Blog

  • Punjab and Sindh Bank में 15 लाख की लूट की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab and Sindh Bank में 15 लाख की लूट की CCTV फुटेज आई सामने

    लुधियानाः खन्ना में बगली कलां गांव में पंजाब एंड सिंध बैंक में दिन दहाड़े लुटेरों ने वारादात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश युवक आए और बैंक के कर्मियों को बंधक बनाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बैंक में लंच ब्रेक चल रहा था, दरअसल, करीब ढाई बजे तीनों लुटेरे बैंक में गए और पिस्तौल के बल पर बैंक स्टाफ को बंधक बना लिया। इस दौरान लुटेरे बैंक से करीब 15 लाख रुपए लूट फरार हो गए।

    कर्मियों ने बताया कि लुटेरों के फरार होने के दौरान बैंक के गनमैन से बंदूक लेकर डकैतियों ने फायर किए और थोड़ी दूर जाकर बंदूक फेंक दी। वहीं पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे बंदूक वहीं छोड़कर बाइक पर सवार होकर फरार होते दिखाई दे रहे है। इस दौरान गनमैन उनके पीछे भागता है और बंदूक उठाकर उन पर हमला करने की कोशिश करता है लेकिन लुटेरे फरार हो जाते है। वहीं घटना के दौरान आस-पास के लोग भी मौके पर इकट्ठा होते दिखाई दे रहे है।

  • Punjab : अस्पताल के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : अस्पताल के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    अमृतसर : जिले के हरदास अस्पताल में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हरदास अस्पताल के अंदर बिजली ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। इस आगजनी में काफी नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मौके पर मीडिया को जानकारी देते हुए हरदास अस्पताल के मालिक डॉ. परमिंदर सिंह ने कहा कि गर्मी के कारण अस्पताल में ट्रांसफार्म को आग लग गई।

     जिस कारण बड़ा विस्फोट हुआ। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे अस्पताल में बिजली चली गई। उन्होंने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। 

    इस मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हरदास अस्पताल के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। मौके पर पहुंच गए हैं, यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया है और कोई जानी नुकसान नही हुआ है।

  • Jalandhar: तेजधार हथियार के बल पर बाइक, नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: थाना सदर के पास साउथ सिटी में लुटेरे तेजधार हथियार के बल पर व्यक्ति से बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अजय कुमार निवासी माडल हाउस के रहने वाले पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर सवार होकर साउथ सिटी की तरफ से घर की तरफ जा रहा था कि उसी दौरान बाइक सवार लुटेरों ने उसे रोक लिया। उसने लुटेरों का विरोध किया तो एक युवक ने तेजधार हथियार के उससे बाइक मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए और वहां फरार हो गए। जिसके बाद उसने थाना सदर की पुलिस को लूट की शिकायत दी। थाना सदर के जांच अधिकारी बचितर सिंह ने पीड़ित की शिकायत के बाद लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Punjab :चोर ने दुकान में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab :चोर ने दुकान में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    मोगा : चोरी ओर लूट पाट की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। हर रोज कोई न कोई चोरी की घटना होने का समाचार मिलता है। ताजा मामला है मोगा के अकालसर रोड का है। जानकारी के अनुसार जब दुकानदार अपने दुकान पर रखे कूलर में पानी भरकर पाइप पीछे रखने गया तो, इसी दौरान एक चोर दुकान के अंदर घुस गया। 
    चोर ने पहले तो उसने कुल्लर की ठंडी हवा ली और फिर उसके बाद गल्ले में पड़े कैश को चोरी कर ले गया। चोरी की यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वही दुकानदार ने कहा कि पुलिस को इस घटना के बारे में इसलिए नही बताया क्योंकि कोई कार्रवाई तो होती नहीं उल्टा पुलिस थानों में चक्कर लगाने पड़ते है।

  • Punjab: पूर्व विधायक का हुआ निधन

    संगरूरः धूरी के पूर्व विधायक धनवंत सिंह का निधन होने की खबर मिली है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। बताया जा रहा हैकि उनका अंतिम संस्कार 12 जून को दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव मानवाला में किया जाएगा। पूर्व विधायक धनवंत एक बार कांग्रेस के टिकट पर और एक बार निर्दलीय चुनाव जीते थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने धूरी में कई विकास कार्य कराये। उन्हें कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीतिक गुरु भी समझा जाता था। धनवंत सिंह 1992 में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े और विधायक बने।  इसके बाद 1998 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और एक बार फिर विधायक बने। उनके बेटे सुमित सिंह मान भी 2022 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर अमरगढ़ से चुनाव लड़ चुके हैं।

  • Punjab and Sindh Bank में कर्मियों को बधंक बनाकर लाखों रुपए लूटकर लुटेरे फरार

    Punjab and Sindh Bank में कर्मियों को बधंक बनाकर लाखों रुपए लूटकर लुटेरे फरार

    लुधियानाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं खन्ना में दिनदहाड़े बैंक में डकैती का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब एंड सिंध बैंक में हथियारबंद लोगों ने बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक 3 लुटेरे एक मोटरसाइकिल पर सवार थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में हड़कंप मच गया। दूसरी ओर बैंक कर्मियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

  • Punjab: DGP के निर्देश के बाद लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए ACP, देखें Video

    Punjab: DGP के निर्देश के बाद लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए ACP, देखें Video

