Blog

  • पंजाबः रिश्वत लेते रंगे हाथों DSP का रीडर काबू

    अजनालाः विजिलेंस ब्यूरो ने अजनाला के डीएसपी के रीडर को 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते दफ्तर से रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी की पहचान सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) राज कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोधी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी को अमृतसर जिले के अजनाला कस्बे के रहने वाले मोहन सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी रीडर ने उसे अपने दफ्तर बुलाया था। साथ ही कहा कि उसके खिलाफ चोरी हुई कानों की वाली खरीदने के संबंध में शिकायत मिली है। अगर वह इस मुकदमें से बचना चाहता है तो उसे 50 हजार रिश्वत देनी होगी। बाद में दोनों में सौदा 35 हजार रुपये में हुआ लेकिन आरोपी अधिकारी की धमकी के बाद पीड़ित ने शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस ने रणनीति बनाई और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 17 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਾਂਦਰ ਨੇ ਮਚਾਈ ਦਹਿਸ਼ਤ, ਕਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਰ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ :  ਪਿੰਡ ਦੇਹਣੀ ਵਿਚ ਇਕ ਬਾਂਦਰ ਨੇ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਿਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਮਚਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਂਦਰ ਨੇ ਕਈ ਬੱਚੇ ਔਰਤਾਂ ਅਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਨੂੰ ਘਾਇਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਪਿੰਡ ਬਾਸੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ।ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਪਿੰਡ ਦਹਿਣੀ ਦੇ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਬਾਂਦਰ ਵੱਲੋਂ ਅੰਤਕ ਮਚਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ।

    ਇਹ ਬਾਂਦਰ ਮੰਦਰ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਬੈਠ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕੱਪੜੇ ਫਾੜਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਨੋਚ ਕੇ ਕਈ ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਘਾਇਲ ਵੀ ਕਰ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਬਾਂਦਰ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੜ ਕੇ ਸੁੱਤੇ ਹੋਏ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ ਕੀ ਇਸ ਬਾਂਦਰ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਫੜ ਕੇ ਜੰਗਲ ਵਿੱਚ ਛੱਡਿਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਬਚਾਇਆ ਜਾਵੇ 

  • पंजाबः डेंगू ने ली पूर्व इंस्पेक्टर गुरमीत पिंकी कैट की जान 

    सरहिंदः पंजाब के चर्चित पुलिस कैट गुरमीत पिंकी की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिंकी को डेंगू हुआ था, जिसके बाद उसके प्लेटलेट्स घट गए थे। इस दौरान बीमार चल रहे पिंकी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक वह खरड़ के नजदीक सरहिंद में बने फार्म हाउस में ही रहता था। पिंकी का अंतिम संस्कार बेटी के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंजाब में आतंकवाद के दौरान गुरमीत सिंह पिंकी को पुलिस मुखबिर माना जाता था। जिसे बाद में पुलिस इंस्पेक्टर बना दिया गया। इसके बाद 2001 में उसने लुधियाना के एक युवक अवतार सिंह उर्फ ​​गोला को सिर्फ रास्ता पूछने पर गोली मार दी थी। इस आरोप में उसे उम्रकैद की भी सजा हुई।

    हालांकि किसी तरह वह 7 साल के बाद ही जेल से बाहर आ गया। इससे पहले पिंकी कैट ने पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। जिसके लिए मेडल भी मिला था। पिंकी पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी का करीबी माना जाता था। लुधियाना रेंज आईजी रहे गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने पिंकी को पुलिस की नौकरी में बहाल कर दिया था। मगर मीडिया में खबर आने के बाद उसे रातों-रात फिर से बर्खास्त कर दिया गया था। पिंकी ने पुलिस वीरता पदक भी जीता था। हत्या के केस में नाम आने के बाद से पिंकी विवाद में रहा। एक बार दावा किया था कि उनके पास पंजाब में आतंकवाद के दौरान हुई 52 फर्जी मुठभेड़ों के सबूत हैं। जिसके बाद से पंजाब में सियासत काफी गरमा गई थी।

