Blog

  • Punjab News: किसानों ने किया धरने का ऐलान, भारी पुलिस फोर्स तैनात

    Punjab News: किसानों ने किया धरने का ऐलान, भारी पुलिस फोर्स तैनात

    बठिंडाः भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से आज डीसी दफ्तर के बाहर धरने का ऐलान किया गया है। इस मामले को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा माहौल खराब ना होने को लेकर किसानों को आगे जाने से रोकने के लिए विशेष नाकेबंदी की गई है। इस नाकेबंदी पर सिपाही से लेकर डीआईजी तक के पुलिस कर्मी एवं अधिकारी मैदान पर डटे हुए है।

    किसान नेता शिंगारा सिंह मान ने बीती रात एक वीडियो जारी करके कहा कि किसान हर हालत में धरना देने पहुंचेगें। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने बताया कि पिछले 11 माह से उनके किसान साथी जेल में बंद है और उनकी रिहाई को लेकर वह रोष प्रदर्शन कर रहे है। पंजाब के अलग-अलग जिलों से एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी बठिंडा की हदों पर नाकाबंदी करके तैनात किए गए हैं।

    पुलिस फोर्स का मकसद शहर के माहौल को खराब ना होने देना है। जिस के चलते हर चाैराहे पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई है। वहीं एसएसपी एवं डीआईजी लगातार मैदान में डटे हुए है। इसके अलावा बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रामपुरा के समीप भारी पुलिस फोर्स तैनात करके बेरिकेड लगाए गए हैं, ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जाए।

     

  • Punjab News: अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.5 लाख लीटर कच्ची लाहन पकड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.5 लाख लीटर कच्ची लाहन पकड़ी, देखें वीडियो

    अमृतसरः गैर-कानूनी शराब के धंधे के खिलाफ एक्साइज डिपार्टमेंट और पुलिस की तरफ से शुरू की गई मुहिम के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर भिंडी सैदां कस्बे में ज्वॉइंट रेड के दौरान करीब 1.5 लाख लीटर कच्ची लाहन बरामद की। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर जगदीप कौर की लीडरशिप में की गई, जिसके दौरान मौके से गैर-कानूनी तरीके से तैयार की जा रही बड़ी मात्रा में कच्ची लाहन जब्त की गई।

    मामले में आरोपी अनोख सिंह, प्रीतम सिंह, बब्बू सिंह, जस्सा सिंह और पूरन सिंह के खिलाफ 6800 लीटर कच्ची शराब से जुड़े केस दर्ज किए गए हैं, जबकि बाकी गैर-कानूनी शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसी तरह, एक और ऑपरेशन के दौरान, एक्साइज डिपार्टमेंट और पंजाब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चक मिश्री खान गांव के पास रेड की और रेशम सिंह पुत्र गुरनाम सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी गाड़ी में 200 बोतल गैर-कानूनी शराब ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस मौके पर भिंडी सैदां थाने के SHO नरिंदर सिंह, HC सेवा सिंह, HC सुखबीर सिंह, GM गुरप्रीत सिंह ओपल, GM दयाल सिंह, GM तेजी, सर्कल इंचार्ज खलेरा, जसकरण साबा, गुरी निहाल, अर्श और ठेका इंचार्ज मंजू चौगावां समेत दूसरे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी गैर-कानूनी शराब के धंधे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

  • Sidharth Malhotra पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, बोले – ‘मैं जो भी हूं आपकी वजह से हूं’

    Sidharth Malhotra पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, बोले – ‘मैं जो भी हूं आपकी वजह से हूं’

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर के पिता सुनील मल्होत्रा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। 14 फरवरी को एक्टर के पिता ने आखिरी सांस ली है। सुनील काफी समय से पहले व्हील चेयर पर थे। एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपना दर्द बयान किया है।

    मर्चेंट नेवी में थे सिद्धार्थ के पिता

    सिद्धार्थ के पिता मर्चेंट नेवी में कैप्टन हुआ करते थे। दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। कियारा अडवाणी भी सिद्धार्थ के साथ मौजूद हैं। पिता की कई यादें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘वो बहुत ही ईमानदार, सिद्धांतों वाले और संस्कारी इंसान थे। उन्होंने हमेशा अपने मूल्यों के साथ जीवन जिया। कभी उनसे समझौता नहीं किया। अनुशासन था लेकिन कठोरता नहीं ताकत थी लेकिन अहंकार नहीं जीवन ने कई कठिन परिक्षाएं भी ली फिर भी वो हमेशा पॉजिटिव ही रहे’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

