Blog

  • 5 दोस्तों की Car बाउंड्रीवाल से टकराई, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

    5 दोस्तों की Car बाउंड्रीवाल से टकराई, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

    बिलासपुरः राष्ट्रीय राजमार्ग 130A पर शनिवार दोपहर 5 दोस्त भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 दोस्तों की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पवन रात्रे (42), जयंत वैष्णव (34), विजय राजपूत, मोनू यादव (24) और सुरेश वसुदेव (38) निवासी पड़ावपारा मोहल्ला कार पर सवार होकर रोज की तरह अपने काम बोर पंप बनाकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे छोटे बिनोरी और बड़े बिनोरी के बीच खतरनाक मोड़ पर कार बेकाबू हो गई और बाउंड्रीवाल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार पवन रात्रे, जयंत वैष्णव और विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोनू यादव और सुरेश वसुदेव को गंभीर स्थिति में 108 के जरिए अस्पताल रेफर किया गया।

    काठाकोनी के ग्रामीणों ने बताया कि कार में सवार काठाकोनी के विजय राजपूत समेत उनके चारों साथी राष्ट्रीय राजमार्ग में अपने घर के सामने ही बोर पंप बनाने का कार्य करते थे। यह काम वे बचपन से ही करते आ रहे हैं। विजय ने सप्ताह भर पहले ही सालों चली कार को खरीदा था। उनका मानना है कि नौसिखिया ड्राइवर होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई। बड़े हादसे का रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने बताया कि 2 लोगों की हालत नाजुक है। उनका इलाज चल रहा है, जबकि 3 युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

  • Punjab News: दलित समाज ने किया धरने का ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: दलित समाज ने किया धरने का ऐलान, देखें वीडियो

    जाली सर्टिफिकेट से नौकरी पाने वालों का करेंगे विरोध

    अमृतसरः नकली सर्टिफिकेटों के जरिए नौकरी पाने वालों के खिलाफ दलित समाज ने धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन सोमवार को अमृतसर के भंडारी पुल पर होगा।वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि कुछ जनरल वर्ग के लोग दलितों के अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। ये लोग नकली दस्तावेज बनाकर आर्थिक और रोजगार के अधिकार हासिल कर रहे हैं जो संविधान के अनुसार केवल पिछड़े और दलित वर्गों के लिए निर्धारित हैं। दलित समाज के नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का हवाला देते कहा कि वे कहते थे कि अगर अधिकार प्यार से न मिले, तो उन्हें लेना पड़ता है। अब समय आ गया है कि दलित समाज अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक मंच पर एकत्र हो। समाज ने सरकार से मांग की कि जो लोग नकली जाति सर्टिफिकेट लेकर सरकारी नौकरियां कर रहे हैं, उनकी जांच करवाई जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • एक साल के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, मासूम को खरोंच तक नहीं आई

    एक साल के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, मासूम को खरोंच तक नहीं आई

    जांजगीरः महिला द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने एक साल के बच्चे के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि घटना में बच्चे को कुछ नहीं हुआ। बच्चा मां की मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर शव के पास बैठा रोता रहा।

    जानकारी देते हुए अकलतरा थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिली थी। ये लाश कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर थी। स्थानीय लोगों ने एक बच्चे के रोने की आवाज भी सुनी और मौके पर जाकर सूचना पुलिस को दीष मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चे की पहचान के लिए बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जांच में पता चला कि महिला गांव दर्री टांड़ की रहने वाली शिवकुमारी नायक है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

    पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी थी। पहले पति से उसके दो बच्चे हैं। दूसरी शादी उसने मंतराम नायक से की थी, जिससे यह छोटा बच्चा है। दोनों कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटे थे। महिला का उसके पति मंतराम के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला अपने एक साल के बच्चे को साथ लेकर घर से निकल गई।

    कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंची और बच्चे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी, जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। बच्चे को अकलतरा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगामी जांच जारी है।