    पिंकी को कोर्ट ने हत्या के केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मगर 7 साल, 7 महीने बाद कोर्ट ने उन्हें पैरोल ग्रांट की थी। जिसके बाद वह 486 दिनों तक जेल से बाहर रहा। पिंकी पहली बार 4 अप्रैल 2008 को दो हफ्ते के लिए पैरोल पर आया था। जिसमें 52 दिन बढ़ाए गए और 31 मई 2008 को वह वापस जेल आया। 25 मई 2009 को वह फिर से चार सप्ताह के लिए पैरोल पर बाहर आया। जिसे दो बार बढ़ाया गया। तब करीब 143 दिनों तक पिंकी जेल से बाहर रहा। फिर वह 18 अक्टूबर 2009 को जेल वापस लौट गया। इसके बाद 2011 से 2012 तक तीन बार जमानत मिली और 112 दिनों तक जेल से बाहर रहा।

  • जालंधरः नगर निगम चुनावों को लेकर DC का आया बड़ा बयान

    जालंधरः नगर निगम चुनावों को लेकर DC का आया बड़ा बयान

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन द्वारा भी चुनावों को लेकर तेजी से प्रबंध किए जा रहे है। इसी संबंध में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल ने बताया कि लोग 31 अक्तूबर तक संबंधित चुनावी रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ईआरओ) के पास दावे/आपत्तियां दर्ज कर सकते है। उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 8 नवंबर को किया जाएगा तथा वोटर सूची की अंतिम प्रकाशन 10 नवंबर को होगी।

    सारंगल ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए तैनात ईआरओज़ में एस.डी.एम.-1, एस.डी.एम.-2, सचिव आर.टी.ए., अतिरिक्त मुख्य प्रशासक पुड्डा, डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स (आबकारी) जालंधर, जी.एम. उद्योग, कार्यकारी इंजीनियर सीवरेज बोर्ड जालंधर -1, जिला राजस्व अधिकारी, डिप्टी डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड, डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, जिला विकास और पंचायत अधिकारी, जिला टाउन प्लैनर, कार्यकारी इंजीनिर जल आपूर्ति और स्वच्छता जालंधर -1 और 2 और सहायक आबकारी कमिश्नर स्टेट टैक्स ऑडिट-1 शामिल है।

    उन्होंने कहा कि लोग दावे/आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए इन अधिकारियों के दफ़्तरो से संपर्क कर सकते है।डिप्टी कमिश्नर ने ईआरओ को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी योग्य व्यक्ति, विशेषकर युवा, मतदाता के रूप में रजिस्टर होने से न रहे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नगर निगम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए वचनबद्ध है।

  • रावण दहन से पहले ही, खुद-ब-खुद जल गया दशानन

    नई दिल्ली : सरगुजा संभाग मुख्यालय में सार्वजनिक रावण दहन का आयोजन जमकर आतिशबाजी के बाद फीका पड़ गया सरगुजा संभाग के कई जिले के लोग अम्बिकापुर में दशहरा मनाने आते हैं। लेकिन इस बार दशहरे का रंग बेरंग हो गया। रावण दहन के आयोजन में उपस्थित हजारों लोगों के बीच रावण पुतला खुद जल गया, जबकि पुतला को जलाने के लिए महीन भर से तैयारी चल रही थी।मंगलवार को दशहरे के दिन जब रावण दहन के लिए विशाल शोभा यात्रा के माध्यम से भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान पहुंचे तो रावण उनके हाथ से ना जलकर खुद जल गया अम्बिकापुर के पीजी कालेज ग्राउंड में नागरिक सेवा समिति, सरगुजा सेवा समिति और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से पिछले तीस दशक से भी अधिक समय से सार्वजनिक रावण दहन का आयोजन किया जाता है

    हर साल रावण दहन को लेकर पीजी कालेज में बाहर से आए कलाकारों क द्वारा रावण पुतला तैयार किया जाता है इस बार भी कलाकारों ने 101 फुट का रावण तैयार किया था मंगलवार को रावण दहन के लिए आतिशबाजी चल रही ही थी कि रावण खुद जल गया दरअसल, रावण दहन के पहले आतिशबाजी की परंपरा है इसी आतिशबाजी के दौरान एक चिंगारी रावण के नाभि में लगे उस स्थान पर पहुंच गई, जहां रावण को जलाने के लिए बंम बारूद लगाया जाता है  फिर क्या था रावण के पुतले में आग लग गई और वो खुद ब- खुद जल गया

