Blog

  • शादी के बंधन में बंधे पंजाबी गायक A-KAY, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर A Kay शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनके के शादी समारोह की एक वीडियो सामने आई है। इसमें A Kay को पंजाबी कलाकारों के साथ मिल कर महफिल लगाते देखा गया। इस दौरान A Kay ‘मैं तेरी तू मेरा’ गाना गाते नजर आए हैं। वीडियो में गायक निंजा और जी खान को भी मशहूर गाने गाते देखा गया। 

    A Kay के गानों की बात करें तो उसका आखिरी रिलीज हुआ गाना ‘जाल’ है जो कि टी-सीरीज अपना पंजाब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। A Kay के गानों की बात करें तो उनका आखिरी रिलीज गाना ‘जाल’ है, जो टी-सीरीज अपना पंजाब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में नेवी हॉस्टल में मौ’त

    मुंबईः भारतीय नौसेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही एक 20 साल की महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला मुंबई में आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाई है। पुलिस के मुताबिक महिला केरल की रहने वाली थी और मलाड के पश्चिमी उपनगर मालवानी इलाके में आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला ने निजी कारणों से यह कदम उठाया है।

    अधिकारियों ने बताया कि महिला अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पिछले 15 दिनों से प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत सशस्त्र बलों में अग्निवीर की भर्ती होती है। इसे 2022 में शुरू किया गया था. बता दें कि सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं यानी थल, जल और वायु सेना में भर्ती के लिए भारत सरकार ने अग्निपथ योजना शुरू की थी।

    इस योजना की घोषणा 16 जून 2022 को की गई थी। योजना के तहत युवाओं को सेना में 4 साल के लिए नियुक्ति दी जाती है। 4 साल बाद 75 फीसदी को सेवामुक्ति दे दी जाएगी और 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित किया जाएगा। इस दौरान चार साल की नौकरी के बाद 11.7 लाख रुपए की सेवा निधि मिलेगी, जिस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

  • पंजाबः स्कॉर्पियों में सवार बदमाशों ने फाइनेंसर को मारी गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां फाइनेंसर पर बदमाशों ने हमला करते हुए गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि उक्त फाइनेंसर काम से वापिस जा रहा था। इस दौरान जब वह शांति नगर में पहुंचा तो स्कॉर्पियों में सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। घायल फाइनेंसर की पहचान सुखदेव उर्फ जॉनी अग्रवाल  के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी में 3 हमलावार सवार थे और गाड़ी हरियाणा नबंर की बताई जा रही है। घायल सुखदेव को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। हालांकि हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में एक गोली फाइनेंस को लगी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਆੜਤੀਏ ਹੋਏ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੁਰਾ : ਲਿਫ਼ਟਿੰਗ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਆੜ੍ਹਤੀਆਂ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਬੋਰੀਆਂ ਦੇ ਅੰਬਾਰ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਝੋਨਾ ਖਰਾਬ ਹੋਣਾ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। । ਨਵੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦੀ ਬਾਂਸਲ ਇੰਟ੍ਰਪਰਾਇਜ਼ ਦੇ ਮੁਨੀਮ ਦੇ ਕਿਹਾ ਸਾਡੇ ਲੱਗਭਗ ਚੋਦਾਂ ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ  ਝੋਨਾ ਦਾ ਗੱਟਾ ਪਿਆ ਹੈ,  ਪਰ ਸਰਕਾਰੀ ਏਜੇਂਸੀ ਇਸ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨਹੀਂ ਕਰਾ ਰਹੀ । ਹੁਣ ਇਹ ਝੋਨਾ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਜਲਦੀ ਕਰਾਈ ਜਾਵੇ ।

    ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀ ਝੋਨੇ ਦੇ ਗੱਟੇ ਕਦੇ ਇਧਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਦੇ ਓਧਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ, ਹੁਣ ਤਾਂ ਝੋਨੇ ਦੇ ਗੱਟੇ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਏ ਹਨ । ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਰਾਵੇ ।

  • अब जमानत मिलते ही कैदियों की होगी तुरंत रिहाई, सुप्रीम कोर्ट ने FASTER 2.0 पोर्टल किया लॉन्च 

    नई दिल्लीः अदालती कार्यवाही में तेजी लाने के लिए भारत के चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने FASTER 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है। नया पोर्टल कैदियों की रिहाई संबंधी अदालती आदेश की जानकारी जेल अथॉरिटी, ट्रायल कोर्ट, हाईकोर्ट तक तुरंत पहुंचाएगा। इससे कैदियों की रिहाई में लगने वाला समय बचेगा। मौजूदा व्यवस्था के तहत जेल से रिहा होने में काफी वक्त लगता है। नया पोर्टल लॉन्च होने के बाद इस मामले में तेजी आएगी और कैदियों की तुरंत रिहाई मुमकिन होगी।

