Blog

  • Punjab : कमरा बुकिंग के नाम पर फर्जी पेज बनाकर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी, देखें वीडियो

    Punjab : कमरा बुकिंग के नाम पर फर्जी पेज बनाकर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी, देखें वीडियो

    अमृतसर। गुरुनगरी से ऑनलाइन कमरा बुकिंग के नाम से फर्जी पेज बनाकर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। वहीं, जहां अमृतशहर में देश भर से शद्धालु आते हैं। वहीं उन्हें ठहरने के लिए तमाम होटल हैं। जहां दर्शन करने के लिए शद्धालु के लिए फ्री में भी कई गुरुद्वारे भी बनाये गये है। अमृतसर में दर्शन करने वाले कई शद्धालु आने से पहले ऑनलाइन कमरा बुकिंग करते हैं। वहीं, पटियाला के परिवार ने ऑनलाइन कमरा बुकिंग की थी। वहीं, बताया जा रहा है कि जब संगतें सारागड़ी सरां पहुंचीं तो उनके उनके ठहरने के लिए कोई कमरे की बुकिंग नहीं की गई थी। जिससे इनके साथ कमरा बुकिंग के नाम पर ठगी की गई है।

    सारागड़ी सरां के सुपरवाइजर रणजीत सिंह भोमा ने भी श्रद्धालुओं को चेतावनी दी कि वे इन ठगों से बचने के लिए एसजीपीसी की वेबसाइट पर जाकर ही कमरा बुक करें और उन्होंने पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार से इन ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

  • देवेंद्र भुट्टो ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात दी बधाई

    देवेंद्र भुट्टो ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात दी बधाई

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं हाल ही के रहे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने दिल्ली में भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात करके उन्हे बधाई दी। भुट्टो ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मोदी सरकार पार्ट वन में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे है। और उस समय ही हिमाचल के बिलासपुर को 17 सौ करोड़ का एम्स और जिला उना में 500 करोड़ का पीजीआई सैट लाइट अस्पताल बनाने की मंजूरी मिली थी। बही इसके अलावा हिमाचल को स्वास्थ्य विभाग के चलते कई और बड़ी योजनाएं मिली थी।

    भुट्टो ने कहा कि यह हिमाचल का सौभाग्य है कि भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के बिलासपुर जिले के निवासी है। और यह ही अब हिमाचल को ज्ञात हो चुका है। की भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनने से जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा हिमाचल को नई बुलंदियों तक और हिमाचल की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए माननीय जगत प्रकाश नड्डा दर्जनों नई योजनाओं को लेकर आएंगे। बही देवेंद्र कुमार भुट्टो ने दिल्ली में मंगलवार को हमीरपुर लोकसभा से लगातार पांचवी बार जीत कर लोकसभा पहुंचे अनुराग सिंह ठाकुर के साथ मुलाकात की, और उन्हे भी जीत की बधाई दी। 
  • मोदी के प्रधानमंत्री व जगत प्रकाश नड्डा के स्वास्थ्य मंत्री के पद पर नियुक्त होने पर भाजपा नेताओं में खुशी

    ऊना/सुशील पंडित : केंद्र में नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने और इसके साथ ही जगत प्रकाश नड्डा के केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर नियुक्त होने को लेकर भाजपा नेताओं ने खुशी का इजहार किया है। मंगलवार को जारी बयान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष चौधरी, एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार, कुटलैहड़ पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी पारी के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने जेपी नड्डा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किए जाने पर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए अतः बजट उपलब्ध कराया गया। जबकि पहले मोदी सरकार के समय स्वास्थ्य मंत्री रहे जगत प्रकाश नड्डा के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश को बड़े स्वास्थ्य संस्थान भी हासिल हुए। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी एनडीए सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास को और भी शिखर पर लेकर जाएगी।
  • बर्तन कारोबारी के पलाट से कच्छा बनियान गिरोह ने मोटरसाइकिल व एक्टिवा चुराया 

    बर्तन कारोबारी के पलाट से कच्छा बनियान गिरोह ने मोटरसाइकिल व एक्टिवा चुराया 

    2 घंटे से ज्यादा समय तक कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य घूमते रहे सड़कों पर और पुलिस रही नाकों से नदारद


