Blog

  • Rajasthani Chokha-Baati में परोसे खाने से निकला कॉकरोच; युवक की तबीयत बिगड़ी, देखें वीडियो

    Rajasthani Chokha-Baati में परोसे खाने से निकला कॉकरोच; युवक की तबीयत बिगड़ी, देखें वीडियो

    उन्नावः सदर कोतवाली क्षेत्र के मोती नगर स्थित एक मशहूर रेस्टोरेंट राजस्थानी चोखा-बाटी” में युवक को परोसे गए खाने में कॉकरोच निकल आया। युवक श्रेयांश ने आधी प्लेट खाने के बाद जब कॉकरोच देखा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 घंटे इलाज के बाद स्थिति में सुधार आया। युवक ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है

    रायबरेली निवासी श्रेयांश अपने दोस्तों के साथ भोजन करने पहुंचा था। कॉकरोच खाने की आशंका से घबराए युवक को उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चार घंटे तक इलाज चला। इसके बाद जाकर युवक की हालत सामान्य हो सकी।

  • Jalandhar News: सड़क हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    Jalandhar News: सड़क हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    जालंधरः महानगर के लिद्दड़ा गांव के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जालंधर अमृतसर हाईवे पर स्थित गांव लिद्दड़ा पुल की सर्विस लाइन के पास हुआ था। उक्त व्यक्ति पैदल जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति का पैर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना जालंधर देहात के पुलिस कंट्रोल रूम में दी। कुछ देर बाद जांच के लिए थाना मकसूदा की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थाना मकसूदां से आए एएसआई राजिंदर सिंह ने क्राइम सीन से सबूत इकट्ठा किए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जल्द मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

  • Punjab News: गाड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, सरपंच पर Pistol तान धमकाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, सरपंच पर Pistol तान धमकाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कस्बा काहनूवान अंतर्गत आने वाले गांव झंडा गुजरा में गाड़ियां लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के मौजूदा सरपंच दलजीत सिंह पर पिस्तौल निकालकर गांव के ही व्यक्तियों को धमकाने का आरोप लगा, जिसकी वीडियो भी वायरल हुई। परिवार ने कहा कि गाड़ियां लगाने को लेकर सरपंच ने उन पर पिस्तौल तानकर मारने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पिस्तौल नहीं चली, जिससे वे बच गए।

    इसके बाद उन्होंने सरपंच से पिस्तौल छीनकर अपनी रक्षा की। फिर परिवार पिस्तौल लेकर काहनूवान थाने पहुंचा और पिस्तौल SHO काहनूवान को सौंप दी। थाने से वापस आते समय सरपंच ने अपने साथियों के साथ फिर परिवार पर हमला किया और उनकी नई थार गाड़ी की तोड़फोड़ की तथा परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

    इस मामले में थाना काहनूवान के SHO कुलविंदर सिंह ने कहा कि सरपंच की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और दोनों पक्षों को बुलाया गया है। बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • तकनीकी खराबी के चलते IndiGo की Flight रद्द; 150 यात्री विमान से उतारे

    तकनीकी खराबी के चलते IndiGo की Flight रद्द; 150 यात्री विमान से उतारे

    चंडीगढ़ः तकनीकी खराबी के चलते एक बार फिर फ्लाइट रद्द होने का मामला सामने आया है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह चंडीगढ़ से लखनऊ जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट तैयार थी। अचानक उड़ान से पहले तकनीकी खराबी सामने आई।

    जिसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। जानकारी अनुसार यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी और 150 के करीब यात्री विमान में भी बैठ गए थे, लेकिन ऑपरेशन रिजन के चलते उड़ान को रद्द करना पड़ा। यात्रियों ने थोड़ी देर एयरपोर्ट कर्मचारियों के साथ बहस भी की। अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी किसी भी तरह का जोखिम लेने को तैयार नहीं है।

  • Hotel संचालक और पार्टनर को Swift Car ने कुचला, शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चप्पल से हुई पहचान

    Hotel संचालक और पार्टनर को Swift Car ने कुचला, शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चप्पल से हुई पहचान

    आसींदः भीलवाड़ा के बदनोर थाना क्षेत्र में घर के बाहर होटल संचालक और पार्टनर को स्विफ्ट कार ने कुचलने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार दोनों युवकों को 100 मीटर तक घसीटती ले गई और उसके बाद कई भारी वाहन उनके ऊपर से निकल गए जिससे शव पहचान में ही नहीं आ रहे थे। एक युवक की पत्नी ने पति की पहचान उसकी चप्पल से की। हादसा भीलवाड़ा-ब्यावर नेशनल हाईवे 158 पर परा (बदनोर) में शनिवार रात करीब 11.30 बजे हुआ।