    कल संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट में एक इवेंट आयोजित हुआ। इसी इवेंट में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने FASTER 2.0 पोर्टल को लॉन्च किया। ET की रिपोर्ट के अनुसार, CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि हम एक पोर्टल लॉन्च कर रहे हैं जहां किसी व्यक्ति की रिहाई के ज्यूडिशियल ऑर्डर को तुरंत अमल में लाने के लिए जेलों, ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया जाता है। बता दें कि ज्यूडिशियल प्रोसेस में टेक्नोलॉजी पर काफी जोर दिया जा रहा है।

    मौजूदा नियम के तहत जेल से रिहा होने के ऑफिशियल कोर्ट ऑर्डर की फिजिकल कॉपी कई सरकारी महकमों से गुजरती है। इसके बाद कोर्ट का ऑर्डर जेल अथॉरिटी तक पहुंचता है। ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद ही जेल प्रशासन कैदी को रिहा करता है। इसका मतबल है कि कोर्ट द्वारा रिहाई का ऑर्डर जारी होने के बाद भी कैदी को जेल से रिहा होने में काफी समय लग जाता है। FASTER 2.0 पोर्टल लाइव हो चुका है। ये संबंधित अथॉरिटीज के बीच इंस्टेंट कम्युनिकेशन को बढ़ावा देगा, जिससे देश की न्यायिक प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

    FASTER 2.0 के अलावा CJI चंद्रचूड़ ने e-SCR पोर्टल का हिंदी वर्जन भी पेश किया। यह पोर्टल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को हिंदी में देखने की सुविधा देता है। इवेंट को संबोधित करते हुए CJI चंद्रचूड़ ने ‘लोगों की अदालत’ के तौर पर सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें अदालत जाने से डरना नहीं चाहिए। CJI ने आगे कहा कि संविधान के तहत किसी भी विवाद को लोकतांत्रिक तरीके से सुलझाया जा सकता है। ऐसा करते हुए सिद्धांतों और प्रक्रियाओं को कायम रखने में अदालतें अहम भूमिका निभाती हैं।

  • मलेरिया से 7 बच्चों की मौ’त, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : झारखंड के पाकुड़ जिला में मलेरिया से 7 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लिट्टीपाड़ा के कुटलों गांव में पिछले एक सप्ताह से मलेरिया फैला हुआ है जानकारी मिलते ही डीसी मृत्युन्जय वर्णवाल स्वास्थ विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की स्वास्थय विभाग की टीम ने शिवर लागकर मरीजों का इलाज शुरू किया 300 से ज्यादा लोगों की जांच कराई गईजिसमें 50 से अधिक मलेरिया के कई केस पाए गए  स्वास्थ विभाग के पदाधिकारियों ने सर्वे करवाया तो पता चला कि 23 गांव तक मलेरिया फैला हुआ हैइसके बाद स्वास्थ विभाग की टीम सभी गांव में जांच करने में जुट गई।

    बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। लिट्टीपाड़ा प्रखंड आदिवासी पहाड़िया बहुल्य प्रखंड़ है। यहां जागरूकता की कमी के चलते लोग अंध विश्वास में घिरे रहते हैं और झाड़ फूंक करवाकर अपना इलाज करवाते हैं। इस मामले पर डीसी ने कहा कि स्वास्थ विभाग की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है। ग्रामीणों के बीच जागरूकता की कमी है। जिसकी वजह से मलेरिया कभी डायरिया जैसी बीमारी की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। इलाज के साथ-साथ उन्हें समझाया भी जा रहा है।

    डॉक्टरों की एक टीम कैंप लगाकर कर रही है इलाज

    इसके अलावा डीसी द्वारा सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में मरीजों से मुलाकात की ड्यूपी पर तैनात डॉक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है लोगों से कहा गया है कि गांव में किसी को बुखार आए तो तुरंत ही इसकी सूचना देने को कहा है 

  • सिर में डंबल मारकर कर दी हत्या, फिर लाश के किए 15 टुकड़े

    सिर में डंबल मारकर कर दी हत्या, फिर लाश के किए 15 टुकड़े

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता-पुत्र ने एक शख्स को पहले अपने घर पर राजीनामा करने के लिए बुलाया और फिर उसके सिर पर डंबल मार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पिता-पुत्र ने मिलकर बका और छुरी से मृतक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और फिर इन टुकड़ों को 15 पॉलिथीन में पैक करके अलग-अलग जगह पर ठिकाने लगा दिया इस खौफनाक वारदात ने पूरे ग्वालियर शहर को हिला कर रख दिया है बहोड़ापुर का रहने वाला राजू खान अचानक लापता हो गया। राजू खान के लापता होने की शिकायत उसके परिजनों ने बहोड़ापुर थाने में दर्ज करवाई थी

    जनकगंज थाना इलाके के रामकुई पुलिया के पास स्वर्ण रेखा नाले में कुछ मानव अंग मिले पुलिस ने नाले से इन मानव अंगों को निकलवाया मानव अंग मिलने की जानकारी राजू खान के परिजनों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए  परिजनों ने दावा किया कि यह मानव अंग राजू खान के ही हैं उन्होंने राजू खान की हत्या का शक कल्लू खान और उसके बेटे नाजिम खान पर जताया। पुलिस ने नाले में मिले हुए मानव अंग का डीएनए टेस्ट करवाया, जो कि राजू खान के परिजनों के डीएनए से मैच हो गया इसके बाद पुलिस ने कल्लू खान और नाजिम खान की तलाश शुरू कर दी जल्द ही पुलिस को सफलता भी मिल गई

