Blog

  • सीएम बोले, 2017 में जिन माफिया को खुली छूट थी, अब वे अपनी मांग रहे जान की भीख 

    सीएम बोले, 2017 में जिन माफिया को खुली छूट थी, अब वे अपनी मांग रहे जान की भीख 

    लखनऊः उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। भाजपा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार की कमान संभाल रखी है। इन सब के बीत योगी आदित्यनाथ आज उन्नाव में थे। उन्नाव में उन्होंने कहा कि 2014 से पहले लोग (भारत को) शक की निगाहों से देखते थे, भारत का सम्मान नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि कहीं भी विस्फोट होते थे, कोई भी घुसपैठ कर देता था। भारत के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दुनिया में भारत की साख नहीं बची थी। 2014 के बाद भारत के बारे में नज़रिया बदला है। योगी ने कहा कि आज दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है। 

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में जिन माफियाओं को खुली छूट मिली थी, वे अब अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यूपी में अपराध और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्नाव के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री की सभा थी। इस दौरान योगी ने फिर से कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा का भरोसा देगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश में अब कोई भी अपराधी नहीं बचेगा। योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार विकास को लेकर कोई भेदभाव नहीं करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 20 लाख नौजवानों को टेबलेट दे चुके हैं। 2017 के पहले हाथों में तमंचे होते थे, आज टेबलेट हैं। इससे पहले योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को विपक्ष की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा था कि अब उपद्रव एवं माफिया नहीं बल्कि उत्‍सव एवं महोत्‍सव उत्‍तर प्रदेश की पहचान है। 

    योगी आदित्‍यनाथ ने चुनावी जनसभा में अपनी सरकार की सिलसिलेवार उपलब्धियां गिनायीं और रंगदारी न फिरौती, अब यूपी नहीं किसी की बपौती और आज यूपी में न कर्फ्यू न दंगा, आज यूपी में सब ओर चंगा जैसे नारे दिये। उन्‍होंने कहा, अब उपद्रव नहीं, उत्‍सव हमारी पहचान है, माफिया नहीं, महोत्‍सव हमारी पहचान है। उन्‍होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा, 2017 से पहले सरकारों को दंगा कराने से फुर्सत नहीं थी लेकिन आज उत्तर प्रदेश में कहीं कर्फ्यू नहीं लगता। अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे होते थे। पहले शोहदों का आतंक रहता था और बेटियां घर से निकलने में डरती थी और आज उत्तर प्रदेश में भयमुक्त माहौल है। 

  • जालंधरः बसपा को बड़ा झटका, पूर्व प्रधान रछपाल राजू सहित कई कार्यकर्ता आप में शामिल

    जालंधरः बसपा को बड़ा झटका, पूर्व प्रधान रछपाल राजू सहित कई कार्यकर्ता आप में शामिल

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। आप पार्टी लगातार विपक्ष खेमें में सेंंध लगा रही है। वहीं आज एक निजी होटल में प्रेस वार्ता दौरान आप पार्टी ने बसपा को बड़ा झटका दिया है। आप पार्टी ने बसपा के पंजाब पूर्व प्रधान रछपाल राजू सहित कई कार्यकताओं को आप में शामिल किया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी से जालंधर उप चुनाव के इंचार्ज हरचंद सिंह बरसट, मंत्री हरपाल चीमा, मंत्री लाल चंद कटारुचक्क मौजूद रहे। 

  • पंजाब के विधायकों को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    पंजाब के विधायकों को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुण: आप पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पंजाब के बटाला से विधायक शेरी कलसी, खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लेहरागागा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बरिंदर गोयल को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। देखें लिस्ट

  • जालंधरः MLA बलकार का मजीठिया को पलटवार, कहा- तू वीं माझे दा ते मैं वीं, जमीन ते खिच लकीर, आजा कल्ले नाल कल्ला, देखें वीडियो

