Blog

  • देश की पहली पॉड टैक्सी इस शहर में चलेगी, जानें रुट और अन्य डिटेल्स 

    देश की पहली पॉड टैक्सी इस शहर में चलेगी, जानें रुट और अन्य डिटेल्स 

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश प्रशासन ने नोएडा में पॉड टैक्सी को मंज़ूरी दे दी है। नई फिल्म सिटी से जेवर एयरपोर्ट के बीच यह पॉड टैक्सी चलाई जाएगी। पॉड टैक्सी का यह कॉरिडोर अलग-अलग सेक्टर्स को भी जोड़ेगा। 14.6 किलोमीटर के इस कॉरिडोर की डीपीआर तैयार हो गई है। इस परियोजना पर 641.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डबल ट्रैक वाली पॉड टैक्सी के कॉरिडोर को पूरा करने में एक वर्ष का समय लगेगा। अगले हफ्ते इसके लिए कंपनी का चयन किया जाएगा। प्राधिकरण ने परियोजना लाने के लिए लंदन व अबुधाबी मॉडल का अध्य्यन कराया है। इस परियोजना को मार्च 2026 तक पूरा किया जाएगा. इस पॉड टैक्सी को लेकर अगले हफ़्ते ग्लोबल टेंडर जारी किए जाएंगे। बता दें, एक पॉड टैक्सी में 12 यात्री सवार हो सकेंगे।

    रूट पर होंगे 12 स्टेशन

    देश की पहली पॉड टैक्सी नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच चलेगी। इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कार्पोरेशन लिमिटेड ने नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक 14 किमी के बीच पॉड टैक्सी चलाने का प्लान किया है। इस रूट पर बारह स्टेशन होंगे। ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी के लिए फाइनल डीपीआर यमुना अथॉरिटी में पेश कर दिया गया है। यमुना एक्स्प्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि इस डीपीआर को अब यीडा बोर्ड (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के समाने रखा गया है जिसके बाद प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

    इस वजह से उठाया गया कदम

    जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की दिशा में यह कदम बढ़ाया गया है। यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) चलाने की योजना बनाई है। पॉड टैक्सी की डीपीआर बनाने के लिए इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी का चयन किया गया है।

    इन सेक्टरों में भी बनेगा ट्रैक

    यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिल्म सिटी की दूरी करीब 5.5 किलोमीटर है। इसकी उपयोगिता बढ़ाने के लिए यीडा के सेक्टरों में भी इसका ट्रैक ले जाने का सुझाव डीपीआर में दिया गया है। यीडा के सेक्टर 21,28,29,32 व 33 होते हुए नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच यह पॉड टैक्सी चलेगी। यीडा के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि भारत सरकार की संस्था इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जो फाइनल डीपीआर दिया है। उसके हिसाब से इसको विकसित करने के लिए पीपीपी मॉडल पर तीन सुझाव दिए गए। इन सुझावों पर बोर्ड की बैठक में चर्चा के बाद प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया था। प्रदेश सरकार से मंजूरी लेकर ग्लोबल टेंडर के जरिए इसको विकसित करने के लिए कंपनी का चयन किया जा रहा है।

  • महेंद्र राम व कमल बने जिला बसपा प्रभारी

    महेंद्र राम व कमल बने जिला बसपा प्रभारी

    ऊना में बसपा कमेटी का विस्तार
    ऊना/सुशील पंडित: बहुजन समाज पार्टी, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश की बैठक बसपा पार्टी कार्यालय ऊना में लेख राज कतनोरिया, जिलाध्यक्ष बसपा ऊना की अध्यक्षता में की गई जिसमे मुख्य अतिथि कांशी राम प्रदेश प्रभारी हिमाचल प्रदेश एवं इंचार्ज हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र, रमेश चंद भटोली, बसपा प्रदेश महामंत्री हिमाचल प्रदेश की उपस्थिति में आयोजित की गई
    इस महत्वपूर्ण बैठक में आम सहमति से महिन्द्र राम (पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष ऊना) गाव व डाकघर मकरैड, जिला ऊना व कमल कुमार पाजला, गाव व डाकघर बडेहर, जिला ऊना को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया इस दौरान पार्टी विचारधारा को गांव चलो अभियान के तहत लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया तथा ऊना जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन की समीक्षा करके युवाओं और महिलाओं को जोड़ने का अभियान मिलकर चलाया जाएगा
    इस मौका पर तरसेम लाल सलूरी, चमन, चौधरी धन्नु राम पूर्व महासचिव, चौधरी शिव कुमार व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे है
  • हरोली ब्लॉक के प्रधान चुने हरजिंद्र सिंह 

