
Blog
-

पंजाबः हेरोइन, चिट्टे के बाद एक और खतरनाक नशे की हुई एंट्री
चंडीगढ़ः पंजाब की युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर ले जा रहे चिट्टा और हेरोइन को खत्म करने के लिए मौजूदा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अब हेरोइन और चिट्टे के बाद एक नया खतरनाक नशा पंजाब में दाखिल हो गया है, जो पंजाब पुलिस के लिए चुनौती के साथ-साथ चिंता का विषय भी है। यह नशीली मलाणा क्रीम हशीश है। इसमें एलएसडी (लाइसर्जिक एसिड डाइथाईलामाईड) और एमडीएमए (मैथाइलीनेडीऑक्सी मेथामफेटामाइन) भी शामिल हैं।जानकारी के मुताबिक इसकी सप्लाई हिमाचल प्रदेश से की जा रही है। इसे अमीरों का नशा कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल लुधियाना में रेव पार्टियों में हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी थोड़ी सी मात्रा भी बहुत खतरनाक होती है। यहां तक की एक मामूली ओवरडोज मौत का कारण बन सकती है। यह हेरोइन से भी महंगा नशा है। इसकी कीमत 6 से 7 हजार रुपए तक है और मात्रा डाक टिकट जितनी है।कमिश्नरेट पुलिस ने पहली बार इस नशीले पदार्थ की व्यावसायिक मात्रा के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियो से 2.3 किलो मलाणा क्रीम हशीश, एक ग्राम एलएसडी और 6 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे यह नशील पदार्थ हिमाचल प्रदेश के कसौल इलाके से लाए थे, जो एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। पंजाब पुलिस अब इस ड्रग नेक्सस को खत्म करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस से बात करेगी। -

जालंधर: इन इलाकों में कल लगेगा बिजली का कट, 6 घंटे रहेगी सप्लाई ठप्प
जालंधर/वरुणः शहर में कुछ इलाकों में कल यानि 25 जनवरी को 6 घंटे बिजली सप्लाई ठप्प रहेगी। इस मामले की जानकारी बिजली विभाग ने दी है। बिजली विभाग अनुसार सब-डिवीजन आबादपुरा के तहत मॉडल टाउन जालंधर के 11केवी मॉडल हाउस, भर्गो कैंप, नकोदर रोड, राजपूत नगर, विश्कर्मा मंदिर और रविदास भवन फीडर जोकि 66 केवी चारा मंडी बिजली घर से चलते है।
रविदास महाराज के मेले के संबंध में फीडर की जरूरी मुरम्मत करने के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके साथ बुट्टा मंडी, मॉडल हाउस, भर्गो कैंप, पिशोरी मुहल्ला, आबादपुरा, राजपूत नगर, संत नगर, अजित नगर, लिंक कॉलोनी, लिंक रोड, लाजपत नगर और आस-पास के इलाके की बिजली बंद रहेगी।
-

जालंधरः बर्थडे-पार्टी से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
जालंधर/हर्ष कुमारः वर्कशॉप चौक के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा होने व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपनी भांजी का जन्मदिन मनाकर घर वापिस लौट रहा था कि बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण वर्कशॉप चौक के पास उसकी बाइक फिसल गई।
इस दौरान व्यक्ति फुटपाथ से जा टकराया। व्यक्ति का सिर फुटपाथ पर टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 साल के समीर कोहली निवासी शिवराज गढ़ पंजपीर के रूप में हुई। थाना दो के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह में बताया कि उनको रात 1.20 मिनट पर सूचना मिली की एक युवक मस्जिद के पास गिरा पड़ा है। एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाने के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डाक्टरों के अनुसार सिर में गहरी चोट लगने के कारण जान गई है। उधर, मृतक के के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। मौत का कारण हादसा है, उन्हें किसी पर कोई शक नही है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अगर हेलमेट पहला होता तो शायद जान बच सकती थी। बाइक काफी तेज रफ्तार में होने के कारण सिर सीधे फुटपाथ से टकराया। चौक के पास बजरी व मिट्टी फैली होने के कारण भी हादसा हुआ हो सकता है।
-

