Blog

  • Punjab News: शादी समारोह में आप पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या देखो वीडियो

    Punjab News: शादी समारोह में आप पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या देखो वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है, जहां मैरिज पैलेस में शादी समारोह के दौरान आप पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार तरन तारन-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिद्धू फार्म में एक शादी समारोह के दौरान 2 युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

    इस घटना में ठठिया महंता गांव के सरपंच हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पीकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में सरपंच का चचेरा भाई घायल हो गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को अंजाम 2 व्यक्तियों द्वारा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, अचानक मोटरसाइकिल सवार दो नौजवान पैलेस के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाहर बाइक खड़ी की और सीधे अंदर चले गए। कुछ ही पलों में उन्होंने पीचे से सरपंच हैप्पी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हमले में उनका चचेरा भाई भी घायल हो गया। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी को मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगबीर सिंह, कमलजीत सिंह औलख और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज प्रभजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने पैलेस को घेर कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात गैंगस्टर गतिविधियों या संभावित फिरौती से जुड़ी हो सकती है। हालाांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर गहराई से जांच की जा रही है। भारी समारोह में इस तरह की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। शादी की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • AI Impact Summit के बीच PM Modi से मिले Sundar Pichai, बोले – ‘भारत आकर बहुत अच्छा लगा’

    AI Impact Summit के बीच PM Modi से मिले Sundar Pichai, बोले – ‘भारत आकर बहुत अच्छा लगा’

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली इस समय पूरी दुनिया का डिजिटल फ्यूचर सेंटर बनी हुई है। मौका है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का है। जहां पर तकनीकी जगत के दिग्गज दुनिया भर के राजनेता एक साथ जुड़े हुए हैं। इसी बीच अब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को पीएम मोदी के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात से यह पता चल रहा है कि ग्लोबल एआई क्रांति में भारत अब सिर्फ एक बाजार नहीं है बल्कि लीडर की भूमिका भी निभा रहा है। Read In English : https://encounternews.in/latest-news/sundar-pichai-meets-pm-modi-in-delhi-ahead-of-ai-impact-summit-keynote/

    पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

    पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई के साथ हुई इस बैठक को बहुत ही खास बताया है। एक्स पर शेयर की अपने संदेश में उन्होंने कहा कि चर्चा का केंद्र भारत का एआई इकोसिस्टम और यहां के प्रतिभाशाली छात्र और पेशेवर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि कैसे गूगल, भारतीय युवाओं की क्षमताओं को निखारने में साथ दे सकता है। सुंदर पिछाई ने भी भारत आने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि – ‘एआई इम्पैक्ट समिट के लिए वापिस आकर बहुत अच्छा लग रहा है’।

    माननीय पीएम से मिलकर बहुत अच्छा लगा

    सुंदर पिछाई ने भी भारत आने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि – ‘एआई इम्पैक्ट समिट के लिए वापिस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। आज सुबह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमने इस बात पर चर्चा की कि गूगल भारत में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, सभी भाषाओं में सूचना की पहुंच बढ़ाने, स्टार्टअप्स, कृषि और बाकी क्षेत्रों को समर्थन देने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता को व्यापक स्तर पर लागू करने के उनके मिशन में किस तरह मदद कर रहा है। इस शानदार शिखर सम्मेलन के लिए हमें एक साथ लाने के लिए प्रधानमंत्री आपका धन्यवाद’।

    20 फरवरी को पिचाई करेंगे मेगा संबोधन

    पिचाई अभी दिल्ली में हैं और पूरी दुनिया की निगाहें 20 फरवरी को होने वाले उनकी स्पीच पर टिकी हुई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वो भारत के लिए गूगल के नए एआई निवेशों पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

    इसलिए खास है यह समिट

    यह समिट भारत की ग्लोबली ताकत का प्रमाण है जिसको मोदी सरकार लगातार बढ़ावा दे रही है। इस समिट में 100 से ज्यादा सरकारी प्रतिनिधि जिसमें 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और 60 मंत्री भी शामिल हैं। साथ ही दुनिया भर के नामी सीईओ, संस्थापक, शोधकर्ता और सीटीओ भी हिस्सा ले रहे हैं।    
  • Punjab News: CT University में BBA स्टूडेंट की हुई मौत