    हरोली ब्लॉक के प्रधान चुने हरजिंद्र सिंह 

    ऊना/ सुशील पंडित: हरोली ब्लॉक अराजपत्रित कर्मचारी संघ के चुनाव में हरजिंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया । चुनाव पंचायत भवन हरोली  में चुनाव आधिकारी भूपेन्द्र शर्मा, सह चुनाव आधिकारी राजेश कुमार भरत भूषण की अध्यक्षता में हुए। सर्व प्रथम प्रधान  दिलबाग सिंह ने ब्लॉक कमेटी को भंग किया उसके बाद सर्व सहमति से नई कमेटी  का गठन किया गया। कमेटी में  बेअंत सिंह वरिष्ठ उपप्रधान,  जुगल किशोर उपप्रधान, प्रेम जसवाल महासचिव, अमित सैनी संयुक्त  सचिव, विकास वर्मा वित सचिव चुने गए है ब जिला प्रतिनिधियों में  रजनीश शर्मा , राज कुमार ,मंजीत सिंह , राजीव कुमार , अजय कुमार , मुकेश कुमार , विनोद कोहली , राजन गुलेरिया, नरेश चंद, सुरेश अत्री , शिव कुमार को चुना गया है। इस मोका पर जिला पर्यवेक्षक प्रधान रमेश ठाकुर, महासचिव तारा सिंह चेयरमैन पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
  • हरोली में आशा वर्करों  ने मांगा 7 तारीख को मानदेय 

    हरोली में आशा वर्करों  ने मांगा 7 तारीख को मानदेय 

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय मजदूर संघ यूनियन  हरोली ब्लाक की आशा वर्कर की मीटिंग हुईं।  बैठक में आशा वर्कर ने समय पर मासिक मानदेय न मिलने पर रोष जताया। उन्होंने कहा की एन एच एम द्वारा 7 तारीख तय की है जबकि उनको बिभाग द्वारा  20 तारीख के बाद मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने आशा वर्करों को पहचान पत्र जारी करने की मांग की। अस्पतालों में आशा वर्करों को  प्राथमिकता के आधार पर  पर्ची व उपचार के लिए  इंट्री करने की मांग भी की है।इस मौके पर प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार, प्रधान सुनीता देवी  समेत 80 आशा वर्कर  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • हरोली पुलिस ने गुरपलाह में युवक से पकड़ा 2.37 ग्राम चिट्टा

    हरोली पुलिस ने गुरपलाह में युवक से पकड़ा 2.37 ग्राम चिट्टा

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशानुसार जिला पुलिस नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्य कर रही है। जिसके तहत हरोली पुलिस ने एक स्थानीय युवक को 2.37 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है।
    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी टाहलीवाल की टीम ने यातायात चैकिंग के लिए गांव गुरपलाह में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 80-0576) को चैकिंग के लिए रोका गया तो शक के आधार पर जब उस युवक की तलाशी ली गई तो 2.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    आरोपित युवक की पहचान सुनील कुमार (30) निवासी बाथू वार्ड न0 -10 तह0 व थाना हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। ज़िक्र जोग है कि पिछले पांच महीने में हरोली थाने में 28 मामले दर्ज हुए हैं।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • जालंधरः पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 5 सदस्यों सहित अन्य 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 5 सदस्यों सहित अन्य 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। एएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर देहात पुलिस के अलग-अलग थानों की टीमों ने एक औरत और 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर नकोदर की पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ़ राजू निवासी गाव सोहल जगीर, सुखविंदर सिंह को उर्फ़ काका निवासी गाव काहलवा कपूरथला, रणवीर सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ़ हैप्पी, राजा, सुखजिदर उर्फ सागर निवासी गाव शाहपुर नकोदर और हरप्रीत कौर निवासी गाव धुलेता के रूप में हुई है। डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रभारी गुरजिंदर सिंह ने बताया कि मोहल्ला आलमगीर काला सिंधिया निवासी अंकुश कुमार ने 8 जून को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गाव शाहपुर से खीवे की तरफ़ जा रहा था कि उसी दौरान तीन लुटेरे उसे लूट का शिकार बनाकर 7400 रुपए और उसका सामान छीन कर फ़रार हो गए है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच के दौरान सुखविंदर सिंह को उर्फ़ काका, रणवीर सिंह और राजा को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से 5 हजार रुपए नगदी, तीन मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, 12 मोबाइल फोन और दो तेजधार हथियार बरामद किए। पुलिस जाच में सामने आया कि हरप्रीत सिंह उर्फ़ हैप्पी और सुखजिदर उर्फ सागर ने लूट के लिए रेकी की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके इससे पहले यह गिरोह कहा कहा वारदातों को अंजाम दे चुका है।