जाने माने इस एक्टर ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर
नई दिल्ली : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबर आ रही है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर सभी को हैरान कर दिया था। ऐसे में अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के यंग और जाने-माने एक्टर सुधीर वर्मा ने सुसाइड कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को सुधीर वर्मा ने यह कदम उठाया। पर्सनल लाइफ में चल रही दिक्कतों के चलते उन्होंने अपनी जान ले ली। इस खबर के सामने आने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो 10 जनवरी को वारंगल में किसी तरह का जहरीला पदार्थ खाने के बाद सुधीर वर्मा की तबीयत बिगड़ी। तबीयत बिगड़ने पर वे हैदराबाद अपने एक रिश्तेदार के घर चले गए। रिश्तेदार को उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, जिसके बाद उन्हें ओसमानिया अस्पताल में एडमिट करवाया गया। 21 जनवरी को एक्टर को विशाखापत्तनम के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां 23 जनवरी उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।सुधीर वर्मा के दोस्त और को-स्टार सुधाकर कोमाकूल ने उन्हें ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी। सुधाकर ने ही एक्टर के मौत की पुष्टि की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “इतना प्यारा और अच्छा इंसान…आपके साथ काम करके अच्छा लगा। यकीन नहीं हो रहा कि अब आप इस दुनिया में नहीं हैं। ओम शांति।” सुधाकर के अलावा एक्ट्रेस चांदनी चौधरी ने भी ट्वीट कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी। वे लिखती हैं, “सुधीर तुम्हारे जाने से मेरा दिल टूट गया है। आप एक बेहतरीन को-एक्टर और बढ़िया दोस्त थे। हम आपको मिस करेंगे।”
-

गैस स्टेशन पर गोलीबारी में व्यक्ति की हुई मौत, कई घायल
ओकलैंड : सोमवार रात के समय ओकलैंड गैस स्टेशन पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने एक बयान में बताया कि शाम छह बजे के बाद अधिकारी मैकआर्थर बोलेवार्ड घटनास्थल पर गए और उन्हें मालूम हुआ कि कई लोगों के बीच गोलीबारी हुई है। अधिकारियों को वालेरो गैस स्टेशन पर गोली के खोखे मिले लेकिन कोई पीड़ित नहीं मिला। हालांकि, उन्हें पता चला कि कई पीड़ित इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में चले गए हैं।
जानकारी के अनुसार घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य घायलों की हालत स्थिर है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है और अन्य जानकारियां जारी नहीं की गयी है। यह घटना तब हुई है जब कुछ घंटे पहले हाफ मून बे के बाहरी इलाके में दो स्थानों पर एक बंदूकधारी ने सात लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने संदिग्ध 67 वर्षीय चुनली झाओ को गिरफ्तार किया है।
-

पंजाबः रुई की दुकान में लगी भीषण आग
लुधियानाः शहर में चौड़ी सड़क स्थित रुई की दुकान में आग लग गई। दुकान में रजाई और अन्य कपड़े होने की वजह से आग तेज से फैल गई। जिसके बाद सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानदार भारत भूषण ने बताया कि दुकान में रजाइयां आदि बेचने के लिए रखी थी। अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। उसने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती चली गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।
शॉट सर्किट से लगी आग भारत भूषण ने बताया कि आग दुकान के बाहर लगी तारों में स्पार्किंग के बाद लगी है। धुआं उठने से पहले कुछ धमाके की आवाज भी सुनाई दी थी। आग से लाखों रुपए का उसका सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आग बढ़ने से पहले ही उसने अपने वर्करों को बाहर निकाल लिया था। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आतिश ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान के बाहर बिजली की तारों से शॉट सर्किट के कारण आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पाया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि आसपास दूसरी दुकानें भी हैं।
-

पंजाबः शादी में डीजे पर रिश्तेदारों में हाथापाई, चली गोलियां
अमृतसरः शहर के घरिंडा गांव में एक शादी समारोह में रात में बज रहे डीजे पर भांगड़ा डालने को लेकर रिश्तेदारों में मारपीट होने मामला सामने आया है। इस दौरान समारोह में रिश्तेदारों में हाथापाई दौरान और गोलियां चली है। मामले की जानकारी देते हुए नारायण सिंह नाम के एक युवक ने बताया कि उसके पड़ोस में एक शादी थी और वे हमेशा परिवार के सदस्यों की तरह मिलते थे और शादी के दिन उसके कई रिश्तेदार आए और रात के समय डीजे पर भांगड़ा डालने को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया।
नारायण सिंह ने बताया कि जिस घर में शादी हुई थी, वहां उसके चाचा ने उनको गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने हमारे घर आकर पथराव किया और हवा में गोलियां चलाईं। इसके बाद उसने अपने शरीर पर कोई नुकीली चीज मारकर घायल हो गया और उसने पुलिस में शिकायत देकर हम लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा रहा है। इस घटना को लेकर नारायण सिंह न्याय इंसाफ की गुहार लगा रहा है।
उधर, जिस घर में शादी हुई थी और विवाहित लड़के के भाई ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि डीजे पर भांगड़ा बजाने को लेकर हमारे रिश्तेदारों और पड़ोसियों में झगड़ा हो गया और हमारे रिश्तेदार व चाचा ने फायरिंग कर दी। हमारे पड़ोसी नारायण सिंह के घर पर पथराव किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि हमारे गांव में पहली बार गोलियां चली है और गोली चलने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने पड़ोसी नारायण सिंह के साथ हमेशा परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार किया है लेकिन हमारे रिश्तेदारों ने लड़ाई करके बहुत गलत किया है और उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।
दूसरी ओर इस मामले में थाना घरिंदा के थानाध्यक्ष ने बताया कि शादी समारोह के दौरान डीजे पर भांगड़ा बजाने को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया था और दोनों पक्षों की शिकायत उनके पास आई है, जिसकी वह जांच कर रहे हैं। मामले की जांच के बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी की जाएगी।
-

