Blog
-

विजिलेंस ने 6000 रिश्वत लेते धरा नगर पंचायत क्लर्क, बिल पास करने की एवरेज में मांगी थी रिश्वत
ऊना सुशील पंडित:जिला ऊना के अंतर्गत आती नगर पंचायत टाहलीवाल के क्लर्क को विजिलेंस ने 6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के क्लर्क ने निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार का 3 लाख का बिल जारी करने की एवज में यह रिश्वत की राशि मांगी थी जिस पर ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस में कर दी ।विजिलेंस ने डीएसपी कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्लर्क को रंगे हाथों 6000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि क्लर्क नगर पंचायत में अनुबंध के आधार पर तैनात है।इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी विजिलेंस कुलविंदर सिंह ने बताया कि विजिलेंस ने टाहलीवाल नगर पंचायत क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है -
सुक्खू सरकार की दस गर्ंटियों को पूरा होने की कोई गारंटी नहीं
14 माह के कार्यकाल में राज्य की आम जनता समस्याओं से त्रस्त, कर्मचारी मांगों को लेकर सड़कों पर कर रहे आंदोलनकेवल सत्ता सुक्खू भोगने में व्यस्त है सुक्खू सरकार :जयराम ठाकुरऊना/सुशील पंडित :राज्य में सुक्खू सरकार की दस गर्ंटियों को पूरा करने की कोई गारंटी नहीं है। और 14 माह में हजारों करोड़ का कर्ज लेकर सुक्खू सरकार केवल सत्ता सुख भोगने में ही व्यस्त रही है। और राज्य की जनता समस्याओं से जूझ रही है। राज्य के विपक्ष नेता जयराम ठाकुर ने बंगाणा के होटल रजत में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 14 माह पूर्व कांग्रेस पार्टी ने राज्य की जनता को झूठे सब्ज बाग दिखाकर एवम एक झूठ की दस गर्ंटियों का सहारा लेकर सत्ता पर काबिज हुई थी।और सत्ता पर काबिज होने के बाद कांग्रेस पार्टी के बड़े स्तर के नेतागण जो हिमाचल प्रदेश में चुनावी मंच पर झूठ की गारंटियों का प्रचार करते जनता को भ्रमित करते रहे। राज्य के सरकार बनने के बाद न तो सुक्खू सरकार दस गर्ंटियो को पूरा कर पाई है। और न ही वह कांग्रेस नेता दोबारा हिमाचल आए है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कर्मचारी आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर सड़को पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार केवल सत्ता के नशे में चूर होकर सत्ता सुख भोगने में ही व्यस्त है।।ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने सुक्खू सरकार को करोड़ो की धनराशि मुहैया करवा कर राज्य की जनता को आर्थिक सहायता प्रदान की थी। लेकिन सुक्खू सरकार केंद्र का धन्यवाद करने की बजाए केंद्र सरकार पर आलोचना कर रही है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार जिस व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रही है। उस राज्य सरकार के व्यवस्था परिवर्तन में राज्य के एक हजार सरकारी संस्थान जो हमने जनता की सुविधाओं के लिए खोले थे। सत्ता में आते ही सुक्खू सरकार ने वह बंद करके जनता की समस्याओं को बढ़ाया है।जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावो में राज्य की जनता मोदी सरकार की हैट्रिक लगवाने के लिए उत्सुक है। और राज्य सरकार के विपरीत होकर मतदान करेगी। क्योंकि सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक से बढ़कर एक झूठ की गारंटी से सत्ता प्राप्त की है। और 14 माह का कार्यकाल बीत जाने पर भी हिमाचल की हमारी बहन बेटियों को 15 सौ रुपए एक माह में भी नहीं मिले है। बही न किसानों से गोवर खरीदा हैं। और न ही किसानों का सौ रुपए किलो दूध बिका है। कुल मिलाकर राज्य सरकार का 14 माह का कार्यकाल कलाध्याय रहा हैं।लोकसभा चुनावो मे राज्य की चारो सीटों को बड़े मार्जन से जीतेगी भाजपा,जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारो लोकसभा सीटों पर भाजपा बड़े मार्जन से जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालेगी। और केंद्र में मोदी सरकार हैट्रिक में हिमाचल के चारो लोकसभा सांसद सहभागिता देंगे। ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस हिमाचल में तो क्या देश में भी लोकसभा चुनावो में न के बराबर हो चुकी है। और देश के हर नागरिक की जुबान पर केवल प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ही नाम चल रहा है।श्री राम मंदिर निर्माण देश के लिए गर्व की बात,कांग्रेस बिना वजह कर रही राजनीतिबिपक्ष नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण होना और 500 वर्षो बाद श्री रामल्ला की प्राण प्रतिष्ठा होकर मंदिर में विराजमान हुए है। यह देश के लिए गौरव की बात है। श्री राम जी हमारे अराध्य देव है। लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा एक धार्मिक कार्यक्रम को राजनीति रंग देना और श्री राम जी को भाजपा से जोड़ना घटिया राजनीति को दर्शाता है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा बीजन 400 पर लेकर आगे बढ़ रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लोकसभा चुनावो से जोड़कर जनता को भ्रमित करने में लगी है। लेकिन जनता जानती है। कि मोदी सरकार के दस वर्ष का कार्यकाल देश की जनता के लिए कितना उपयोगी कारगर साबित होकर देश की जनता को कितना लाभ मिला। -
कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की एक दिवसीय शक्ति वंदन कार्यशाला सम्पन्न
आगामी लोकसभा चुनावो के साथ मोदी सरकार के दस वर्षो के बिकास कार्यों पर चर्चा,ऊना/ सुशील पंडित:कुटलैहड़ भाजपा मंडल में महिला शक्ति वंदन की एक दिवसीय कार्यशाला कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा मोनिका कौशल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक के जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री स्नेह लता, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,राज्य भाजपा किसान मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता मदन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र सरकार के सफल दस वर्ष के कार्यकाल और चुनावो में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण और आगामी लोकसभा चुनावो पर विशेष चर्चा हुई।बैठक में श्री अयोध्या में श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण होना और श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवम समस्त देश वासियों को बधाई प्रस्ताव भी पारित किया। बही अध्यक्ष मोनिका कौशल ने आगामी लोकसभा चुनावो के लिए सभी महिला सदस्यों को केंद्र सरकार के सफल दस वर्षो की हर योजना को घर घर जाकर महिलाओ को जागरूक करने के आदेश दिए। और हर गांव के हर घर की हर महिला जो 18 वर्ष की आयु से ऊपर है। उन्हें प्रति माह राज्य की सुक्खू सरकार से 1500 रुपए खाते में आए है।इस पर भी जानकारी लेने के लिए कहा। उन्होंने राज्य सरकार के 14 माह के कार्यकाल को कालाध्यय करार दिया। और सुक्खू सरकार पर जम कर भड़ास भी निकाली। वही मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने कहा कि राज्य भाजपा के आदेशानुसार भाजपा ने चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू किया है। और हर गांव हर घर हर परिवार तक भाजपा कार्यकर्ता दस्तक देकर केंद्र सरकार की दस वर्षो की योजनाओं से जनता को जागरूक कर रहा है। और 14 माह के कार्यकाल में राज्य की जनता के लिए सुक्खू की सरकार ने क्या किया।इस से भी हर परिवार को बताया जा रहा है। बही किसान मोर्चा के राज्य प्रवक्ता मदन राणा ने कहा कि लोकसभा का चुनावी शंखनाद होने बाला है। और हमें हर घर हर परिवार हर मतदाता से मिलकर एक एक मत भाजपा यानी मोदी सरकार की लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक के लिए डलवाना है। ताकि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर लगातार पांचवीं बार और मोदी सरकार लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करें। ज्ञात रहे बैठक से पूर्व राज्य के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री के अकस्मात निधन पर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर नमता रानी, प्रोमिला देवी,नीलम ठाकुर,अनीता ठाकुर के अलावा दर्जनों महिलाओ ने भाग लिया। -

