Blog

  • पंजाब : इस डर से किसान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    बठिंडा :  एक किसान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।  मृतक किसान की पहचान गुरदीप सिंह (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने ये खौफनाक कदम एफआईआर के डर से उठाया है। परिवार में मृतक की मां, पत्नी व बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

    जानकारी के अनुसार मृतक गुरदीप सिंह ने अपने खेतों में पराली को आग लगा रहा, इसी बीच पुलिस ने रेड कर दी। गुरदीप डर के मारे भाग गया। एफआईआर के डर से उसने आत्महत्या कर ली। बता दें कि पराली जलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज व जुर्माना लगा रही है। इलाका निवासियों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार का कोई और सहारा नही है।

  • पंजाबः कारीगर 15 दुकानों से लाखों का सोना लेकर हुआ फरार

    बठिंडाः जिले में ठगी का एक अलग ही मामला सामने आया है। दरअसल, पिछले 12 साल से सोने के गहने बनाने का काम करने वाला एक बंगाली कारीगर जिले के ज्वैलर्स का लाखों का सोना लेकर फरार हो गया। कारीगर की पहचान शाकीर अली के तौर पर हुई है। जिसके खिलाफ पंजाब स्वर्णकार संघ ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दे दी है। पंजाब स्वर्णकार संघ के प्रधान करतार सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवा दी है पुलिस ने फरार हुए बंगाली रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है ज्वेलरी प्रधान मेरी ने कहा है कि अभी तक 15 दुकानों का सोना था जिसकी कीमत 95 लाख की बताई जा रही है।

    कुछ लोग गांव से भी जो ज्वेलरी का काम करते थे उनका भी सोना था परंतु अभी तक जो गांव के लोग हैं उनको नहीं पता लगा इसलिए गोल्ड की अमाउंट और ज्यादा हो सकती है ज्वेलरी के प्रधान मेरी ने बताया पुलिस प्रशासन इस केस को जल्द से जल्द सु जाएगी हमें पूरा विश्वास है। पंजाब स्वर्णकार संघ के प्रधान करतार सिंह जोड़ा ने बताया कि शाकीर अली जो पिछले 12 साल से बठिंडा के ज्वैलरों से सोना ले जाकर गहने बनाने का काम कर रहा था। इतना समय होने के चलते उस पर सभी का विश्वास बन गया था।

    सोमवार को उनको पता चला कि वो बठिंडा से गायब है। जब उसके घर गए तो वहां ताला लगा हुआ था जो अपने परिवार के साथ रहता था और फरार हो गया। उसके पास कई ज्वैलर्स का सोना बनाने के लिए दिया हुआ था। कितने दुकानदारों से ठगी हुई है उसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू ने माइनिंग को लेकर आप पार्टी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर माइनिंग को लेकर धावा बोला है। सिद्धू ने आरोप लगाए हैं कि पंजाब में सरकार की देखरेख में इल्लीग माइनिंग हो रही है। जिसमें कोई किसी पूर्व मंत्री का रिश्तेदार तो कहीं, जेई खुद बैठ माइनिंग करवा रहा है। नवजोत सिंद्धू ने कहा कि 15 सितंबर को हाई कोर्ट ने रूप नगर के एसएसपी को बुला फटकार लगाई कि वे इल्लीगल माइनिंग रोकने में फेल साबित हुआ है। एसएसपी सरकार का ही नुमाइंदा है। ये तब की बात है, जब एसएसपी तरनतारन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। क्योंकि स्थानीय विधायक ने शिकायत की थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि 15 सितंबर के बाद 23 अक्टूबर को विशाल सैनी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। जिसमें उन्होंने सरकार की पॉलिसी को भी अटैच किया।

    नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि शिकायत के अनुसार नांदरा- कलमोट व खेड़ा कलां में सरकार की तरफ से मेन्यूअल माइनिंग को परमीशन दी गई है। लेकिन वहां जेई, जो सरकार का ही कर्मचारी है, बैठ कर हजारों टिप्पर रेत निकाल रहे हैं। इसका मतलब है कि ये सरकार की सरप्रस्ती में चल रहा है। हजारों टिप्पर आ-जा रहे हैं, लेकिन एक भी ट्रक पकड़ा नहीं जाता। सिद्धू ने बताया कि जिस जगह की वे बात कर रहे हैं, वहां लंबे पहाड़ हुआ करते थे। लेकिन माइनिंग इस कदर की गई कि वहां 30 फीट जमीन से नीचे तक माइनिंग हो चुकी हैं और जमीन का पानी तक बाहर आ चुका है।

