Blog

  • जालंधरः सराफा बाजार में व्यक्ति ने जज प्रधान को लगाई आग, हालत गंभीर

    जालंधरः सराफा बाजार में व्यक्ति ने जज प्रधान को लगाई आग, हालत गंभीर

    जालंधर, वरुण/हर्ष: अटारी बाजार के सराफा बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जज प्रधान उर्फ संजीव (सुनियारा) को एक व्यक्ति ने आग लगा दी। जिसके उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जज प्रधान किसी के राजीनामे को लेकर वहां पर गया हुआ था। जहां बगांली नामक व्यक्ति ने उस पर सराफे में इस्तेमाल किया जाने वाले ज्वलशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दी। इस हादसे में जज प्रधान बुरी तरह से झुलस गया है।

    बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी गंभीर है। वहीं इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि मात्र 1500 रुपए के सोने के गहने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा होना शुरू हो गया। दरअसल, वहां पर एक व्यक्ति ने दूसरे को 400 मिली ग्राम गहने गिरवी रखे थे। जिसमें से 400 मिलीग्राम सोना निकाल लिया गया था। जिसकी कीमत 1500 रुपए बताई जा रही है। 

    इस हंगामे को बढ़ता देख मार्किट के प्रधान जज दोनों का समझौता करवाने के लिए आए थे। जिसके बाद वहां पर एक व्यक्ति ने वहां पर ज्वलनशील पदार्थ वहां पर लोगों पर फेंक दिया और लाइटर जलाकर अपने आप को भी आग लगाने के लिए कहने लगा। जिसके बाद वहां पर कई लोग आग की चपेट में आ गए है।
    हालांकि अन्य लोगों का काफी बचाव रहा, लेकिन बताया जा रहा है कि जज प्रधान 50 प्रतिशत जल चुके है। जिन्हे उपचार के लिए बतरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जज प्रधान की हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं आग लगाने वाला उक्त व्यक्ति भी झुलस गया है। जिसके लोगों ने काबू कर लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਆਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਜਵੇਲਰ ਤੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਆਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਜਵੇਲਰ ਤੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਚ ਹੁਣ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਇਕ ਜੇਵੇਲੇਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਵਲੋਂ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਿਕ ਤੇ ਤਿੰਨ ਗੋਲਿਆਂ ਨਾਲ ਫਾਇਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਤਿੰਨ ਗੋਲਿਆਂ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਿਕ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਥਾਣਾ ਇੰਚਾਰਜ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁਚ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਖੋਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ, ਜਦਕਿ ਜੇਵੇਲਰ ਮਾਲਿਕ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਜਖ਼ਮੀ ਨੌਜਵਾਨ ਜਵੇਲਰ ਮਲਿਕ ਦੇ ਤਿੰਨ ਗੋਲੀਆਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਹੈ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः दरबार साहिब में नतमस्तक हुए गायक इंद्रजीत निक्कू, देखें तस्वीरें

    पंजाबः दरबार साहिब में नतमस्तक हुए गायक इंद्रजीत निक्कू, देखें तस्वीरें

    अमृतसरः पंजाबी गायक इंद्रजीत निक्कू दरबार साहिब में पहुंचे। जहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेककर गुरु जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होने हरिमंदिर साहिब में गुरु की बाणी का आनंद लिया। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। 

  • जालंधरः चुनाव से पहले अकाली उम्मीदवार डा. सुखी के चुनावी प्रचार में बसपा के टक्साली वर्कर हुए गायब!

    जालंधरः चुनाव से पहले अकाली उम्मीदवार डा. सुखी के चुनावी प्रचार में बसपा के टक्साली वर्कर हुए गायब!

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः लोकसभा सीट जीतने के लिए चाहे अकाली बसपा गठबंधन द्वारा बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी को मैदान में उतार दिया है। मगर अभी तक डा. सुक्खी के साथ बसपा के कई दिग्गज लीडर किनारा कर प्रचार में शामिल नहीं हो रहे यही नहीं पार्टी द्वारा बसपा हाईकमान द्वारा पार्टी के टक्साली वर्करों को चुनाव प्रचार दौरान संपर्क तक नहीं किया गया जिसका खमियाजा डा. सुखी की जीत की राह में बड़ा रोड़ा बना हुआ है।