    मर्चेंट नेवी के कप्तान के तौर पर समुद्रों में नेतृत्व करने से लेकर बीमारी को शांत साहस के साथ सामना करने तक उन्होंने कभी हार नहीं मानी और कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। सिद्धार्थ ने पहली बार बताया है कि पिता सुनील को क्या हुआ था वो पैरालाइज कैसे हुए। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘यहां तक कि जब स्ट्रोक के बाद उन्हें व्हीलचेयर पर रहना पड़ा तब भी उनका हौसला अडिग रहा’।

    पापा आपकी ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी विरासत है

    आगे एक्टर ने लिखा कि – ‘पापा आपकी ईमानदारी ही मेरी सबसे बड़ी विरासत है। आपकी ताकत मुझे हर दिन रास्ता दिखाती है। आपकी पॉजिटिव सोच आज भी इस परिवार को जोड़े हुए है’। एक्टर ने बताया कि उनके पिता ने अपनी आंखें मूंद ली थी। आगे उन्होंने लिखा कि – ‘आप नींद में ही शांति से हमें छोड़कर चले गए लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वो कभी नहीं भर पाएगा’। अपने पिता को याद कर एक्टर भावुक हो गए है। उन्होंने लिखा कि – ‘मैं आज जो भी हूं आपकी वजह से हूं मैं हमेशा आपके नाम आपके मूल्यों और आपकी रोशनी को आगे बढ़ाता रहूंगा लव यू पापा’। बता दें कि सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर यह सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्टर की शादी की तस्वीर भी है जिसमें उनके पिता कियारा और सिद्धार्थ के साथ नजर आ रहे हैं।  
  • Punjab News: शादी में जमकर हुई नोटों की बारिश, DJ मालिक ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी में जमकर हुई नोटों की बारिश, DJ मालिक ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब के पट्टी में एक शादी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें शादी में दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बरसात की जा रही है। इस वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि शादी में 8 करोड़ रुपये लुटाए गए। जबकि इस मामले को लेकर डीजे माझा ब्लॉक के मालिक निशान सिंह ने स्पष्ट किया कि केवल 3 लाख रुपये ही लुटाए गए थे।

    डीजे वाले निशान ने कहा कि नोटों की हुई बारिश में सभी नोट 10 रुपये के थे। हालांकि कुछ ही मात्रा में डॉलर बरसाए गए थे। उन्होंने कहा कि फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। निशान सिंह ने कहाकि यह 14 फरवरी की घटना है। डीजे मालिक ने कहा कि शादी की वीडियो को वायरल करके कुछ लोग व्यूज लेने के लिए कह रहे है कि शादी पर 8 से 10 करोड़ रुपए लुटाए गए थे।

    निशान सिंह ने कहा कि शादी में उसने डीजे लगाया था और उसके दोस्त की शादी थी। उन्होेंने कहा कि शादी में सिर्फ 3 लाख रुपए ही लौटाए गए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि व्यूज लेने के लिए करोड़ों रुपए शादी में लौटाने को लेकर वीडियो अपलोड ना की जाए। निशान ने कहा कि शादी का सारा प्रोग्राम उसके द्वारा ही किया गया है। निशान ने कहा कि शादी में उन्हें इतनी आमदन नहीं हुई है, जितना लोग सोशल मीडिया गलत खबरें फैलाई जा रही है।

  • Punjab News: SBS Nursing College की बस ने महिला को मारी टक्कर, परिवार ने मैनेजमैंट पर लगाए आरोप, देखें CCTV

    Punjab News: SBS Nursing College की बस ने महिला को मारी टक्कर, परिवार ने मैनेजमैंट पर लगाए आरोप, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर में बीते दिनों एक्टिवा सवार महिला को कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन के तहत वाल्मीकि चौक पर तेज रफ्तार SBS नर्सिंग कॉलेज की बस ने टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं घटना को लेकर पीड़ितों ने कालेज मैनेजमैंट और पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।