    जालंधरः MLA बलकार का मजीठिया को पलटवार, कहा- तू वीं माझे दा ते मैं वीं, जमीन ते खिच लकीर, आजा कल्ले नाल कल्ला, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उप चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेता आए दिन एक-दूसरे को आड़े हाथ ले रहे है। जिसके चलते आज आम आदमी पार्टी करतारपुर से विधायक बलकार सिंह ने एक प्रेस वार्ता की है। इस दौरान बलकार सिंह कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। बीते दिन अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया के सवालों का जवाब देते हुए विधायक बलकार सिंह ने कहा कि तू वीं माझे दा ते मैं वीं, जमीन ते लकीर खिच आजा कल्ले नाल कल्ला। बलकार सिंह ने कहा बाबा जीवन सिंह के वंश के मजीठिया का पंगा पड़ा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भागने वाला नहीं हूं। उन्होंने मजीठिये को कहा कि मैं तेरे वहम दूर कर दूंगा।

    दरअसल, बीते दिन अकाली दल के नेता बिक्रमजीत मजीठिया पर तंज कसते हुए कहा कि जो मजीठिया ने मेरे ऊपर नशे के अवैध मामले दर्ज करवाता है। बलकार ने कहा कि मैं भी पीछे भागने वाला नहीं हूं। मजीठिया को जवाब देते हुए बलकार ने कहा कि जहां मर्जी मैदान में आ जाये मैं तैयार हूं। मजीठिया ने पूरे पंजाब के नौजवनों को नशे की लत लगा दी है। मजीठिया की बोलबानी की वजह से पूरे अकाली दल को खराब कर के रख हुआ है। बलकार ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ एससी कमीशन व पंजाब के डीजीपी को शिकायत दर्ज करवाऊंगा। वोटर कभी की न ही किसी धमकी से और न ही किसी डर से वोट डालता है। वोटर हमेशा अपनी मर्जी से वोट डालता है। वहीं उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए है। लेकिन आज भी दलित समाज को पिछड़े वर्ग की और रखा जा रहा है। 

  • अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था प्रेमिका का पति, चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था प्रेमिका का पति, चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर में महिला के प्रेमी ने उसके पति की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सरफिरे आशिक का दिनदहाड़े  हत्या के बाद चाकू लेकर लोगों को डराने का वीडियो वायरल हुआ है। हत्या के बाद लोगों में दहशत का माहौल पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की घेराबंदी के बाद सरफिरे आशिक को अमरोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला अमरोहा सदर कोतवाली के इस्लामनगर का है, जहां प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे कारपेंटर की सरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े चाकू से गोदकर की हत्या कर दी। हत्या के इलाके में हड़कंप मचा गया। आरोपी युवक हाथ में चाकू लेकर दहशत फैलाने लग गया।

    5 बच्चों की मां का सरफिरे आशिक से काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान पत्नी ने अपने पति फोन कर बुलाया था। अमरोहा मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद सरफिरे आशिक शाहरुख और प्रेमिका मेहराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले में क्षेत्र अधिकारी विजय कुमार राणा ने बताया कि थाना अमरोहा नगर के मोहल्ला इस्लामनगर में चांद नामक व्यक्ति की हत्या के संबंध में उनके भाई निसार की तहरीर पर एक मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी ने 3 दिन पहले फोन कर षड्यंत्र के तहत अमरोहा बुलाया था तथा तथाकथित प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਦੇ ਬੰਦੇ ਦੱਸ ਕੇ ਦੇ ਰਹੇ ਧਮਕੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਦੇ ਬੰਦੇ ਦੱਸ ਕੇ ਦੇ ਰਹੇ ਧਮਕੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲਾ ਖੁਰਦ ਦੇ ਕਾਰਜ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੇ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਸਾਥੀਆਂ ਤੇ ਥਾਣਾ ਸਿਵਿਲ ਲਾਈਨ ਬਟਾਲਾ ਚ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਨੰ. 54 ਧਾਰਾ 323,325,341 ਅਧੀਨ ਮਾਮਲਾ ਤਾਂ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ, ਪਰ ਕਿਸੇ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਜਗਾ ਪੀੜਿਤ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਤਾ ਨੂੰ ਹੀ ਝੂਠਾ ਦੱਸ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਦ ਕਿ ਪੀੜਿਤ ਡਰਿਆ ਤੇ ਸਹਿਮਿਆ ਹੋਇਆ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਦੱਸ ਰਿਹਾ ਕਿ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਸਾਥੀ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਦੇ ਬੰਦੇ ਦੱਸਦੇ ਹੋਏ ਧਮਕਾ ਰਹੇ ਨੇ ਤੇ ਜਬਰੀ ਮੇਰੇ ਅਕਾਉਂਟ ਚੋ ਪੈਸੇ ਵੀ ਕੱਢਵਾ ਲਏ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ। ਪੀੜਿਤ ਕਾਰਜ ਸਿੰਘ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖਤਰਾ ਵੀ ਦੱਸ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੋਂ ਰਾਜਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕਾਰਜ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਸਨੂੰ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਸਾਥੀ ਕਿਡਨੈਪ ਕਰਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਕਈ ਘੰਟੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਕੇ ਜਬਰੀ ਵੀਡੀਉ ਬਣਾ ਕੇ ਹੁਣ ਵੀਡੀਉ ਵਾਇਰਲ ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਮਾਨ ਸਨਮਾਨ ਨੂੰ ਗਹਰੀ ਸਟ ਮਾਰੀ ਏ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਏ ਸਾਡੀ ਮਾਰਕੁੱਟ ਵਾਲੀ ਵੀਡੀਉ ਜੇ ਜਾਰੀ ਕਰਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਸਾਡਾ ਜਿਉਣਾ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ। 

    ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮਾਮਲਾ ਤਾਂ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ, ਪਰ ਜਾਂਚ ਚ ਕਈ ਤੱਥ ਝੂਠੇ ਲੱਗ ਰਹੇ ਨੇ , ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਤਾ ਅਦਾਲਤ ਵਲੋਂ ਦਬਾਅ ਬਣਾ ਰਿਹਾ ਪਰ ਜੋ ਦੋਸ਼ੀ ਹਵੇਗਾ। ਉਸ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਜਰੂਰ ਹੋਵੇਗੀ।

  • बड़ी खबरः मोबाइल फटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, वीडियो देखते वक्त हादसा हुआ

    बड़ी खबरः मोबाइल फटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, वीडियो देखते वक्त हादसा हुआ

    त्रिशूरः केरल में सोमवार को मोबाइल फोन के फटने से एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह मोबाइल चला रही थी। तिरुविल्वमला में रहने वाली आदित्यश्री ने मोबाइल को चेहरे के पास ही रखा हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात 10:30 बजे यह घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम और एक्सपर्ट्स के साथ जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्यश्री पूर्व ब्लॉक पंचायत सदस्य अशोक कुमार की बेटी थी और पास के ही एक स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती थी। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस का कहना है कि बच्ची लंबे समय से वीडियो देख रही थी।

    इसलिए ऐसा हो सकता है कि बैटरी ओवरहीट हो गई हो और उसके चलते मोबाइल में धमाका हुआ हो। मोबाइल तीन साल पहले खरीदा गया था। इस फोन को बच्ची के चाचा ने उसके पिता के लिए खरीदा था। पिछले साल फोन की बैटरी भी बदलवाई गई थी। घटना के दौरान आदित्यश्री और उसकी दादी ही घर पर मौजूद थे। दादी किचन में थीं जब यह हादसा हुआ था। पुलिस ने बताया कि बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसके दाएं हाथ की उंगलियां टूट गई हैं। साथ ही हथेली बुरी तरह से जल गई है।

  • पंजाबः पुल से 40 फीट नीचे XUV गिरने से 3 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंजाबः पुल से 40 फीट नीचे XUV गिरने से 3 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    विदेश से आई मंगेतर को लेकर जा रहा था युवक, 2 दिन बाद शादी

