Blog

  • Punjab News: I-Phone के लिए नाबालिग ने दोस्त को दी खौफनाक सजा, शरीर के हुए 2 टुकड़े

    Punjab News: I-Phone के लिए नाबालिग ने दोस्त को दी खौफनाक सजा, शरीर के हुए 2 टुकड़े

    पटियालाः जिले राजपुरा इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां नाबालिग दोस्त ने आई फोन के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद इसे एक हादसा दिखाने के लिए मृतक के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। बताया जा रहा हैकि दोनों दोस्तों ने एक दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रैक पर लावारिस मिले शव की कई दिन बाद अब पहचान हुई । मृतक की पहचान 17 साल के नवजोत सिंह के तौर पर हुई है। थाना रेलवे पुलिस पटियाला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    रेलवे एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की उम्र 16 साल से भी काम है जिस वजह से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। आरोपी ने एक अन्य बच्चे की मदद से शव को उठाने के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंका था जिसे आरोपी ने धमकी देकर चुप करवा दिया था। घटना के अनुसार बीती 25 मार्च की रात को राजपुरा पुलिस को रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना मिली थी। शरीर दो हिस्सों में था और छाती पर भी चोटें थीं। कई दिनों तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। जिसके बाद 30 मार्च को अलीपुर अराई निवासी हरजिंदर सिंह नामक व्यक्ति अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने आया था।

    जिन्होंने बताया कि उनका बेटा नवजोत सिंह उम्र करीब 17 वर्ष बीती 24 मार्च को दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर से गया था तथा अगले दिन 25 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की बात कहकर चला गया था। कुछ समय बाद उसने मुझे फोन करके वापस आने को कहा , लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। जांच में पता चला कि मृतक के नाबालिग दोस्त ने ही उसका आईफोन चुराने के इरादे से उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और उसने नवजोत सिंह की छाती में तेजधार हथियार से वार कर हत्या की गई और फिर उसके शव को रेलवे लाइन पर रख दिया गया। पास से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से शव दो टुकड़ों में कट गया। नवजोत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना में इस्तेमाल तेजधार हथियार और चोरी का मोबाइल फोन नाबालिग से बरामद कर लिया गया है।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार; 5 वर्षीय बच्ची से प्रवासी ने की दरिंदगी, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार; 5 वर्षीय बच्ची से प्रवासी ने की दरिंदगी, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के झबाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में प्रवासी की ओर से घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। जो कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। प्रवासी युवक की ओर से एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया गया। आरोपी ने बच्ची को चीज देने का लालच देकर बुलाया। जिसे वारदात के दौरान मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद छत से बेटी के रोने की आवाज आई। जब मां ने जाकर देखा, तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे कपड़े उतारने को कहा। विरोध करने पर उसने जबरदस्ती की कोशिश की और नाखूनों से जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आरोपी भागने लगा, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी कुष्ठ आश्रम के क्वार्टर में रहता है। वह शादीशुदा है और करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई है। इलाके में पहले भी कई अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। यहां बिना आधार कार्ड के नए लोग रहने आ जाते हैं।

    थाना हाकिम गेट पुलिस ने कहा कि बच्ची के लापता होने की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

  • ‘Batman’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता का हुआ निधन

    ‘Batman’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता का हुआ निधन

    नई दिल्लीः ‘बैटमैन’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हॉलीवुड एक्टर वैल किल्मर का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने किया है। वह निमोनिया से पीड़ित थे। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अंतिम सांस ली। कैलिफोर्निया में जन्में Val Kilmer ने एक्टिंग की पढ़ाई एक्टिंग स्कूल जुइलियार्ड से की थी। वे 1990 के दशक में हॉलीवुड के सबसे प्रमुख कलाकारों में से एक थे। उन्हें साल 2014 में गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि, वह कैंसर से ठीक हो चुके थे। निमोनिया की वजह से उनका निधन हो गया।

    वैल के फिल्मी करियर पर नजर डालें तो किल्मर को ‘बैटमैन’ और ‘द डोर्स’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह अपने लंबे बाल और लुक्स के लिए भी खासा जाने जाते थे। किल्मर ने 1984 में आई फिल्म ‘टॉप सीक्रेट’ के साथ अभिनय जगत की दुनिया में कदम रखा था। कॉमेडी फिल्मों में शानदार अभिनय कर फिल्मी दुनिया में एक बेहतर मुकाम हासिल की। एक्टर ‘टॉप सीक्रेट’, ‘रियल जीनियस’ के साथ एक्शन फिल्म ‘टॉप गन’ और ‘विलो’, ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’, ‘द सेंट’, ‘द प्रिंस ऑफ इजिप्ट’, ‘अलेक्जेंडर’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इससे पहले वह कॉमेडी शो ‘रियल जीनियस’ में दिखाई दिए थे। उन्हें 1986 की हिट ‘टॉप गन’ में अभिनेता टॉम क्रूज के सह-कलाकार के रूप में पहचान मिली।