    Punjab News: CT University में BBA स्टूडेंट की हुई मौत

    लुधियानाः जिले के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा यूनिवर्सिटी में लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। इस दौरान छात्रा की रेलिंग से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान लुधियाना के शवहूर खातून के रूप में हुई है। मृतिका बीबीए सैकेंड ईयर की छात्रा है। बताया जा रहा है कि कुछ छात्राएं यूनिवर्सिटी में लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं।

    इसी दौरान एक छात्रा लिफ्ट के पास बनी सीढ़ियों की स्टील की रेलिंग पर बैठ गई। जब लिफ्ट आई और अन्य छात्राएं उसमें सवार होने लगीं, तो रेलिंग पर बैठी छात्रा का अचानक संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से वह पीछे की ओर पीठ के बल नीचे गिर गई। हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आईं।

    घटना के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी स्टाफ ने छात्रा को उठाकर लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचाया। छात्रा की हालत गंभीर थी, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के मुखी सुरजीत सिंह ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Punjab News: थाने के बाहर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चली किरपाणें , देखें वीडियो

    Punjab News: थाने के बाहर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चली किरपाणें , देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कस्बा माछीवाड़ा साहिब में थाने के बाहर 2 पक्षों में टकराव हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि थाने के बाहर ही एक निहंग ने दूसरे पक्ष पर कृपाण से हमला कर दिया। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। हमले में मनदीप सिंह, जगरूप सिंह और नवजोत सिंह घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अरविंदर सिंह बिंदा, अमनजोत और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक एयर पिस्टल भी बरामद हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि यह विवाद अराक भट्टियां और तक्खरां गांव के दो गुटों के बीच था। बीते दिन एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंट-पत्थर चलाए थे। इसी मामले को लेकर आज दोनों पक्ष थाने में शिकायत देने पहुंचे थे। इसी के चलते दोनों पक्षों में थाने के बाहर दोबारा विवाद हो गया। जहां थाने के बाहर निहंग अरविंदर सिंह बिंदा ने कृपाण निकाल कर दूसरे पक्ष के सदस्यों पर हमला कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक नौकर को लेकर यह विवाद हुआ है।

    यह नौकर पहले अरविंदर बिंदा के पास काम करता था, लेकिन बाद में उसे तक्खरां गांव के लोगों ने अपने फास्ट फूड के काम पर रख लिया। इसी रंजिश के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शरारती तत्व को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बताया जा रहा हैकि जब पुलिस आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी, तो माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों के इस हिंसक व्यवहार को देखते हुए पुलिस को मौके पर अतिरिक्त भारी बल मंगवाना पड़ा।

     

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत

    होशियारपुरः टांडा-होशियारपुर सड़क पर रामपुर चंदेड़ गांव के मोड़ के पास एक अज्ञात कार चालक की टक्कर से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक बच्ची की पहचान गुरकीरत कौर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने गुरकीरत कौर के पिता अमृतपाल सिंह के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अमृतपाल ने बताया कि वह बच्चों के साथ कंदाला जट्टा में किसी काम के सिलसिले में गया था। इस दौरान वापिस के दौरान जब वह सड़क पार करने लगा तो सड़क किनारे खड़ी गुरकीरत कौर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

    इस घटना में बच्ची सड़क पर गिर गई। पिता ने कहा कि वह बेटी को देखने लग गए और कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद वह घायल बेटी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ‘पायजामे का नाड़ा खींचना भी Rape’, Supreme Court ने इस मामले में सुनाया अहम फैसला

    ‘पायजामे का नाड़ा खींचना भी Rape’, Supreme Court ने इस मामले में सुनाया अहम फैसला

