Blog

  • T-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ने की सन्यास की घोषणा

    T-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ने की सन्यास की घोषणा

    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ड्वेन ब्रावो ने सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वह कैरिबियाई प्रीमियर लीग के जारी सीज़न के बाद इस टूर्नामेंट को अलविदा कह देंगे। ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के इस सीज़न के पहले मुक़ाबले से पूर्व ब्रावो ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए शेयर की। हालांकि ब्रावो दुनिया के अन्य हिस्सों में खेली जाने वाली टी20 लीग का हिस्सा बने रहेंगे।

    ब्रावो ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “यह एक बेहतरीन यात्रा रही है। यह सीज़न कैरिबियाई लोगों के सामने मेरा अंतिम पेशेवर टूर्नामेंट होगा। टीकेआर ही वो जगह थी जहां से मेरे लिए हर चीज़ की शुरुआत हुई थी और अपनी टीम के साथ ही इस यात्रा का अंत होगा।”

  • पहले मांगा Mobile हॉट स्पॉट, फिर कर दी हत्या

    पहले मांगा Mobile हॉट स्पॉट, फिर कर दी हत्या

    नई दिल्ली – महाराष्ट्र के पुणे में मोबाइल हॉट स्पॉट के विवाद में बैंक मैनेजर की हत्या की गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात की है। प्राइवेट बैंक में काम करने वाले वासुदेव रामचंद्र कुलकर्णी(47) की चार लोगों ने मिलकर हत्या कर दी।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक 4 में से 3 आरोपी नाबालिक है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में मयूर भोषले नाम के 19 वर्षीय लड़के को भी गिरफ्तार किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि वासुदेव रामचंद्र अपने घर के पास वॉक करने के लिए निकले थे।

    इस दौरान नशे की हालत में इन युवकों ने उनसे मोबाइल हॉटस्पॉट मांगा और इसी बात के विवाद को लेकर इन लड़कों ने बैंक मैनेजर की हत्या कर दी। पुलिस ने  सभी आरोपियों को हत्या की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab: Chohan Salon & Spa Center पर पुलिस की रेड, 8 लड़कियों और 5 लड़कों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Chohan Salon & Spa Center पर पुलिस की रेड, 8 लड़कियों और 5 लड़कों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधाः पुलिस अधिकारी

    अमृतसरः अमृतसर जोड़ा फाटक के पास स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर में रेड कर अंदर से 8 लड़कियां और 5 लड़कों हिरास्त में लिया है। स्पा सेंटर में पुलिस की रेड 8 घंटे तक चली। इस दौरान पुलिस ने रात करीब 1 बजे सैलून से लड़के और लड़कियों को हिरास्त में लिया है। इस संबंधी महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सैलून की आड़ में जोड़ा फाटक के पास चौहान स्पा सेंटर के ऊपर देह व्यपार का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने रेड कर 8 लड़कियां और 5 लड़कों को हिरास्त में लेकर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। जिसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
  • इस Web Seires का विवाद पहुंचा हाई कोर्ट, शो पर बैन लगाने की उठी मांग

    इस Web Seires का विवाद पहुंचा हाई कोर्ट, शो पर बैन लगाने की उठी मांग

    नई दिल्लीः कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के अब नेटफ्लिक्स पर आई वैब सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ को विवाद बढता जा रहा है। यह वैब सीरीज़ 29 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज में आतंकियों के नाम ‘भोला’ और ‘शंकर’ दिखाए जाने को लेकर यह सीरीज़ विवादों में घिर गई। अब यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है। ये मामला अब कानूनी हो गया है और शो पर बैन लगाने की मांग के साथ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.

    मिली जानकारी के अनुसार, OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ सीरीज पर बैन लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में सीरीज के प्रदर्शन की अनुमति वाले सर्टिफिकेट को रद्द करने और इस फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई गई है। हाल ही में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को दिल्ली में समन किया था।

  • Jalandhar: Encounter News के Sub Editor हेमंत धीर के पिता अश्वनी धीर जी का निधन

    Jalandhar: Encounter News के Sub Editor हेमंत धीर के पिता अश्वनी धीर जी का निधन

    जालंधरः Encounter News के Sub Editor हेमंत धीर के पिता अश्वनी धीर जी का आज सुबह निधन हो गया है। अश्वनी धीर जो काफी समय से बीमार चल रहे थे। जो आज सुबह स्वर्ग सिधार गए।

    जानकारी देते हुए उनके पुत्र हेमंत धीर ने कहा कि उनके पिता उनके लिए हमेशा ही आर्दश रहे तथा अथाह जीवन उन्होंने हमेशा उसे भी ईमानदारी एवं मेहनत की कमाई से जीवन जीने की कला सिखाई। आज सुबह पिता श्री अश्वनी धीर के संस्कार की खबर के बाद धीर परिवार में शोक की लहर पाई जा रही है। अश्वनी धीर का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किशनपुरा श्मशानघाट में किया जाएगा।