इस खिलाड़ी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्राजील: खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें फुटबाल के एक खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। ब्राजील के एक फुटबॉलर दानी अल्वेस को स्पेन में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि घटना बार्सिलोना के एक नाइटक्लब में 31 दिसंबर को घटी थी।
पुलिस ने अल्वेस को सम्मन भेजा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब वह एक जज के सामने उपस्थित होंगे जो आरोपों पर फैसला करेंगे। अभी उन्हें जमानत नहीं देने और जेल में रखने का आदेश दिया गया है। अल्वेस 39 साल के हैं तथा उन्हें फुटबॉल के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिना जाता है। अपने करियर के दौरान वह बार्सिलोना, युवेंटस और पेरिस सेंट जर्मेन जैसे शीर्ष फुटबॉल क्लबों की तरफ से खेले।
-

पंजाबः कर्मचारियों ने CM मान के खिलाफ जारी किए पोस्टर, लिखा- बताओ कितने वादे पूरे किए, ‘झूठा प्रचार जिंदाबाद’
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में ठेका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सीएम मान के खिलाफ पोस्टर भी जारी किए है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि सरकार बताए कि कितने वादे पूरे किए और साथ में लिखा कि ‘झूठा प्रचार जिंदाबाद है।’ सोशल मीडिया पर कर्मचारियों द्वारा पाई गई पोस्ट काफी वायरल हो रही है। दरअसल, पंजाब में मान सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पोस्टर वायरल हुई थी जिसमें लिखा था कि पिछली सरकारें निकम्मी थीं, लेकिन इसके बाद कर्मचारियों ने भी सरकार के पोस्टर को एडिट करके उनके वादों को लेकर नया पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दिया है।
पंजाब सरकार कर्मचारियों को साधने के लिए अपने और पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कर्मचारियों की हमदर्द- मान सरकार नाम से पोस्टर डाल रही है। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शासनकाल के दौरान कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों का मौजूदा सरकार के फैसलों के साथ तुलना करके साबित करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि पिछली सरकारों ने कर्मचारी हित में कुछ नहीं किया। बल्कि जो भी किया वह मौजूदा सरकार ने किया। सरकार की पोस्टर बाजी का जवाब जिन पर हमला किया जा रहा है वह तो दे नहीं रहे, लेकिन कर्मचारियों ने सरकार के कामों पर टिप्पणी करते हुए पोस्टर का जवाब पोस्टर से दिया है।
कर्मचारियों ने सरकार के प्रचार और जमीनी हकीकत की सारी पोल पट्टी खोल कर रख दी है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में कर्मचारियों ने सूबे के मुख्यमंत्री को सीधे-सीधे चैलेंज किया है वह झूठा प्रचार न करें। भगवंत मान एक भी नियुक्ति पत्र दिखा दें जो ठेके पर काम करने वाला कोई शिक्षक या कर्मचारी रेगुलर किया गया हो। कर्मचारियों ने कहा है कि पिछली सरकारें निकम्मी थीं, तभी तो आज उनकी कोई पूछ पड़ताल नहीं है, लेकिन भगवंत मान सरकार बताए कि वह सच बोल रही है। आपने भी तो झूठे प्रचार पर जोर दे रखा है। कर्मचारियों ने अंत में लिखा है जो बोलते हो उसे पूरा करो।
-

जालंधरः टांडा चौक से बाइक चुरा फरार हुआ चोर, देखें CCTV
जालंधर/वरुण: महानगर में लूटपाट और चोरी के मामले में लगातार हो रही बढ़ौतरी से पुलिस की कारगुजारी पर सवालिया निशान खड़े होने शुरू हो गए है। अब आए दिन लुटेरे भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला टांडा चौक से सामने आया है जहां टांडा चौक के पास गली से युवक की बाइक चोरी हो गई। दरअसल, टांडा चौक पर एक दुकान में काम करने वाले युवक अभिनंदन ने बताया कि उसने गली में अपनी बाइक PB08-DW-8345 खड़ी की हुई थी।
इसी दौरान देर रात जब वह घर जाने लगा तो देखा गली में उसकी बाइक नहीं थी। जिसके बाद उसने वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि उसकी बाइक को एक चोर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इस घटना के बाद मार्किट के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि इस पहले भी कई बार टांडा चौक से बाइक चोरी हो चुके हैं लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई भी चोर पकड़ा नहीं गया है। दुकान के मालिक और उसके कर्मचारी ने घटना की जानकारी थाना-3 की पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना-3 से मुबारक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।