    जानकारी देते हुए ASI इंद्र सिंह ने बताया कि राजसमंद-भीलवाड़ा हाईवे 148D पर होटल संचालित करने वाले कमलेश गुर्जर (25) पुत्र नारायणलाल गुर्जर, निवासी परा (बदनोर) और मदन अहीर (27) निवासी सकतपुरिया, तहसील हमीरगढ़ (भीलवाड़ा) शनिवार रात 11 बजे होटल से निकलकर पैदल अपने घर की ओर लौट रहे थे। दोनों का घर पास के ही भीलवाड़ा-ब्यावर नेशनल हाईवे 158 पर स्थित है, जो होटल से सिर्फ आधा किलोमीटर की दूरी पर है।

    करीब 11:30 बजे दोनों युवक अपने घर के बाहर खड़े बातचीत कर रहे थे, तभी बदनोर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक कार के नीचे फंस गए और 100 मीटर तक घसीटते चले गए। उसके बाद भी हादसा यहीं नहीं रुका, हाईवे पर ट्रैफिक अधिक होने से कई भारी वाहन उनके ऊपर से गुजर गए। इससे दोनों के शव बुरी तरह कुचले गए और पहचान करना मुश्किल हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही बदनोर थाना पुलिस करीब 12:30 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन शवों की हालत ऐसी थी कि पहचान पाना कठिन था। इसी दौरान कमलेश की पत्नी वहां पहुंची और चप्पल देखकर शव की पहचान की। स्विफ्ट कार चालक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। बदनोर थाना पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस कार की पहचान और ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

  • बॉयफ्रेंड संग मिल पत्नी ने किया पति का मर्डर, जंगल में फेंका शव

    बॉयफ्रेंड संग मिल पत्नी ने किया पति का मर्डर, जंगल में फेंका शव

    मुरादाबादः फावड़े से पति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद महिला ने बॉयफ्रेंड की मदद से पति की लाश को उत्तराखंड के कोटद्वार के जंगलों में फेंक दिया। जानकारी अनुसार पत्नी ने पहले पति को शराब पिलाई। फिर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। लेकिन CCTV फुटेज ने हत्या की पोल खोल दी। जिसके बाद पुलिस ने कातिल पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।

    मृतक रविंद्र कुमार (56) मूल रूप से बसंत कुंज साउथ नई दिल्ली का रहने वाला था। वो मुरादाबाद के रामगंगा विहार में अपनी दूसरी पत्नी रीना सिंधू (36) के साथ रहता था। पहली पत्नी से रविंद्र का विवाद चल रहा है। दूसरी पत्नी रीना सिंधू पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। वो रविंद्र के तीन मंजिला आलीशान मकान में ही फिजियोथेरेपी सेंटर चलाती थी।

    5 जून को रीना सिंधु के पति रविंद्र कुमार (56) की डेडबॉडी उत्तराखंड के कोटद्वार में मिली थी। जंगल में मिली डेडबॉडी की पहचान मृतक के भाई राजेश कुमार ने की थी। इसके बाद कोटद्वार पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में लग गई थी। पुलिस ने कोटद्वारा रोड के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। तो कई अहम सुराग हाथ लगे। डेडबॉडी लाने वाली गाड़ी को सीसीटीवी कैमरों में देखा गया था।

    इसी के जरिए पुलिस रविंद्र की दूसरी पत्नी रीना सिंधू तक पहुंची। शनिवार को उत्तराखंड की कोटद्वार पुलिस ने रीना सिंधू और उसके बॉयफ्रेंड परितोष कुमार को गिरफ्तार करके इस वारदात का खुलासा कर दिया। रीना ने परितोष से साथ मिलकर अपने पति रविंद्र को मारने का प्लान बनाया था।

  • Punjab News: सतलुज दरिया में 2 नौजवान डूबे, एक का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सतलुज दरिया में 2 नौजवान डूबे, एक का शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थान ब्रमोह्ती में नहाते समय 2 नौजवान की मौत हो गई। जिसमें एक का नाम रितांष बाली पुत्र उमेश बाली निवासी गांव कलसेहड़ा जबकि दूसरे का नाम विकास शर्मा था। जो लुधियाणा के रहने वाला था और अपने नानके घर गांव थलूह आया हुआ था।