    इसी तरह थाना शाहकोट की पुलिस ने अवेध शराब सहित 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया की टीम के एसआई निर्मल सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि राजविंदर सिंह उर्फ़ राजू गाव सोहल जगीर शमशान घाट के पास नज़दीक शराब बेच रहा है जिसे उनकी टीम ने दबोच कर उसके क़ब्ज़े से 18 बोतलें अवैध शराब की बरामद कर आरोपित के ख़िलाफ़ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह उन्हें गाव डडोवाल के के पास नाजायज़ शराब पडी होने की सूचना मिली थी, जहा उन्होंने पहुच कर 2 लाख 81 हज़ार 250 ML बरामद कर एक्साइज विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। 

    इसी तरह थाना गोराया की पुलिस ने नशिले पदार्थ सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई चरणजीत सिंह चौकी इंचार्ज धुलेता पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान गाव धुलेता के पास मौजूद थे, जहाँ उन्होंने हरप्रीत कौर को दबोच कर उसके क़ब्ज़े से 50 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है रिमांड दौरान पुलिस जाँच में सामने आया कि आरोपित गाव धुलेता गोराया निवासी जयपाल सिंह गुटों, निर्मला सिंह निमो भोली, वीना और जसविंदर राणों से ये सप्लाई लेकर आती थी और आगे बेच देती थी और पुलिस सभी को मुकदमे में नामजद कर लिया है।

    थाना लोहियां की पुलिस ने लुट-पाट कि वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि मुक्दमा नं 56 में फरार आरोपी सुच्चा सिंह पुत्र शिना सिंह वासी मियाणी को लुटे गए 2 मोटरसाइकिलों सहित काबू किया है।

  • नकली कच्चा माल तैयार करने वालों को नहीं मिली कोर्ट से जमानत

    नकली कच्चा माल तैयार करने वालों को नहीं मिली कोर्ट से जमानत

    नकली दवाइयां बनाने वाली कंपनी संचालक की भी जमानत याचिका हुई रदद्
    बददी/ सचिन बैंसल: बीबीएन में नकली कच्चा माल सप्लाई करने के मामले में केसी ओवरसिस कंपनी के संचालकों ने नालागढ कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने उसे रद कर दिया है। फार्मा के कच्चा माल की उत्तर भारत का डिस्ट्रीब्यूटर पंचकूला में केसी ओवरसिस कंपनी है। केसी ओवरसिस कंपनी के संचालक अंकुश और अंकित ने मार्च और अप्रैल माह में बद्दी की एक अलाईड फार्मा के साथ मिल कर नकली कच्चा माल तैयार किया। यह दोनों गुजरात से कुछ सही माल लाते थे और उसकी आड में बद्दी की अलाईड कंपनी मे नकली कच्चा माल जेआरएस के नाम से तैयार करते थे।  
    मार्च और अप्रैल में ड्रग विभाग ने इसकी जांच की और 11 मई को केसी ओवरसिस कंपनी के मेनेजर हरीश को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस बीच कंपनी के संचालक अंकुश और अंकित फरार हो गए।  अंकुश और अंकित ने नालागढ की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई शुक्रवार को होनी थी। ड्रग विभाग को उम्मीद थी कि कंपनी के संचालक कोर्ट में पेश होंगे। जिस पर  पूरा विभाग कोर्ट में दबिश लगाए हुए था। लेकिन केसी ओवरसिस  के संचालक कोर्ट में न आकर उनके वकील ही सुनवाई में शामिल हुए। कोर्ट ने केसी ओवरसिस कंपनी के संचालक को याचिका रद कर उन्हें कोर्ट में शामिल होने का कहा है। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने नालागढ़ कोर्ट की ओर से दायर याकिका रद होने की पुष्टि की है। 
    नकली दवाई बनाने वाली कंपनी की संचालिका को नही मिली जमानत
    बद्दी (सोलन)। नकली दवाई बनाने वाली साईपर कंपनी के संचालिका रजनी भागर्व  ने जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। उसकी भी सुनवाई शुक्रवार को होनी थी लेकिन कोर्ट ने पर्याप्त सुबूत के अभाव में जमानत की अर्जी रद कर दी है। ड्रग विभाग का तर्क था कि अगर रजनी भागर्व बाहर आती है तो वह गवाहों के साथ छेड़छेाड़ कर सकती है जिससे केस कमजोर पड़ सकता है। जिस पर अदालत ने उसे जमानत नहीं दी।
  • जालंधर: अवैध शराब के साथ 2 गिरफ़्तार

