Blog
-
बंगाणा ब्लॉक में नशे से सबंधित मरीजों का इलाज जल्दी होगा शुरु : बीएमओ बंगाणा
ऊना/ सुशील पंडित: बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रायपुर मैदान में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत हुई जिसकी अध्यक्षता बीएमओ बंगाणा नरेश कुमार ने की उन्होंने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा की जिला प्रशासन ने जो नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया है बो बहुत ही सराहनीय है सारा प्रशासन इस अभियान में शामिल हो रहा है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है पूरे ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी आने वाले समय मे नशे से बीमार मरीजों के उपचार का पूरा प्रबंध कर रहा है किसी ने भी नशे से सबंधित जानकारी या इलाज करवाना है तो वो हमारे नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नम्बर 9418064444 पर कॉल करके जानकारी प्रात कर सकता है हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक एप drug free app बनाया गया है जो नशे से सबंधित कोई भी जानकारी उसके ऊपर डाल सकता है जो पुरी तरह से गोपनीय रखी जाती हैlयुवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में अलग अलग तरीके से नशा मुक्त ऊना अभियान काम कर रहा है l अब नशा मुक्त ऊना अभियान हर घर दस्तक अभियान के द्बारा पूरे समाज को जागरूक करने जा रहा है जिसका असर आने वाली पीढ़ी के ऊपर होगा l इस मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रीता शर्मा ने अपने पंचायत के कामों में बच्चों के लिए खेल के मैदान, जिम, लाइब्रेरी आदि बनाने का आश्वासन दिया l इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत स्थानीय ग्राम पंचायत उप प्रधान सत्यनारायण शर्मा, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक मधु सुमन, सिलाई अध्यापिका नीलम गौतम, आगनवाडी कार्यकर्त्ता, आशा कार्यकर्ता, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल और समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग शामिल रहे l -
पंजाबः कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, मीत हेयर सहित मंत्रियों के बदले विभाग, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट मंत्री में बड़ा फेरबदल किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मीत हेयर, जौड़ामाजरा सहित 3 मंत्रियों के विभाग बदले गए। इस आदेश की लिस्ट भी सामने आई है। जिसमें कुछ विभाग को सीएम भगवंत मान ने अपने पास रखा है। दरअसल, पहले माइनिंग विभाग जोकि पहले मीत हेयर के पास था, उसे अब वापस ले लिया गया है तथा अब यह विभाग कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा को सौंप दिया गया है। गौर हो कि गुरमीत मीत हेयर के पास 3 विभाग थे, जिनमें से 2 विभाग वापस ले लिए गए हैं। वहीं चेतन सिंह जौड़ा माजरा को 7 विभाग सौंप कर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है। सिर्फ स्पोर्ट्स विभाग की गुरमीत मीत हेयर के पास रहेगा। बाकी विभागों में फेरबदल नहीं किया गया है। वहीं सीएम के पास विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण मंत्रालय रहेगा।


-
पंजाब : इस डर से किसान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो
बठिंडा : एक किसान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक किसान की पहचान गुरदीप सिंह (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने ये खौफनाक कदम एफआईआर के डर से उठाया है। परिवार में मृतक की मां, पत्नी व बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक गुरदीप सिंह ने अपने खेतों में पराली को आग लगा रहा, इसी बीच पुलिस ने रेड कर दी। गुरदीप डर के मारे भाग गया। एफआईआर के डर से उसने आत्महत्या कर ली। बता दें कि पराली जलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज व जुर्माना लगा रही है। इलाका निवासियों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार का कोई और सहारा नही है।
-
पंजाबः कारीगर 15 दुकानों से लाखों का सोना लेकर हुआ फरार
बठिंडाः जिले में ठगी का एक अलग ही मामला सामने आया है। दरअसल, पिछले 12 साल से सोने के गहने बनाने का काम करने वाला एक बंगाली कारीगर जिले के ज्वैलर्स का लाखों का सोना लेकर फरार हो गया। कारीगर की पहचान शाकीर अली के तौर पर हुई है। जिसके खिलाफ पंजाब स्वर्णकार संघ ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दे दी है। पंजाब स्वर्णकार संघ के प्रधान करतार सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवा दी है पुलिस ने फरार हुए बंगाली रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है ज्वेलरी प्रधान मेरी ने कहा है कि अभी तक 15 दुकानों का सोना था जिसकी कीमत 95 लाख की बताई जा रही है।
कुछ लोग गांव से भी जो ज्वेलरी का काम करते थे उनका भी सोना था परंतु अभी तक जो गांव के लोग हैं उनको नहीं पता लगा इसलिए गोल्ड की अमाउंट और ज्यादा हो सकती है ज्वेलरी के प्रधान मेरी ने बताया पुलिस प्रशासन इस केस को जल्द से जल्द सु जाएगी हमें पूरा विश्वास है। पंजाब स्वर्णकार संघ के प्रधान करतार सिंह जोड़ा ने बताया कि शाकीर अली जो पिछले 12 साल से बठिंडा के ज्वैलरों से सोना ले जाकर गहने बनाने का काम कर रहा था। इतना समय होने के चलते उस पर सभी का विश्वास बन गया था।
सोमवार को उनको पता चला कि वो बठिंडा से गायब है। जब उसके घर गए तो वहां ताला लगा हुआ था जो अपने परिवार के साथ रहता था और फरार हो गया। उसके पास कई ज्वैलर्स का सोना बनाने के लिए दिया हुआ था। कितने दुकानदारों से ठगी हुई है उसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।
-
पंजाबः नवजोत सिद्धू ने माइनिंग को लेकर आप पार्टी पर साधा निशाना, देखें वीडियो
पटियालाः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर माइनिंग को लेकर धावा बोला है। सिद्धू ने आरोप लगाए हैं कि पंजाब में सरकार की देखरेख में इल्लीग माइनिंग हो रही है। जिसमें कोई किसी पूर्व मंत्री का रिश्तेदार तो कहीं, जेई खुद बैठ माइनिंग करवा रहा है। नवजोत सिंद्धू ने कहा कि 15 सितंबर को हाई कोर्ट ने रूप नगर के एसएसपी को बुला फटकार लगाई कि वे इल्लीगल माइनिंग रोकने में फेल साबित हुआ है। एसएसपी सरकार का ही नुमाइंदा है। ये तब की बात है, जब एसएसपी तरनतारन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। क्योंकि स्थानीय विधायक ने शिकायत की थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि 15 सितंबर के बाद 23 अक्टूबर को विशाल सैनी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। जिसमें उन्होंने सरकार की पॉलिसी को भी अटैच किया।
नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि शिकायत के अनुसार नांदरा- कलमोट व खेड़ा कलां में सरकार की तरफ से मेन्यूअल माइनिंग को परमीशन दी गई है। लेकिन वहां जेई, जो सरकार का ही कर्मचारी है, बैठ कर हजारों टिप्पर रेत निकाल रहे हैं। इसका मतलब है कि ये सरकार की सरप्रस्ती में चल रहा है। हजारों टिप्पर आ-जा रहे हैं, लेकिन एक भी ट्रक पकड़ा नहीं जाता। सिद्धू ने बताया कि जिस जगह की वे बात कर रहे हैं, वहां लंबे पहाड़ हुआ करते थे। लेकिन माइनिंग इस कदर की गई कि वहां 30 फीट जमीन से नीचे तक माइनिंग हो चुकी हैं और जमीन का पानी तक बाहर आ चुका है।
