चंद्रमा नीला हो जाएगा! इस सवाल पर सारिका घारू कहती हैं कि “ब्लूमून सिर्फ नाम है। इस दिन चंद्रमा का रंग बदलकर नीला नहीं होता है। चंद्रमा अन्य पूर्णिमा की ही तरह नजर आता है। खगोल वैज्ञानिक बताते हैं कि माह में जब दो पूर्णिमा या तीन माह में चार पूर्णिमा पड़ती हैं तो इसे ब्लू मून कहा जाता है। इस खगोलीय सीजन में 21 जून, 21 जुलाई, 19 अगस्त और 18 सितंबर को चार पूर्णिमा पड़ रही हैं। 19 अगस्त के सुपर मून को ब्लू मून कहा गया क्योंकि 21 जून से 22 सितंबर के खगोलीय सीजन में पड़ने वाली चार पूर्णिमाओं में से यह तीसरी पूर्णिमा का चांद होगा।

    खगोलविदों के अनुसार 19 अगस्त को चंद्रमा धरती से अपनी सर्वाधिक दूरी की तुलना में करीब 41,985 किमी अधिक पास होगा। अन्य पूर्णिमा की तुलना में सावन पूर्णिमा पर आज चंद्रमा करीब 15 प्रतिशत बड़ा और करीब 30 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखेगा। सुपर ब्लू मून Super Blue Moon दुर्लभ खगोलीय घटना है। कई बार तो दो दशक में सुपर ब्लू मून आता है।​

    इसे सुपरमून इसलिए कहा जाता है, क्योंकि चंद्रमा आकाश में काफी बड़ा दिखाई देता है क्योंकि यह पूर्ण होने पर पृथ्वी के सबसे करीब होता है। सुपरमून और ब्लू मून का संयोजन, जो कुछ दशकों में केवल कुछ ही बार होता है, आज एक बेहद असामान्य खगोलीय घटना होगी। चूँकि अगस्त में होने वाले पूर्णिमा को पारंपरिक रूप से “स्टर्जन मून” कहा जाता है, इसलिए इस सुपरमून ब्लू मून को “स्टर्जन मून” भी कहा जाता है।

  • सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया हमला, CRPF का जवान बलिदान

    सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया हमला, CRPF का जवान बलिदान

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। जिसमें सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने उधमपुर के बसंतगढ़ में इस हमले को अंजाम दिया। सेना के अधिकारी ने बताया कि दोपहर में सुरक्षाबल गश्त लगाने का काम कर रहे थे और इसी दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें एक जवान शहीद हो गया।

    सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में शहीद होने वाला जवान इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह हरियाणा के रहने वाले थे।

    अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त गश्ती दल की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

  • पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, शहर के 32 पुलिस थानों के प्रमुखों का ट्रांसफर

    पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, शहर के 32 पुलिस थानों के प्रमुखों का ट्रांसफर

    ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के हटने के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। जहां, तबादला सूची जारी करते हुए 18 प्रभारी अधिकारियों के तबादले के कुछ दिनों बाद ढाका के 32 पुलिस थानों के प्रमुखों का फेरबदल कर दिया गया है। नवीनतम तबादले के साथ ही, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अंतर्गत आने वाले सभी 50 पुलिस थानों के प्रमुखों का तबादला कर दिया गया है। अन्य 18 प्रभारी अधिकारियों का तबादला 13 अगस्त को किया गया था।

    पांच अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद से पुलिस में सभी स्तरों पर फेरबदल हुआ है। सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्रों के बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन के बाद 76 वर्षीय हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और भारत चली गई थीं। इसके बाद देश में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया, और 84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को इसका मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।

  • Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देता आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देता आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भागर्व कैंप में लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजन पुत्र गेजा निवासी गांव मल्लांवाला, जिला फिरोजपुर, मौजूदा स्थान दशहरा ग्राउंड बस्ती शेख जालंधर के रूप में हुई है।

    पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नाकेबंदी पर चैकिंग के लिए आरोपी को रोका। चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक नंबर पीबी05-एएन-5437 बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 15 मोबाइल फोन, 3 गैस सिलेंडर बरामद हुए है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस 331 (4,305 के तहत एफआईआर 75 थाना भार्गव कैंप में दर्ज की गई है। जांच दौरान पता चला है कि आरोपी के खिलाफ फिरोजपुर में एक चोरी का पर्चा पहले से दर्ज है।

  • शादी के बाद दुल्हन हुई लापता, Police ने बताई सच्चाई तो उड़े दुल्हे के होश

    शादी के बाद दुल्हन हुई लापता, Police ने बताई सच्चाई तो उड़े दुल्हे के होश

    तुमकुरुः कर्नाटक के तुमकुरु से सामने आया है जहां पर शादी के बाद दुल्हन ही लापता हो गई। बेचारा दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को खोजने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने दुल्हन को खोज तो लिया लेकिन वो दुल्हन कोई आम दुल्हन नहीं थी बल्कि एक पेशेवर ठग गैंग की मेंबर थी। तुमकुरु निवासी एक युवक अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा, जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। इस जांच में पता चला कि वो युवक एक ठगी का शिकार हो चुका है। जिसके बाद दुल्हे के होश उड़ गए।

    शादी के बाद पकफेरे के लिए मायके जाने की एक रस्म होती है, जो लगभग हर धर्म में ही की जाती है। कोमल नाम की 35 वर्षीय लड़की की शादी हुई जिसके बाद वो इस रस्म के लिए अपने घर चली गई। इसके बाद वो वापस नहीं आई, इसके गायब होने की शिकायत उसके पति ने दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, कोमल ने खुद को अनाथ बताया था जिसके इस दुनिया में 45 वर्षीय सिद्दप्पा और 40 वर्षीय लक्ष्मी शंभु लिंग कुबुसद्दा (मामा-मामी) ही थे। लड़की के इन्हीं रिश्तेदारों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की जिसमें पता चला कि वो एक गैंग चलाते हैं।

    इस गिरोह का इस बार का शिकार ये दूल्हा था जो अपनी पत्नी को पागलों की तरह ढूंढ रहा था। जांच में पता चला कि ये गैंग महाराष्ट्र और कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले 30 साल से अधिक उम्र के युवकों को खोजते हैं, जिससे वो आसानी से उनको झांसे में ले सकें। आपको बता दें कि कोमल के पहले से ही दो बच्चे हैं, जिसको पति ने छोड़ दिया था। तभी से कोमल इस ठगी के काम में उतर गई।

     

  • Jalandhar News: नौजवानों पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में 3 काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नौजवानों पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में 3 काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के सेल्कियाना गांव में अज्ञात लोगों ने 2 युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। दरअसल, इस हमले में गुरदीप पुत्र सोहन लाल और जग्गी पुत्र हंस राज घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर 5 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को काबू कर लिया है।

    आरोपियों की पहचान करण कुमार पुत्र बिलहार, विशाल पुत्र पप्पू निवासी इंद्रा कालोनी और साहिल पुत्र बूटा सिंह के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि विजय कुमार और सुखविंदर की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं नौजवानों पर हुए हमले के विरोध में गांव वासियों ने धरना लगाकर सड़क जाम कर दी थी। उस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ दिन का समय मांगकर धरना खत्म करवाया था।