    बसपा के टक्साली वर्कर अजय कुमार सहगल ने भी इस बात की सहमति जताई कि बसपा लीडरशिप द्वारा पार्टी को समर्पित 2 से 3 लाख वोटों का सही ढंग से मोबिलाईजेशन नहीं किया गया। जिसकी वजह से अभी तक अकाली बसपा उम्मीदवार डा. सुखी के पक्ष में जीत का माहौल बनता दिखाई नहीं दे रहा। अगर हालात ऐसे ही रहे तो बसपा के साथ जुड़े कई टक्साली वर्कर तथा सीनियर नेता पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं। अकाली दल से दो बार विधायक रह चुके पवन कुमार टीनू भी टिकट मांग रहे थे लेकिन इस पर अकाली दल के भीतर गुटबाजी बन गई और डा. सुक्खी बाजी मार गए।

    टीनू के मन भी टिकट न मिलने का मलाल बना हुआ है। सहगल ने कहा कि अकाली दल की तरफ से बिक्रमजीत सिंह मजीठिया प्रभावी ढंग से चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। जिसकी वजह से डा. सुक्खी का ग्राफ जालन्धर में थोड़ा बड़ा है। मगर अभी यह ग्राफ जीत से कोसों दूर है। इस ग्राफ को और ऊपर ले जाने के लिए पार्टी के टक्साली वर्कर तथा सीनियर नेताओं के गिले शिकवे दूर कर चुनावी प्रचार में शामिल करना होगा। 

  • जालंधरः एक हजार रुपये की गारंटी बनी ‘आप’ के गले की फांस, महिलाओं ने शुरु की बगावत, ऑडियो वायरल

    जालंधरः एक हजार रुपये की गारंटी बनी ‘आप’ के गले की फांस, महिलाओं ने शुरु की बगावत, ऑडियो वायरल

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः सूबे में आप की सरकार बनाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000-1000 रुपये देने का बड़ा प्रलोबन दिया था। मगर सत्ता हासिल करने के 14 महीने बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। जोकि अब आप के लिए गले की हड्डी बन चुका है। सूबे में सत्ता संभालने के तीन महीने बाद ही महिलाओं ने आप सरकार को संगरूर में हुए लोकसभा चुनावों दौरान आईना दिखा दिया था और आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह को हरा दिया था। अब सरकार ने सूबे में 14 महीने पूरे कर लिए हैं और अब जालन्धर लोकसभा सीट के 10 मई को उपचुनाव होने वाले हैं। जिस दौरान आप पार्टी चुनावी प्रचार दौरान गली गली में वोट मांगने के लिए जा रहे है, लेकिन महिलाएं उन्हें घेर कर एक ही सवाल पूछ रही है कि हमारे 1000 रुपये का वादा पूरा करो। वहीं एक ऑडियो वायरल हो रही है।

    जिसमें वह अपने पति से बात कर रही है। वायरल ऑडियो में महिला अपने पति को कह रही है कि आज पार्टी के कार्यकर्ता आए थे। इस दौरान महिला के पति ने उसे चाय, पानी पूछने के लिए कहा। लेकिन महिला ने वायरल ऑडियो में कहा कि चाय, पानी तो दूर उसने उन्हें घर के अंदर नहीं आने दिया। उक्त ऑडियो में महिला ने अपने एक हजारी रुपए के वादे के विरोध में पति को वोट ना डालने के लिए भी कहा। इस दौरान उक्त महिला ने 12 हजार रुपए की आप पार्टी से मांग की है। महिला का कहना है कि वादे के मुताबिक पहले आप पार्टी महिलाओं के खाते में 12-12 हजार रुपए डाले। महिला ने आगे यह भी कहा कि वह सभी महिलाओं को आप पार्टी को वोट ना डालने के लिए कहेगी। सोशल मीडिया पर यह ऑडियो काफी वायरल हो रहा है।

    बता दें कि बीते दिनों जालंधर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू  ने भी आप सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कई सवाल खड़े किए थे। जिसमें मुफ्त की बिजली के बदले पीएसपीसीएल पर 20 हजार करोड़ का कर्ज उठाने, रेत, केबल माफिया को बढ़ावा देने सहित नोजवानों को नौकरी देने के झूठे वादों का प्रलोबन देना था। सिद्धू ने कहा कि सरकार सिर्फ झूठे वादे कर पंजाब की जनता को मूर्ख बना रही है। राजनीतिक माहिरों का कहना है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अभी तक अपने वादे पूरे नहीं कर पा रही जोकि उनकी अगली जीत में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है जालन्धर लोकसभा चुनाव अगर आम आदमी पार्टी हारती है तो यह तय माना जाएगा कि अगामी होने वाले नगर निगम चुनावों दौरान भी जनता आम आदमी पार्टी को आईना दिखाएगी। 

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के नशामुक्ति केंद्र को लेकर डॉक्टर ने किए चौकाने वाले खुलासे!

