Blog

  • सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरोली में आर्ट ऑफ़ लिविंग ने योगा कैंप लगाया

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनएसएस के वालंटियर के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान की ओर से योगा कैंप लगाया गया। आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्थान के टीचर मनीष कौशल ने बताया कि इस सेशन में बच्चों को सूर्य नमस्कार, ध्यान, प्राणायाम और बहुत सारी योग क्रिया सिखाई जो कि बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।
  • पंजाब : 17 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वही आज जारी आदेशों के मुताबिक 17 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं जिनकी लिस्ट इस प्रकार है…

  • स्कूल, कॉलेज और आईटीआई में हर महीने होंगी नशा मुक्त ऊना अभियान पर एक्टिविटी: मनोज कुमार

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत आज बंगाणा ब्लॉक में ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग आयोजित की गई जिसमें स्कूल, कॉलेज और आईटीआई में हर महीने होने वाली एक्टिविटी के बारे में चर्चा की गई जिसमें महीने के पहले हफ्ते में स्कूल, कॉलेज और आईटीआई की टास्क फोर्स की मीटिंग की जायेगी और उसमें स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान भी शामिल होंगे l
    बंगाणा ब्लॉक में जो डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ जिनकी ट्रेनिग नही हो पाई है उनकी ट्रेनिंग जल्दी करवाने का प्रयास करेगें ताकि पुरे बंगाणा ब्लॉक में नशे से सबंधित मरीजों का इलाज़ हो सके जेसे बाकि बिमारियों का इलाज़ होता है वैसे नशे से सबंधित मरीजों का भी रेगुलर इलाज होगा।
    मेंटर टीचर के प्रोजैक्ट के रिव्यु मीटिंग करते हुए बीईओ बंगाणा हंस राज ने कहां की जिसमें बंगाणा ब्लॉक के सभी स्कूलों ने भाग लिया और एक बार फिर से दोहराया की नशा मुक्त ऊना अभियान के द्बारा हम बच्चों को नवेचता माड्यूल के माध्यम से सशक्त बनाने जा रहे हैं जिसमें बच्चों को अपने अच्छे और बुरे का ज्ञान हो रहा है अब हम नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम और पुलिस विभाग के साथ मिलकर सप्लाई के साथ डिमांड को भी कम करेंगे l मेंटर टीचर के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा की इस अभियान को हम जिन्दगी का हिस्सा बनाने जा रहे हैं और निरंतर इसके ऊपर अपने प्रयास जारी रखेंगे और बंगाणा ब्लॉक को नशा मुक्त बनाएंगे।
    इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत, तहसीलदार रोहित कंवर, सीडीपीओ रूपेश कुमार, बीईओ जोल गिरधारी लाल, नायब तहसीलदार अक्षित शर्मा, विधि चंद, तहसील वेलफेयर आफिस से अंकुर शर्मा, शिक्षा विभाग के प्रोजैक्ट ऑफिसर संजीव पराशर, नेहरु युवा केंद्र से अक्षय शर्मा, सभी कॉलेज, आईटीआई के प्रिंसिपल और अन्य आधिकारी शामिल रहे l
  • महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में रेड क्रॉस सोसाइटी और एनएसएस इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन  रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर किरण कुमारी और एनएसएस इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों को डिवर्मिंग की दवाइयां वितरित की गई।
    इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर किरण कुमारी कहा कि महाविद्यालय में आज 300 छात्र छात्रों को डिवर्मिंग की दवाइयां दी गई और कहा कि लोगों को डिवर्मिंग के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष 29 नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है, खासकर 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए जो सबसे कमजोर हैं। इस दिवस की शुरुआत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2015 में की गई थी।
    इसका मुख्य उद्देश्य आंतों के कीड़ों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और बच्चों में मृदा-संचारित कृमि का पूर्ण उन्मूलन प्राप्त करना है। दुनिया की लगभग 24% आबादी मिट्टी से संक्रमित कृमि (कीड़े) से संक्रमित है। इस अवसर पर रोड इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने छात्रों को कृमि मुक्ति पर जागरूक किया।
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा का विकास खण्ड अम्ब का रूटचार्ट