    वैल किल्मर 1995 में आई ‘बैटमैन फॉरेवर’ से छा गए। उनकी अंतिम रिलीज साल 2022 में आई ‘टॉप गन: मेवरिक’ थी, जिसमें वह अभिनेता टॉम क्रूज के साथ दिखाई दिए थे। वैल रॉकस्टार की तरह लंबे बाल और गुड लुक्स के लिए जाने जाते थे। कॉमेडी फिल्मों में एक्टिंग कर उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी। ‘टॉप सीक्रेट! ‘, ‘रियल जीनियस’ (1985) के साथ-साथ एक्शन फिल्म ‘टॉप गन’ (1986) और ‘विलो’ (1988) में अपनी सधी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।

     

  • भारी हंगामे के बीच मंत्री किरेन रिजिजू ने किया वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश

    भारी हंगामे के बीच मंत्री किरेन रिजिजू ने किया वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश

    नई दिल्ली: विपक्ष के भारी हंगामे के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश कर दिया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक को लोकसभा में पेश किया है। बिल पेश करने के पहले कांग्रेस ने आपत्ति उठाई। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस बिल में संशोधन मेंबर्स से भी लिए जाने चाहिए थे। उनसे पूछा जाना था।

    संशोधन के लिए वक्त दिया जाना चाहिए था। वक्त मिला ही नहीं। इस सदन में कभी ऐसा कभी हुआ। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- मैंने जितना समय गैर-सरकारी संशोधनों को दिया है, उतना ही गैर सरकारी संशोधनों को दिया। दोनों में कोई अंतर नहीं किया गया।

    वक्फ बोर्ड बिल मामले पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर बयान दिया। उन्होंने लिखा, “केन्द्र व यूपी सरकार द्वारा मस्जिद, मदरसा, वक्फ आदि मामलों में जबरदस्ती की दखलन्दाजी तथा मन्दिर व मठ जैसे धार्मिक मामलों में अति-दिलचस्पी लेना संविधान व उसकी धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्त के विपरीत अर्थात ऐसी संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति क्या जरूरी? सरकार राष्ट्रधर्म निभाए। मन्दिर-मस्जिद, जाति, धर्म व साम्प्रदायिक उन्माद आदि की आड़ में कांग्रेस व भाजपा आदि ने बहुत राजनीति कर ली और उसका चुनावी लाभ भी काफी उठा लिया, किन्तु अब देश में खत्म हो रहा आरक्षण व गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पिछड़ापन आदि पर ध्यान केन्द्रित करके सच्ची देशभक्ति साबित करने का समय।”

    किरेन रिजिजू जब इस बिल को पेश कर रहे थे, इस दौरान विपक्षी दलों द्वारा खूब हंगामा देखने को मिला। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ये बिल जो पेश किया जा रहा है वो बहुत ही सोची समझी राजनीति के तहत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने लॉबी में सुना है कि आपके कुछ अधइकार छीने जा रहे हैं और हमें आपके लिए लड़ना होगा। मैं इस बिल का विरोध करता हूं। इसपर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, अखिलेश जी, क्या इस तरह की गोलमोल बात आप नहीं कर सकते। आप स्पीकर के अधिकार के संरक्षक नहीं हो।

     

  • Parody song मामले में Comedian Kunal को तीसरा समन

    Parody song मामले में Comedian Kunal को तीसरा समन

    नई दिल्लीः पैरोडी सॉन्ग मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को पुलिस ने तीसरा समन भेजा है। उन्हें 5 अप्रैल को खार पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले पुलिस कामरा को 2 समन भेज चुकी है। मंगलवार को कुणाल कामरा मद्रास हाईकोर्ट में पेश हुए। उन्होंने दावा किया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है, इसलिए उन्हें ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी जाए।

    मामले की सुनवाई करते जस्टिस सुंदर मोहन ने कामरा को ट्रांजिट अग्रिम जमानत दे दी। इससे पहले 28 मार्च को हाईकोर्ट ने कामरा को 7 अप्रैल तक की अग्रिम जमानत दी थी। कामरा वर्तमान में तमिलनाडु में हैं। कामरा ने एक स्टैंडअप कॉमेडी शो में पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया था। इसके खिलाफ मुंबई के खार थाने में FIR दर्ज की है। इसी केस में पुलिस ने उन्हें तीसरा समन भेजा है। इससे पहले 31 मार्च को मुंबई पुलिस कामरा के शिवाजी पार्क स्थित घर पहुंची थी।

  • ट्रैफिक पुलिस के Head Constable को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

    ट्रैफिक पुलिस के Head Constable को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