  • रंजिश में झगड़े के बाद चाकू घोंपकर किया युवक का कत्ल

    रंजिश में झगड़े के बाद चाकू घोंपकर किया युवक का कत्ल

    कोटाः राजस्थान के कोटा में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मुख्य आरोपी की बहन के संपर्क में था। मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान कोटा शहर के खेड़ली फाटक क्षेत्र निवासी निखिल अग्रवाल के रूप में हुई है, जिस पर कोटा के कई थानों में तीन-चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    पुलिस ने बताया कि यह वारदात कोटा शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के तेजाजी का चौक पर देर रात को हुई।
    भीमगंजमंडी थाने के एसएचओ रामकिशन गोदारा ने बताया कि पीड़ित अग्रवाल और समूह के बीच हाथापाई हुई, जिसमें कथित तौर पर अमन योगी, मुकेश केवट, विशाल केवट और कई अन्य शामिल थे। गोदारा ने बताया कि झगड़े के दौरान समूह ने अग्रवाल पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। अग्रवाल को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हो सकता है कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश के चलते किया गया हो।

  • Punjabi singer AP Dhillon के घर के बाहर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjabi singer AP Dhillon के घर के बाहर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की ली जिम्मेदारी  कनाडा: पंजाब के मशहूर सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढ़िल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। घटना कनाडा के वैंनकूवर एरिया में सामने आई थी। वैंकूवर में गायक- रैपर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी का एक वीडियो सामने आया है।

    सिंगर के घर पर फायरिंग करने के बाद लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। जिसमें लिखा, ‘राम राम जी सभी भाइयों को। 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगह पर फायरिंग हुई है। एक विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में। दोनों वारदातों की जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेंस ग्रुप) लेता हूं।

    रोहित गोदारा पर 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा केस राजस्थान में है। गोदारा के खिलाफ राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में केस दर्ज हैं। रोहित लॉरेंस गैंग को हर तरह के हथियार मुहैया करवाने की एक अहम कड़ी है। यह बात एजेंसियों और पंजाब पुलिस की जांच में भी सामने आ चुकी है।

  • Jalandhar : MP Charanjit Channi ने बुजुर्ग महिला से वादा किया पूरा, देखें वीडियो

    Jalandhar : MP Charanjit Channi ने बुजुर्ग महिला से वादा किया पूरा, देखें वीडियो

    जालंधरः पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा चुनाव में बुजुर्ग महिला से किया वादा कर दिया है। वादा पूरा करने के लिए वह जालंधर गांव धुनाल कल्लां की रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे। आपको बता दें जिस बुजुर्ग महिला से चन्नी उनके घर मिलने पहुंचे थे उस बुजुर्ग महिला हरभजन कौर ने लोकसभा चुनाव में चन्नी को 500 रुपए शगुन देकर जीत का आशीर्वाद दिया।

    बुजुर्ग महिला ने एक बार फिर चन्नी को शगुन देकर आशीर्वाद दिया और कहा कि एक बार फिर चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे और वह उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनना देखना चाहती है। बुजुर्ग महिला ने कहा कि अगर जिंदा रही तो मैं चन्नी को मंत्री बनाकर जाऊंगी। वहीं पंजाब पुलिस विभाग से रिटायर हुए अधिकारी राजेंद्र सिंह ने भी बुजुर्ग महिला ने हाल-चाल पूछा।

    चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीबी जी से मिले थे। बीबी जी ने मुझे 500 रुपए देकर आशीर्वाद दिया था और मैंने बीबी जी से वादा किया था अगर मैं जीत गया तो मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगा। मैं अपने वायदे को पूरा करने के लिए उनके घर पर आया हूं। चन्नी आगे कहा कि “रघुकुल रीत सदा चली आई” “प्राण जाए पर वचन न जाए” और मैं अपने उसी प्रण को पूरा करने के लिए यहां पर आया हूं।

  • Punjab: गोल गप्पे बेच घर लौट रहे प्रवासी मजदूर का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab: गोल गप्पे बेच घर लौट रहे प्रवासी मजदूर का कत्ल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः भैणी मिया खां में देर रात अज्ञात लोगों ने गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मृतक धर्मिंदर मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। इस समय भैणी मिया खां में पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    धर्मिंदर की पत्नी अंजली और जीजा उदयवीर ने बताया कि रविवार देर रात सूचना दी मिली कि धर्मिंदर का किसी से झगड़ा हो गया है। जब उदयवीर मौके पर पहुंचा तो धर्मिंदर के सिर से खून निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि जब धर्मिंदर गोलगप्पे बेचकर घर वापस आ रहा था तो रास्ते में उसका अज्ञात लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार करके उसे जान से मार डाला। आसपास के लोगों ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना भैणी मिया खां के प्रभारी सुरिंदर पाल ने बताया कि धर्मिंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। धर्मिंदर के सिर पर चोट के निशान है।

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 2 की मौत

    ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 2 की मौत

    अंबाला – गांव जलुबी में ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत और एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    गांव उगाला के सरपंच शेर सिंह ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गया था। वहां उनके ताया जसपाल सिंह का बेटा परविंद्र सिंह, चाचा जसबीर सिंह का बेटा कुलबीर सिंह और गांव सुहाता का सोमदत्त मोटरसाइकिल के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे।

    जब वह तेल भरवाकर चलने लगा तो, इसी दौरान बराडा की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े परविंद्र सिंह, कुलबीर सिंह और सोमदत्त को टक्कर मार दी। हादसे की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर साइड में बने गड्ढों में उतर गया। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।