    फगवाड़ा: (कपूरथला) कच्छा बनियान गिरोह पूरी रात फगवाड़ा की सड़कों पर दनदनाता फिरता रहा परंतु कहीं भी उनका पुलिस से सामना नहीं हुआ क्योंकि फगवाड़ा में रात के समय पुलिस बिल्कुल नदारद रहती है। प्रसिद्ध डॉक्टर के घर के बाद कच्छा बनियान गिरोह ने खोथडां रोड पर एक पलाट में खड़े मोटरसाइकिल व एक्टिवा को चुरा लिया और फरार हो गए। चोपड़ा एजेंसी के मलिक विकास चोपड़ा के अनुसार खोथडां रोड पर उनकी बर्तनों की दुकान है व साथ ही स्टोर भी है। विकास चोपड़ा के अनुसार रात्रि करीब 3:28 पर कच्छा बनियान गिरोह के छह लुटेरे उनके पलाट में दाखिल हुए और पलाट में खड़े बुलेट मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा का ताला तोड़कर उसे चुरा कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार इन लुटेरों ने पहले रात करीब 1:45 पर न्यू पटेल नगर में लूट का प्रयास किया और उससे करीब डेढ़ घंटे बाद 3:28 पर चोपड़ा एजेंसी के पलाट में वारदात को अंजाम देकर बड़ी आसानी से निकल गए हैं।

  • Punjab : रेलवे वर्कशॉप के पास से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

    Punjab : रेलवे वर्कशॉप के पास से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर से एक दिन-दहाड़े एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। रेलवे वर्कशॉप के पास से एक युवक की एक्टिवा चोर चुराकर फरार हो गया। चोरी की वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक कितनी चालाकी से एक्टिवा निकाल रहा है। वीडियों में देखा जा रहा कि काली टी-शर्ट पहने हुए युवक पहले एक्टिवा के ऊपर बैठता है। इसके बाद वह इधर-उधर लोगों को देख रहा है। जिसके बाद जैसे ही युवक मौका लगता वैसे ही एक्टिवा में चाबी लगा देता है। चाबी लगाने के बाद एक्टिवा स्टार्ट करता है और वहां से फरार हो जाता है।
    पीड़ित ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगा रही। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab: हमलावारों ने घर में की तोड़फोड़, बरसाईं ईंटे, देखें वीडियो

    Punjab: हमलावारों ने घर में की तोड़फोड़, बरसाईं ईंटे, देखें वीडियो

    लुधियानाः भरपूर नगर स्थित ताजपुर रोड के इलाके में अज्ञात लोगों को द्वारा एक घर पर पथराव व घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है।


    बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों ने सड़क पर खड़ी कारों और ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा कि कई लोग एकत्रित होकर गली में आयें। जिसके बाद घरों पर पथराव करने लगते हैं। इसके बाद गलियों में खड़ी गाड़ियों पर तोड़-फोड़ करते हुए देखा जा रहा है।


    घटना बारे मोहल्ला वासियों ने कहा कि आये दिनों वारदातें हो रही है। जिससे हम लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इस दौरान मोहल्ला वासियों ने कहा सरकार इन सब पर रोक लगाये। जिससे हम लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।  


    इधर, घटना बारे पुलिस ने कहा कि मामले कि जानकारी मिली है। घटना गहनता से जांच की जा रही है, जो जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • प्लेन क्रैश में उपराष्ट्रपति सहित 9 लोगों की मौत

    प्लेन क्रैश में उपराष्ट्रपति सहित 9 लोगों की मौत

    मलावी। उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा और देश की एक पूर्व प्रथम महिला नागरिक को लेकर जा रहा एक विमान सोमवार को अचानक से लापता हो गया था। लापता होने की खबर मिलने के बाद काफी खोज-बीन की गई तो चिकनगावा के जंगलों में आज विमान का मलबा पड़ा दिखा, और विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।

    राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने आज राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित
    उपराष्ट्रपति सौलोस चिलिमा और उनकी पत्नी सहित 9 अन्य लोगों की उस समय मृत्यु हो गई. जब वे जिस विमान में यात्रा कर रहे थे वह चिकनगावा पर्वत श्रृंखला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने मंगलवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया।

    पहाड़ी क्षेत्र में मिला विमान का मलबा
    मलावी के राष्ट्रपति ने कहा कि विमान दुर्घटना में देश के उपराष्ट्रपति और नौ अन्य लोगों की मौत हो गई। एक दिन से अधिक समय तक चली खोज के बाद उपराष्ट्रपति सौलोस चिलिमा को ले जा रहे सैन्य विमान का मलबा देश के उत्तर में एक पहाड़ी क्षेत्र में पाया गया। 

