नई दिल्लीः आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू आए दिन वीडियो जारी कर धमकी देता रहता है। वहीं आज पन्नू ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि सिख अभी तक हथियार उठाना भूले नहीं हैं। इतना ही नहीं, पन्नू ने कनाडा में मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा में हाई कमिशनर संजय वर्मा को दोषी ठहराया है। पन्नू ने अमित शाह, एस जयशंकर और संजय वर्मा की फोटो लगाकर एक और पोस्टर जारी किया है। पोस्टर पर निज्जर की फोटो के नीचे तीनों की फोटो लगाकर वांटेड लिखा है। पन्नू ने कहा है कि इनकी सूचना देने वाले को 1.25 लाख डॉलर इनाम दिया जाएगा। साथ ही धमकी दी है कि यह तीनों खालिस्तानियों के निशाने पर हैं। उसने कहा कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।
Blog
-

पति बना हैवानः पत्नी सहित दो बच्चियों का किया कत्ल
महोबाः यूपी में एक शख्स ने महज खाने में मिली दाल पतली होने के कारण अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। मामला महोबा का बताया जा रहा है जहां ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। हैवानियत की हदें पार करते हुए सनकी शख्स ने अपनी दो मासूम बच्चियों सहित पत्नी की धारदार हथियार और ईंट से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी। आरोपी शख्स घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के समद नगर मुहल्ले की है, जहां देवेंद्र नाम के शख्स ने अपनी पत्नी रामकुमारी और अपनी दो मासूम बेटियों आरुषि (9) और सोनाक्षी (6) की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी देवेंद्र मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा गुप्ता सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।
पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के अगले दिन ही रेलवे अंडरब्रिज के पास से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महोबा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि मृतक महिला का पति से आए दिन विवाद चला करता था। जिसको लेकर दोनों में काफी नोकझोंक हुआ करती थी। बीती रात्रि परिजनों ने बताया कि खाने में दाल पतली होने के चलते एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ।
पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ ये विवाद इतना गहरा गया कि हत्यारे पति देवेंद्र ने सिलवटे के पत्थर से कुचलकर अपनी दोनों मासूम बेटियों और पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। महोबा शहर कोतवाली इलाके के समदनगर मोहल्ले में हैवान पिता द्वारा अपनी पत्नी सहित दो मासूम बेटियों की नृशंश हत्याकांड के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी नशेबाज पति को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
-

जालंधरः लोगों के ATM बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के 2 व्यक्ति गिरफ्तार
जालंधर,ENS: थाना रामांमडी की पुलिस ने लोगों के एटीएम बदल पैसे निकालने वाले गिरोह दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से एक फ्रिज, एक एसी और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान वरिंदर सिंह निवासी गाँव हरदों जमशेर और सुखजीत सिंह निवासी जब जडिआंला थाना सदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि थाना पतारां निवासी नशवरन कौर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका एटीएम गुडविल हस्पताल में चोरी हो गया है और एटीएम चोरी होने के बाद अलग अलग ट्रांजेक्शन के बाद उसके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपए निकल गए है, जिसके बाद थाना रामांमंडी के एएसआई बलविंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी वरिंदर सिंह और सुखजीत सिंह किया है। जांच के दौरान यह पता चला कि दोनों आरोपियों ने एटीएम से निकाले हुए पैसों से उन्होंने एक एसी, एक फ्रिज और एक मोटरसाइकल ख़रीदा है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है और पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि यही गिरोह पहले कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।
-

जालंधरः लूटपाट के मामले में एक गिरफ़्तार, एक फरार
जालंधर,ENS: थाना नकोदर की पुलिस ने लूटपाट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से एक एक्टिवा बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान लवप्रीत उर्फ लव निवासी गांव चुहड सदर नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि प्रताप नगर निवासी मिनाक्षी ने उनकी टीम को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उससे दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे शंकर रोड से उसकी एक्टिवा छीन कर फरार ले गए है, जिसके बाद उनकी टीम ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी लवप्रीत उर्फ लव को गिरफ़्तार कर लिया है पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उसके दूसरे साथी का पता चल सके और जल्द उसकी गिरफ़्तारी दिखाई जा सके।
-