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद कोर्ट के विवादित फैसले को बदल दिया है। इसके साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकार भी लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पायजामे का नाड़ा खोलना बलात्कार करने की कोशिश है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद कोर्ट के उस विवादित फैसले को पलटने का भी फैसला किया है। इसमें यह कहा गया है कि एक बच्ची के ब्रेस्ट को पकड़ना उसके पायजामे का नाड़ा खोलना और उसे पुलिया के नीचे खींचने की कोशिश करना रेप नहीं है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसले पर कड़ी टिप्पणी देते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने जस्टिस जॉयमाल्या बागची और एनवी अंजारिया के साथ कहा कि यौन अपराधों के मामलों में फैसले के लिए कानूनी तर्क और सहानुभूति दोनों की जरुरत होती है।

    Read In English : https://encounternews.in/india/supreme-court-rules-breast-grabbing-pyjama-string-pulling-amount-to-attempt-to-rape/

    इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश किया सुप्रीम कोर्ट ने खारिज

    सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि ब्रेस्ट पकड़ना और पायजामे का नाड़ा खींचना रेप की कोशिश के बराबर है। कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस विवादित आदेश को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा गया था कि ये सिर्फ रेप करने की तैयारी है। सीजीआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और एन वी अंजारिया की बेंच ने यह कहा कि विवादित ऑर्डर को क्रिमिनल ज्यूरिस्प्रूडेंस के यत सिद्धांतों के साफ तौर पर गलत इस्तेमाल के कारण रद्द कर दिया जाता है। कोर्ट ने 10 फरवरी को यह ऑर्डर एक सुओ मोटो याचिका पर दिया था इसमें उसने इलाहाबाद कोर्ट के ऑर्डर का संज्ञान लिया था। इसमें कहा गया था कि सिर्फ ब्रेस्ट पकड़ना और पायजामे का डोरा खींचना रेप का अपराध नहीं है।

    रेप के अपराध को करने की तैयारी हैं

    हाई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए शीर्ष अदालत ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस के अंतर्गत दो आरोपियों के खिलाफ रेप की कोशिश की असली कड़े चार्ज को बहाल कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि जो फैक्ट्स बताए गए हैं उन्हें देखते हुए हम हाईकोर्ट के इस नतीजे से सहमत नहीं हो सकते हैं कि आरोप सिर्फ रेप के अपराध को करने की तैयारी के हैं। आरोपियों के द्वारा की गई कोशिश साफ तौर पर और जरुरी तौर पर हमें इस नतीजे पर ले जाती है कि पहली नजर में शिकायत करने वाले और प्रॉसिक्यूशन ने रेप करने की कोशिश के प्रोविजन को लागू करने का मामला बनाया है इसलिए क्रिमिनल ज्यूरिस्प्रूडेंस के तय सिद्धांतों के साफ तौर पर गलत इस्तेमाल के कारण विवादित फैसले को भी रद्द कर दिया जाता है।

    जरा सा भी शक नहीं रहेगा

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन आरोपों को सिर्फ देखने से इस बात में जरा सा भी शक नहीं रह जाता है कि आरोपी इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 376 रेप के अंतर्गत अपराध करने के पहले से तय इरादे से आगे बढ़े। अदालत ने कहा कि 17 मार्च 2025 का विवादित फैसला रद्द कर दिया जाता है और स्पेशल जज POCSO कासगंज का 23 जून 2023 का ओरिजनल समन ऑर्डर फिर से लागू किया जाता है। यह कहने की जरुरत नहीं है कि इस कोर्ट ने इस फैसले के जरिए जो भी बातें कही है वो शिकायत करने वाले के सिर्फ पहली नजर में है और उन्हें आरोपियों के गुनाह पर कोई राय नहीं माना जाएगा जो चल रहे ट्रायल का विषय है।

