Blog

  • Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, 10 से 15 युवकों ने घर पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, 10 से 15 युवकों ने घर पर किया हमला, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर के बलटाना स्थित रविंद्र एनक्लेव फेज-2 में बीती रात उस समय सनसनी फैल गई जब करीब 10 से 15 युवकों ने एक घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले घर का गेट तोड़ा और फिर भीतर घुसकर परिवार पर धावा बोल दिया। इस हिंसक घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Click Here To Watch Video

    घटना के दौरान हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। पूरी वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक हथियार लहराते और घर में घुसते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

    सूचना मिलते ही बलटाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। निवासियों ने इलाके में बढ़ती असुरक्षा पर चिंता जताते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • क्या फिर से शुरु होगा Operation Sindoor? इंडियन आर्मी के रिटायर्ड मेजर ने दिया जवाब

    क्या फिर से शुरु होगा Operation Sindoor? इंडियन आर्मी के रिटायर्ड मेजर ने दिया जवाब

    नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की सख्त चेतावनी से पाकिस्तान डर गया है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 19 अक्टूबर को उत्तराखंड के पिथौरगढ़ से कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर कभी भी शुरु हो सकता है। ऑपरेशन 1.0 रोका नहीं गया है। पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने पूछा है कि क्यों भारत की ओर से ऐसे बयान आ रहे हैं और क्या ऑपरेशन सिंदूर 2.0 हो सकता है। पाक एक्सपर्ट के सवाल का इंडियन आर्मी के रिटायर्ड मेजर जनरल ने जवाब देते हुए कहा कि जब पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर भारत के खिलाफ जहर उगलेंगे तो भारत भी चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि – ‘मैं ये मानता हूं कि ये एक तरफा नहीं है यदि आपके जनरल आसिम मुनीर की पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी और फ्लोरिडा में स्पीच सुनें तो उन्होंने गुछ बयान दिए थे और कश्मीर को जगलर वेन बताया था। इस तरीके की जब बातें आती हैं तो पॉलिटिकल लीडरशिप अपनी अवाम को एक मैसेज देना चाहती है कि वो कमजोर नहीं है, उसकी फौजें कमजोर नहीं है और अगर बॉर्डर के उस पार से चुनौतियां आती हैं तो उसके लिए फौजें तैयार हैं’।

    दोबारा नहीं होना चाहिए

    ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के सवाल पर मेजर जनरल ने कहा कि – ‘मुझे नहीं लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच में कोई भी युद्ध होगा और ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की हम बात करें तो वो एक स्ट्रेटजी है अपने दुश्मनों को ये मैसेज देने के लिए कि आने वाले समय में पहलगाम जैसा कोई अटैक दोबारा नहीं होना चाहिए और एक मैसेजिंग है हमारी फोर्स के लिए भी कि ऑपरेशनल रेडीनेस में रहने की जरुरत है’।

    फोर्स की तैनाती होगी कम

    आगे जनरल ने कहा कि – ‘यदि भारत की थ्रेट परसेप्शन को एलाइज करें तो वो चीन सेंट्रिक भी है। अगर उसके साथ रिश्ते थोड़े ठीक हुए हैं तो वो अच्छी बात है लेकिन एलओसी पर न तो चीन ने सेना की तैनाती कम की है और न ही हमने कम की है। वेट एंड वॉच की पॉलिसी है वहां पर जैसे-जैसे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा तो फोर्स की तैनाती भी कम हो जाएगी। पेट्रोलिंग को लेकर वहां पर कुछ एग्रीमेंट्स हुए हैं अब हमारे जवान उन पेट्रोल्स पर पहुंच पा रहे हैं जहां पहले नहीं पहुंच पा रहे थे’। उनका कहना है कि भारत टू फ्रंट पर वॉर के लिए तैयार है। आपको ये समझना होगा कि पहाड़ी इलाके में लड़ना और एक डिफरेंट टेरेन में लड़ना अलग बातें होती हैं और हमारी फौज किस तरह से तैनात है और जिस तरीके से उनके पास बॉर्डर पर एंडवाटेंजेस पॉजिशन हैं हम चीन का भी मुकाबला कर सकते हैं।
  • Punjab News: Diwali पर विदेशी पर्यटक ने पेश की मिसाल, सड़कों से कचरा उठा दिया संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: Diwali पर विदेशी पर्यटक ने पेश की मिसाल, सड़कों से कचरा उठा दिया संदेश, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिवाली की रात जहां अमृतसर के अलग-अलग इलाकों में जमकर पटाखे फोड़े गए और कूड़े के ढेर लग गए, वहीं एक विदेशी पर्यटक ने स्वेच्छा से सफाई अभियान चलाकर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। यह घटना दुर्गियाना मंदिर के पास की है, जहां विदेशी नागरिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर आसपास की सफाई की। यह अंग्रेज पर्यटक हर साल भारत आता है और विशेष रूप से अमृतसर में सेवा कार्यों में भाग लेता है।

