Blog

  • डेंगू के कारण बिगड़े हालात, 1 हजार से अधिक लोगों की मौत

    डेंगू के कारण बिगड़े हालात, 1 हजार से अधिक लोगों की मौत

    ढाकाः बांग्लादेश में मच्छर जनित बीमारी डेंगू का प्रकोप जारी है। इस साल डेंगू से अब तक 1 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जो कि एक नया रिकॉर्ड है। बांग्लादेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप की वजह जलवायु परिवर्तन को बताया जा रहा है। बांग्लादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के आंकड़ों में कहा गया है कि इस साल बांग्लादेश में मच्छर जनित बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1017 हो गई है। इस वर्ष अब तक डीजीएचएस ने डेंगू के 208,884 मामले और 198,584 रिकवरी दर्ज की है।

    डीजीएचएस आंकड़ों के अनुसार, इस साल डेंगू के प्रकोप के लिए सितंबर अब तक का सबसे घातक महीना रहा है, जिसमें 396 मौतें और 79,598 मामले हैं। डीजीएचएस आंकड़ों के अनुसार, इस साल डेंगू के प्रकोप के लिए सितंबर अब तक का सबसे घातक महीना रहा है, जिसमें 396 मौतें और 79,598 मामले हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि डेंगू, चिकनगुनिया, पीला बुखार और जीका जैसे मच्छर जनित वायरस से होने वाली अन्य बीमारियां जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से फैल रही हैं। वैज्ञानिकों ने बांग्लादेश में डेंगू के मामलों में वृद्धि के लिए इस वर्ष वार्षिक मानसून के मौसम के दौरान अनियमित वर्षा और गर्म तापमान को जिम्मेदार ठहराया है।

    ढाका के जहांगीरनगर विश्वविद्यालय में प्राणीशास्त्र के प्रोफेसर कबीरुल बशर ने कहा कि यह केवल बांग्लादेश में नहीं हो रहा है बल्कि कई उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय देशों में इस साल डेंगू के कारण त्राहिमाम की स्थिति है। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर “वायरस के प्रसार के लिए अनुकूलतम तापमान” पर पनपता है। उन्होंने कहा, “वैश्विक जलवायु परिवर्तन इस तापमान स्तर को प्रदान करने में भूमिका निभा रहा है।”

    बांग्लादेश में 1960 के दशक से डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन डेंगू रक्तस्रावी बुखार का पहला प्रकोप 2000 में दर्ज किया गया था। डेंगू वायरस अब बांग्लादेश के लिए स्थानिक बीमारी बन गया है। सदी की शुरुआत के बाद से देश ने धीरे-धीरे गंभीर होते प्रकोप देखे हैं। डेंगू के मामले आमतौर पर मानसून के मौसम जुलाई और सितंबर के बीच बढ़ते हैं। एएफपी के हवाले से ढाका के शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मोहम्मद रफीकुल इस्लाम ने कहा, “जब लोगों को दूसरी, तीसरी या चौथी बार डेंगू होता है, तो गंभीरता बढ़ जाती है। मौतों की संख्या भी अधिक होती है।” उन्होंने कहा, “कई लोग हमारे पास तब आ रहे हैं जब उनकी बीमारी के काफी देर हो चुकी है।” “फिर उनका इलाज करना वाकई जटिल है।

  • पंजाबः सब्जी मंडी के उप-प्रधान पर नकाबपोश युवकों ने किया हमला, देखें CCTV

    पंजाबः सब्जी मंडी के उप-प्रधान पर नकाबपोश युवकों ने किया हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ शरारती अंनसरों द्वारा आए दिन तेजधार हथियारों के साथ हमला किया जा रहा है। वहीं ताजा मामला बहादुरके रोड स्थित सब्जी मंडी से सामने आया है। जहां उप-प्रधान रचिन अरोड़ा रिशू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। रचिन काम निपटाकर दुकान में हिसाब किताब देख रहे थे। 

    इतने में उसकी दुकान के अंदर नकाबपोश घुस आए और लोहे की रॉड और डंडों से कई वार किए। बचाव में उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से सब्जी मंडी में दहशत का माहौल है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सब्जी विक्रेताओं से घटना की जानकारी हासिल की। बताया गया है कि झगड़ा किसी पुरानी रंजिश के चलते हुआ है।