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया था फैसला

    17 मार्च 2025 के अपने ऑर्डर में हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि सिर्फ ब्रेस्ट पकड़ना और पायजामे का डोरा खींचना रेप का जुर्म नहीं है परंतु किसी महिला के कपड़े उतारने या उसे नंगा होने के लिए मजबूर करने के लिए इरादे से हमला या क्रिमिनल फोर्स के इस्तेमाल के दायरे में आता है। यह ऑर्डर जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा ने दो लोगों की रिवीजन पिटीशन पर पास किया था जिन्होंने कोर्ट में कासगंज के एक स्पेशल जज के ऑर्डर को चैलेंज किया था। इसके अंतर्गत कोर्ट ने उन्हें दूसरी धाराओं के अलावा आईपीएस की सेक्शन 376 के अंतर्गत समन भेजा था।

    ये था पूरा मामला

    केस के तथ्यों के अनुसार स्पेशल जज पोक्सो एक्ट की कोर्ट में एक एप्लीकेशन दी गई थी इसमें आरोप लगाया कि 10 नवंबर 2021 को एक महिला अपनी 14 साल की बेटी के साथ अपनी ननद के घर से वापिस आ रही थी। आरोपी उसके गांव के थे और उसको रास्ते में मिले। उन्होंने उसकी बेटी को लिफ्ट देने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपियों ने गांव जाते समय अपनी मोटरसाइकिल रोकी और नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगे। आकाश ने कथित तौर पर उसको घसीटा और पुलिया के नीचे ले जाने की कोशिश की और उसके पायजामे का नाड़ा खींच लिया। लड़की के रोने की आवाज सुनकर दो लोग मौके पर पहुंचे जिससे आरोपी भाग गए।          
  • Jalandhar News: कौशल चौधरी गैंग के शूटर के Encounter को लेकर CP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कौशल चौधरी गैंग के शूटर के Encounter को लेकर CP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शूटर का एनकाउंट किया है। मिली जानकारी के अनुसार फोलड़ीवाल में कौशल चौधरी गैंग के शूटर की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जहां मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल शूटर की पहचान आकाश के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा नाकेबंदी की हुई थी।

    इस दौरान बाइक पर सवार होकर नरिंदर उर्फ आकाश को रूकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने बाइक भगा ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान बाइक फिसलने के दौरान आरोपी सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीपी ने कहा कि आरोपी 2 मामलों में पीओ है। गोराया में आरोपी के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें आरोपी की तलाश जारी थी।

    इसके अलावा आरोपी के खिलाफ सिटी खरड़ में पिछले साल जिम में घुसकर मालिक का मर्डर किया गया था। वहीं उसके अलावा जगराओं के दाखा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। आरोपी ने लग्जरी शोरूम में फायरिंग की थी और इसकी जिम्मेदारी कौशल गैंग ने ली थी। ऐसे में यह साफ होता है कि आरोपी कौशल चौधरी गैंग का शूटर हो सकता है। आरोपी मर्डर के मामलों में वाटेंड था। आज पुलिस मुठभेड़ में 7 राउंड फायरिंग हुई है। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: जिले में महिला आयोग चेयरपर्सन राजलाली ने लगाई लोक अदालत, केसों की हुई सुनवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: जिले में महिला आयोग चेयरपर्सन राजलाली ने लगाई लोक अदालत, केसों की हुई सुनवाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब राज्य महिला आयोग की ओर से पुलिस लाइन में महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए आज लोक अदालत लगाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह लोक अदालत प्रत्येक जिले में लगाई जा रही है और इनका मकसद एक ही होता है। चेयरपर्सन का कहना है कि कई लोगों के उन्हें मैसेज मिल रहे है और कहा जा रहा हैकि वह मोहाली नहीं आ सकते है। ऐसे में डिस्ट्रिक टू डिस्ट्रिक जाकर लोक अदालत लगाई जा रही है।

    वहीं आज 47 वॉकिंग केस उनके पास पहुंचे थे। इस दौरान लुधियाना के 30 केस लगे हुए थे, ऐसे में कुल 77 केस उनके पास आए है। राज लाली ने वॉकिंग केस को लेकर कहा कि इसमें डोमेस्टिक वायलेंस के केस अधिक थे। वहीं दूसरे केस प्रॉपर्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि यह केस कोर्ट को हैंडल किए जाते है, क्योंकि इस केस को कमिशन हैंडल नहीं करता। राज लाली ने बताया कि छोटे-मोटे प्रॉपर्टी केस का निपटारा एसडीएसम को दे दिया जाता है।

