Blog
-

Chinese Robot के कारण हुई भारत की बेइज्जती, सरकार ने लगाई Galgotia University को फटकार
नई दिल्ली: AI Impact Summit 2026 में ग्रेटर नोएडा में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश करने के आरोप लगे हैं। समिट में यूनिवर्सिटी की ओर से इस रोबोट को भारत में विकसित एआई टेक्नोलॉजी के तौर पर पेश किया गया था। दावा था कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी की इन हाउस डेवलपेड तकनीक है। यूनिवर्सिटी का फर्जीवाड़ा भी सामने आया है जिसके बाद सरकारी सूत्रों ने यह बताया है कि उन्हें एआई समिट एक्सपो को उसी समय खाली करने के लिए कहा है। -

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, देखें वीडियो
लुधियाना: जिले के शिंगार सिनेमा रोड के पास स्थित धर्मपुरा इलाके की गली नंबर 3 में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय चिंटू के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि चिंटू मीट की दुकान चलाता था। बीते दिन चिंटू घर के बाथरूम में नहाने गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकला।
जिसके बाद परिजनों द्वारा दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजा खोला गया तो चिंटू बेसुध जमीन पर गिरा हुआ था। जिसके बाद चिंटू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि चिंटू पिछले कई सालों से नशे की दलदल में फंसा हुआ था। परिवार द्वारा उसे नशा छुड़ाओ केंद्र भी भर्ती करवाया गया था।
नशा उसकी रगों में इस कदर बस चुका था कि वह केंद्र से बाहर आने के बाद फिर उसी रास्ते पर चल पड़ा। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार ने नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके। पुलिस ने कहा कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: 2 दिन के दौरे पर आएंगे RSS के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत
पठानकोटः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा गई है। सभी पार्टियों ने चुनावों को लेकर कमर कस ली है। वहीं चुनावों से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 2 दिन के लिए पंजाब दौरे पर आ रहे है। इस दौरान वह 25 और 26 फरवरी को पंजाब में रहेंगे। इस दौरे के दौरान वह समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत करेंगे और संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪਢ਼ੇ :https://encounternewspaper.com/punjab/mohan-bhagwats-visit-to-punjab-on-february-25-26-he-will-address-various-conferences-in-pathankot-and-ludhiana/
पंजाब दौरे पर पहले चरण में मोहन भगवत 25 फरवरी को पठानकोट के सीमावर्ती जिले में पहुंचेंगे। जहां वे देश की सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर पूर्व सेना अधिकारियों की एक विशेष सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वह 25 फरवरी शाम को पठानकोट में एक युवा सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वह राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों के बारे में युवा पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। यात्रा के दूसरे दिन 26 फरवरी को मोहन भागवत औद्योगिक शहर लुधियाना पहुंचेंगे। जहां एक बड़ा ‘नागरिक सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। आरएसएस प्रमुख के पंजाब दौरे को देखते हुए पठानकोट और लुधियाना प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम स्थलों का गहन निरीक्षण कर रही हैं। -

Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब की जमीनों को लेकर और सुखबीर बादल पर बरसे ज्ञानी रघुबीर सिंह, देखें Live
जालंधर, ENS: पंजाब के मोहाली में बीते दिन गुरुद्वारा साहिब अंब की जमीन बेचने को लेकर मामला सामने आया था। वहीं इस मामले को लेकर आज ज्ञानी रघुबीर सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान जहां उन्होेंने गुरुद्वारा साहिब की जमीन बेचने, 328 पावन स्वरूप के मुद्दों को लेकर बात की, वहीं उन्होंने सुखबीर बादल पर जमकर निशाने साधे। रघुबीर सिंह ने कहा कि एसजीपीसी के अधीन आती जमीन को बेचने पर खुद की जेब भरने को लेकर गंभीर आरोप लगाए है।
उन्होंने कहा कि 328 पावन स्वरूप को लेकर काफी समय से मामला गरमाया हुआ है। इस माले को लेकर रघुबीर सिंह ने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाए है कि एसजीपीसी के भ्रष्टाचार के पीछे बादल परिवार है। उन्होंने आरोप लगाए है कि लंगर की रोटियां बेचकर करोड़ो रुपए कमाए गए है। इस दौरान पावन स्वरूपों को लेकर उन्हें भी देश-विदेश से फोन आ रहे है और उनसे सवाल पूछे जा रहे है। श्री हरिमदिंर साहिब के हेड ग्रंथी ने कहा कि एसजीपीसी की कमेटी के अंदर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है।
2 दिसंबर के फैसले के बाद हरप्रीत सिंह को पद से हटाया गया और उन्हें पद से हटाया गया। उन्होंने कहा कि ज्ञानी सुल्तान सिंह ने उन्हें बताया कि एसजीपीसी कमेटी में भ्रष्टाचार बढ़ गया है कि उनसे एक अधिकारी ने श्री मुक्तसर साहिब से दरबार साहिब वापिस लाने के लिए उनसे 5 लाख की मांग की गई। आरोप है कि इस सारी घटनाओं में एक ही परिवार का हाथ है। उन्होंने कहा कि 23 सालों से एक परिवार के नीचे घटनाएं हो रही है।
उन्होंने कहा कि एसजीपीसी में गुरु की गोलक में चोरी हो रही है, जमीने बेचकर खुद की जेबों में डाले जा रहे है। गुरु के लंगर की सूखियां रोटियां बेचकर मोटी कमाई की जा रही है। इमारतों का निर्माण करवाकर पैसे कमाए जा रहे है। दुकाने किराये पर लेकर दुकानदार से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे है। इस तरह अखंड साहिब का पाठ के दौरान पैसो को लेकर कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि यह सब घटनाएं किसके कहने पर हो रही और इसे कौन करवा रहा है। इस दौरान उन्होंने ननकाना साहिब गुरुद्वारा के पावन स्वरूपों की सेवा को लेकर जनतक करने की अपील की है। इस दौरान उन्होेंने बहबल कलां सहित अन्य घटनाओं का जिक्र किया है।
वहीं तरनतारन के उपचुनाव को लेकर कहा कि उपचुनाव के दौरान उन पर दवाब बनाया गया था। इस दौरान कहा गया कि पंथक की वोट अकाली दल को डलवाई जाए। वहीं उन्होंने कहा कि वह इस पद पर बैठकर ऐसा नहीं कर सकते। वहीं 2 दिसंबर वाली घटना को लेकर कहा कि उसका सारा दोष आरएसएस पर लगाने के लिए कहा गया। जिसके बाद उन्होंने सब कुछ करने से इंकार कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपील की है कि एक परिवार से एसजीपीस कमेटी को मुक्त करवाया जाए। उन्होंने कहा कि संगत के सामने इन घटनाओं को लेकर सारी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
-