    सफाई के दौरान उसने कूड़े में पड़े धार्मिक पोस्टरों को देखा और उन्हें बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ एक तरफ रख दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि धर्म से जुड़ी किसी भी वस्तु का सम्मान करना मानवता की पहचान है। सफाई सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा कि भारत एक आध्यात्मिक देश है और यहां धार्मिक स्थलों की सफाई तथा पवित्रता बनाए रखना हम सबका कर्तव्य होना चाहिए। इस अभियान को देखकर स्थानीय निवासी गौरवजीत पसरीचा भी प्रेरित हुए और उन्होंने विदेशी नागरिक के साथ मिलकर सफाई में भाग लिया। उसने कहा कि जब कोई विदेशी आकर हमारे शहर की सफाई करता है, तो यह हम सबके लिए एक बड़ा संदेश है। दिवाली से पहले हर कोई अपने घर की सफाई करता है, लेकिन त्योहार के बाद सार्वजनिक स्थानों की सफाई को भूल जाता है। गौरवजीत ने कहा कि सफाई का काम सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि सालभर का होना चाहिए।

  • Deepika-Ranveer ने खत्म किया फैंस का इंतजार, दीवाली पर दिखाया बेटी दुआ का चेहरा

    Deepika-Ranveer ने खत्म किया फैंस का इंतजार, दीवाली पर दिखाया बेटी दुआ का चेहरा

    मनोरंजन: बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका-रणवीर के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। कपल ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। दीवाली के एक दिन बाद दीपिका और रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी लाडली दुआ का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। तस्वीरों में दुआ ने मम्मी दीपिका के साथ ट्विनिंग करते हुए रेड कलर का आउटफिट पहना है।

    साथ में नजर आए पापा रणवीर

    तस्वीरों में मां-बेटी ने रेड कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई है। वहीं पापा रणवीर क्रीम कलर की शरेवानी में नजर आ रहे हैं। तीनों तस्वीरों में हंसते हुए दिख रहे है। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को दीवाली की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर तीनों की यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।
    दीपिका ने दीवाली के मौके पर बेटी दुआ को पूरी दुनिया से मिलवाने के लिए मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का कस्टमाइज्ड कुर्ता सेट पहना। लाल रंग के इस कुर्ता सेट में गोल गले का अनारकली कुर्ता था। इसमें क्वाटर स्लीव्स थी। वैसे तो कुर्ता प्लेन था लेकिन इसकी स्लीव्स और गले पर फूल पत्तियों वाली गोल्डन कढ़ाई की गई थी। सूट में की गई गोल्डन कढ़ाई ने दीपिका के सूट को शाही बनाने का काम किया। इसके साथ मैचिंग चूड़ीदार पजामी और हैविली एंब्रॉयडेड दुपट्टे के साथ में पेयर किया। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपाक ने कानों में बड़े-बड़े झुमके और हाथों में कड़े पहने थे। बालों में जूड़ा करके गजरा लगाया हुआ था।

    दुआ ने की मम्मा के साथ ट्विनिंग

    वहीं दुआ पादुकोण इस दौरान अपनी मम्मा दीपिका के साथ ट्विनिंग करती हुई दिखी। उसने बिल्कुल दीपिका के जैसा कुर्ता पहना हुआ था हालांकि उसके कुर्ते को अंगरखा स्टाइल में डिजाइन किया गया था। नीचे लाल रंग की धोती वाली सलवार पहनी हुई थी। ओवरऑल लुक में वह बड़ी प्यारी लग रही थी। बालों में दो पोनी बनाकर दुआ किसी क्यूटी पाई से कम नहीं लग रही थी।