    यहां माइनिंग करने वाला कोई और नहीं, पूर्व मंत्री का ही एक रिश्तेदार तारा सिंह व टिक्का सिंह हैं। AAP सरकार ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद कार्पोरेशन बनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जो रात कांग्रेस के समय 3300 रुपए में बिकती थी, आज 21 हजार में बिक रही है। जहां-जहां कॉर्पोरेशन बनी हुई हैं, वहां की सरकार 5 से 8 हजार करोड़ तक हर साल कमा रही हैं। लेकिन 20 हजार करोड़ का वादा करने वाली AAP सरकर ने पहले साल में सिर्फ 145 करोड़ रुपए ही कमाए। नवजोत सिद्धू ने वॉर्निंग दी कि अगर पंजाब के खजाने में सेंध लगी तो वे कभी चुप नहीं बैठेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਹੋਈ ਠਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਵਿਦੇਸ਼ਾ ਵਿਚ ਜਾ ਪੈਸੇ ਕਮਾਉਣ ਦੀ ਚਾਅ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਦਬੁਰਜੀ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਲਈ ਉਸ ਵੇਲੇ ਜੀ ਦਾ ਜੰਜਾਲ ਬਣ ਗਈ। ਜਦੋ ਉਸ ਕੌਲੌ ਏਜੰਟ ਵਲੋ 9 ਲੱਖ ਦੀ ਠਗੀ ਮਾਰ ਉਸਨੂੰ ਖਜਲ ਖੁਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਠਗੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਿੰਡ ਦਬੁਰਜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਵਲੋ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਦੀ ਚਾਅ ਵਿਚ ਅਜਨਾਲੇ ਦੇ ਇਕ ਏਜੰਟ ਵਲੋ ਠਗੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਇਆ।

    ਜਿਸ ਏਜੰਟ ਵਲੋ ਉਸ ਕੋਲੋ 9 ਲਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠਗੀ ਮਾਰੀ ਹੈ, ਪਹਿਲਾ ਉਸਨੂੰ ਪੋਲੈਡ ਦਾ ਨਕਲੀ ਵੀਜਾ ਦੇ ਕੇ ਠਗੀਆ। ਫਿਰ ਇੰਡੋਨੇਸ਼ੀਆ ਭੇਜ 9 ਮਹੀਨੇ ਖਜਲ ਖੁਆਰ ਕੀਤਾ। ਹੁਣ ਪੁਰਤਗਾਲ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਗੁਮਰਾਹ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਹੈ, ਪਰ ਅਫਸੋਸ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋ ਉਸ ਠਗ ਏਜੰਟ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਨਹੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਉਸ ਵਲੋ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਡੀਸੀਪੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਚਕਰ ਕਟੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाब: अमृतपाल के साथी दलजीत कलसी की याचिका को लेकर आया HC का बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अमृतपाल सिंह के कथित सहयोगी सरबजीत उर्फ दलजीत कलसी की याचिका दायर की गई थी। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। दरअसल, कलसी ने अपनी याचिका में कहा था कि उसे अजनाला पुलिस थाने पर 23 फरवरी को हुए हमले की एफआईआर में भी नामजद किया हुआ है, उस मामले में आज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई और ट्रायल कोर्ट में चल रहे इस केस में उसे पेश नहीं किया गया है, लिहाजा उसे इस केस के ट्रायल में पेश किया जाए ताकि उसके खिलाफ दर्ज केसों का तेजी ट्रायल हो सके। 

    मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से जवाब दायर कर कहा गया कि कलसी को अनुच्छेद 21 का लाभ नहीं दिया जा सकता है। उसने कहा कि अनुच्छेद 21 के परविधान को इस हद तक नहीं बढ़ाया जा सकता है जिससे कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो। पुलिस द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार अनुच्छेद 21 का लाभ लेने से याचिकाकर्ता को तो व्यक्तिगत स्वतंत्रता मिलेगी और पूरा राज्य और आम जनता खतरे में पड़ जाएगी। इस प्रकार, गलत व्याख्या और दूसरे की अनदेखी करके याचिकाकर्ता को अनुच्छेद 21 के तहत कोई लाभ नहीं दिया जा सकता। कलसी पर अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