कुटलैहड़ के स्कूल बने राजनीति का अड्डा : मास्टर रमेश
ऊना/सुशील पंडित :स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं लेकिन बच्चों के भविष्य को अनदेखा करते हुए कुटलैहड़ के स्कूलों को राजनीतिक अड्डा बनाया जा रहा है। कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री मास्टर रमेश ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बयान दिया है। मास्टर रमेश ने कहा है कि फरवरी का माह बीतने को आया है परंतु विधायक द्वारा अपने सत्ता बल का उपयोग करते हुए स्कूलों में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित करवाकर राजनीतिक भाषणबाजी की जा रही है। कुटलैहड़ में विद्या के मंदिर केवल राजनीति का अड्डा बनकर रह गए हैं। विधायक महोदय को अपनी राजनीति चमकाने के लिए स्कूलों का सहारा लेना शोभा नहीं देता और शायद अन्य स्थानों पर जनता उन्हें बुलाना नहीं चाहती इसलिए वे इस प्रकार के आयोजन करवा रहे हैं।मास्टर रमेश ने कहा कि मार्च में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं और इस तरह के आयोजनों से उनकी पढ़ाई पर गलत असर पड़ रहा है। मण्डल महामंत्री ने कहा कि स्कूल प्रशासन व अध्यापकों पर दबाव बनाकर मोमेंटो माफिया से लाखों के मोमेंटो ख़रीदवाये जा रहे हैं और smc के लाखों रुपये का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शायद विधायक को शिक्षा की समझ नहीं है इसीलिए इस तरह की गतिविधियां की जा रही हैं या फिर जब समय था तब वे स्कूल नहीं जा सके होंगे और अब अपनी स्कूल जाने की इच्छा को पूरा कर रहे हैं। लेकिन इस प्रकार स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ और पैसे का दुरुपयोग तर्कसंगत नहीं है।उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ भाजपा मंडल स्कूलों में चलाई जा रही इस ओछी राजनीति की निंदा करता है और प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह करता है कि तुरंत प्रभाव से इन महीनों में आयोजित किये जा रहे ऐसे वार्षिक उत्सवों पर रोक लगाएं जिससे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो। -
जालंधरः मामला NITJ में प्रोफेसर द्वारा गर्ल्स स्टूडेंट्स को sexual हरासमेंट करने का, देखें वीडियो
Women cell की रिपोर्ट पर प्रोफेसर हुआ टर्मिनेट
जालंधर, ENS: NITJ के जालंधर GT रोड पर स्थित कैंपस से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। कैंपस में एक ही डिपार्टमेंट की 2 लड़कियों ने अपने ही डिपार्टमेंट के प्रोफेसर नेहरा पर सेक्सुअल हरासमेंट के गंभीर आरोप लगाए थे। यह सेन्सिटिव मामला NIT के MBA विभाग से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद आज डॉक्टर बी आर अंबेडकर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी जालंधर के अधिकारी ने एक्शन लेते हुए प्रोफेसर को टर्मिनेट कर दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि प्रोफेसर के खिलाफ महिला सेल के पास शिकायत पहुची थी। जिसकी जांच करने के बाद उन्होंने वह रिपोर्ट उन्हें यानी अंबेडकर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी जालंधर के अधिकारी को सौंप दी थी। इसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की थी। जांच के बाद प्रोफेसर नागेंदर कुमार नेहरा को टर्मिनेट कर दिया गया है।
बताया जाता है कि उक्त prof. लगभग 1 वर्ष पहले ही NIT में आया है। NIT की इस शर्मनाक घटना के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल लड़कियों की वायरल हुई अश्लील VIDEO घटना की याद ताज़ा कर दी।
-
विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बंगाणा में 98 परिवारों को 12,26,600 के बांटे राहत राशि के चैक
ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने सोमवार को विश्राम गृह बंगाणा में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के करीब 98 परिवारों को 12,26,600 रुपए के आर्थिक सहायता के चैक वितरण किए। सीएम राहत कोष कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी एवं अन्य संसाधनों द्वारा कुटलैहड़ के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को आर्थिक रूप में जैसे दवाई का खर्च छात्रों की पढ़ाई बुजुर्गो को आर्थिक मदद के अलावा अन्य परिवारों को आर्थिक रूप में सहायता प्रदान की गई।ज्ञात रहे बीते 14 माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सैंकड़ों गरीबी रेखा से नीचे रहित परिवारों को आर्थिक सहायता छात्रों कि पढ़ाई का खर्च,बुजुर्गो की दवाई का खर्च विधवाओं के लिए आर्थिक मदद देते आ रहे है। कभी सीएम राहत कोष कभी अन्य संसाधनों द्वारा कभी कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी तो कभी अपनी निजी आय से आर्थिक मदद कुटलैहड़ की जनता की कर रहे है।वही निजी आय से गरीबी रेखा से नीचे परिवारों के छात्रों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रहे है और बीते वर्ष करीब 200 छात्रों को पढ़ाई के लिए कॉलेज दाखिला एवं उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए डेढ़ लाख तक पर छात्र को प्रदान कर चुके हैं। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार के अलावा सभी अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। -
सनशाईन विद्यालय के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल
वार्षिक कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है
के.एल ठाकुर मुख्य अतिथि तो विनीत बने विशिष्ट अतिथिबददी/सचिन बैंसल : सनशाईन पब्लिक स्कूल नालागढ़ का वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमें स्थानीय विद्यायक के.एल. ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि तो कृषि बैस्ट सीड के निदेशक विनीत गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत की। विद्यालय की प्राचार्य मीनाक्षी शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। छात्रों ने सरस्वती वंदना, हिमाचली नाटी,भांगड़ा, देशभक्ति गीत का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर युवाओं द्वारा नशे की लत और बच्चों पर पढ़ाई का दबाव जिस से वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं जैसे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे । मुख्य अतिथि विधायक कृष्ण लाल ठाकुर तथा विनीत गुप्ता ने मेधावी तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट प्रतिभा वाले छात्रों को पुरस्कृत किया, साथ में रंगारंग कार्यक्रम की प्रशंसा की।मुख्य अतिथि ने विद्यालय के अनुशासन तथा परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की तथा जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास पर बल दिया। सामाजिक कार्यकर्ता व युवा उद्यमी पूनम चंदेल कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में हार जीत या विजेता उप विजेता कोई मायने नहीं रखता बल्कि छात्रों में सीखने की कितनी भूख है यह देखने वाली बात होती है। बच्चे विद्यालय में सीखकर ही अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक मनीष शर्मा ने आए हुए आगंतुकों का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट द्वारा विद्यालय की गतिविधियों तथा उपलब्धियों का लेखा-जो
खा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य पूमन ठाकुर ने भी अपने विचार रखे और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
-
बददी के वी आर पब्लिक स्कूल में विदाई पार्टी का आयोजन
भव्य सिंह राणा मिस्टर वी.आर तो प्रणव बने मिस्टर फेयरवैल
आरुषि कौशल बनी मिस वीआर तो दीपक बने मिस्टर परफेक्टबददी/सचिन बैंसल : वीआर पब्लिक स्कूल बददी के 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल आए छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाला खिताब मिस्टर वीआर जमा दो मैडीकल के भव्य सिंह राणा को दिया गया वहीं मिस वीआर आरुषि कौशल रही। इसके अलावा प्रणव मिस्टर फेयरवैल, खुशी मिस फेयरवैल, मिस्टर परफेक्ट दीपक तथा भाव्या मिस परफेक्ट रही। वंशिका मिस जार्जियस व अजय मिस्टर हैंडसम रहे। मिस्टर व मिस एथलीट रहे देवांग जैन व मोनिका रॉय। मिस्टर व मिस स्कॉलर बने प्रंाशुल व दीक्षा। खटटी मीठी यादों को सहेजते हुए कक्षा 12वीं के छात्र भावुक हो गए व उन्होने अपने गुरुजनों के प्रति आभार जताया।