    जानकारी देते घायल महिला भगवंत कौर (55) के बेटे गुरविंदर सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को सुबह करीब 8:30 बजे उनकी मां हमेशा की तरह अपनी एक्टिवा पर सचखंड श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही SBS नर्सिंग कॉलेज फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, सोहियां कलां की बस नंबर PB02 EZ 1669 ने वाल्मीकि चौक पर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस ड्राइवर उनकी मां को मौके पर ही छोड़कर बस लेकर भाग गया। आस-पास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पूरी घटना पास में स्थित पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

    अब उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि जब उन्होंने उक्त मामले को लेकर कालेज प्रबंधक से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारी कई बसे रोड पर चलती है तो ऐसे में हादसा होने के हम जिम्मेदार नहीं है, जोकि बहुत ही गलत रवेया है। कालेज प्रबंधक ने ड्राइवर पर कोई भी एक्शन तक लेना सही नहीं समझा। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर भी कहा कि बस एफआईआर करके पुलिस ने केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इसके आगे कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और ऩ ही बस चालक को पकड़ा गया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और ड्राइवर पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    वहीं, SHO जतिंदर सिंह ने बताया कि SBS नर्सिंग कॉलेज की बस और ड्राइवर को कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि बस को भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

     

     

     

  • हरि बॉक्सर की धमकी का पाक डॉन भट्टी ने किया पलटवार, दी चुनौती, देखें वीडियो

    हरि बॉक्सर की धमकी का पाक डॉन भट्टी ने किया पलटवार, दी चुनौती, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लॉरेंस गैंग और पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी में विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में भट्टी ने लॉरेंस को बच्चा कहकर उस पर जमकर निशाने साधे थे। जिसके बाद गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने हथियारों की वीडियो पोस्ट करके भट्टी को जवाब दिया था। वहीं अब भट्टी ने ऑडियों जारी की है। जिसमें उसने लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर की धमकी के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने भी एक ऑडियो जारी कर जवाब दिया है।

    भट्टी ने कहा कि उसके पास एक वीडियो पहुंची है, जिसमें एक व्यक्ति हथियारों के साथ बैठकर कह रहा है कि वह शहजाद भट्टी को मार देगा। भट्टी ने कहा कि जितने हथियार सामने रखकर वीडियो बनाई जा रही है, उतने हथियार तो उसके पास बेकार पड़े हैं। उसने कहा कि जैसा तुम्हारा मालिक लॉरेंस है, वैसे ही तुम भी हो। कुत्तों के बारे में बोलने का मन नहीं करता है, इन्हें याद दिलाने के लिए बोलना पड़ता है कि ये कोई गैंगस्टर नहीं हैं। भट्टी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर वीडियो बनानी है, तो चेहरा दिखाकर और अपनी लोकेशन बताकर बनाओ, ताकि पता चले कि तुम सच में गैंगस्टर हो या नहीं।

    उसने कहा कि लॉरेंस उसे अच्छी तरह जानता है और आज तक उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाया, क्योंकि वह भट्टी को समझता है। बता दें कि लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने भट्टी को धमकी दी थी। उसने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें हथियार दिखाए। बॉक्सर ने कहा था कि जिस दिन चाहेंगे तेरा सिर कलम कर देंगे। हमारे पास इतने हथियार हैं, इतनी गोली मारेंगे कि गोलियां गिन कर तेरा खानदान करोड़पति हो जाएगा। लॉरेंस बाप था और बाप रहेगा।