    कलसी की तरफ से सभी दलील दी गई कि उसे बिना किसी गिरफ्तारी या मुकदमे के 8 महीने से एनएसए के तहत गलत तरीके से फंसाया गया और हिरासत में रखा गया है। इस पर पंजाब पुलिस की तरफ से जवाब दायर कर कहा गया कि उसकी हिरासत उचित और कानून के अनुरूप है और इसे राज्य सरकार, केंद्र सरकार और सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में गठित एक समिति द्वारा मंजूरी दी गई है। पंजाब सरकार ने यह भी कहा कि आरोपी के खिलाफ संगीन मामले है फिलहाल इसके किसी मामले में अन्य मामले में पेश नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलों सुनने के बाद कलसी की इस याचिका को खारिज कर दिया है और साथ ही कहा की 15 दिनों के भीतर वे इस याचिका पर अपना विस्तृत आदेश सुना देंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਿੰਦੂ-ਸਿੱਖ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀ ਸਾਂਝੀਵਾਰਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਮੇਲਾ ਹੋਇਆ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੱਖਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਮੰਦਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਨਤਮਸਤਕ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ :  ਜਿਥੇ ਇਕ ਪਾਸੇ ਧਰਮ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਵੰਡੀਆਂ ਪਾਉਣ ਦੀਆਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਉਥੇ ਹੀ ਸਾਂਝੀਵਾਰਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇਤਿਹਾਸਕ ਅਸਥਾਨ ਹੈ ਅੱਚਲ ਸਾਹਿਬ। ਇਸ ਕਸਬੇ ਵਿੱਚ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਅਸਥਾਨ ਅਚਲੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੀ ਚਰਨ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਸ੍ਰੀ ਅੱਚਲ ਸਾਹਿਬ ਮਜ਼ੂਦ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਹਰ ਸਾਲ ਨੌਵੀਂ ਅਤੇ ਦਸਵੀਂ ਦਾ ਜੋੜ ਮੇਲਾ ਲਗਦਾ ਹੈ। ਜੋ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਦੋਵਾਂ ਧਰਮਾਂ ਵਲੋਂ ਸਾਂਝੀਵਾਰਤਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੋਵੇ ਅਸਥਾਨ ਅਸਥਾਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮਾਨਤਾ ਹੈ ਕੀ ਭਗਵਾਨ ਸ਼ੰਕਰ ਜੀ ਦੇ ਵੱਡੇ ਸਪੁੱਤਰ ਕਾਰਤਿਕ ਸਵਾਮੀ ਜੀ ਦਾ ਇਹ ਅਸਥਾਨ ਹੈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਇਤਿਹਾਸ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਅਚਲ ਸਾਹਿਬ ਹੈ। ਏਥੇ ਦਿਵਾਲੀ ਤੋਂ 8 ਦਿਨ ਬਾਦ ਨੌਵੀਂ ਅਤੇ ਦਸਵੀਂ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਜੋੜ ਮੇਲਾ ਲਗਦਾ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਤਾਦਾਤ ਵਿਚ ਸੰਗਤਾਂ ਸਾਂਝੇ ਪਵਿਤਰ ਸਰੋਵਰ ਵਿੱਚ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਗੱਲ ਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਮਹੰਤ ਕਮਲਪੁਰੀ ਅਤੇ ਮੰਦਿਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਬਟਾਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਏਹ ਅਸਥਾਨ ਬਹੁਤ ਇਤਿਹਾਸਕ ਹੈ। ਇਹ ਸਾਂਝੀਵਾਰਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਹੈ। ਏਥੇ ਸੰਗਤ ਜਿਥੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਓਥੇ ਹੀ ਸੰਗਤ ਮੰਦਰ ਵਿਚ ਵੀ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਏਥੇ ਇਕ ਹੀ ਸਾਂਝਾ ਸਰੋਵਰ ਹੈ ਜਿਥੇ ਸੰਗਤਾਂ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਸਥਾਨ ਤੇ ਕੋਈ ਜਾਤ ਪਾਤ ਅਤੇ ਛੁਆ ਛੂਤ ਵਾਲੀ ਕੋਈ ਗਲ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਲੱਖਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਏਥੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੀਆਂ ਨੇ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਏਹ ਇਤਿਹਾਸਕ ਮੇਲਾ ਲਗਦਾ ਆ ਰਹਾ ਹੈ। ਮੰਦਿਰ ਅਸ਼ਲੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਕਾਰਤਿਕ ਸਵਾਮੀ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿਚ ਸ਼ਸ਼ੋਭਿਤ ਏ ਅਤੇ ਇਸ ਅਸਥਾਨ ਨੂੰ ਭਗਵਾਨ ਸ਼ਿਵ ਭੋਲੇ ਸ਼ੰਕਰ ਅਤੇ 33 ਕੋਟਿ ਦੇਵੀ ਦੇਵਤਿਆਂ ਦੇ ਵਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹਨ। ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਅੱਚਲ ਸਾਹਿਬ ਅਸਥਾਨ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੈ।