यहां माइनिंग करने वाला कोई और नहीं, पूर्व मंत्री का ही एक रिश्तेदार तारा सिंह व टिक्का सिंह हैं। AAP सरकार ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद कार्पोरेशन बनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जो रात कांग्रेस के समय 3300 रुपए में बिकती थी, आज 21 हजार में बिक रही है। जहां-जहां कॉर्पोरेशन बनी हुई हैं, वहां की सरकार 5 से 8 हजार करोड़ तक हर साल कमा रही हैं। लेकिन 20 हजार करोड़ का वादा करने वाली AAP सरकर ने पहले साल में सिर्फ 145 करोड़ रुपए ही कमाए। नवजोत सिद्धू ने वॉर्निंग दी कि अगर पंजाब के खजाने में सेंध लगी तो वे कभी चुप नहीं बैठेंगे।
-
ਪੰਜਾਬ : ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਹੋਈ ਠਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਵਿਦੇਸ਼ਾ ਵਿਚ ਜਾ ਪੈਸੇ ਕਮਾਉਣ ਦੀ ਚਾਅ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਦਬੁਰਜੀ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਲਈ ਉਸ ਵੇਲੇ ਜੀ ਦਾ ਜੰਜਾਲ ਬਣ ਗਈ। ਜਦੋ ਉਸ ਕੌਲੌ ਏਜੰਟ ਵਲੋ 9 ਲੱਖ ਦੀ ਠਗੀ ਮਾਰ ਉਸਨੂੰ ਖਜਲ ਖੁਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਠਗੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਿੰਡ ਦਬੁਰਜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਵਲੋ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਦੀ ਚਾਅ ਵਿਚ ਅਜਨਾਲੇ ਦੇ ਇਕ ਏਜੰਟ ਵਲੋ ਠਗੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਇਆ।
ਜਿਸ ਏਜੰਟ ਵਲੋ ਉਸ ਕੋਲੋ 9 ਲਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠਗੀ ਮਾਰੀ ਹੈ, ਪਹਿਲਾ ਉਸਨੂੰ ਪੋਲੈਡ ਦਾ ਨਕਲੀ ਵੀਜਾ ਦੇ ਕੇ ਠਗੀਆ। ਫਿਰ ਇੰਡੋਨੇਸ਼ੀਆ ਭੇਜ 9 ਮਹੀਨੇ ਖਜਲ ਖੁਆਰ ਕੀਤਾ। ਹੁਣ ਪੁਰਤਗਾਲ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਗੁਮਰਾਹ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਹੈ, ਪਰ ਅਫਸੋਸ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋ ਉਸ ਠਗ ਏਜੰਟ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਨਹੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਉਸ ਵਲੋ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਡੀਸੀਪੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਚਕਰ ਕਟੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।
-
पंजाब: अमृतपाल के साथी दलजीत कलसी की याचिका को लेकर आया HC का बड़ा बयान
चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अमृतपाल सिंह के कथित सहयोगी सरबजीत उर्फ दलजीत कलसी की याचिका दायर की गई थी। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। दरअसल, कलसी ने अपनी याचिका में कहा था कि उसे अजनाला पुलिस थाने पर 23 फरवरी को हुए हमले की एफआईआर में भी नामजद किया हुआ है, उस मामले में आज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई और ट्रायल कोर्ट में चल रहे इस केस में उसे पेश नहीं किया गया है, लिहाजा उसे इस केस के ट्रायल में पेश किया जाए ताकि उसके खिलाफ दर्ज केसों का तेजी ट्रायल हो सके।
मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से जवाब दायर कर कहा गया कि कलसी को अनुच्छेद 21 का लाभ नहीं दिया जा सकता है। उसने कहा कि अनुच्छेद 21 के परविधान को इस हद तक नहीं बढ़ाया जा सकता है जिससे कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो। पुलिस द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार अनुच्छेद 21 का लाभ लेने से याचिकाकर्ता को तो व्यक्तिगत स्वतंत्रता मिलेगी और पूरा राज्य और आम जनता खतरे में पड़ जाएगी। इस प्रकार, गलत व्याख्या और दूसरे की अनदेखी करके याचिकाकर्ता को अनुच्छेद 21 के तहत कोई लाभ नहीं दिया जा सकता। कलसी पर अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