  • Punjab: लापता व्यक्ति का नहर से शव हुआ बरामद, परिवार ने SHO पर लगाए गंभीर आरोप

    Punjab: लापता व्यक्ति का नहर से शव हुआ बरामद, परिवार ने SHO पर लगाए गंभीर आरोप

    तरनतारनः गांव पंजवड़ के लापता लखविंदर सिंह का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि किसी ने लखविंदर सिंह की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। मृतक के शरीर पर जख्मों के निशान थे। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए खेमकरण अमृतसर रोड पर झबाल चौक पर शव रखकर धरना दिया। परिवार ने मांग की है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी कश्मीर सिंह को तुरंत निलंबित कर कार्रवाई करने की मांग की है।

    परिवार का कहना है कि लखविंदर सिंह 9 जून को घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इस संबंध में उन्होंने झबाल पुलिस चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह काकी को शिकायत दी, लेकिन कश्मीर सिंह ने उन्हें ढूंढने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार जारी रहा। परिजन खुद ही आसपास के गांवों में लखविंदर सिंह की तलाश करते रहे।

    इसी बीच किसी ने उन्हें सूचना दी कि पास की नहर में एक शव पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव लखविंदर सिंह का था। थाना प्रभारी की लापरवाही के कारण गांव के लोग व परिवार में रोष पाया गया और शव को खेमकरण अमृतसर रोड स्थित झबाल चौक पर रखकर धरना लगा दिया गया। वहीं धरना स्थल पर पहुंचे डीएसपी तरसेम मसीह ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और थाना प्रभारी की कार्य प्रणाली के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है।

  • Jalandhar: मोबाइल चार्जर को लेकर हुई खूनी झड़प, देखें Live

    Jalandhar: मोबाइल चार्जर को लेकर हुई खूनी झड़प, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्ती 9 में मामूली बात को लेकर खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल चार्जर को लेकर गुरु सिख व्यक्ति से मारपीट हुई है। पीड़ित हरदेव सिंह का कहना है कि वह बस्ती 9 में चाय की दुकान करता है। हरदेव सिंह का आरोप है कि कालू नाम का व्यक्ति कुछ दिन पहले उसके घर से मोबाइल का चार्जर लेकर गया था। जिसके चलते उसकी मां कालू के घर से चार्जर वापिस ले आई थी, लेकिन इस बात का उसे नहीं पता था। हरदेव ने कहाकि वह 10 दिन पहले चार्जर लेने के घर चला तो वह हंगामा करने लगा कि वह देर रात उसके घर पर चार्जर लेने के लिए क्यों आया है।

    हरदेव का कहना है कि 10 दिन बाद आज कालू ने इसी बात को लेकर उसकी दुकान पर आकर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि कालू ने उसके केसों पर भी हाथ डाला है। हरदेव ने कहाकि वह इस घटना से शर्मिदा है और अगर उसे इंसाफ ना मिला तो वह घटना से आहत को अपने आप को कुछ कर लेगा। पीड़ित ने कहा कि आज दोबारा इस बात को लेकर वह चार्जर मांगने को लेकर हंगामा करने लगा और गालियां निकालने लगा। इस दौरान हरदेव ने कहा कि उससे वह हाथापाई करने लगा और दुकान में काउंटर गिराकर उसने तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन कहने लगी कि एरिया उनके अधीन नहीं आता है। मामला थाना बस्ती बावा खेल के अधीन का है। 

  • Punjab and Sindh Bank में 15 लाख की लूट की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab and Sindh Bank में 15 लाख की लूट की CCTV फुटेज आई सामने

    लुधियानाः खन्ना में बगली कलां गांव में पंजाब एंड सिंध बैंक में दिन दहाड़े लुटेरों ने वारादात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश युवक आए और बैंक के कर्मियों को बंधक बनाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बैंक में लंच ब्रेक चल रहा था, दरअसल, करीब ढाई बजे तीनों लुटेरे बैंक में गए और पिस्तौल के बल पर बैंक स्टाफ को बंधक बना लिया। इस दौरान लुटेरे बैंक से करीब 15 लाख रुपए लूट फरार हो गए।

    कर्मियों ने बताया कि लुटेरों के फरार होने के दौरान बैंक के गनमैन से बंदूक लेकर डकैतियों ने फायर किए और थोड़ी दूर जाकर बंदूक फेंक दी। वहीं पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे बंदूक वहीं छोड़कर बाइक पर सवार होकर फरार होते दिखाई दे रहे है। इस दौरान गनमैन उनके पीछे भागता है और बंदूक उठाकर उन पर हमला करने की कोशिश करता है लेकिन लुटेरे फरार हो जाते है। वहीं घटना के दौरान आस-पास के लोग भी मौके पर इकट्ठा होते दिखाई दे रहे है।