    लुधियानाः पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने राज्य में पुलिस अधिकारियों के साथ बीते दिन मीटिंग की। जिसके बाद डीजीपी ने राज्य भर में क्राइम के ग्राफ पर नकेल कसने के लिए सभी अधिकारियों को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक अपने ऑफिस में बैठकर जनता की समस्याएं सुनने का आदेश जारी किया। वहीं बीते दिन जारी हुए आदेश के बाद आज ऑफिस में उनके पुलिस स्टाफ और एसीपी ब्रिज मोहन कार्यालय में सुबह 11 बजे से लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए।

    उन्होंने कहा कि वह पहले ही पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी निर्देशों के तहत सुबह 10 बजे से ऑफिस में वह बैठ रहे है और लोगों की समस्याएं सुन रहे है। एसीपी ने कहा कि उन्होंने SHO और प्रभारियों को कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए है। एसीपी ने कहा कि उनके द्वारा लगातार लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। 

  • Punjab : कैंटर पलटने से हुआ हादसा, 3 की मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : कैंटर पलटने से हुआ हादसा, 3 की मौ’त, देखें वीडियो

    गढ़शंकर: गढ़शंकर के साथ लगते गांव टोरोवाल में बीती रात एक कैंटर पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से 2 की पहचान गुरमुख सिंह पुत्र नजा राम(55) और नवजोत कौर लाडो पुत्री जागर सिंह निवासी गांव उडन तहसील राजपुरा जिला पटियाला के रूप में हुई है। 

    जानकारी के अनुसार गांव उड़न तहसील राजपुरा जिला पटियाला की संगत श्री खुरालगढ़ साहिब से माथा टेककर वापस जा रही थी कि गढ़शंकर के पास गांव टोरोवाल के पास कैंटर की ब्रेक फेल होने के कारण कैंटर पलट गया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

     मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के अलावा अन्य स्थानों पर भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: प्रेम विवाह करने पर पिता ने दी खौफनाक सजा, कांप जाएंगी रूह, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: प्रेम विवाह करने पर पिता ने दी खौफनाक सजा, कांप जाएंगी रूह, केस दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़की को प्रेम विवाह करने पर पिता ने खौफनाक सजा दी। ऐसी सजा की आपकी भी रूह कांप उठेंगी। दरअसल, लड़की द्वारा प्रेम विवाह करने पर पिता ने नाराजगी जताते हुए लड़की को बाइक से साथ घसीटकर बाजार से लेकर चला गया। इस मामले में घायल लड़की को पुलिस ने पिता के कब्जे से छुड़वाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने के मामले में पिता को गिरफ्तार कर लिया है और 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    दरअसल, काल्पनिक नाम रानी ने प्रेमी के साथ 24-05- 2024  को गुरुद्वारा में शादी की। उसके बाद दोनों ने फिर उसके बाद उन्होंने ने अदालत में शादी करवा ली। पीड़िता का कहना है कि बीते दिन जब वह बयान लिखवाने के लिए थाने गए तो वहां उसके परिवार वाले भी आ गए और राजीनामे की बात करके चले गए। पीड़िता ने कहा कि जब वह पति के साथ घर वापिस जा रहे थे तो बाजार में मेरे पिता और उसके कुछ साथियों द्वारा मुझे जबरदस्ती अपने मोटर साइकल पर बैठाने की कोशिश की।

    पीड़िता का कहना है कि जब मैंने विरोध किया तो वह मुझे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। जिसके बाद मेरे पति ने पुलिस को फोन किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने मुझे सरकारी पिता के चुंगल से छुड़वाया और उपचार के लिए मुझे अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़िता का कहना हैकि इस घटना में मुझे काफी चोट लगी है। पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए पिता और अन्य लोगों पर सख्त कारवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर थाना मुखी प्रताप सिंह ने बताया कि रानी ने प्रेम विवाह करवाया था और वह थाने में बयान लिखवाने के लिए आई थी।

    पुलिस ने कहाकि इस दौरान लड़की के पिता भी थाने पहुंचे और दोनों पक्षों में राजनामे की बात कहकर चले गए। थाने से जाने के बाद रास्ते में लड़की के पिता और उसके साथ कुछ लोगों ने लड़की को जबरदस्ती मोटर साइकल पर बैठाना चाहा, लेकिन लड़की नहीं मानी तो वह बाइक के साथ ही लड़की को घसीट कर ले जाने लगे। कुछ दूरी घसीट कर ले जाने के कारण लड़की को काफी चोटे आई है। वहीं लड़की के प्रेमी ने उन्हें घटना की सूचना दी और उन्होंने मौके पर पहुंचकर लड़की को उसके पिता के चुंगल से छुड़ावया और अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने कहा कि वही लड़की के बयानों पर 5 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि लड़की के पिता को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • दर्शन सिंह ने 103 मत लेकर संभाली लठियांनी स्कूल की कमान

    दर्शन सिंह ने 103 मत लेकर संभाली लठियांनी स्कूल की कमान

    जबकि संजीव कुमार 55 मत ले पाए 
    ऊना/ सुशील पंडित : मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियानी में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ। जिसमें प्रधान पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया ऐसे में दोनों की सहमति न बन पाने के बाद वोटिंग करवानी पड़ी। जिसके चलते 160 मत बच्चों के अभिभावकों द्वारा डालें, जिसमें दो मत सही न पाने के कारण उन्हें रद्द कर दिया गया। चुनाव प्रभारी स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान की उपस्थिति में चुनाव करवाया गया। ऐसे में दर्शन कुमार को 103 मत पड़े ब उनके प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 55 मत मिले, इसके अलावा इस मौके पर अन्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। जिन में लता देवी, रीता ठाकुर, बबली देवी, विकास शर्मा, संजीव भारद्वाज, अशोक कुमार, सीमा देवी, बिट्टू, मीना देवी, विकास ठाकुर, दुर्गादास, आदि शामिल है।