  • बिगड़ी तबीयतः अभिनेता Salman Khan के पिता सलीम खान को किया वेंटिलेटर पर शिफ्ट

    बिगड़ी तबीयतः अभिनेता Salman Khan के पिता सलीम खान को किया वेंटिलेटर पर शिफ्ट

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें लिलावती अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया है। दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सलीम खान को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है और ब्लीडिंग भी हुई है। इसी वजह से आज उनका ऑपरेशन किया जाना तय हुआ है। सलीम खान का हाल जानने के लिए उनके साथी और सहयोगी रहे जावेद अख्तर, संजय दत्त हॉस्पिटल में पहुंचे। सलमान खान, अलवीरा खान, आयुष शर्मा, अरबाज खान और सलीम खान के पोते-पोतियां निर्वाण, अरहान खान और अयान अग्निहोत्री भी अस्पताल में मौजूद है। बता दें कि सलीम खान और जावेद अख्तर की मशहूर जोड़ी, सलीम-जावेद के नाम से मशहूर थी। 1970 के दशक में अपनी दमदार राइटिंग से हिंदी सिनेमा को दोनों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। इस जोड़ी ने शोले, दीवार, त्रिशूल, डॉन और काला पत्थर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया।
  • Punjab News: देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 युवक-युवतियां गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 युवक-युवतियां गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के सतनामपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लड़कियों और 3 लड़कों को एतराजयोग्य हालत में एक घर से बरामद किया है। यह घर सेंट सोलजर कॉलेज के पास स्थित था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सभी युवकों और युवतियों को हिरासत में लिया।

    सूचना के मुताबिक, जिन पर यह कार्रवाई हुई है, उन पर पहले भी एक अन्य मामला दर्ज किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इससे पहले ये लोग किसी अन्य स्थान पर यह अवैध धंधा संचालित करते थे। पुलिस ने सभी युवकों और युवतियों को सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सतत निगरानी जारी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Guru Kripa Rice Mills से 120 बोरी लेकर चोर फरार, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Guru Kripa Rice Mills से 120 बोरी लेकर चोर फरार, केस दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गांव कडियाना कलां स्थित गुरु कृपा राइस मिल में चोरी की घटना सामने आई है। जहां छोटे हाथी में मिल से भारी मात्रा में चावल की बोरियां लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर मिल के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर और रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। जहां मिल से चोर 120 बोरी चावल (प्रत्येक 50 किलो) चोरी कर ली। वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि मालिक को इसका पता सुबह पड़ोसी से चला।

    मामले की जानकारी देते हुए मिल के मालिक सिमरनजोत सिंह ने बताया कि चोरी की यह घटना 16 और 17 फरवरी की दरम्यानी रात को हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात 11:00 बजे चोर रोशनदान तोड़कर मिल के अंदर दाखिल हुए। रात 02:30 बजे चोर चोरी का माल समेटकर फरार हुए। चोर एक छोटा हाथी (कमर्शियल वाहन) लेकर आए थे जिसे उन्होंने चावल की बोरियों से पूरी तरह ऊपर तक भर लिया और मौके से रफूचक्कर हो गए।

    पीड़ित सिमरनजोत सिंह के अनुसार यह किसी जानकार का काम हो सकता है। चोरों को मिल के अंदर के रास्तों की पूरी जानकारी थी। उन्होंने इधर-उधर भटकने के बजाय सीधा राइस रूम (गोदाम) को निशाना बनाया। सुबह जब पड़ोसी ने बाहर चावल बिखरे हुए देखे तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारी गुरविंदर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पुलिस ने धारा 331(4) और 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: इस Market में नगर निगम ने दुकानदारों को दी सख्त हिदायतें, देखें वीडियो

    Punjab News: इस Market में नगर निगम ने दुकानदारों को दी सख्त हिदायतें, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः नगर निगम फगवाड़ा की टीम ने सुभाष नगर चौक के पास स्थित मार्कीट में व्यापक जांच अभियान चलाया। टीम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे अपना सामान केवल दुकान के अंदर ही रखें और इसे बाहर न लगाएं।

    नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि इस मार्कीट से गुजरना काफी मुश्किल हो गया है और ट्रैफिक जाम की समस्या भी लगातार बढ़ रही है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए निगम की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया और दुकानदारों को चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर दुकानदारों ने निगम की चेतावनी के बावजूद अपने सामान को बाहर रखा, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और चालान भी किए जाएंगे।

    इसके साथ ही, अधिकारियों ने “येलों लाइन मुहिम” के बारे में भी जानकारी दी। कई जगहों पर मार्किंग स्पष्ट नहीं है, जिसे सुधारकर और विजिबल बनाया जाएगा। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि येलों लाइन के अंदर ही अपना सामान रखें और इससे बाहर न फैलाएं। नगर निगम ने कहा कि यह अभियान न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए है, बल्कि मार्कीट को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए भी जरूरी है।