  • Pahalgam हमले में आतंकियों को पनाह देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    Pahalgam हमले में आतंकियों को पनाह देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को पहलगाम आतंकी हमले मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान पहलगाम के निवासी बटकोट के परवेज अहमद जोथर और हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर के रूप में हुई है।

    एजेंसी के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों ने तीन हमलावरों की पहचान बताई। जिससे पुष्टि हुई कि वे प्रतिबंधित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक हैं। एनआईए जांच के अनुसार परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में एक अस्थायी ढोक (झोपड़ी) में आतंकवादियों को जानबूझकर आश्रय, भोजन और रसद सहायता प्रदान की थी। यहां रहने के बाद आतंकियों ने पर्यटक स्थल की रेकी की और इसके हमले को अंजाम देते धर्म पूछ-पूछकर लोगों पर गोलीबारी कर दी। जिससे 26 पर्यटकों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए।

  • Punjab News: Innocent Hearts ने मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025; थीम : “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ”

    Punjab News: Innocent Hearts ने मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025; थीम : “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ”

    जालंधर, ENS: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा – एन इनीशिएटिव’ के दूरदर्शी नेतृत्व में, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने अपने सभी परिसरों में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। इस वर्ष की वैश्विक थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” ने एकता, स्वस्थ जीवन-शैली और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने वाले सार्थक और पुनर्स्थापना सत्रों की एक श्रृंखला के लिए माहौल तैयार किया। यह समारोह इनोसेंट हार्ट्स के सभी पाँचों स्कूलों- ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारा, कैंट-जंडियाला रोड, कपूरथला रोड व नूरपुर रोड – के साथ-साथ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (IHGI), लोहारां में भी आयोजित किया गया। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की ‘मेंटल वेल-बीइंग क्लब’ ने एनएस एस यूनिट और रेड रिबन क्लब के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम “योग संगम” का आयोजन किया। यह सत्र प्राचीन योग परंपराओं और आधुनिक माइंडफुलनेस प्रथाओं का सामजस्यपूर्ण मिश्रण था, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों में मानसिक स्पष्टता, शारीरिक ऊर्जा और आंतरिक शांति विकसित करना था। इस सत्र में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट/पतंजलि योग समिति, पंजाब के प्रांत प्रभारी राजिंदर कुमार शंगारी की गरिमामयी उपस्थिति ने सम्मान अर्जित किया। उन्होंने ऊर्जावान योग आसनों, शांतिप्रद प्राणायाम और निर्देशित ध्यान तकनीकों के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन किया। विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने अपने-अपने परिसरों में पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ भाग लिया, और माइंडफुलनेस तथा वैश्विक एकता की सच्ची भावना को जीवंत किया। इस सामूहिक अनुभव ने शांति और जुड़ाव का वातावरण तैयार किया, जो कि सार्वभौमिक शक्ति के रूप में योग के गहरे संदेश को प्रतिध्वनित करता है। इस पहल ने समग्र स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक समरसता को महत्व देने वाले कैंपस कल्चर को बढ़ावा देने की इनोसेंट हार्ट्स की प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट किया।
  • विवाहिता ने 8 साल की ननद को मौत के घाट उतारा

    विवाहिता ने 8 साल की ननद को मौत के घाट उतारा

    डीगः एक महिला द्वारा अपनी 8 साल की ननद का गला दबाकर मर्डर करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद लाश को गोद में लेकर सास के कमरे में पहुंच गई। सास ने सवाल किया कि तूने इसे क्यों मारा? इस पर उसने सास से कहा कि मैं इसे नहीं मारती तो ये मुझे मार देती।