पंजाब: पुलिस पर गोलियां चलाने वाला गैंगस्टर हथियार सहित गिरफ्तार
बठिंडाः जिले के गांव मेहराज के पास पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागे सेखों गैंग के गैंगस्टर मनोज कुमार उर्फ मोजी को थाना सिटी रामपुरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए गैंगस्टर से पुलिस ने 32 बोर का एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस समेत एक मैगजीन व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गैंगस्टर मोजी को अदालत में पेश करके उसकी पुलिस रिमांड हासिल कर ली है। रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार व अन्य सामान बरामद होने की संभावना है।
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि बीती 12 जुलाई को थाना सिटी रामपुरा के एसआइ अमृतपाल सिंह को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित गैंगस्टर मनोज कुमार उर्फ मोजी निवासी दयालपुरा मिर्जा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव सेलबरा व सुखमंदर सिंह उर्फ भूशी निवासी गांव सिधाना ने मिलकर एक गिरोह बना रखा है, जोकि हथियार की नोक पर लूटपाट और डकैती आदि की वारदातों को अंजाम देते हैं।
पुलिस को सूचना मिली कि उक्त तीनों आरोपी गांव मेहराज रोड पर बैठकर किसी डकैती करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जबावी फायरिंग कर आरोपित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और सुखमंदर सिंह उर्फ भूशी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गैंगस्टर मनोज कुमार उर्फ मोजी भगाने में सफल रहा।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गैंगस्टर मोजी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गैंगस्टर मोजी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर मोजी पर पंजाब समेत अन्य राज्यों में 38 के करीब विभिन्न अपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी गोपी पर 3 और भूशी पर 5 मामले दर्ज हैं।
-

पंजाबः प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर सुनाई दास्तां
फिरोजपुरः कस्बा मलावाला के रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक ने प्यार में मिले धोखे के चलते अपनी प्रेमिका के नाम एक वीडियो बनाकर उसके बाद नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने एक वीडियो बनाकर अपनी प्रेमिका को एक मैसेज देते हुए कहा कि वह उसे बहुत ज्यादा प्यार करता है। मगर उसने उसको धोखा दिया है। जिससे परेशान होकर वह अपनी जीवन लीला को खत्म कर रहा है। युवक ने वीडियो बनाने के बाद गुरदिती वाला हैड नहर में छलांग लगा दी। यह वीडियो मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और अभी तक युवक का शव नहीं मिला। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक किसी तरह की कारवाई नहीं की है। जिससे परेशान होकर इस युवक के परिवार वालों ने थाना मलावाला के बाहर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। परिवार ने बताया कि मेरे बेटे ने नहर में छलांग लगाने से पहले सभी आरोपियों का नाम लिया है। जिनसे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। मगर अब तक पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने कहा कि हमारी किसी ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की। अगर हमारी भी सुनवाई ना हुई तो हम भी अपने बेटे की तरह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होंगे।
वहीं पुलिस ने कहा कि इस मामले को लेकर अभी हम जांच कर रहे हैं और जांच के बाद की कार्यवाही की जा सकती है। क्योंकि इस युवक ने नहर में छलांग लगाने से पहले जिस युवती का नाम लिया है जिससे ये प्यार करता था वह नाबालिग है। हम उसको थाने में लाकर अभी पूछताछ नहीं कर सकते हैं। युवक का शव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जो लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी।
-

पंजाबः केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा हुआ रद्द
चंडीगढ़ः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा रद्द हो गया है। दरअसल, अमित शाह ने 23 जुलाई को फिरोजपुर आना था लेकिन किसी जरूरी काम के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है। उक्त जानकारी भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी ने दी है। बता दें कि अमीत शाह ने फिरोजपुर के लोगों से वायदा किया था कि 30 दिन के अंदर-अंदर फिरोजपुर में पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर का नींव पत्थर रख दिया जाएगा, जिस कारण उन्होंने 23 जुलाई को पहुंचना था। लेकिन किसी कारणवश उक्त दौरा रद्द हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस उद्घाटन के लिए शीघ्र ही नई तारीख जारी की जाएगी।
-