  • चलती बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    चलती बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मुंबई : नवी मुंबई में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, नवी मुंबई में चलती बस में आग लग गई। इस घटना के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया।

    हालांकि गनीमत यह रही कि यात्री समय रहते बस से बाहर निकल आए थे। वहीं अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई इलाके में ऐरोली सेक्टर 8 के पास एक बस में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल के आसपास कई लोगों को इकट्ठा होते देखा गया, जबकि अग्निशामकों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत की। आग के कारण क्षेत्र में यातायात भी बाधित हुआ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਡਾਕਟਰ ਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਡਾਕਟਰ ਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਘਟਨਾ ਦੇਰ ਰਾਤ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਰੰਗੜ ਨੰਗਲ ਦੀ ਹੈ। ਜਿਥੇ 2 ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਸਰਬਜੀਤ ਨਾਮ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਲੱਤ ਵਿੱਚ ਦੋ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰਕੇ ਕਰ ਦੀਤਾ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਿੰਡ ‘ਚ ਹੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਕਲੀਨਿਕ ਚਲਾਉਂਦਾ ਹੈ, ਜ਼ਖਮੀ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜ਼ਖਮੀ ਸਰਬਜੀਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਲੀਨਿਕ ਤੇ ਸੀ ਕੀ 2 ਲੁਟੇਰੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਪਿਸਟਲ ਲੈਕੇ ਆਏ ਤੇ ਉਸਨੂੰ ਧਮਕੀ ਦੇਕੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਉਸਨੇ ਅਗਰ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਉਣੀ ਹੈ ਤੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕੁਝ ਵੀ ਕੋਲ ਹੈ ਉਹ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਦੇ ਦੇਵੇ।

    ਜਦੋ ਉਸਨੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦਾ ਪਿਸਟਲ ਹੱਥ ਮਾਰਕੇ ਇਕ ਸਾਈਡ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਉਸ ਦੇ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਦਿਤੀਆ, ਜੋ ਮੇਰੀਂ ਲੱਤ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀਆਂ। ਜਦੋ ਉਸਨੇ ਆਪਣਾ ਲਾਇਸੈਂਸੀ ਪਿਸਟਲ ਨਾਲ ਗੋਲੀ ਚਲਾਉਣੀ ਚਾਹੀ ਤੇ ਲੁਟੇਰੇ ਮੇਰਾ ਪਿਸਟਲ ਖੋਹ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਮੋਕੇ ਤੇ ਆਏ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਏਐਸਆਈ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਓਹਨਾ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕੀ ਗੋਲੀ ਚਲੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਗੋਲੀ ਲਗੀ ਉਸਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸਦੇ ਲੱਤ ਵਿੱਚ 2 ਗੋਲੀਆਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਾਂਗੇ।

  • NewsClick पोर्टल के 30 से ज्यादा ठिकानों पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप

    NewsClick पोर्टल के 30 से ज्यादा ठिकानों पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के बीच आज मंगलवार सुबह न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक से जुड़े कई पत्रकारों के 30 से ज्यादा ठिकानों की तलाशी ली गई। यह तलाशी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों द्वारा ली गई। इस दौरान दफ्तर में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस दौरान कई पत्रकारों से पूछताछ भी की गई है। हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। कॉर्डिनेट तरीके से सेल की टीम ने दिल्ली, नोएडा और गजियाबाद में सभी के घर पर रेड की है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर स्पेशल सेल के साथ अर्धसैनिक बल के 100 से ज्यादा जवान भी शामिल थे।

    इस संबंध में पत्रकार अभिसार शर्मा ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा है और जांच के लिए उनका लैपटाप और फोन छीनकर ले गई है। बता दें कि न्यूजक्लिक पर चीनी फंडिंग के आरोप लगते रहे हैं। बीते दिनों लोकसभा में भी भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने भी न्यूज पोर्टल पर यह आरोप लगाया था। वर्ष 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सबसे पहले Newsclick को मिली अवैध फंडिंग को लेकर मुकदमा दर्ज किया था।

    ये संदिग्ध फंडिंग चीनी कंपनियों के जरिये न्यूजक्लिक को प्राप्त हुई थी। इसी के बाद ईडी ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने उस वक्त न्यूजक्लिक के प्रोमोटरों को गिरफ्तारी से राहत दी थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने न्यूज पोर्टल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी फंडिंग की जांच की थी। केंद्रीय एजेंसी ने न्यूज पोर्टल से जुड़ी कुछ संपत्तियां भी जब्त की थीं। ताजा मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने UAPA के तहत केस दर्ज किया है।