    पुलिस ने नाजिम खान को आगरा से गिरफ्तार कर लिया  नाजिम खान किराए का कमरा लेकर यूपी के आगरा में रह रहा था पुलिस नाजिम को अपने साथ ग्वालियर ले आई और जब उसके पिता कल्लू खान के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि कल्लू खान कुछ दिन पहले ही ग्वालियर सेंट्रल जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद हो चुका है इसके बाद पुलिस ने नाजिम से सख्ती से पूछताछ की पुलिस पूछताछ में हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया 

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਕੱਪੜੇ ਲਾਹ ਕੇ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਸਨੈਚਿੰਗ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀਅਂ ਰਹਿੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸਿਰਕੀ ਬਾਜ਼ਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਇਕ ਸਨੈਚਿੰਗ ਦੀ ਘਟਨਾ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡਿਆ ਤੇ ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਵੀਡੀਓ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾ ਵਲੋਂ ਸਨੈਚਰ ਦੀ ਜੰਮ ਕੇ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।


    ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਸਨੈਚਰ ਸ਼ਰੇਆਮ ਬਾਜ਼ਾਰ ‘ਚ ਚੈਨ ਖੋਹ ਕੇ ਭੱਜ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਰੌਲਾ ਪੈਣ ਤੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਫੜ ਲਿਆ । ਉਥੇ ਜਮਾਂ ਹੋਈ ਭੀੜ ਨੇ ਸਨੈਚਰਾਂ ਦੇ ਕਪੜੇ ਲਾਹ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ ਕੀਤੀ।

  • बड़ी महामारी का मंडराया खतरा! इंसान में मिला यह खतरनाक वायरस 

    लंदनः दुनिया के कई देश इन दिनों खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे हैं। एक तरफ जहां चीन में निमोनिया ने कोहराम मचा रखा है। वहीं अब स्वाइन फ्लू के एच1एन2 ने ब्रिटेन की चिंता को बढ़ा दिया है। सूअरों में मिलने वाले यह स्ट्रेन एक इंसान में पाए जाने का पहला मामला सामने आया है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। उत्तरी यॉर्कशायर में सांस संबंधित परेशानी होने पर युवक का टेस्ट किया गया था। इस दौरान उसके अंदर स्वाइन फ्लू स्ट्रेन एच1एन2 पाया गया।

    बता दें कि यह वायरस सूअरों में पाया जाता है। लेकिन किसी इंसान में फ्लू के इश स्ट्रेन का ब्रिटेन में यह पहला मामला है। शख्स के अंदर स्वाइन फ्लू के हल्के लक्षण थे और वह पूरी तरह से अभी ठीक है। हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि स्वाइन फ्लू का यह स्ट्रेन कितना खतरनाक है। स्वाइन फ्लू का यह स्ट्रेन जिस व्यक्ति में मिला है, उसका सूअरों के साथ काम करने का या कोई संपर्क रहने की भी बात सामने नहीं आई है।

    वहीं यूकेएचएसए ने कहा कि इस स्ट्रेन से महामारी फैलने की संभावना पर अभी कुछ भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। संस्था ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी लगातार संक्रमण के सोर्स का पता लगाने में जुटे हुए हैं। लेकिन अभी इसका सोर्स नहीं मिला है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में दुनिया भर में A(H1N2)v के 50 मानव मामले सामने आए हैं। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने कहा कि मरीज को हल्की बीमारी का अनुभव हुआ था और वह पूरी तरह से ठीक हो गया है। नियमित राष्ट्रीय फ्लू निगरानी के दौरान संक्रमण का पता चला था और संक्रमण का स्रोत का पता नहीं चला।

    यूकेएचएसए में निदेशक मीरा चंद ने कहा, ‘फ्लू की नियमित निगरानी और जीनोम सीक्वेंसिंग जारी रखने की वजह से हम इस वायरस का पता लगाने में कामयाब रहे। पहली बार जब हमने यूके में मनुष्यों में इस वायरस का पता लगाया है, जो सूअरों में पाए जाने वाले वायरस के समान है। हम करीबी संपर्कों का पता लगाने और किसी भी तरह के प्रसार को कम करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। बता दें कि साल 2009 में एच1एन1 के चलते हुई एक महामारी के कारण ब्रिटेन में 474 मौतें हुईं और दुनिया भर में वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल लग गया था।

  • नेशनल हाईवे पर नशे में धुत स्कॉर्पियों चालक कहर, कर्मी को मारी टक्कर, देखें CCTV

    सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्कॉर्पियो के चालक द्वारा टोल प्लाजा के कर्मचारी पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ाने का सनसनीखेज मामला सामना आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटनाक्रम के तहत अंबाला हाईवे स्थित सरसावा टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार एक चालक द्वारा तेज रफ्तार अनियंत्रित गाड़ी से टोलकर्मी को टक्कर मार दी गई।

    हादसे में टोल कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। हालत गंभीर होने के चलते कर्मचारियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को पड़ लिया है। पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।