कलसी की तरफ से सभी दलील दी गई कि उसे बिना किसी गिरफ्तारी या मुकदमे के 8 महीने से एनएसए के तहत गलत तरीके से फंसाया गया और हिरासत में रखा गया है। इस पर पंजाब पुलिस की तरफ से जवाब दायर कर कहा गया कि उसकी हिरासत उचित और कानून के अनुरूप है और इसे राज्य सरकार, केंद्र सरकार और सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में गठित एक समिति द्वारा मंजूरी दी गई है। पंजाब सरकार ने यह भी कहा कि आरोपी के खिलाफ संगीन मामले है फिलहाल इसके किसी मामले में अन्य मामले में पेश नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलों सुनने के बाद कलसी की इस याचिका को खारिज कर दिया है और साथ ही कहा की 15 दिनों के भीतर वे इस याचिका पर अपना विस्तृत आदेश सुना देंगे।
-
ਪੰਜਾਬ : ਹਿੰਦੂ-ਸਿੱਖ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀ ਸਾਂਝੀਵਾਰਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਮੇਲਾ ਹੋਇਆ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੱਖਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਮੰਦਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਨਤਮਸਤਕ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਜਿਥੇ ਇਕ ਪਾਸੇ ਧਰਮ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਵੰਡੀਆਂ ਪਾਉਣ ਦੀਆਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਉਥੇ ਹੀ ਸਾਂਝੀਵਾਰਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇਤਿਹਾਸਕ ਅਸਥਾਨ ਹੈ ਅੱਚਲ ਸਾਹਿਬ। ਇਸ ਕਸਬੇ ਵਿੱਚ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਅਸਥਾਨ ਅਚਲੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੀ ਚਰਨ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਸ੍ਰੀ ਅੱਚਲ ਸਾਹਿਬ ਮਜ਼ੂਦ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਹਰ ਸਾਲ ਨੌਵੀਂ ਅਤੇ ਦਸਵੀਂ ਦਾ ਜੋੜ ਮੇਲਾ ਲਗਦਾ ਹੈ। ਜੋ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਦੋਵਾਂ ਧਰਮਾਂ ਵਲੋਂ ਸਾਂਝੀਵਾਰਤਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੋਵੇ ਅਸਥਾਨ ਅਸਥਾਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮਾਨਤਾ ਹੈ ਕੀ ਭਗਵਾਨ ਸ਼ੰਕਰ ਜੀ ਦੇ ਵੱਡੇ ਸਪੁੱਤਰ ਕਾਰਤਿਕ ਸਵਾਮੀ ਜੀ ਦਾ ਇਹ ਅਸਥਾਨ ਹੈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਇਤਿਹਾਸ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਅਚਲ ਸਾਹਿਬ ਹੈ। ਏਥੇ ਦਿਵਾਲੀ ਤੋਂ 8 ਦਿਨ ਬਾਦ ਨੌਵੀਂ ਅਤੇ ਦਸਵੀਂ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਜੋੜ ਮੇਲਾ ਲਗਦਾ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਤਾਦਾਤ ਵਿਚ ਸੰਗਤਾਂ ਸਾਂਝੇ ਪਵਿਤਰ ਸਰੋਵਰ ਵਿੱਚ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
ਓਥੇ ਹੀ ਗੱਲ ਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਮਹੰਤ ਕਮਲਪੁਰੀ ਅਤੇ ਮੰਦਿਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਬਟਾਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਏਹ ਅਸਥਾਨ ਬਹੁਤ ਇਤਿਹਾਸਕ ਹੈ। ਇਹ ਸਾਂਝੀਵਾਰਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਹੈ। ਏਥੇ ਸੰਗਤ ਜਿਥੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਓਥੇ ਹੀ ਸੰਗਤ ਮੰਦਰ ਵਿਚ ਵੀ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਏਥੇ ਇਕ ਹੀ ਸਾਂਝਾ ਸਰੋਵਰ ਹੈ ਜਿਥੇ ਸੰਗਤਾਂ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਸਥਾਨ ਤੇ ਕੋਈ ਜਾਤ ਪਾਤ ਅਤੇ ਛੁਆ ਛੂਤ ਵਾਲੀ ਕੋਈ ਗਲ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਲੱਖਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਏਥੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੀਆਂ ਨੇ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਏਹ ਇਤਿਹਾਸਕ ਮੇਲਾ ਲਗਦਾ ਆ ਰਹਾ ਹੈ। ਮੰਦਿਰ ਅਸ਼ਲੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਕਾਰਤਿਕ ਸਵਾਮੀ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿਚ ਸ਼ਸ਼ੋਭਿਤ ਏ ਅਤੇ ਇਸ ਅਸਥਾਨ ਨੂੰ ਭਗਵਾਨ ਸ਼ਿਵ ਭੋਲੇ ਸ਼ੰਕਰ ਅਤੇ 33 ਕੋਟਿ ਦੇਵੀ ਦੇਵਤਿਆਂ ਦੇ ਵਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹਨ। ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਅੱਚਲ ਸਾਹਿਬ ਅਸਥਾਨ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੈ।
-
दिल दहलाने वाली घटनाः पति समेत 2 बच्चे मिले खून से लथपथ, देखें वीडियो
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के वजीरपुर से पिता और बच्चे के विश्वास भरे सुरक्षित रिश्ते को तार- तार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेरहम दिल पिता ने पत्नी के साथ हुए झगड़े की वजह से अपने 2 बच्चों का गला रेत दिया। इसके बाद खुद की भी जान देने की कोशिश की। इस घटना में एक मासूम की मौत हो गई है। वहीं, आरोपी पिता और एक बच्चे को समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता की पहचान राकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात राकेश का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े का बाद पत्नी नीचे चली गई। आरोपी पिता ने खुद के झगड़े में अपने महज 6 और 2 साल के बच्चों को घसीटा और पत्नी को सबक सिखाने के लिए चाकू से पहले दोनों बच्चों का गला रेतकर उनकी हत्या की। इसके बाद आरोपी राकेश ने उसी चाकू से आत्महत्या करने की भी कोशिश की। जब पत्नी नीचे से वापस आई तो घर के अंदर का मंजर देख वो डर गई। पत्नी ने देखा उसका पति और दोनों बच्चे खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए हैं।
इसके बाद महिला ने जोर-जोर से चीखकर रोने लगी, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे। लोगों ने पहले तीनों को उठाया और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने 2 साल के छोटे बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़े बेटे और आरोपी पिता का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
-
जूस के टेट्रा पैक से करोड़ों का सोना बरामद, देख अधिकारी भी हुए हैरान, देखें वीडियो
नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सख्ती के बावजूद भी सोने की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एयरपोर्ट पर एक बार फिर करीब ढाई करोड़ का सोना जब्त किया गया है, जिसकी स्मगलिंग बैंकॉक से की गई थी। आरोपी को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ये सोना जूस के टेट्रा पैक से निकाला गया है। इस दौरान जूस के टेट्रा पैक से सोना बरामद कर अधिकारी भी हैरान हो गए। दरअसल, आरोपी को उस दौरान पकड़ा गया जब वो बैंकॉक की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा।
कस्टम विभाग की जांच में सामने आया कि शख्स ने अपने बैग में ढाई करोड़ का सोना छिपा रखा है। अधिकारियों के उस दौरान होश उड़ गए जब शख्स के बैग से सोना निकाला गया। शख्स ने बड़े ही शातिर तरीके से बैग में सोना छिपा रखा था। अगर बैग में सामान्य तरीके से सोना रखा होता तो इसमें कोई चौंकाने वाली बात न होती, लेकिन बैग में रखे जूस के टेट्रा पैक से ये सोना निकाला गया। इतना ही नहीं जब जूस के टेट्रा पैक को खोला गया तो उसमें भी छोटे-छोटे पैकेट्स में सोने के बिस्किट रखे हुए थे। अधिकारियों ने पहले जूस के पैक को काटा फिर उसमें से सोना निकाला। अधिकारी भी इस पूरे कारनामे को देखकर दंग रह गए।