    जानकारी के अनुसार लुधियाणा निवासी विकास ब्रमोह्ती मन्दिर अपने परिवार के साथ माथा टेकने आया था। माथा टेकने के उपरांत नहाने के लिए सतलुज दरिया में चला गया। इस दौरान रितांष नदी में नहाने गया, लेकिन गहराई का अंदाजा न लगने और तेज बहाव में वह बहने लगा। उसे बचाने उतरे विकास भी तेज धार में बह गया। दो और लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वे किसी तरह बच निकले। फिलहाल कलसेहड़ा निवासी रितांष बाली की डैडबॉडी को गौताखोर की टीम ने निकाल लिया है। लेकिन अंधेरा होने के कारण दूसरे की डैड बॉडी अभी नही मिल पाई। मौके पर पंहुची मेहतपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है जबकि रितांष की डैडबॉडी सिविल अस्पताल पंहुचाई गई है।

  • Hot Air Balloon में लगी आग; आसमान से सीधे जमीन पर गिरे कई लोग, देखें वीडियो

    Hot Air Balloon में लगी आग; आसमान से सीधे जमीन पर गिरे कई लोग, देखें वीडियो

    ब्राजीलः दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में एक हॉट एयर बैलून में आग लग गई। जिसके बाद बैलून आसमान से सीधा नीचे गिर गया। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। फायर फाइटर्स ने बताया कि हादसा शनिवार को हुआ। बैलून ने 21 यात्रियों उड़ान भरी थी कि अचानक हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 13 लोग बच गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जमीन से करीब 100 फीट की ऊंचाई पर हॉट बैलून में आग लग जाती है और वह नष्ट हो जाता है। बैलून में बैठे लोग नीचे गिर जाते हैं। यह कोई पहली घटना नहीं हैं। महज एक हफ्ते पहले सीओ पाउलो में भी हॉट-एयर बैलून गिरने से 27 साल की लड़की की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे। हादसों की इस कड़ी ने ब्राजील की बैलूनिंग इंडस्ट्री और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • Iran पर अमेरिका का बड़ा हमला, Trump बोले- 3 परमाणु ठिकाने तबाह

    Iran पर अमेरिका का बड़ा हमला, Trump बोले- 3 परमाणु ठिकाने तबाह

    तेहरानः इजरायल और ईरान की जंग में अमेरिकी की एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। ये ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान हैं। हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फोर्डो पर बमों की एक पूरी खेप गिरा दी गई है। ट्रम्प ने ईरान पर हमले के 3 घंटे बाद देश को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ईरान की अहम न्यूक्लियर साइट्स ‘obliterate’ यानी कि पूरी तरह से तबाह कर दी गई हैं। अमेरिकी ने ईरान को धमकी देते कहा कि अब उसे शांति कायम करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे। अमेरिकी हमले को लेकर इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका का हमला इतिहास बदलने वाला है। वहीं, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा कि अगर ट्रंप प्रशासन इजराइल के सैन्य अभियान में शामिल होता है तो वे लाल सागर में अमेरिकी जहाजों पर हमले फिर से शुरू कर देंगे। हूतीयों ने मई में अमेरिका के साथ हुए समझौते के तहत इस तरह के हमलों को रोक दिया था।
    ईरान बोला- अमेरिका के हमले से रेडिएशन लीक नहीं हुआ
    ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने कहा है कि अमेरिका के मिसाइल हमलों के बाद भी फोर्डो, नतांज और इस्फहान में कोई रेडिएशन लीक नहीं हुआ है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर बताया कि इलाके की जांच और रेडिएशन मापने वाली मशीनों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इन जगहों के आसपास रहने वालों के लिए कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि इन स्थलों की सुरक्षा अब भी सामान्य और स्थिर है।  
  • Jalandhar News: आईएएस बबीता कलेर, स्टीफन कलेर सहित गनमैन पर FIR दर्ज

    Jalandhar News: आईएएस बबीता कलेर, स्टीफन कलेर सहित गनमैन पर FIR दर्ज

    जालंधर(ENS): थाना नंबर-7 पुलिस ने गोली कांड में आईएएस अधिकारी बबीता कलेर, उनके पति एवं आप नेता स्टीफन कलेर व उनके गनमैन सुखकरन सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल गनमैन की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    Jalandhar News: आईएएस बबीता कलेर, स्टीफन कलेर सहित गनमैन पर FIR दर्ज
    Jalandhar News: आईएएस बबीता कलेर, स्टीफन कलेर सहित गनमैन पर FIR दर्ज

    मामला पिम्स अस्पताल के सामने खाली प्लाट में मिट्टी डालने से जुड़ा है जहां पर आईएएस अधिकारी और आप नेता के कहने पर आईएएस अधिकारी के गनमैन ने कारोबारी कंग के मैनेजर पर गोली चला दी थी। एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि आईएएस बबीता कलेर, आप नेता पति स्टीफन कलेर और गनमैन खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जिसमें से फिलहाल गनमैन को गिरफ्तार करके उससे वारदात में इस्तेमाल की सरकारी पिस्टल जब्त कर ली है।