    जानकारी मुताबिक, कोलरी गांव में आस मोहम्मद (45) और उसकी पत्नी हक्की (42) रहते हैं। उनका बेटा मुकीम (22) महाराष्ट्र में ड्राइवर का काम करता है। मुकीम की पत्नी वरीसा (20) ससुराल में सास-ससुर और 8 साल की ननद सनम के साथ रहती है। शुक्रवार रात सनम भाभी वरीसा के कमरे में सोने चली गई थी। देर रात 1 बजे वरीसा गोद में सनम को लेकर सास के कमरे में पहुंची और कहा कि अम्मी, सनम को देखना, इसे क्या हो गया है? उसने सनम को सास की गोद में रख दिया। सनम की सांस नहीं चल रही थी। सास ने उसे चेक किया तो गले पर निशान नजर आए। इस पर उसे बहू पर शक हुआ।

    हक्की ने वरीसा से पूछा कि तूने इसे क्यों मार दिया? वरीसा ने सास से कहा कि सनम रात में उठी और मेरा गला दबाने लगी। मैंने उसे रोका, लेकिन वह नहीं मानी। अगर मैं उसे नहीं मारती तो वह मुझे मार डालती। यह बात सुनकर हक्की जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी जुट गए। लोगों के आने के बाद हक्की ने वरीसा को अपने कमरे से बाहर बुलाया। जहां उसने ननद की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद महिला ने सीकरी के गांव भटेसरा में अपने मायके फोन कर तुरंत आने को कहा। वहां से सुबह करीब 4 बजे कार लेकर वरीसा के रिश्तेदार वारिस, आसिफ और अन्य 4 लोग आ गए। वे वरीसा को अपने साथ ले गए।

    आस मोहम्मद और हक्की ने अपने रिश्तेदारों व आसपास के लोगों को घटना के बारे में शनिवार सुबह बताया। बेटे मुकीम को जानकारी दी। दोपहर में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव सौंप दिया। इसके बाद परिवार के लोग सीकरी थाने पहुंचे और बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई करेंगे।

  • सर्वाधिक Test शतक जड़ने वाले Indian wicketkeeper बने Pant, Dhoni को पछाड़ा

    सर्वाधिक Test शतक जड़ने वाले Indian wicketkeeper बने Pant, Dhoni को पछाड़ा

    स्पोर्ट्सः एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफ़ी के पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने अपने करियर का 7वां टेस्ट शतक जड़कर टेस्ट में सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए। पंत ने छक्के के साथ अपना 7वां टेस्ट शतक पूरा किया और इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया।

    धोनी ने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 6 शतक लगाए थे जबकि पंत ने 7 टेस्ट शतक तक पहुंचने के लिए 44 टेस्ट की 76 पारियां लीं। इंग्लैंड में यह पंत का तीसरा शतक भी है, जो कि किसी भी विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक है। इंग्लैंड मे किसी भी विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने एक से अधिक टेस्ट शतक नहीं लगाया है।

    पंत पहले दिन 65 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे थे और उन्हें दूसरे दिन की शुरुआत से ही आक्रामक रुख़ अख़्तियार कर लिया। पंत ने 178 गेंदों पर 134 रनों की पारी खेली जिसमें छह छक्के शामिल थे। पंत ने अपने टेस्ट करियर की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया।

  • जालंधर सहित इन जिलों में मौसम सुहावना, लोगों ने ली राहत की सांस, देखें वीडियो

    जालंधर सहित इन जिलों में मौसम सुहावना, लोगों ने ली राहत की सांस, देखें वीडियो

    जालंधर/अमृतसरः पंजाब की तरफ बढ़ता मानसून हिमाचल प्रदेश में अटक गया है। बीते 24 घंटों में उसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। वहीं मौसम विभाग की तरफ से आज राज्य में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि पंजाब के 16 जिलों में आज बारिश होगी।

    वहीं भीषण गर्मी के बाद आज अमृतसर में हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश से तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंडी हवा चलने से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान दरबार साहिब में हुई बारिश ने मनमोहक नजारा पेश किया। बारिश की बूंदों में श्री हरमंदिर साहिब की खूबसूरती तस्वीरें सामने आई। दरबार साहिब से आ रही अलौकिक तस्वीरों ने लोगों का मन मोह लिया और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

