Blog

  • पंजाब: सवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्राली की हुई आमने-सामने टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाब: सवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्राली की हुई आमने-सामने टक्कर, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: फाजिल्का रोड पर बस और पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली में आमने-सामने की टक्कर हुई है। बस के ड्राइवर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिरोजपुर की तरफ से फाजिल्का को पंजाब रोडवेज की यह बस जा रही थी और फाजिल्का की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्राली जो कि ओवरलोड थी और ओवर स्पीड थी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली चालक ने सीधी बस में टक्कर मार दी। जिससे कि बस खेतों में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर बुरी तरह जहां घायल हुआ है। वहीं बस में मौजूद सवारियों को मामूली चोटे आई है और सभी को पीछे से दूसरी बस मंगवा कर आगे भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : पुलिस ने नशा तस्कर की एक करोड़ 12 लाख की प्रॉपर्टी की फ्रिज, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने नशा तस्कर की एक करोड़ 12 लाख की प्रॉपर्टी की फ्रिज, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब पुलिस की तरफ से नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई की जा रही है। जिसको लेकर उनकी प्रॉपर्टी को फ्रिज किया जा रहा है। 2023 में नशा तस्करों की करीब 6 करोड़ की प्रॉपर्टी को फ्रिज किया जा चुका है। वही आज नशीली गोलियां का मामला दर्ज कर तस्कर की प्रॉपर्टी को फ्रिज किया गया है। शहर में एसपीडी और पुलिस की टीम ने नशीली गोलियां मामला दर्ज व्यक्ति के घर जाकर उसके घर के बाहर फ्रिज का नोटिस लगा दिया।

    गुरिंदर सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ नशीली गोलियों का मामला दर्ज था उसकी एक करोड़ 12 लाख की प्रॉपर्टी को फ्रिज किया गया और बैंक खातो को भी फ्रिज किया गया है। एसपीडी रणधीर कुमार ने कहा कि 2023 में 6 करोड़ के करीब प्रॉपर्टी को फ्रिज किया जा चुका है, 35 और प्रपोजल दिल्ली में भेजी हुई है। फ्रिज के बाद आगे की प्रक्रिया भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • ਜਲੰਧਰ :  ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, 2 ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, 2 ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਇੱਕ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਅਤੇ ਦੋ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਏਐਸਆਈ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਰੋਡ ਬਾਈਪਾਸ ਦੀ ਇੱਕ ਕਾਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਾਈਕਲ ਦੀ ਹੋਈ ਟੱਕਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਦਕਿ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਚਾਲਕ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਇਆ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ। ਘਟਨਾ ਤੋ ਬਾਅਤ ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਭਜਨ ਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਇਆ। ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਮੋਹਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਭੈਣ ਨਾਲ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਤੋਂ ਬਗਵਾੜੇ ਵੱਲ ਆਪਣੇ ਕੰਮ ਤੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ।

    ਜਦੋਂ ਬਾਈਪਾਸ ਤੋਂ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਕਾਰ ਨੇ ਇੱਕ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਤੇ ਨਾਲ ਕਾਰ ਟਕਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਵੱਜੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਗੁਰਬਚਨ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਵਜ਼ੀਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਨਰਾਇਣ ਨਗਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਦ ਕਿ ਉਹ ਦੋਨੇ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੈ ਉਹ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ।

  • बंगाणा स्कूल के पास अपनी पर्याप्त भूमि पर बनेगा कबड्डी, बॉलीबॉल कोट: देवेन्द्र भुट्टो 