    साधारण जिंदगी जिएगी दुआ

    दीपिका और रणवीर ने यह पहले ही बता दिया था कि वो नहीं चाहते हैं कि उनकी बेटी दुआ का बचपन मीडिया की चकाचौंध और शोहरत से भरा हो। उन्होंने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर न करने का फैसला किया था और पैपाराजी से भी इसका सम्मान करने की अपील की। दोनों यही चाहते हैं कि दुआ का पालन पोषण सामान्य तरीके से हो जहां उसे अपने माता-पिता की शोहरत से कोई भी परेशानी न हो लेकिन अब फाइनली कपल ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए उसका चेहरा फैंस को दिखा दिया।
  • Jalandhar News: आरोपियों के एनकाउंटर में सीपी धनप्रीत ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आरोपियों के एनकाउंटर में सीपी धनप्रीत ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। आरोपी प्रेस का स्टिकर लगाकर गाड़ी में घूम रहे थे। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार आरोपियों को सलेमपुर मसंदा के पास नाका लगाकर रोकने की कोशिश की। जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से मनकरण घायल हो गया, जबकि उसके 2 साथियों को भी पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान मनकरण, जयवीर और सिमरण के रूप में हुई है।

    वहीं इस घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी अमृतसर में धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा के मर्डर केस में वाटेंड थे। सीपी ने बताया कि 26 सितंबर 2025 को आरोपियों ने मर्डर किया था। आरोपी जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल सिंह गालम के संबंधित है। पुलिस ने 3 आरोपियों को रामामंडी में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है। मनकरण की टांग में गोली लगी है और वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि आज एफआईआर दर्ज के मामले में सुबह 1ः30 बजे कार्रवाई की गई।

    सीपी ने बताया कि आरोपियों ने रामामंडी में 303-25 एफआईआर के अनुसार व्हीकल पर आकर गोलियां चलाई थी। जिसके बाद उन्हें सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी इस घटना के बाद सलेमपुर मसंदा में घूम रहे है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में मनकरन गोली लगने से घायल हो गया। सीपी ने बताया कि मनकरन 2 अन्य मामलों में वांछित था।

    जिसमें एक जीआरपी थाने में जुलाई 2025 का मामला शामिल है और दूसरा अमृतसर में धर्मा मर्डर मामले में वांछित था। गैंगस्टर मनकरण अमृतसर के छेहरटा में हुए धर्मा के मर्डर मामले में शूटरों का मददगार रहा है। दरअसल, अमृतसर में छेहरटा इलाके में 26 सितंबर को हुई धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की हत्या करने के मामले मनकरण फरार चल रहा था। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को आल्टो कार और वेपन सहित गिरफ्तार कर लिया है।

  • दिवाली की दूषित हवा से बचाएंगे ये घरेलू आयुर्वेदिक उपाय, फेफड़ें भी रहेंगे स्वस्थ

    दिवाली की दूषित हवा से बचाएंगे ये घरेलू आयुर्वेदिक उपाय, फेफड़ें भी रहेंगे स्वस्थ

    हेल्थः दिवाली पर पटाखों से हर तरफ हवा दूषित हो चुकी है। ऐसे में जहरीली हवा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों को सांस लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर दिवाली के बाद आपको भी सांस लेने में तकलीफ हो रही हैं तो आपको अपने फेफड़ों की सफाई करने की जरूर है। कुछ घरेलू आयुर्वेदिक उपाय आपके फेफड़ों को साफ और स्वस्थ रखेंगे।

    अदरक-नींबू चाय: अदरक और नींबू से बनी यह चाय शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती है। नींबू में विटामिन C और अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो फेफड़ों को मजबूत बनाने और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जात है।

    गाजर-चुकंदर का जूसः गाजर और चुकंदर दोनों ही हार्ट हेल्थ और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। मगर इन दोनों का जूस पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बनता है और थकान कम होती है। गाजर और चुकंदर के जूस में विटामिन A और C होते हैं, जो फेफड़ों और शरीर के अन्य अंगों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