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के नशामुक्ति केंद्र को लेकर डॉक्टर ने किए चौकाने वाले खुलासे!

    अमृतसर: वारिस पंजाब संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब अमृतपाल द्वारा पंजाब के युवाओं को नशे से दूर करने के लिए स्थापित केंद्र पर बड़े सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। दरअसल, उक्त नशा केंद्र के डॉ़क्टर ने एक मीडिया चैनल के सामने नशा केंद्र को लेकर बड़े खुलासे किए है। उक्त डॉक्टर ने बिना अपना नाम बताए बताया कि खालसा वहीर के दौरान उसकी मुलाकात अमृतपाल सिंह से हुई थी। जब उसने अमृतपाल सिंह को बताया कि वह गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है तो उसे गांव जालूपुर में नशा छुड़ाने के लिए लाए जा रहे युवकों को दवा देने की जिम्मेदारी दी गई ।

    हालांकि, उक्त युवक का दावा है कि उसने अमृतपाल और उसके साथियों से कहा था कि वह नशामुक्ति केंद्र में दी जाने वाली दवाएं नहीं दे सकता, क्योंकि केवल एक डॉक्टर ही इन दवाओं को दे सकता है। युवक के मुताबिक उसने डी-फार्मेसी की है और गांव में वह प्रैक्टिस भी करता है। उन्हें गांव जल्लुपुर के नशामुक्ति केंद्र में आने वाले युवाओं के लिए दवा की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई थी। युवक को दवाई के बदले में उसके बनते पैसे भी दिए जाते थे। युवक का कहना है कि वह केवल बुखार, खांसी, जुकाम या सिरदर्द जैसी सामान्य समस्याओं की ही दवा देता रहा है। इसके मुताबिक वहां पर ऐसा कोई प्रंबंध नहीं था जोकि एक नशामुक्ति केंद्र में होना चाहिए। वहां पर जितनी बड़ी संख्या में युवा नशा छुड़वाने के लिए आते थे, उतनी ही संख्या वापस चले जाते थे।

    क्योंकि वहां पर न तो कोई नशा छुड़वाने के लिए किसी कौंसलर का प्रबंध था और न ही नशा छुड़ाने के लिए योग्य चिकित्सक का प्रबंध था। युवक ने बताया कि इतना जरूर है कि कुछ नौजवान गुरु से लढ़ लगकर नशे से तौबा कर चुके हैं, लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है। फिलहाल पुलिस इस नशामुक्ति केंद्र की भी जांच कर रही है। क्योंकि अमृतपाल अक्सर अपने भाषणों और बयानों में दावा करता रहा है कि उसने युवाओं को नशे से दूर करने के लिए अभियान चलाया है, जिसके कारण सभी राजनीतिक दल उसके खिलाफ हैं। अब जांच में साफ होगा कि आखिरकार नशे की लत को लेकर अमृतपाल के दावे कितने सच थे।

  • पठानकोटः फिर बड़े करोना मामले, एक की हुई मौत, देखें वीडियो

    पठानकोटः फिर बड़े करोना मामले, एक की हुई मौत, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः देश में कोरोना का खोफ बढने लग गया है। पठानकोट में फिर करोना के मामले बढ़ने लगे हैं पठानकोट में करोना एक्टिव केसों की संख्या 41 तक पहुंच गई है और एक की मौत हो गई है कोरोना  पीड़ित की तबीयत अचानक खराब हुई थी उसके बाद जब सेहत विभाग की ओर से उसके टेस्ट किए गए तो वह करोना पॉजिटिव था। जिसके चलते उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर सेहत विभाग एक बार फिर से चौकन्ना हो चुका है और लोगों को हिदायत की जा रही है कि वह कोरोना कि हिदायातों की पालना जरूर करें।

    इस बारे में बात करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आज एक मामला आया था, जिसमें एक शख्स की तबीयत काफी खराब थी और जब उसका कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई फिलहाल  विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि लोग करोना हीदायतों की पालना जरूर करें ।

  • पंजाबः कोटकपूरा गोलीकांड मामले में बादल, सुखबीर और सुमेध सैनी के खिलाफ 2400 पन्नों की चार्जशीट दायर

    पंजाबः कोटकपूरा गोलीकांड मामले में बादल, सुखबीर और सुमेध सैनी के खिलाफ 2400 पन्नों की चार्जशीट दायर