    बंगाणा स्कूल के पास अपनी पर्याप्त भूमि पर बनेगा कबड्डी, बॉलीबॉल कोट: देवेन्द्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित :  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के मुख्यालय पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में एक करोड़ 62 लाख से निर्मित हो रहे साइंस भवन निर्माण का विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने निरीक्षण किया और कार्य मे तेज़ी लाने के आदेश दिए। बहीं बंगाणा स्कूल के पास अपनी करीव 2 कनाल भूमि का भी विधायक ने निरीक्षण किया और उक्त जगह पर बढिया स्टेडियम बनाने की कदमताल शुरू की। भुट्टो ने कहा कि पहले उक्त भूमि को समतल किया जाएगा। और उसके बाद उक्त जगह पर  कबड्डी ओर बॉलीबॉल कोट बनाये जाएंगे। ताकि उपमण्डल स्तर पर होने बाली स्कूली खेल प्रतियोगिताएं यहां पर हो सकें। विधायक ने लोकनिवि बंगाणा मण्डल को आदेश दिए कि उक्त भूमि पर खेल मैदान बनाने की प्रतिक्रिया को जल्द शुरू किया जाए। खेल मैदान बनाने के लिए जितना भी धन लगे उसका प्रवंध हम करेंगे। 
    उन्होंने कहा कि स्कूली छात्रों की मांग पर हमने बंगाणा स्कूल परिसर में 40 लाख की लागत से एक वैडमेन्टिन कोट बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। जिसका कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता देवराज भाटिया,एसडीओ प्यारे लाल,रेंज ऑफिसर,आंनद कुमार,डिप्टी रेंज ऑफिसर बाल किशन शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,कुलदीप शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत सिंह एसएमसी प्रधान बिपन साजन,स्थानीय प्रधान विजय शर्मा उपप्रधान अजय शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • पंजाबः 115 की लागत से बन रहे नए बस स्टैंड को लेकर बठिंडा पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो

    पंजाबः 115 की लागत से बन रहे नए बस स्टैंड को लेकर बठिंडा पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बठिंडा पहुंचे। जहां सीएम भगवंत मान ने मलोट रोड पर 30 एकड़ जमीन पर 115 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार होने वाले नवनिर्मित बस स्टैंड का नक्शा देखा। सीएम मान के इस दौरे के दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बता दें कि मलोट रोड पर गुरुनानक देव थर्मल प्लांट के सामने पड़ी थर्मल की जमीन पर नया एसी बस स्टैंड बनाया जा रहा है। दरअसल, यातायात की भीड़ को कम करना और लोगों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए बस स्टैंड को बाहरी खुले विशाल इलाके में बस स्टैंड का निर्माण मुख्यमंत्री का पुराना सपना रहा है।

    मुख्यमंत्री के निजी दिलचस्पी लेने से इस प्रोजेक्ट के जल्द सिरे चढ़ाने की उम्मीदें बंधी हैं। मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट माने जा रहे अत्याधुनिक एसी बस स्टैंड का नक्शा टेंडर लगाकर विदेश से तैयार करवाया गया। थर्मल की 16.17 एकड़ जमीन पर बनाया जाने वाला आधुनिक बस स्टैंड 2 मंजिला होगा। जिसमें 2 एकड़ में कॉमर्शियल साइट्स जबकि 4 एकड़ में वर्कशाप होगी और आधुनिक एसी बस स्टैंड 11 एकड़ जमीन को कवर करेगा। इस प्रोजेक्ट पर 115 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है, जिसका शिलान्यास पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कुछ माह पहले किया था। 

  • महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सेमिनार आयोजित 

    महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सेमिनार आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित :  अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा समसामयिकी  विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता राजनीति के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। सेमिनार का विषय नई शिक्षा नीति 2020 था । विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीनियर मोस्ट फैकल्टी मेंबर प्रोफेसर रमेश ठाकुर और प्रोफेसर निकिता गुप्ता थे। सबसे पहले राजनीति विज्ञान विभाग के उपाध्यक्ष इंदु  ने सभी को संबोधन किया और अपने विचार रखे। सेमिनार के मुख्य वक्ता फर्स्ट इयर के छात्रा अंशु और कृति थी। उन्होनें नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 21वीं सदी के भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिये भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव हेतु जिस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को मंज़ूरी दी है अगर उसका क्रियान्वयन सफल तरीके से होता है तो यह नई प्रणाली भारत को विश्व के अग्रणी देशों के समकक्ष ले आएगी।
    नई शिक्षा नीति, 2020 के तहत 3 साल से 18 साल तक के बच्चों को शिक्षा का अधिकार कानून, 2009 के अंतर्गत रखा गया है। 34 वर्षों पश्चात् आई इस नई शिक्षा नीति का उद्देश्य सभी छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है जिसका लक्ष्य 2025 तक पूर्व-प्राथमिक शिक्षा (3-6 वर्ष की आयु सीमा) को सार्वभौमिक बनाना है। स्नातक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, थ्री-डी मशीन, डेटा-विश्लेषण, जैवप्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों के समावेशन से अत्याधुनिक क्षेत्रों में भी कुशल पेशेवर तैयार होंगे और युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय घटनाओं व नए विषयों से परिचित करवाना है, और इससे उन्हें आगामी अयोजित होने वाले प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए छात्रों को काफी मददगार साबित होगा।
  • सेंसोवाल में पीएनबी का जागरूकता शिविर 