    नींबू-शहद पानीः नींबू और शहद मिलाकर पानी सिर्फ वेट लॉस में कारगार नहीं है, बल्कि इस पानी को पीने से हमारे शरीर की अच्छे से सफाई होती है और सारे टॉक्सिन बॉडी से बाहर निकल जाते हैं। नींबू-शहद वाला पानी पीने से हमारी स्किन में भी निखार आ जाता है, जो दिवाली की भागदौड़ में मुरछा जाती है। यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ विटामिन C के जरिए इम्यूनिटी भी बढ़ाने का काम करती है।

    मुलेठी की चाय: मुलेठी की चाय गले की खराश को कम करती है और श्वसन तंत्र को आराम देती है। यह नेचुरली फेफड़ों की सुरक्षा करती है और खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर आराम देती है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण शामिल होते हैं, जिसकी वजह से खांसी के साथ ही डाइजेशन के लिए बहुत अच्छी होती है।

  • Jalandhar News: ED का एक्शन, बलजिंदर सिंह उर्फ अमन की 12 संपत्तियां कुर्क

    Jalandhar News: ED का एक्शन, बलजिंदर सिंह उर्फ अमन की 12 संपत्तियां कुर्क

    जालंधर, ENS: जालंधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रोपड़, नवांशहर, माछीवाड़ा और एसएएस नगर क्षेत्रों में स्थित कार्रवाई करते हुए बलजिंदर सिंह उर्फ Amanandhisassociateslocatedin की 12 अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया। दरअसल, जालंधर की ईडी टीम ने रोपड़, नंगल, नूरपुर बेदी, माछीवाड़ा और अन्य संबंधित क्षेत्रों के डीसी, एसडीएम, सब-रजिस्ट्रार और जिला एसएसपी को एक पत्र लिखकर उन्हें निम्नलिखित संपत्तियां कुर्क करने का निर्देश दिया है।

    पत्र में ईडी की ओर से बलजिंदर सिंह उर्फ अमन, पुत्र सुरिंदर सिंह की फ्लैट संख्या 204/ए, अंबिका फ्लोरेंस, न्यू चंडीगढ़, एसएएस नगर, मकान संख्या 3175, वार्ड संख्या 15, एसजेएस नगर, बस स्टैंड के पास, माछीवाड़ा की संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए गए है। दरअसल, ईडी के अनुसार बलजिंदर सिंह इन क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में फर्जी सीआर पर्चियों और जाली दस्तावेजों के जरिए शामिल पाया गया है, जिससे राज्य और केंद्र सरकार को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बलजिंदर के खिलाफ रोपड़ में 10 मामले दर्ज है।

    ईडी ने कहा कि बलजिंदर सिंह उर्फ अमन ने वर्ष 2020 से 2025 तक सभी स्रोतों से लगभग 68 लाख रुपये की आय घोषित की है। ईडी के अनुसार बलजिंदर सिंह ने अवैध खनन, जाली दस्तावेजों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से अर्जित काले धन का उपयोग करके 7-8 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदी हैं।

    बलजिंदर सिंह के खिलाफ बड़े पैमाने पर अवैध खनन कार्य करने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) और आयकर कानूनों के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप लगे है। इस मामले में ईडी की टीम ने लगभग 35-40 व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने पुष्टि की है कि बलजिंदर सिंह उर्फ अमन अवैध खनन में शामिल रहा है और इन गतिविधियों के माध्यम से कालाधन पैदा कर रहा है।

  • देशभर में आस्था का प्रमुख केंद्र बना ये प्रसिद्ध मंदिर, 225 करोड़ रुपए से पार हुआ चढ़ावा

    देशभर में आस्था का प्रमुख केंद्र बना ये प्रसिद्ध मंदिर, 225 करोड़ रुपए से पार हुआ चढ़ावा