    जालंधर: अवैध शराब के साथ 2 गिरफ़्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 17 पेटिया अवैध शराब की बरामद की है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सतीश कुमार उर्फ़ सन्नी निवासी न्यू सराजगज जालंधर के रूप में हुई है। CIA स्टाफ़ के प्रभारी इधर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान मिल्क वार चौक के पास मौजूद थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली की सतीश गाड़ी में नाजायज शराब रखकर रविदास चौंक से माडल टाउन की तरफ आ रहा है, जहा उनकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान आरोपित सतीश को कार नंबर Pb07 x 1001 आए 10 से दबोच कर उसके क़ब्जे से 17 पेटी अवैध शराब की बरामद कर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह थाना दो की पुलिस ने 60 बोतले अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान रितेश कुमार निवासी दिलबाग नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई गुलशन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि रितेश आदर्श नगर के पास शराब की सप्लाई कर रहा है, जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुच कर आरोपित को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 60 बोतले अवैध शराब की बरामद की।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਚੱਲੀਆਂ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਚੱਲੀਆਂ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਚੰਦੂ ਮਾਝਾ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਖਬਰ ਸਾਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਜਿਸਦੇ ਨਾਲ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਹੰਚ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਕਿੰਨੇ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਵਰਨਾ ਕਾਰ ਅਤੇ ਮੋਪਡ ਉੱਤੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ ਆਏ ਸਨ।

    ਉਹ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਉੱਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਵਾਬੀ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਵੀ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੀ ਛੱਤ ਤੋਂ ਇੱਟਾਂ ਚਲਾਈਆਂ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਹੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਉਤੇ ਵੀ ਪਹਿਲਾ 10 ਦੇ ਕਰੀਬ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। 

  • इस पार्टी के दिग्गज नेता पर मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स पार्लर चलाने के लगे आरोप, रखा ये कोड वर्ड, वीडियो वायरल

    इस पार्टी के दिग्गज नेता पर मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स पार्लर चलाने के लगे आरोप, रखा ये कोड वर्ड, वीडियो वायरल

    इंदौरः जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है जिसमें एक मसाज पार्लर में विदेशी लड़कियों से सेक्स रैकेट का अवैध कारोबार चलाने का दावा किया गया है। वीडियो में देख सकते है कि कुछ लोग मसाज पार्लर में घुसकर पूछताछ करते है। जिसके बाद मामलें में खुलासा हुआ कि ये मसाज पार्लर आरएसएस के बड़े पदाधिकारी मनु गोखले और दिव्य दत्त की है। जहां इस तरह का अवैध काला कारोबार चल रहा है। सोशल मीडिया में इस तरह के वीडियो 7 जून से वायरल हो रहे है।

    पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि इस मसाज पार्लर में स्पेशल थाई मसाज भी उपलब्ध कराते है। कस्टमर्स को जिसमें दो लड़कियां तेल से सना तन लेके कस्टमर की मसाज करती है और एक्सट्रा सर्विस के बदले में लड़कियां मोटे रकम वसूलती है।  आरएसएस मध्यप्रदेश के दो बड़े पदाधिकारी मनु गोखले और दिव्य दत्त इंदौर में मसाज पार्लर और सेक्स रैकेट चलाते पकड़े गए।

    इस थाई मसाज को कोर्ड word में ये सना_तन_मसाज भी बोलते थे। लड़कियां इस मसाज पार्लर में मास्क लगाकर कस्टमर्स के साथ सेक्स वीडियो भी बनाकर भी बेचते है। इस काले कारोबार से जिन ट्विटर हैंडल के लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया है उनका दावा है कि आरएसएस के दोनों पदाधिकरियों ने इसी सेक्स रैकेट के बाद अपने लिए आलीशान घर और ऑफिस बना लिया था।