  • पंजाबः लोक इंसाफ पार्टी की महिला नेता और किराएदार में झड़प, देखें CCTV

    पंजाबः लोक इंसाफ पार्टी की महिला नेता और किराएदार में झड़प, देखें CCTV

    लुधियानाः लोक इंसाफ पार्टी (LIP) की सीनियर नेता तेजी संधू और उनके भाई की किराएदार से झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक तेजी संधू जगराओं से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा है। तेजी ने बताया कि उनके घर नजदीक ही उनकी दुकान है। दुकान में एक लकड़ी का कारोबार करने वाले ऋषि नाम के व्यक्ति ने पिछले 7 साल से कब्जा किया हुआ है। जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दिन वह अपने भाई के साथ ऋषि से दुकान खाली करने या उसका किराया देने के लिए समझाने गई थी। इस दौरान गुस्से में ऋषि ने उनके भाई गुरप्रीत सिंह के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला नेता का कहना है कि किराएदार ने किल लगे डंडे से उनके भाई से मारपीट की। इस दौरान जब उन्होंने भाई का बचाव करना चाहा तो उसने उनके कपड़े फाड़ दिए। राहगीर किसी महिला ने चुन्नरी देकर उनकी इज्जत बचाई।

    तेजी ने कहा कि ऋषि दुकान का किराया और बिजली का पिछले कई महीनों से जमा नहीं करवा रहा। कई बार बिजली वाले मीटर काटने के लिए आए, लेकिन उन्होंने खुद पैसे जमा करवा अपना मीटर बचाया। तेजी ने कहा कि आरोपी कई बार 2-3 महीने दुकान बंद करके भाग जाता है। गांव के सरपंच से भी बातचीत की, लेकिन ऋषि नहीं मान रहा। तेजी ने बताया कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद भी हुई है। मारपीट के बाद तुरंत थाना दुगरी की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस के सामने ही ऋषि ने गैस सिलेंडर खोल कर खुद को आग लगाने की धमकी दी। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने रोका। खुद के पैसों से जमा करवाया बिजली बिल जी ने कहा कि ऋषि दुकान का किराया और बिजली का पिछले कई महीनों से जमा नहीं करवा रहा।

    कई बार बिजली वाले मीटर काटने के लिए आए, लेकिन उन्होंने खुद पैसे जमा करवा अपना मीटर बचाया। तेजी ने कहा कि आरोपी कई बार 2-3 महीने दुकान बंद करके भाग जाता है। गांव के सरपंच से भी बातचीत की, लेकिन ऋषि नहीं मान रहा। मारपीट के बाद पुलिस को किया सूचित तेजी ने बताया कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद भी हुई है। मारपीट के बाद तुरंत थाना दुगरी की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस के सामने ही ऋषि ने गैस सिलेंडर खोल कर खुद को आग लगाने की धमकी दी। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने रोका। वहीं दुकानदार ऋषि ने पुलिस को बताया कि आज दुकान पर 3 लोगों ने मिलकर उससे मारपीट की है। उसने महिला से किसी तरह की मारपीट या उसके कपड़े नहीं फाड़े हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर सकती है।

  • पंजाब :  पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 2 किलो 728 ग्राम हेरोइन हुई बरामद

    पंजाब : पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 2 किलो 728 ग्राम हेरोइन हुई बरामद

    तरनतारन : खालड़ा पुलिस और बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 2 किलो 728 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ और खालरा पुलिस को यह सफलता सीमा के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली। डीएसपी भिखीविंड प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ और बीओपी की सूचना पर रात 9 बजे कलसियां ​​इलाके में ड्रोन की मूवमेंट देखी गई।

    इसके बाद बीएसएफ और खालड़ा पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 2 किलो 728 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर नंबर 107 के तहत 21सी एनडीपीएस एक्ट 10 11 12 एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 के तहत पीएस खालड़ा में मामला दर्ज कर लिया गया है और बॉर्डर से बरामद हेरोइन को जब्त कर लिया गया है।

  • सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक हुए घायल 

    सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक हुए घायल 

    बीजापुर: कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंडावी के कंधे की हड्डी फैक्चर हुई है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। यह हादसा मोदकपाल थाना क्षेत्र में भरोसे की यात्रा के दौरान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक मंडावी बीजापुर से भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों के साथ मद्देड के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान मोदकपाल के पास बाइक से गिरने से विधायक विक्रम मंडावी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए विधायक मंडावी और नगर पालिका अध्यक्ष को जिला चिकित्सालय लाया गया है। बताया जा रहा कि इस हादसे में विधायक विक्रम मंडवी का कालर बोन टूट गई है‌ उन्हें सड़क मार्ग से जगदलपुर लाया जा रहा है। यहां से एयर एंबुलेंस के जरिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

  • पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

    पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

    घर के पीछे दफनाया शव, ऐसे हुआ खुलासा

    यमुनानगर: रादौर की शिव कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। 20 सितंबर से लापता बताई जा रही करीब 35 वर्षीय विवाहिता का शव उसी के घर के पिछे जमीन में दफन मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है की उसके पति ने ही गोली मारकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार हत्यारे पति राजेश को अपनी पत्नी रीना के चरित्र पर शक था जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। हैरानी की बात तो यह है की पति राजेश ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की फिर लाश को घर के पीछे मिट्टी में दबाकर खुद पुलिस स्टेशन जाकर उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब रीना के मायके परिवार ने राजेश को रीना के बारे में पूछा और राजेश ने उन्हें बताया कि वह दवाई लेने देहरादून गई थी मगर लौटकर नहीं आई। इसके बाद रीना के मायके परिवार ने राजेश को पोंटा साहिब बुलाया और रीना को खोजने में मदद करने की बात कही।

    इसी बीच उन्हें राजेश पर शक हुआ और जब सख्ती से पूछताछ की तो राजेश ने सारा राज उगल दिया। मामले की सूचना रादौर पुलिस को भी दी गई जिसके बाद पुलिस एफएसएल टीम और क्राइम यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई और मिट्टी खोदकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान एफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट्स और अन्य साक्ष्य भी एकत्रित किए। बरहाल रीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हत्यारे पति राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव कोड़का निवासी बलदेव ने बताया कि मृतका उसकी बहन थी। बलदेव ने बताया कि राजेश बार बार अपनी बात बदल रहा था कभी कहता था रीना दवाई लेने गई है। कभी कहता सहेली के घर है। यहीं नहीं कभी कहता की उसने यमुना में छलांग लगा दी है। यह सब सुनकर जब उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तब राजेश ने हकीकत बयान कर दी।

  • पितृ पक्ष की अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण, जाने क्या होगा असर

    पितृ पक्ष की अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण, जाने क्या होगा असर

    नई दिल्ली : पितृ पक्ष की अमावस्या 14 अक्टूबर शनिवार के दिन है। इसी दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। यानि इसबार श्राद्ध के अंतिम दिन ही सूर्य ग्रहण रहेगा। ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। बता दें, इसके कुछ घंटे पहले से ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। दरअसल, ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है। ऐसे में सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का क्या और कैसा प्रभाव होगा आइए इस बारे में जानते हैं।

    सूर्य ग्रहण के दिन पितरों का श्राद्ध या तर्पण करने से पूर्वज होते हैं बेहद प्रसन्न 

    ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, ग्रहण या सूतक काल के समय श्राद्ध कर्म करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है। कहते हैं कि सूर्य ग्रहण के दिन पितरों का श्राद्ध या तर्पण करने से हमारे पूर्वज बेहद प्रसन्न होते हैं। यही नहीं, इस दिन पितरों के नाम का दान-पुण्य करने से पितृ दोष भी दूर होता है। इसके अलावा, देवी-देवता भी प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। जानकारी के लिए बता दें, ग्रहण के समय श्राद्ध करने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा। बिना किसी भय के आप श्राद्ध कर सकते हैं।

    पितृपक्ष में क्या नहीं करना चाहिए?

    पितृपक्ष के दौरान कोई भी नई चीज नहीं खरीदनी चाहिए।‌ माना जाता है कि इस दौरान किसी भी घर आए मेहमान का अनादर नहीं करना चाहिए। पितृ पक्ष के दौरान पशु,पक्षियों और जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए। इससे पितर नाराज हो जाते हैं। इसलिए, पितृ पक्ष के दौरान गाय, कुत्ते, कौए और चिटियों को खाना जरूर खिलाना चाहिए।