    वहीं पठानकोट, गुरदासपुर और आसपास के कुछ जिलों में भी सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद, तापमान सामान्य से अब भी 1.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है, जो इस समय के मौसम के औसत से नीचे माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

    आज पंजाब के पठानकोट और होशियारपुर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • Driver को झपकी आने से Divider से टकराई कार, 4 की मौत

    Driver को झपकी आने से Divider से टकराई कार, 4 की मौत

    मध्यप्रदेशः अयोध्या से सूरत जा रहे एक परिवार की कार हादसा ग्रस्त हो गई। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ा। तीन लोग घायल हैं। परिवार के सभी लोग एक्सयूवी 500 कार पर जा रहे थे, राजगढ़ जिले के पचोर में हाईवे पर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।

    अहमदाबाद जा रहे एक एम्बुलेंस चालक और ट्रक ड्राइवरों ने मिलकर कार का दरवाजा तोड़ा। उन्होंने शवों और घायलों को बाहर निकाला। पचोर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसे भोलेनाथ दुबे चला रहे थे। साथ में उनकी पत्नी पुष्टम दुबे (50), बेटा अनमोल दुबे, बेटी अंशिका दुबे, बहन प्रमिला पांडे, उनका बेटा प्रियांशु पांडे और बड़ी बहन शिवदेवी तिवारी बैठे थे। अनमोल दुबे (16) और प्रियांशु पांडे (11) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमिला पांडे (55) और शिव देवी तिवारी (45) की मौत शाजापुर जिला अस्पताल में हुई। पुष्टम दुबे, अंशिका दुबे (14) और भोलेनाथ दुबे घायल हैं।

  • Roadways Bus ने बाइक सवार 3 लोगों को मारी टक्कर, 1 की दर्दनाक मौत

    Roadways Bus ने बाइक सवार 3 लोगों को मारी टक्कर, 1 की दर्दनाक मौत

    टोंकः तेज रफ्तार रोडवेज बस द्वारा बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस दौरान बाइक बस के नीचे फंस गई। हादसे में बाइक सवार महिला और एक युवक उछलकर साइड में गिर गए, जबकि बाइक चला रहा युवक नीचे फंस गया। टक्कर मारने के बाद भी ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और बाइक के साथ युवक को करीब 1 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बाइक के साथ फंसे युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल पत्नी और बड़े भाई को जयपुर रेफर किया गया है।

    जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी जयमल ने बताया कि अशोक बैरवा (33) पुत्र सूरजमल बैरवा निवासी प्रेम नगर बस्ती, अयाना (कोटा) अपनी पत्नी मोनिका और भाई विजेंद्र बैरवा के साथ जयपुर में रहकर काम करता था। किसी रिश्तेदार की मौत होने पर शनिवार को वह पत्नी और भाई के साथ बाइक पर गांव जा रहा था। शाम करीब 5 बजे टोंक-सवाई माधोपुर नेशनल हाईवे पर तारण गांव के पास उनियारा की तरफ से आ रही सवारियों से भरी रोडवेज बस (टोंक डिपो) ने टक्कर मार दी।

    बस की टक्कर लगने पर मोनिका और विजेंद्र उछलकर साइड में गिर गए, जबकि अशोक बैरवा बाइक के साथ रोडवेज बस के नीचे फंस गया, जिसे बस ड्राइवर 1 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाद में गांव के बाहर ड्राइवर ने बस रोकी और फरार हो गया। बस में बैठी सवारियों और आसपास मौजूद लोगों ने बाइक को बस के नीचे से निकाला और तीनों घायलों को लहूलुहान हालत में सआदत हॉस्पिटल पहुंचाया।

    डॉक्टर ने जांच के बाद अशोक बैरवा को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनिका और विजेंद्र को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।