    रावण दहन के लिए हमेशा की तरह कुछ चुनिंदा बच्चों को भगवान राम लक्ष्मण सीता और हनुमान बनाया गया थाउनको शहर के राम मंदिर से शोभायात्रा के माध्यम से शहर के मुख्य मार्गों से पीजी कालेज ग्राउंड तक लाया गया जहां राम के प्रतीक बच्चे के हाथ रावण का दहन किया जाना था उसके बाद जैसे ही यहां आतिशबाजी हुई, लोगों का उत्साह मायूसी में बदल गया। क्योंकि रावण राम प्रतीत बच्चे के हाथ से ना जल कर आतिशबाजी का शिकार हो गया।

  • जालंधरः इस इलाके में दो पक्षों में हुए झगड़े में गोलियां चलने की CCTV आई सामने 

    जालंधर, ENS: देहात में देर रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के लोगों में एक दूसरे पर फायरिंग की गई जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए और उनको गोली भी लगी है। गोलीबारी की घटना से पहले लड़ाई झगड़े की सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें दोनों पक्ष आपस में झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल घायलों को अलग-अलग निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है और उनमें से एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। घटना थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव अली चक्क की है।

    2 पक्षों में हुई फायरिंग की घटना को लेकर देहात पुलिस के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया की देर रात दो पक्षों के आपसी विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। एक पक्ष के लवप्रीत सिंह के सर पर गोली लगी दूसरी ओर गुरप्रीत सिंह के हाथ में गोली लगी है। डीएसपी बलबीर ने बताया की लवप्रीत और गुरप्रीत सिंह गांव से अपनी कर में बाहर जा रहे थे और दूसरी ओर से मनिंदर सिंह अपने तीन चार साथियों के साथ सामने से आया और उन पर फायरिंग कर दी। मनिंदर सिंह 307 के मामले में जमानत पर बाहर आया था और गांव में आते ही उसने हवा में फायरिंग भी की थी उन्होंने बताया कि लवप्रीत के भाई के साथ पुरानी रंजिश के चलते 3 साल पहले भी मनिंदर सिंह ने लवप्रीत के भाई पर गोलियां चलाई थी और उसे दौरान पुलिस ने आरोपियों से नाजायज हथियार बरामद किए थे और मामला दर्ज किया था।

    वहीं दूसरी और निजी अस्पताल में घायल मनिंदर सिंह की माता सुरिंदर कौर और बहन रुपिंदर कौर ने बताया कि मनिंदर सिंह के गाड़ी पर 8 गोलियां मारी गई थी जिसमें दो गोलियां मनिंदर को लगी उन्होंने बताया एक गोली छाती पर और दूसरी कंधे पर लगी है और उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जिन युवकों ने मनिंदर पर गोलियां चलाई है उनका एक भाई हरप्रीत उर्फ आशु के साथ मनिंदर का 3 साल पहले झगड़ा हुआ था और तब उसने मनिंदर पर गोलियां चलाई थी इसके बाद वह अवैध तरीके से विदेश चला गया।

    उनका कहना है जी पक्ष की युवकों के साथ झगड़ा हुआ है उनके साथ उनके रिश्तेदारी है और मनिंदर के गोलियां मरने के बाद वह उनके घर लड़ाई झगड़ा करने आए थे जिसकी सीसीटीवी तस्वीर उनके घर में लगे कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को पहले भी शिकायत दी थी और अब भी बात की गई है लेकिन पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि युवकों द्वारा घर की महिलाओं से भी मारपीट की गई है। थाना के प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाकर वीडियो भी दिखाई और कहा कि उनके पिता को थाना प्रभारी जबरदस्ती अपने साथ ले गए हैं। उनका कहना है थाना प्रभारी अमन सैनी द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा है और उनके पिता को थाने में लाया गया है।

  • पंजाब : पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, देखें वीडियो

    बठिंडा : 20 अक्तूबर को ऐतिहासिक माइसरखाना मेले के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गांव माइसरखाना ने 26 वर्षीय युवक मनदीप सिंह पुत्र जगसीर सिंह का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान रात का फायदा उठाकर हमलावारों ने युवक पर बठिंडा मानसा रोड पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था।