    विकसित भारत संकल्प यात्रा का विकास खण्ड अम्ब का रूटचार्ट

    ऊना/सुशील पंडित: खण्ड विकास अधिकारी अम्ब ओमपाल डोगरा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा तथा विकसित भारत जागरुकता अभियान उत्सव मनाने के लिए रूटचार्ट तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर को प्रातः 10 बजे ग्राम पंचायत घर सिद्ध चलेहड़ तथा दोपहर 2 बजे लोहारा अप्पर कार्यक्रम होगा।
    इस प्रकार एक दिसम्बर को ग्राम पंचायत घर डूहल बंगवाला में प्रातः 10 बजे तथा दोपहर 2 बजे डूहल बटवाला में कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार दो दिसम्बर को 10 बजे छपरोह व 2 बजे ज्वाल, 4 दिसम्बर को 10 बजे बदमाणा व 2 बजे नारी चिंतपुर्णी, 5 को 10 बजे धर्मशाल महंता खास और 2 बजे धर्मशाल महंता, 6 को 10 बजे बटेहड़ दो बजे खरोह, 7 को 10 बजे गिंडपुर मलौण व 2 बजे घंगरेट, 8 को लोहारा लोअर 10 बजे व 2 बजे सारडा, 11 को 10 बजे भगड़ा व 2 बजे सपौरी, 12 को 10 बजे राजपुर जसवां व दो बजे अम्ब टीला, 13 को 10 बजे चौआर व 2 बजे प्रंब, 14 को 10 बजे मंधोली व 2 बजे कठेड़ा खैरला, 15 दिसम्बर को 10 बजे नैहरी नौरंगा व दो बजे ज्वार, 16 को 10 बजे मैड़ी खास व दो बजे पोलियां पुरोहितां, 18 को 10 बजे रिपोह मिसरां व दो बजे त्याई, 19 को 10 बजे जबेहड़ व 2 बजे सूरी, 20 को 10 बजे बेहड़ जसवां व दो बजे लडोली, 21 को 10 बजे ठठल व दो बजे कटौहड़ खुर्द, 22 को 10 बजे कटौहड़ कलां व दो बजे कुठियाड़ी, 23 को 10 बजे नन्दपुर व दो बजे धधड़ी, 26 को 10 बजे टकारला व दो बजे चुरूड़ू, 27 को 10 बजे हम्बोली व दो बजे दियाड़ा, 28 को 10 बजे भैरा व दो बजे स्तोथर, 29 को 10 बजे धुसाड़ा व दोपहर को करलूही, 30 को 10 बजे अंदोरा लोअर व 2 बजे अंदौरा अप्पर, 31 को प्रातः 10 बजे शिवपुर तथा दोपहर 2 बजे मुबारिकपुर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम जनवरी, 2024 दोपहर 2 बजे पंचायत घर घेवर बेहड़ में कार्यक्रम आयोजित होगा। 
  • पंजाब: BSF और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन दौरान 7 करोड़ की हैरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने एक बार फिर सरहद पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश को नाकाम कर दिया है। BSF और पंजाब पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार सुबह सरहदी इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान पंजाब पुलिस और BSF ने 7 करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त करने में सफलता हासिल की है। BSF और पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार बुधवार को सरहदी इलाके के गांव रणिया के करीब ड्रोन मूवमेंट की सूचना मिली थी।

    जिसके बाद BSF और पंजाब पुलिस ने जॉइंट टीम बना सर्च शुरू कर दिया। हलकी धुंध के बीच दोनों टीमें सर्च में जुट गईं। इस दौरान खेतों से 2 पैकेट मिले, जिनके साथ रिंग लगे थे। स्पष्ट था कि इन्हें छोटे ड्रोन्स की मदद से फेंका गया है। सुरक्षा जांच के बाद दोनों पैकेट्स को जब्त करके जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ये 2 छोटे पैकेट सफेद रंग के लिफाफे में थे। इन दोनों पैकेट्स से आधा-आधा किलो हेरोइन के पैकेट निकले। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ आंकी गई है। फिलहाल इनके सेंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

  • दिल्ली के श्रदालुओं ने श्री माता चिंतपूर्णी मन्दिर में चढ़ाया 31 किलो चांदी का छत्र, देखें वीडियो

    ऊना/सुशील पंडित: दिल्ली के श्रद्धालु परिवार की ओर से 31 किलो चांदी का छत्र माता चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया गया है। चांदी का छत्र चढ़ाने वाला यह श्रद्धालु परिवार दिल्ली के जवाहर पार्क का रहने वाला है। परिवार के सदस्य दविंदर भल्ला ने बताया कि इससे पहले वह मां ज्वालाजी के मन्दिर भी ऐसा छत्र चढ़ा चुके हैं और आज उन्होंने यह चांदी का छत्र श्री माता चिंतपूर्णी के चरणों में अर्पित किया है।

    श्री माता चिंतपूर्णी के पुजारी इशांत कालिया ने इन श्रदालुओं की विधिवत पूजा अर्चना करवाई बताते चलें कि श्री माता चिंतपूर्णी के चरणों में दानी सज्जन नगद चढ़ावे के साथ चांदी भी माता के चरणों में दान करते रहते हैं। अभी एक साल के अंदर ही पंजाब के ही एक श्रद्धालु की ओर से दर्शन स्थल की दीवारों पर 35 किलो के करीब चांदी लगवाई गई है। वहीं, मन्दिर अधिकारी अजय मण्डयाल ने बताया कि दिल्ली के श्रद्धालु की ओर से 31 किलो का चांदी का छत्र मन्दिर में चढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि माता रानी के भक्त मन्दिर में दान करते रहते हैं। मन्दिर अधिकारी ने कहा कि इस चांदी के छत्र उचित जगह देखकर स्थापित किया जाएगा।
  • NIA ने 2 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    नई दिल्ली : कर्नाटक के मंगलुरु में पिछले साल नवंबर में हुए इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रायोजित प्रेशर कुकर विस्फोट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2 आरोपियों के खिलाफ बुधवार (29 नवंबर) को चार्जशीट फाइल की है। आरोपियों में से एक, मोहम्मद शारिक जोक‍ि 19 नवंबर 2022 को एक ऑटो-रिक्शा में प्रेशर कुकर आईईडी ले जा रहा था उस समय में उसमें अचानक विस्फोट हो गया था एनआईए का कहना है क‍ि आरोपी ने हिंदू समुदाय के बीच आतंक फैलाने के मकसद से मंगलुरु के कादरी मंजुनाथ मंदिर में आईईडी लगाने की योजना बनाई थी लेकिन कम तीव्रता वाला बम गलती से रास्ते में फट गया था