जालंधरः Seventh Day School में खड़ी गाड़ी के टूटे शीशे, टीचर ने किया हंगामा, देखें Live
जालंधर, ENS: Seventh Day School में खड़ी गाड़ी के शीशे टूटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में किड्स का प्रोग्राम रखा हुआ था। जिस दौरान इस प्रोग्राम में सेंट जोसफ स्कूल की एक टीचर शामिल हुई थी। टीचर ने बताया कि प्रोग्राम के दौरान उसने अपनी गाड़ी स्कूल की पार्किंग में खड़ी की हुई थी। जब प्रोग्राम खत्म हुआ तो उसने आकर देखा कि उसकी गाड़ी का शीशे टूटे हुए है। जिसके बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया।
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज दिख रहा है कि एक लड़की द्वारा गाड़ी के शीशे तोड़े जा रहे है। जिसको लेकर टीचर ने अब हंगामा शुरू कर दिया है। टीचर ने आरोप लगाए है कि स्कूल की स्टूडेंट ने उसकी गाड़ी के शीशे तोड़े है।
-

होशियारपुर पहुंचे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को लोगों ने दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो
होशियारपुर, सोनू थापरः पंजाब बीजेपी के नए अध्यक्ष सुनील जाखड़ का फिरोजपुर के बाद होशियारपुर में विरोध शुरू हो गया है। इस दौरान लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। बता दें कि सुनील जाखड़ आज बीजेपी की बैठक में शामिल होने के लिए होशियारपुर पहुंचे हैं। इस दौरान सुनील जाखड़ के टांडा बाइपास पर एससी समाज और संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। एससी समुदाय के लोगों ने बीजेपी अध्यक्ष को काले झंडे भी दिखाए।
-

ਪੰਜਾਬ: ਨਸ਼ੇੜੀ ਪੁੱਤਰ ਨੇ ਕੁੱਟ ਕੁੱਟ ਕੇ ਕੀਤਾ ਮਾਂ ਦਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਸਮਰਾਏ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਸ਼ੇੜੀ ਪੁੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਦੀ ਡੰਡਿਆਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟ ਕੁੱਟ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਮਾਮਲਾ ਮਾਂ ਕੋਲੋ ਜਬਰਨ ਪੈਸੇ ਮੰਗਣ ਦਾ ਸੀ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਤਿਲ ਪੁੱਤਰ ਫਰਾਰ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਹੈ।
ਇਸ ਘਾਟਨ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮੰਗਤ ਰਾਮ ਅਤੇ ਬੇਟੀ ਵਾਸੀ ਸਮਰਾਏ ਨੇ ਆਪਣੇ ਬਿਆਨਾਂ ਵਿੱਚ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੀ ਮਾਤਾ ਜਸਬੀਰ ਕੌਰ ਮੇਰੇ ਭਰਾ ਸਤਪਾਲ ਮਸੀਹ ਨਾਲ ਰਹਿ ਰਹੀ ਸੀ। ਸਤਪਾਲ ਮਸੀਹ ਮਾਤਾ ਜਸਵੀਰ ਕੌਰ ਕੋਲੋਂ ਜਬਰਨ ਪੈਸੇ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਮਾਤਾ ਵੱਲੋਂ ਪੈਸੇ ਨਾ ਦੇਣ ਕਾਰਣ ਸਤਪਾਲ ਮਸੀਹ ਨੇ ਮਾਤਾ ਦੀ ਡੰਡਿਆਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟ ਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਮਾਤਾ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਤਿਲ ਭਰਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।
ਓਥੇ ਹੀ ਸਬੰਧਿਤ ਥਾਣਾ ਦੇ ਐੱਸ ਐੱਚ ਓ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮੰਗਤ ਰਾਮ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਥਾਣਾ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 100 ਧਾਰਾ 302 ਆਈਪੀਸੀ ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ਼ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵਿਭਾਗੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਫਰਾਰ ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