-
ਪੰਜਾਬ : ਇਸ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਾਗੂ
ਮੋਗਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਅੱਠਵੀਂ, ਦਸਵੀਂ ਅਤੇ ਬਾਰਵ੍ਹੀਂ ਸ੍ਰੇਣੀ ਫਰਵਰੀ/ਮਾਰਚ 2024 ਦੀਆਂ ਸਲਾਨਾ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ (ਸਮੇਤ ਓਪਨ ਸਕੂਲ) ਮਿਤੀ 13 ਫਰਵਰੀ ਤੋਂ 30 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਤੋਂ ਦੁਪਹਿਰ 2.15 ਵਜੇ ਤੱਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਅੰਦਰ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਥਾਪਿਤ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪੰਜਵੀਂ ਸ੍ਰੇਣੀ ਦੀ ਸਲਾਨਾ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 7 ਮਾਰਚ ਤੋਂ 14 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ, ਅੱਠਵੀਂ ਸ੍ਰੇਣੀ ਦੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 7 ਮਾਰਚ ਤੋਂ 27 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ, ਦਸਵੀਂ ਸ੍ਰੇਣੀ ਦੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 13 ਫਰਵਰੀ ਤੋਂ 6 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ ਅਤੇ ਬਾਰਵ੍ਹੀਂ ਸ੍ਰੇਣੀ ਦੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 13 ਮਾਰਚ ਤੋਂ 30 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ (ਸਮੇਤ ਓਪਨ ਸਕੂਲ, ਕੰਪਾਰਟਮੈਂਟ/ਰੀ-ਅਪੀਅਰ, ਵਾਧੂ ਵਿਸ਼ਾ ਅਤੇ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ) ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
ਉਕਤ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਸੀਆਰਪੀਸੀ ਦੀ ਧਾਰਾ 144 ਤਹਿਤ ਮਿਲੇ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਲਈ ਬਣਾਏ ਗਏ ਸਮੂਹ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕੇਂਦਰਾਂ ਦੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ 100 ਮੀਟਰ ਦੇ ਘੇਰੇ ਅੰਦਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਡਿਊਟੀ ਸਟਾਫ਼ ਤੋਂ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਉਣ ਦੇ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਹ ਹੁਕਮ 30 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਤੋਂ ਦੁਪਹਿਰ 2:15 ਵਜੇ ਤੱਕ ਲਾਗੂ ਰਹਿਣਗੇ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਇਨ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਲਈ ਕੁੰਲ 93 ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕੇਂਦਰ ਸਥਾਪਿਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।
-
जालंधरः खाली पड़ा RTO दफ्तर, कर्मी हुए परेशान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: RTO दफ्तर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दफ्तर में कर्मियों के मौजूद ना होने से लोग परेशान हो रहे है। इस घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। वहीं वायरल वीडियो में मामले की जानकारी देते हुए कर्मी ने बताया कि वह पीआरटीसी बस चालक ने बताया कि वह आज RTO अफसर आदित्य गुप्ता से मिलने आया है। व्यक्ति ने बताया कि उसने पीआरटीसी की 2 बसों की पासिंग के लिए वह बीते समय मिलकर भी उनसे जा चुका है। व्यक्ति ने कहा कि किलोमीटर के हिसाब से पीआरटीसी की बसों की पासिंग को लेकर वह चक्कर काट रहा है।
उनसे पहले एक अधिकारी ने बसों की पासिंग करके अप्रूवल अधिकारी आदित्य के पास भेज दी है। व्यक्ति ने बताया कि दिसंबर 31 की अप्रूवल मिली हुई है। पीड़ित ने कहा कि वह जब भी वह इस मामले को लेकर आता है तो साइड बंद की प्रॉब्लम का कहकर भेज दिया जाता है। पीड़ित ने वीडियो में दिखाया है कि दफ्तर में कोई भी कर्मी मौजूद नहीं है। इस दौरान पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यहां पर स्टाफ कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पर कोई फोन भी नहीं उठाता। पीड़ित ने कहा कि आम जनता काफी परेशान होकर चली जाती है। वहीं पीड़ित ने एक फोटो भी वायरल की है, जिसमें यह लिखा हुआ है कि इलेक्शन ट्रेनिंग के चलते 12 से 16 फरवरी तक कोई अधिकारी मौजूद नहीं है।