    इसको लेकर 23 नवंबर 2022 को आईपीसी की धारा 120बी और 307 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला (आरसी-47/2022/एनआईए/डीएलआई)  दर्ज किया गया था  एनआईए ने शारिक को उसके सह-अभियुक्त साथी सैयद शारिक के साथ जुलाई 2023 में गिरफ्तार क‍िया था एनआईए ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया है

  • ट्राइसिटी में आयोजित ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स हिमाचल का दबदबा

    बददी/सचिन बैंसल: पंचकूला हॉलमार्क स्कूल में आयोजित “चौथी डिफेंस कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप” और  चंडीगढ़ के स्टेपिंग स्टोन स्कूल में आयोजित “8वीं स्टेपिंग स्टोन ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप” में लीजेंड्स मार्शल आर्ट बददी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और बेहतरीन प्रदर्शन कर अनेक मेडल और रनर अप ट्रॉफी अपने नाम की गई।

    डिफेंस कप में मेडल विजेता खिलाड़ियों में गोल्ड मेडल जीतने वाले के खिलाड़ी प्रवर ठाकुर, अर्णव सैनी, कनिष्क राणा, सचिन शर्मा, एकता शर्मा सानवी डोगरा, चहक बाहेती, शैल्या भाटिया, तनीषा धुल हैं।
    सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में राजा चौहान, प्रीति कुमारी और दीपक कुमार हैं।
    ब्रोंज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में मैत्रिक ठाकुर, रिदिक भाटिया, अमन ठाकुर और हर्षित आनंद हैं। वही 8 वें स्टेपिंग स्टोन ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों में प्रियल, जोयल, जीनल, इशिका, तेजस्विनी सिंह, तेजस्व वीर सिंह, आश्विक दिक्षित, अथर्व चौहान और विहान जरियाल हैं।
    सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों में रिचेल, आरोही, काव्या शर्मा, मनन बालियान, युवान महाजन और रूबल रावत हैं। ब्रॉन्ज मेडल विजेता खिलाड़ियों में ईशानवी, मीमांसा, हर्षिका शर्मा, आयुष कुमार, हितार्थ शर्मा और आरव ठाकुर हैं। लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स के डायरेक्टर समीर कुमार, प्रेसिडेंट ममता कुंवर, दिव्या और समस्त इंस्ट्रक्टर्स टीम और अभिभावकों ने सभी प्रतिभागी खिलाडियों को शुभकामनाए दी और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
  • पंजाबः व्यक्ति के सिर पर हमला कर पैसे और मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः ग्रेवाल मार्किट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पाल जा रहे परिवार को लुटेरों ने निशाना बनाया। इस दौरान लुटेरों ने परिवारिक सदस्यों से सिर पर कड़े से हमला कर उससे पैसे और मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद कुछ ही दूरी पर लोगों ने 2 लुटेरों को काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने दोनों की जमकर छित्तर परेड की। वहीं लुटेरों की तालाशी के दौरान एक अन्य मोबाइल के साथ सीरिंज भी बरामद की है। वहीं दोनों लुटेरों की जमकर छित्तर परेड करने के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार के कब्जे से 13 से 14 हजार रुपए बरामद के साथ फोन बरामद कर लिया है। लोगों ने बताया कि उक्त परिवारिक सदस्य समराला चौक पर अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उक्त लुटेरों ने पिता पुत्र के सिर पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं पीड़ित ने बताया कि उसे जोंडिस है और उसके माता-पिता उसे अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए जा रहे थे।

    इस दौरान लुटेरों ने उसके पिता और भाई पर कड़े से हमला कर दिया गया और उनकी जेब से नगदी व मोबाइल छीन लिया। लोगों का कहना है कि उक्त लुटेरे अभी भी नशे की हालत में है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अशोक ने बताया उक्त लुटेरे पहले से उसका पीछा कर रहे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पहले लुटेरों ने उसे कहा कि तुमने हमारा 3500 रुपए नहीं दिया। अशोक ने बताया कि उसने किसी का कोई पैसा नहीं लिया है। जिसके बाद उक्त लुटेरे उसका पीछा करते हुए बाजार तक आ गए और उससे मारपीट करने लगे। जिसके बाद उससे पैसे और मोबाइल छीनकर फरार होने लगे कि मार्किट के लोगों ने दोनों को काबू कर लिया।