    कोटकपूरा: गोलीकांड मामले में परकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और सुमेध सैनी के खिलाफ 2400 पन्नों का सप्लीमेंटरी चालान पेश किया गया है। कोटकपुरा गोलीकांड के मामले में लालकृष्ण यादव एडीजीपी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी सहित आरोपियों के खिलाफ धारा 173 (8) के तहत स्पलीमेंटरी चालान पेश किया गया है। चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, परम राज सिंह उमरानंगल, चरणजीत शर्मा, अमर सिंह चहल, सुखमंदर मान के खिलाफ चालान पेश किया गया है।

    चालान फरीदकोट कोर्ट में पेश किया गया। हाईकोर्ट के आदेश की पालना करते हुए उसे जिलाधिकारी अजयपाल सिंह की अदालत में फरीदकोट के जिला न्यायालय में पेश किया गया। बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में 7000 पन्नों की पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह के नाम बादल के अलावा कई आला पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आए थे।

  • पंजाबः SDPO और चपड़ासी पर बड़ी कार्रवाई, किए सस्पैंड

    पंजाबः SDPO और चपड़ासी पर बड़ी कार्रवाई, किए सस्पैंड

    फतेहगढ़ साहिब : जिले में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) मंजू भंडारी और विभाग के चपड़ासी बलिहार सिंह को विजीलैंस पटियाला टीम ने 20 अप्रैल को 20,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था। अब सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव जी.रमेश कुमार (आईएएस) ने मंजू भंडारी और बलिहार सिंह को सस्पैंड कर दिया है। दोनों को विजीलैंस ने 20 अप्रैल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उपरोक्त सीडीपीओ और उसके चपड़ासी को फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव रयौणा नीवां की ममता की शिकायत पर गिरμतार किया था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਕਣਕ ਦੀਆਂ ਬੋਰੀਆਂ ਨੂੰ ਬੰਬੂ ਲਗਾ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਕਣਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਕਣਕ ਦੀਆਂ ਬੋਰੀਆਂ ਨੂੰ ਬੰਬੂ ਲਗਾ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਕਣਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਛਿਛਰੇਵਾਲ ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਪੰਨਗਰੇਨ ਦੇ ਗੋਦਾਮ ਦੇ ਵਿਚ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਵਾਲੀ 2 ਰੁਪਏ ਕਿਲੋ ਵਾਲੀ ਸਰਕਾਰੀ ਕਣਕ ਦੀਆਂ ਧਾਂਕਾ ਲੱਗ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੰਬੂ ਨਾਲ ਕਣਕ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਕਿਸੇ ਵੱਲੋਂ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਕੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਸਬੰਧਤ ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਨਗਰੇਨ ਗੋਡਾਊਨ ਛਿਛਰੇਵਾਲ ਤੇ ਛਾਪਾ ਮਾਰ ਕੇ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਹਾਇਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਖ਼ਰਾਕ ਅਫਸਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੁਝ ਸਰਕਾਰੀ ਬੋਰੀਆਂ ਖੁੱਲ੍ਹੀਆਂ ਪਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਤੇ ਕਣਕ ਫਰਸ ਉਪਰ ਵੱਡੀ ਤਦਾਦ ਵਿੱਚ ਖਿੱਲਰੀ ਪਈ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਵੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਖ਼ੁਰਾਕ ਅਫ਼ਸਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਮੈਡਮ ਰਜਨੀਸ਼ ਕੌਰ ਨਾਲ ਫੋਨ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਛਿਛਰੇਵਾਲ ਪੰਨਗਰੇਨ ਗਡਾਊਨ ਦੀ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਮਿਲੀ ਸੀ ਮੇਰੇ ਵੱਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਇਸ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਸਬੰਧਤ ਮਹਿਕਮੇ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਟੀਮ ਬਣਾਕੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਉਪਰੰਤ ਜੋ ਵੀ ਤੱਥ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਗੇ ਉਸ ਅਨੁਸਾਰ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। 

    ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਗਡਾਊਨ ਦੀ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਸਬੰਧੀ ਸਬੰਧਤ ਖੁਰਾਕ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਸੁਨੀਲ ਨੂੰ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਕੇ ਵਾਇਰਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਹ ਸਰਾਸਰ ਝੂਠ ਹੈ ਇਸ ਵਿਚ ਕੋਈ ਵੀ ਸੱਚਾਈ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਵਿਚ ਜਦ ਕਿ ਖੁੱਦ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਸੁਨੀਲ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਉਸ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਕੋਈ ਠੋਸ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਦੇ ਸਕੇ।