    लुधियानाः पुल की टूटी रेलिंग के कारण मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, लाडोवाल पुल से XUV कार 40 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोग घायल हो गए। घायल युवकों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने NHAI को भी सूचित कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल प्रिंस के दोस्त राजवीर ने बताया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल प्रिंस की 2 दिन बाद दसूहा में शादी है। वह अपनी विदेश से आई मंगेतर को आज दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर वापस आ रहा था। XUV कार चालक से स्टेयरिंग संभला नहीं। कार के आगे ऑटो आ गया और संभलने के चक्कर में कार पुल के किनारे जा टकराई। राजवीर के अनुसार, बैलेंस बिगड़ने और पुलिस की रेलिंग टूटी होने के कारण कार नीचे जा गिरी। कार कच्ची रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 3 से 4 बार पलटियां खाते हुए पुल से उतरकर नीचे सड़क पर जा गिरी। राजवीर के मुताबिक, गाड़ी जब पुल से गिरी तो उन लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। राहगीरों ने उनकी मदद की।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਾਸ਼ ਕਲੋਨੀ ਚ ਚੱਲਿਆ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾਂ, ਹਟਾਏ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜ਼ੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਾਸ਼ ਕਲੋਨੀ ਚ ਚੱਲਿਆ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾਂ, ਹਟਾਏ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜ਼ੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਪਾਸ਼ ਕਾਲੋਨੀ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਊਸ ਵੇਲੇ ਹੜਕੰਪ ਮੱਚ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕੋਠਿਆ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਹਟਾਉਣ ਲਈ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾਂ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੀਲੇ ਪੰਜੇ ਨਾਲ ਕੋਠਿਆ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਡੇਗ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਕਾਲੋਨੀ ਵਾਸੀ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਗੁੱਸੇ ਵਿਚ ਆਕੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਝਗੜਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਪਹਿਲਾਂ ਨੋਟਿਸ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਅਚਾਨਕ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ, ਪਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜੇ ਗਏ ਸਨ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਕਾਲੋਨੀ ਨਿਵਾਸੀ ਐਮ.ਸੀ. ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਲੋਨੀ ਅੰਦਰ ਗਰੀਨ ਬੈਲਟ ਨੂੰ ਡੇਗਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੋ ਸਰਾਸਰ ਗਲਤ ਹੈ। ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵਲੋਂ ਪਹਿਲਾ ਕੋਈ ਨੋਟਿਸ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਰੀਨ ਬੈਲਟ ਉਤੇ ਕਿਸੇ ਦਾ ਕੋਈ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜ਼ਾ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਕੇਵਲ ਫੁਲ-ਬੁੱਟੇ ਲਗਾ ਰੱਖੇ ਹਨ, ਉਥੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜੰਮਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵਰਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਅਤੇ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਕਤ ਕਾਲੋਨੀ ਅੰਦਰ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲੀ ਸੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕਾਲੋਨੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜ਼ੇ ਹਟਾਉਣ ਦੇ ਪਹਿਲਾਂ ਨੋਟਿਸ ਦਿੱਤੇ ਗਏ, ਪਰ ਜਦੋ ਕੋਈ ਹੱਲ ਨਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਅੱਜ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਵਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹੁਕਮਾਂ ਸਦਕੇ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਾਲੋਨੀ ਅੰਦਰੋਂ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਉੱਤੇ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾਂ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਹੁਣ ਬਾਕੀ ਰਹਿੰਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਵੀ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। 

  • पंजाबः बड़ी संख्या में हाईकोर्ट के जजों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः बड़ी संख्या में हाईकोर्ट के जजों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा की अध्यक्षता में फुल कोर्ट बैठक हुई जिसमें दोनों राज्यों के सैशन जजों और अतिरिक्त सैशन जजों के तबादले किए गए। सीनियर सैशन जज एनएस गिल को जालंधर का नया सैशन जज लगाया गया है और जालंधर की सैशन जज को पटियाला भेजा गया है। रमेश कुमारी को रोपड़ का सैशन जज नियुक्त किया गया है। जालंधर लेबर कोर्ट के जज तेजविंदर सिंह को पटियाला लेबर कोर्ट भेजा गया है जबकि उनके स्थान पर मनदीप सिंह ढिल्लों को लाया गया है। पूनम रत्ती को जालंधर से चंडीगढ़ लाया गया है और वह पंजाब की अतिरिक्त एलआर होंगी। देखें लिस्ट