    वहीं बुजुर्गों को घर से निकालने के केस में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। इस केस में पुलिस की मदद से डीसी और एसडीएम को भेजे जाते है और उनका निपटारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट केस में अधिक समय होने के कारण कुछ केस उनके पास दोबारा से वापिस आ जाते है और उसमें वह पीड़ितों की सिर्फ मदद करते है, लेकिन केस को हैंडल नहीं करते।

    इसी के साथ प्रेम विवाह में भागकर शादी करवाने के बाद लड़का या लड़की दूसरी जगह चले जाते है। राज लाली ने कहाकि यह केस जायज नहीं है, लेकिन शादी का झांसा देकर केस के सबूत सामने आने पर उस केस में बनती कार्रवाई को लेकर धारा लगाई जाती है। राज लाली ने बताया कि अधिकतर केस उनके पर पति-पत्नी के आए है, जिसमें आरोप हैकि पत्नी और बच्चों की पति देखभाल नहीं करता है।

     

     

  • Jalandhar News: कौशल चौधरी गैंग के शूटर का पुलिस ने किया Encounter देखें वीडियो

    Jalandhar News: कौशल चौधरी गैंग के शूटर का पुलिस ने किया Encounter देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शूटर का एनकाउंटर किया है। मिली जानकारी के अनुसार फोलड़ीवाल में कौशल चौधरी गैंग के शूटर की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जहां मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल शूटर की पहचान आकाश के रूप में हुई है। शूटर आकाश कुछ दिन पहले मोहाली में हुए जिम मालिक के मर्डर में वांछित है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मोहाली सहित जगरावां में फायरिंग की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को फोलड़ीवाल ईलाके में घेेरकर काबू करने की कोशिश की, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।  
  • Punjab News: रवनीत बिट्टू को लेकर गरमाई राजनीति, वेरका ने कसे तंज, देखें वीडियो

    Punjab News: रवनीत बिट्टू को लेकर गरमाई राजनीति, वेरका ने कसे तंज, देखें वीडियो

    अमृतसरः भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के ताजा बयानों को लेकर पंजाब की राजनीति गर्म हो गई है। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राज कुमार वेरका ने मीडिया से बातचीत में बिट्टू पर कड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो यह समझना जरूरी है कि बिट्टू के बयानों के पीछे सच्चाई कम और चम्चागिरी ज्यादा है। डॉ. वेरका ने कहा कि राजनीति में उन्होंने अभी तक किसी नेता को इस तरह गिरते नहीं देखा, जैसे आजकल बिट्टू गिर रहे हैं। वेरका ने कहा कि इसका मुख्य कारण यह है कि बिट्टू का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि यह चर्चा भी हो रही है कि भाजपा अब उन्हें विदाई के मूड में है। इसी डर और स्वार्थ के चलते वे कभी राहुल गांधी और कभी प्रियंका गांधी पर बेहूदा हमले कर रहे हैं। उन्होंने बिट्टू द्वारा दिए गए उस बयान की भी तीखी निंदा की। जिसमें किसानों को खालिस्तानी कहने जैसी बातें की गईं। डॉ. वेरका ने कहा कि पंजाब के लोगों और किसानों को इस तरह की भाषा से निपटाना, असल में पूरे पंजाब को गाली देने के बराबर है। उन्होंने मांग की कि भाजपा को तुरंत पंजाब के लोगों से माफ़ी माँगनी चाहिए और बिट्टू के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर बात करते हुए वेरका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान आंदोलन के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं जहां सामने आई, वहां कांग्रेस ने मोर्चा संभाला। इसी कारण बीजेपी सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा और किसानों के विरोधी कानून वापस लेने पड़े। नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में पूछे गए सवाल पर डॉ. वेरका ने साफ कहा कि पार्टी ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है, अब उसके बयानों से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है।