    इस मामले में एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 20 अक्टूबर की रात माइसरखाने में वार्षिक नवरात्र महोत्सव के दौरान एक छोटी सी बात को लेकर 2 गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 4 आरोपियों को अभी गिरफ्तार करना बाकि है।

  • इस इलाके में 12 फुट लंबा अजगर देख लोग हुए हैरान, वीडियो वायरल

    मोरनीः पंचकूला में विशाल अजगर को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में सड़क पर अजगर देखा गया। जोकि बताया जा रहा है कि करीब 12 फुट लंबा था। लोगों के अनुसार अचानक अजगर सड़क के बीचोंबीच आ गया। जिसे देखकर सभी वाहन सड़क पर रुक गए। इस अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मौके पर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जब वह पंचकूला से ड्यूटी खत्म कर खेड़ा बागड़ गांव के नजदीक पहुंचे तो एक बड़ा अजगर सड़क के बीचों बीच दिखा।

    तभी सभी वाहन रुक गए और अजगर सड़क पार कर जंगल में चला गया। बताया जा रहा है कि मोरनी-पंचकूला मार्ग पर खेड़ा बागड़ गांव के पास में सड़क पर ये अजगर देखा गया। जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया। जानकारी के अनुसार खेड़ा बागड़ गांव के नजदीक पहुंचे तो एक बड़ा अजगर सड़क के बीचों बीच दिखा। इसके बाद अजगर सड़क पार कर जंगल में चला गया।

  • अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरने से मरीज की मौत

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर 6 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नशा छोड़ने के लिए परिवार के साथ अस्पताल में आया था और तीसरी मंजिल से खाना लेने जा रहा था। दरअसल, मनसा देवी मंदिर से अस्पताल में रात को लंगर आता है, जिसे लेने के लिए वह जा रहा था। दौरान सीढ़ियों से उतरने के दौरान ग्रिल से उसका हाथ छूट गया। बैलेंस बिगड़ने के चलते वह अस्पताल की बेसमेंट मं जा गिरा। युवक को गिरता देख लोगों में चीख-पुकार मच गई।

    आनन फानन लोग घायल को इमरजेंसी वार्ड में ले गए। जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जहां देर रात 3 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान देवेंद्र पाल सिंह (35) निवासी गांव नाडा के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मनसा देवी मंदिर से लंगर बांटने के लिए आने वाले लोग काफी जल्दबाजी करते हैं। दूसरे वार्ड से तीसरे वार्ड में 10-15 मिनट रुकते हैं। इसलिए मरीज काफी जल्दबाजी के चलते भागा था। जिसके चलते उसकी गिरकर मौत हो गई। देवेंद्र ओला उबर चलाता था। घर का खर्चा उठाने वाला परिवार का एकमात्र सहारा था। वह अपने पीछे मां-बाप, दो बेटियां व पत्नी को छोड़ गया है।

  • जालंधरः दहशरे के बाद आज फिर तहबाजारी विभाग ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा लगातार बाजारों में दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दहशरे के बाद आज फिर से तहबाजारी विभाग द्वारा साईं दास स्कूल से माई हीरां गेट की तरफ दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान साईं दास स्कूल के बाहर जूस की रेहड़ियों वाले तहबाजारी विभाग की टीम को देखकर वहां से रेहड़ी लेकर भागने लगे। वहीं एक खाने की रेहड़ी से सिलेंडर सहित अन्य सामान विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया।

    बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी। इस दौरान कुछ दुकानदारों को विभाग के द्वारा चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। लेकिन आज विभाग द्वारा एक बार फिर से इसी जगह पर विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान विभाग के अधिकारी का कहना है कि पहले भी चेतावनी देकर छोड़ा गया था, लेकिन उस समय कार्रवाई के दौरान उक्त रेहड़ी वाले फिर से अवैध तरीके से रेहड़ी लगाकर बैठे हुए थे। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। तहबाजारी टीम द्वारा कुछ दुकानदारों के बोर्ड भी जब्त किए गए।