Punjab News: नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज
संगरूरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाओं को लेकर लोगों में भय का माहौल पाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला संगरूर के गांव लहिल कलां से सामने आया है, जहां नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावारों द्वारा घर में घुसकर कत्ल किया गया।
आरोपी देर रात 2 बजे दीवार फांदकर घर में घुसते है और गुरप्रीत पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर फरार हो जाते है। हालांकि गोलियां चलने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं घटना को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि नौजवान की 2 साल पहले लव मैरिज हुई थी।
थाना लहर की पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया जा रहा है। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। जांच अधिकारी ने कहाकि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 2 हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना को लेकर परिवार सदमें है और उनका कहना है कि बेटे की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी।
-

America-Iran में नहीं खत्म हो रही जंग, Khamenei बोले -‘समंदर में डूबो देंगे अमेरिकी जंगी बेड़ा’
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच में लगातार तनाव बढ़ रहा है। अब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कह दिया है कि उनके पास ऐसे हथियार हैं जो अमेरिकी जंगी बेड़ा तबाह कर सकते हैं। वहीं ईरान के इस बयान से यह साफ हो गया है कि वो भी युद्ध की तैयारी कर रहा है। यदि अमेरिका ने हमला किया तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी के बढ़ते हुए पिछले 24 घंटे में 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। डिपेंडेंट फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और मिलिट्री एविएशन मॉनिटर्स के अनुसार, एफ-22, एफ-35 और एफ-16 जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान मध्य पूर्व की ओर बढ़ते देखे गए हैं। इनके साथ कई हवाई ईंधन भरने वाले टैंकर भी भेजे गए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि अमेरिकी सेना लंबे समय तक सैन्य अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने ऐलान किया है कि उन्होंने अमेरिकी सेना के कई उन्नत युद्धपोतों को मिडिल ईस्ट भेज दिया गया है।अमेरिका को दी चेतावनी
ट्रंप के इस बयान पर पलटवार करते हुए खामेनेई ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इससे अमेरिका के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर USS Gerald R Ford को पानी के नीचे डूबा हुआ दिखा है। साथ में कब्र का प्रतीक चिन्ह भी लगा हुआ है। खामेनेई ने अपनी पोस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति के बयानों पर तंज कसते हुए लिखा कि – राष्ट्रपति लगातार यह कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान की ओर एक युद्धपोत भेजा है। बेशक युद्धपोत एक खतरनाक सैन्य हार्डवेयर है परंतु उस युद्धपोत से भी ज्यादा खतरनाक वह हथियार हैं जो उस जहाज को समुद्र में डुबो सकता है। खामेनेई का ये बयान ईरान की रक्षा क्षमताओं और उसकी जवाबी कार्रवाई की तैयारी को दिखा रहा है।और भी गंभीर बनी है स्थिति
तेहरान और वाशिंगटन के बीच में बढ़ते तनाव के बीच में ऐसी बयानबाजी ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि ईरान ने इशारों में अपनी एंटी-शिप मिसाइल प्रणालियों की ताकत का जिक्र किया है। अमेरिकी नौसैनिक संपत्तियों की तैनाती को ईरान एक बड़ी चुनौती के रुप में देख रहा है इसके जवाब में उसने अब सार्वजनिक रुप में युद्धपोतों को नष्ट करने का डर दिखाया है फिलहाल दोनों ओर से तनाव चरम पर हैं।जिनेवा में होगी दूसरे दौर की बातचीत
ओमान की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच में मंगलवार को तेहरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर जिनेवा में दूसरे दौर की वार्ता हुई। इस वार्ता को ईरानी विदेश मंत्री ने पॉजिटिव बताया है और कहा कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है। आगे की बैठक को लेकर भी बातचीत हुई है हालांकि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच में सहमति बनी है पर राष्ट्रपति के द्वारा तय की गई कुछ रेड लाइन्स को ईरान स्वीकार करने के लिए भी तैयार नहीं है। -

सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में कुख्यात बदमाश बॉबी उर्फ “कबूतर” गिरफ्तार
नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पुलिस ने कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े बदमाश बॉबी उर्फ “कबूतर” को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले 4 वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले उनकी गतिविधियों की रेकी करने का आरोप है। दरअसल, स्पेशल सेल को इनपुट मिला था कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के जरिए गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग पिछले कुछ वर्षों में कई हाई-प्रोफाइल मामलों के कारण सुर्खियों में रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बॉबी कबूतर कथित तौर पर उस शूटर शाहरुख के संपर्क में था, जिसे शुरुआत में वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया था।
बताया जा रहा है कि जब शूटर ने मूसेवाला के साथ चल रहे AK-47 से लैस सुरक्षाकर्मियों को देखा तो उसने पीछे हटने का फैसला किया। इसके बाद साजिश में बदलाव किया गया और अन्य शूटरों को जिम्मेदारी सौंपी गई। दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि साजिश में और कौन-कौन शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच के आधार पर और खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
-

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, आप MLA ने पहुंचाया अस्पताल, एक की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब में कुछ समय से लगातार सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना के दौरान आप विधायक कुलदीप धालीवाल काफिले के साथ जा रहे थे और उन्होंने कार हादसा देखा, जिसके बाद उन्होंने अपना काफिला रूकवाया।
घटना में घायलों को उपचार के लिए वह जिप्सी में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा एक को मृतक घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। आप विधायक ने सुबह-सुबह रस्ते में कार का एक्सीडेंट देखा और हादसे में दोनों 2 यात्री बुरी तरह से घायल थे। जिसके बाद वह उन्हें फतेहगढ़ चूड़ियां के अस्पताल में लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि कार चालक अन्य गाड़ी को बचा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल नौजवान को विधायक द्वारा पानी पिलाया गया और उसके बाद वह खुद अस्पताल में घायल को उपचार करवाने के लिए पहुंचे और डॉक्टरों को प्राथमिक आधार पर उपचार करने के लिए कहा गया।
-

खेलते-खेलते साढ़े 3 वर्षीय बच्चे के सिर में फंसा बर्तन, सांस लेने में होने लगी तकलीफ, देखें वीडियो
मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव से खेलते-खेलते समय साढ़े 3 वर्षीय बच्चे के सिर में एल्युमिनियम बर्तन फंस गया। इस घटना को लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा बर्तन सहित बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, बच्चे का सिर और गर्दन के पास बर्तन इस कदर कसकर अटक गया कि बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस हादसे में उसकी जान का खतरा बना हुआ था।
घटना को लेकर परिजन घबरा गए। परिजनों ने बताया कि वह बच्चे को बचाने के लिए अलग‑अलग अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन बर्तन इतनी मजबूती से फंसा हुआ था। जिसके कारण बर्तन निकालने पर बच्चे को गंभीर चोट लगने का खतरा बना हुआ था। इस कारण कोई डॉक्टर जल्दी हाथ नहीं लगा रहा है। परिजनों का कहना है कि ऐसे में किसी भी तरह की जल्दबाजी बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। जिसके बाद वह जलगांव के सहारा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बच्चे को लेकर पहुंचे।
जहां डॉक्टर मिन्हाज पटेल ने प्लंबर की मदद से कटर का इस्तेमाल कर बर्तन को काटने का निर्णय लिया। उन्होंने बच्चे के मुंह से बर्तन को हटाने और बच्चे को चोट ना आने को लेकर पहले बर्तन के अंदर कपड़ा फंसाया, जिसके बाद धीरे-धारे बर्तन को अलग-अलग हिस्सों से कटर की मदद से काटा। इस तरह उन्होंने बच्चे की जान बचाई। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें डॉक्टर द्वारा बड़ी सावधानी के साथ बर्तन को काटा जा रहा है और बच्चे के मुंह का बर्तन से निकाला गया।
-

रैन बसेरे में शराब पीने को लेकर विवाद, व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
हिसारः शहर के मधुबन पार्क के पास नगर निगम द्वारा बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे में बीती देर रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जींद निवासी 45 वर्षीय बलकार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने मधुबन पार्क के सामने अस्थायी रैन बसेरा बनाया हुआ है, जहां रोजाना जरूरतमंद लोग रात बिताते हैं। मंगलवार देर रात रैन बसेरे में ठहरे 3-4 लोगों के बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े में बलकार के सीने पर जोरदार चोट मारी गई। चोट लगने के बाद उसकी नाक से खून बहने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
सुबह अन्य लोगों ने बलकार को बेसुध हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी कृष्ण मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस रैन बसेरे में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।