    चित्तौड़गढ़ः भारतीयों में मंदिरों को लेकर खास आस्था देखी जाती है। लोग दिल खोलकर मंदिरों में चढ़ावा चढ़ाते है और भगवान के प्रति अपनी आस्था का प्रगटावा करते हैं। मंडफिया में एक ऐसा मंदिर है जो अब देशभर में आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। श्री सांवलियाजी के नाम से मशहूर मंदिर में आने वाले भक्त भगवान को अपना साझेदार मानकर अपनी आय का हिस्सा चढ़ाते हैं। इस श्रद्धा का असर मंदिर के चढ़ावे में साफ दिख रहा है। इस साल वार्षिक चढ़ावा 225 करोड़ रुपए पार कर गया है, जबकि 30 साल पहले यह सिर्फ 65 लाख रुपए था। इस तरह चढ़ावे में 340 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। अब मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी लाखों में पहुंच गई है। विशेष अवसरों पर तो एक दिन में 15 लाख से अधिक भक्त दर्शन के लिए आते हैं। जानकारी मुताबिक, श्री सांवलिया जी मंदिर में पहली बार साल 1991 में जब दान पात्र खोला गया था। साल के अंत में यानी 1991-92 में मंदिर को करीब 65.45 लाख रुपए की आय हुई थी। तब से यह सिलसिला लगातार बढ़ता गया। इसके बाद सांवरा सेठ की ख्याति ऐसी फैली कि अगले ही साल 1992-93 में 1.75 करोड़ का कुल चढ़ावा आया। इसी तरह, यह कारवां 2, 3 करोड़ की राशि से बढ़कर साल 2024–25 तक करीब 225 करोड़ रुपए, यानी लगभग ढाई अरब रुपए तक पहुंच गई। यह वृद्धि सिर्फ पैसों की नहीं, बल्कि भगवान सांवलिया सेठ में बढ़ते विश्वास और भक्तों की अटूट आस्था की कहानी भी बयां करती है। नकदी, आभूषणों के साथ स्टांप पेपर भी चढ़ातें हैं भक्त यहां आने वाले भक्त भगवान को सिर्फ मन्नतें नहीं मांगते, बल्कि अपनी कमाई का एक हिस्सा ‘सांवरा सेठ’ के नाम पर चढ़ाते हैं। कई तो अपने व्यापार या नौकरी की आमदनी में भगवान को “पार्टनर” बनाकर नियमित रूप से हिस्सा अर्पित करते हैं। कुछ भक्त तो इस पार्टनरशिप को स्टांप पेपर पर लिखकर भी मंदिर को सौंपते हैं। मंदिर में हर महीने अमावस्या से पहले चतुर्दशी के दिन दान पात्र खोले जाते हैं। इसमें इतनी बड़ी मात्रा में चढ़ावा आता है कि पूरा गिनने में कम से कम 5 से 10 दिन का समय लग जाता है। भक्त सिर्फ नकद ही नहीं, बल्कि मनी ऑर्डर, चेक और ऑनलाइन के माध्यमों से भी दान करते हैं। इतना ही नहीं, विदेशी पर्यटक भी आते है और वे फॉरेन करेंसी भी चढ़ा कर जाते है। काउंटिंग के दौरान कई फॉरेन करेंसी भी मिलते है। इसके अलावा सोने-चांदी के गहने, सिक्के, ऐंटीक आइटम्स और आभूषणों के रूप में भी चढ़ावा आता है। श्री सांवलिया जी मंदिर की ख्याति अब सिर्फ चित्तौड़गढ़ या मेवाड़ तक सीमित नहीं रही। राजस्थान के हर कोने से लेकर देश-विदेश तक के भक्त यहां आकर दर्शन करते हैं।