    सेंसोवाल में पीएनबी का जागरूकता शिविर 

    ऊना/ सुशील पंडित : अग्रणी जिला वैंक पी. एन. बी. के सहयोग से ग्राम पंचायत सैंसोवाल मे वैंकिग लोकपाल भारतीय रिजर्व बैंक शिमला द्वारा शनिवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें वैंकिग लोकपाल डा. शिव कुमार यादव, उपलोकपाल  अनिल मंढोतरा, सर्किल हेड  अरविंद सहोता, अग्रणी जिला प्रवंधक  जी. एस.भट्टी.एवं उनके सहयोगी , विभिन्न वैंको के अधिकारी, प्रधान,उप प्रधान तथा पंचायत के सभी सदस्य, वरिष्ठ नागरिक तथा स्वयंसहायता समूह एवं मातृशक्ति ने वढचढ कर हिस्सा लिया। समाजसेवी डा. सतीश शर्मा व शिव शशि कंवर सैंसोवाल ने बताया की पीएनबी की ओर से लगाए जागरूकता कैंप से आमजन को तमाम जानकारी मिली है । जिसका लाभ सभी लोग उठा पाएंगे।
  • उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मकुेश अग्निहोत्री रविवार, 8 अक्तूबर को बन बिहारी नंद ब्रह्मचारी रावमापा सलोह में लड़कियों की राज्य स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन्न समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। 
  • उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मकुेश अग्निहोत्री रविवार, 8 अक्तूबर को बन बिहारी नंद ब्रह्मचारी रावमापा सलोह में लड़कियों की राज्य स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन्न समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। 
  • उपमंडल ऊना व बंगाणा के तहत स्कूली बच्चों को गीत-संगीत के माध्यम से आपदा प्रबंधन बारे किया जागरूक

    उपमंडल ऊना व बंगाणा के तहत स्कूली बच्चों को गीत-संगीत के माध्यम से आपदा प्रबंधन बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के तत्वावधान में आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल पूर्वी कलामंच जलग्रां के कलाकारों ने उपमंडल ऊना के तहत रावमापा बहडाला और उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत रावमापा तलाई में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक करते हुए आपदा प्रबंधन बारे जागरूक किया।कलामंच के प्रभारी सिकंदर वख्श ने स्कूली बच्चों को बताया कि आपदा एक आकस्मिक दुर्घटना है जिससे मानव, संपत्ति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि आपदा दो प्रकार की होती है,   प्राकृतिक व मानव जनित। उन्होंने बताया कि भूकंप, बाढ़, सूखा व चक्रवात प्राकृतिक आपदाएं हैं। उन्होंने बताया कि आपदा का पूर्वानुमान तो नहीं लगाया जा सकता लेकिन बेहतर आपदा प्रबंधन और आपदा के जोखिम को कम करने के उपायों बारे जागरूकता से आपदा के समय होने वाले नुकसान की काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पास आपातकालीन दूरभाष नंबरों की सूची अवश्य रखनी चाहिए ताकि किसी आपदा की स्थिति में मदद के लिए संपर्क किया जा सके। 
    इस अवसर पर कलामंच के कलाकारों ने भूकंप व आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप आने की स्थिति में घर, दफ्तर या किसी भी इमारत जहां पर आप मौजूद हैं, वहां से बाहर निकलकर खुले स्थान पर आ जाएं। बहुमंजिला इमारत से बाहर निकलने के लिए लिफ्ट की जगह सीढिय़ों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भवनों का निर्माण भूकंप रोधी तकनीक के आधार पर करवाना चाहिए। इसी कड़ी में 9 अक्टूबर 2023 को डीडीएमए द्वारा आरके कला मंच के माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंदौरा (अंब) तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भद्रकाली में, 10 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा व भगत राम मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भलौन में, 11 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय खड्ड व ओपटैक विद्या आईटीआई टकारला में, 12 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गगरेट तथा घनारी में आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर रावमापा बहडाला के प्रधानाचार्य हरीश जोशी, रावमापा तलाई के प्रधानाचार्य विनय चंद्र सहित स्कूली स्टाफ उपस्थित था।