    दुर्गः ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। हेड कॉन्स्टेबल दुष्यंत बेमेतरा से बालोद राज्यपाल के आने पर वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे थे। वे अपनी बुलेट से सोमवार शाम को निकले थे। जैसे ही वह नंदिनी थाना क्षेत्र के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल को जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, वहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार बालोद जिले में राज्यपाल रामेन डेका का दौरा था। इसके चलते दुष्यंत ठाकुर की ड्यूटी एक दिन के लिए बालोद लगाई गई थी। प्रधान आरक्षक दुष्यंत अपनी बुलेट से सोमवार देर शाम ड्यूटी के लिए बेमेतरा से बालोद जाने के लिए निकले थे।

    दुष्यंत ठाकुर जैसे ही ग्राम पंचायत रवलीडी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे बुलेट सहित दुष्यंत काफी दूर जा गिरे और उनको गहरी चोट आई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने डायल 112 को फोन किया। तुरंत नंदिनी थाना से एक टीम वहां पहुंची। टीम ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

    नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिलते ही एक टीम वहां पहुंची थी। पुलिस के जवानों ने तुरंत प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: CM Mann के आवास में कल होगी Cabinet Meeting

    Punjab News: CM Mann के आवास में कल होगी Cabinet Meeting

    मोहालीः पंजाब कैबिनेट की कल अहम बैठक होने जा रही है। इसको लेकर पत्र जारी कर दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार यह बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर सुबह 10.40 बजे होगी। बताया जा रहा हैकि बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है।

    जानकारी के मुताबिक इस समय सरकार की तरफ से युद्ध नशों के विरूद्व चलाया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने संबंधी फैसला ले सकती है। इसके अलावा पिछले दिनों में हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए थे। इनमें उद्योगपतियों को वन टाइम सेटलमेंट से जुड़ी दो स्कीमें दी थी। इसके साथ ही एक्साइज पॉलिसी और जल प्रदूषण बिल को भी मंजूरी दी गई थी।

  • Punjab News: SHO समेत 4 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, Suspend, देखें Video

    Punjab News: SHO समेत 4 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, Suspend, देखें Video

    फिरोजपुरः लोगों के कानून के दायरे में रखने के लिए पुलिस का बहुत बड़ा योगदान होता है। पुलिस ही लोगों को कानून का पालन करने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन कई बार कुछ भ्रष्ट कर्मी लोगों को कानून का पाठ पढ़ाने की बजाए खुद गलत राह पर चलना शुरू कर देते हैं और गलत कामों से कानून की धज्जियां उड़ाते हैं।

    ऐसा ही मामला फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से सामने आया है जहां, गुरुहरसहाय थाने के एसएचओ समेत 4 पुलिस कर्मियों पर 12,500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं जिसके चलते प्रशासन ने उन पर सख्ती का रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार गुरुहरसहाय थाने के इंस्पेक्टर जगदीप सिंह, सीनियर एएसआई मलकीत शर्मा और रणजीत सिंह व एक होमगार्ड को 12,500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में वरिष्ठ अधिकारियों ने निलंबित कर दिया है। उन पर गांव मोहरा से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर छोड़ने तथा उस व्यक्ति से गूगल पे के माध्यम से 12,500 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है, जिस पर कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

  • Rod से पीट-पीटकर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

    Rod से पीट-पीटकर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

    रायगढ़ः जिले में एक युवक की राॅड से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के कारण मर्डर की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार दयानंद साहू निवासी गेरसा, तराई मार धान खरीदी केन्द्र में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार की रात गांव के 2 युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ऐसे में युवकों ने रॉड से दयानंद साहू के सिर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते में दयानंद साहू की मौत हो गई।

    घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। रात में युवक किसी युवती से मिलने गया था। तभी युवकों ने उसे देख लिया और उनके बीच विवाद हो गया। हांलाकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में तस्कर के घर को किया धवस्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में तस्कर के घर को किया धवस्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज रामामंडी थाने के अधीन आते बाबा बुड्ढा जी नगर में पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर तस्कर की इमारत पर कार्रवाई की है। एसीपी निर्मल सिंह ने कहाकि नगर निगम की ओर से तस्कर द्वारा बनाई गई अवैध इमारत की शिकायत मिली थी। जिसके चलते आज नगर निगम की टीम के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और इमारत को गिराने का काम किया जा रहा है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि तस्कर राजन उर्फ नाज्जर सिंह के घर पर यह कार्रवाई की जा रही है। तस्कर राजन उर्फ नाज्जर सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के 4 मामले दर्ज है। गली तंग होने के कारण बुलडोजर से इमारत को धवस्त नहीं किया जा रहा। बल्कि छोटी मशीनों से प्रशासन द्वारा तस्कर के घर को धवस्त किया जा रहा है। तस्कर कपूरथला जेल में बंद है। आरोपी ने तस्करी के पैसों से इमारत को तैयार किया जा रहा था। इस इमारत को अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। जिसको लेकर नगर निगम और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।