    ये है मान्यता

    करीब 250 से 300 साल पहले जब बागुंड का इलाका जंगलों से घिरा था, तब मंडफिया गांव के एक ग्वाला भोलीराम गुर्जर रोज अपनी गायों को चराने वहां जाया करते थे। एक दिन दोपहर में जब वह एक पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे, तभी उन्हें सपने में भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप श्री सांवलिया सेठ ने दर्शन दिए और कहा – मैं यहीं दबा हुआ हूं, मुझे बाहर निकालो। भोलीराम ने जब यह बात गांववालों को बताई और खुदाई शुरू की, तो वहां से तीन एक जैसी मूर्तियां निकलीं। ग्रामीणों ने इन मूर्तियों को श्रीकृष्ण का ही रूप माना और उनके श्याम वर्ण के कारण उन्हें ‘सांवलिया सेठ’ नाम दिया गया। तीनों मूर्तियों में से एक मूर्ति भोलीराम अपने घर मंडफिया लेकर आए और उसे घर के परिंडे (मटकी रखने की जगह, जो अभी सांवरा सेठ की मूर्ति स्थापित है) में स्थापित कर पूजा-पाठ शुरू कर दी। धीरे-धीरे इन तीनों स्थानों पर मंदिर बने, लेकिन मंडफिया स्थित मंदिर की ख्याति सबसे ज्यादा बढ़ी। यही वह स्थान है, जिसे आज श्री सांवलिया जी मंदिर के रूप में जाना जाता है।
  • Jalandhar News: Press का स्टिकर लगाकर घूम रहे आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Press का स्टिकर लगाकर घूम रहे आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    कत्ल के मामले में वाटेंड थे आरोपी

    जालंधर, ENS: नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। आरोपी प्रेस का स्टिकर लगाकर गाड़ी में घूम रहे थे। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार आरोपियों को सलेमपुर मसंदा के पास नाका लगाकर रोकने की कोशिश की। जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से मनकरण घायल हो गया, जबकि उसके 2 साथियों को भी पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान मनकरण, गुरविंदर उर्फ गैवी और सिमरण के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अमृतसर में हुए कत्ल के मामले में वाटेंड थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पता चला है कि गैंगस्टर मनकरण अमृतसर के छेहरटा में हुए धर्मा के मर्डर मामले में शूटरों का मददगार रहा है। दरअसल, अमृतसर में छेहरटा इलाके में 26 सितंबर को हुई धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की हत्या करने के मामले मनकरण फरार चल रहा था। मनकरण की मूवमेंट जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ द्वारा जालंधर के सलेमपुर के पास देखी गई थी। जिसके बाद आज सुबह से टीमें सक्रिय तौर पर काम कर रहीं थी। आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • Android Users भी IPhone की तरह चैक कर सकेंगे Battery Health

    Android Users भी IPhone की तरह चैक कर सकेंगे Battery Health

    टेकः अब आप भी iPhone की तरह अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की आसानी से बैटरी हेल्थ का पता लगा सकते हैं। ज्यादातर एंड्रॉयड यूजर्स अभी भी इस तरह के फीचर से दूर हैं। हालांकि अगर आप एक खास ऐप का इस्तेमाल करें, तो अपने फोन की बैटरी हेल्थ का चंद स्टेप्स में पता लगा सकते है। इसके लिए आपको AccuBattery नाम की ऐप का इस्तेमाल करना होगा। दरअसल यह एक बैटरी ऐप है, जो आपके फोन की बैटरी से जुड़ी डिटेल्स के बारे में बताती है। इस ऐप का इस्तेमाल कर आप अपने एंड्रॉयड फोन की बैटरी हेल्थ के बारे में पता कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए पहले आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    AccuBattery ऐप का इस्तेमाल कर के आप अपने एंड्रॉयड फोन की बैटरी हेल्थ का पता लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आपको कम से कम दो बार अपने फोन को 0 से 100% और 100% से 0% तक डिस्चार्ज करना होगा। इसके बाद जब आप AccuBattery ऐप को खोलेंगे तो डैशबोर्ड पर ही आपको अपने फोन की बैटरी हेल्थ दिख जाएगी।

    अगर आप यह जानना चाहते हैं कि कितनी बैटरी हेल्थ पर आपको अपने फोन की बैटरी बदलवाने की जरूरत पड़ती है, तो बता दें कि iPhone यूजर्स के लिए सलाह रहती हैकि बैटरी हेल्थ 80% से कम हो जाने पर फोन की बैटरी को बदलवा लिया जाए। हालांकि यूजर्स को अगर फोन दिन में एक बार से ज्यादा चार्ज करने में कोई परेशानी न हो, तो वे बैटरी बदलवाए बिना भी फोन को इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। यही चीज एंड्रॉयड यूजर्स पर भी लागू होती है।