  • दिल दहलाने वाली घटनाः पति समेत 2 बच्चे मिले खून से लथपथ, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली  के वजीरपुर से पिता और बच्चे के विश्वास भरे सुरक्षित रिश्ते को तार- तार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेरहम दिल पिता ने पत्नी के साथ हुए झगड़े की वजह से अपने 2 बच्चों का गला रेत दिया। इसके बाद खुद की भी जान देने की कोशिश की। इस घटना में एक मासूम की मौत हो गई है। वहीं, आरोपी पिता और एक बच्चे को समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता की पहचान राकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात राकेश का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े का बाद पत्नी नीचे चली गई। आरोपी पिता ने खुद के झगड़े में अपने महज 6 और 2 साल के बच्चों को घसीटा और पत्नी को सबक सिखाने के लिए चाकू से पहले दोनों बच्चों का गला रेतकर उनकी हत्या की। इसके बाद आरोपी राकेश ने उसी चाकू से आत्महत्या करने की भी कोशिश की। जब पत्नी नीचे से वापस आई तो घर के अंदर का मंजर देख वो डर गई। पत्नी ने देखा उसका पति और दोनों बच्चे खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए हैं।

    इसके बाद महिला ने जोर-जोर से चीखकर रोने लगी, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे। लोगों ने पहले तीनों को उठाया और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने 2 साल के छोटे बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़े बेटे और आरोपी पिता का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • जूस के टेट्रा पैक से करोड़ों का सोना बरामद, देख अधिकारी भी हुए हैरान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सख्ती के बावजूद भी सोने की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एयरपोर्ट पर एक बार फिर करीब ढाई करोड़ का सोना जब्त किया गया है, जिसकी स्मगलिंग बैंकॉक से की गई थी। आरोपी को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ये सोना जूस के टेट्रा पैक से निकाला गया है। इस दौरान जूस के टेट्रा पैक से सोना बरामद कर अधिकारी भी हैरान हो गए। दरअसल, आरोपी को उस दौरान पकड़ा गया जब वो बैंकॉक की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा।

    कस्टम विभाग की जांच में सामने आया कि शख्स ने अपने बैग में ढाई करोड़ का सोना छिपा रखा है। अधिकारियों के उस दौरान होश उड़ गए जब शख्स के बैग से सोना निकाला गया। शख्स ने बड़े ही शातिर तरीके से बैग में सोना छिपा रखा था। अगर बैग में सामान्य तरीके से सोना रखा होता तो इसमें कोई चौंकाने वाली बात न होती, लेकिन बैग में रखे जूस के टेट्रा पैक से ये सोना निकाला गया। इतना ही नहीं जब जूस के टेट्रा पैक को खोला गया तो उसमें भी छोटे-छोटे पैकेट्स में सोने के बिस्किट रखे हुए थे। अधिकारियों ने पहले जूस के पैक को काटा फिर उसमें से सोना निकाला। अधिकारी भी इस पूरे कारनामे को देखकर दंग रह गए। 

  • पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में 3 लड़के हुए लापता, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में आए दिन तेज रफ्तार से सड़क हादसे होते रहते है। इन सड़क हादसों में आए दिन मौतें होती रहती है। ऐसा ही मामला झाड़ी वाला गांव से आया है। जहां 3 लड़कों के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार झाड़ी वाला गांव में शादी के लिए कपड़े खरीदने गए 3 लड़के लापता हो गए।

    लड़कों के परिवार को शक है कि किसी ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर दी, जिससे कि बच्चे नहर में गिर गए है। क्योंकि नहर के पास लड़कों का मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। तीनों लड़के झाड़ी वाला गांव के थे, एक की उम्र 17 साल, दूसरे की उम्र 20 साल और तीसरे की उम्र 21 साल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पास में लगे एक स्कूल की सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी हुई है।

  • जालंधरः किसानों के धरने से हाईवे पर लगा भारी जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी के पास धन्नोवाली फाटक पर जमींदारों ने अनिश्चितकाल के लिए धरना लगा दिया है। वहीं किसानों के सरकार के खिलाफ लगाए गए धरने से हाईवे पर भारी जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि यह जाम फगवाड़ा तक लग गया है। भारी जाम लगने से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बतां दे कि आज सुबह गन्ने के रेट बढ़ाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना लगाया गया है।

    प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक सरकार उनकी  मांगे पूरी नहीं करती तब तक इसी तरह धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान किसानों द्वारा हाईवे की एक साइड को बंद करने का कहा जा रहा है। किसानों का कहना है कि अगर सरकार बात नहीं मानती है तो पूरी तरह से हाईवे को बंद करेंगे।  इस संबंध में BKU दोआबा के सूबा प्रधान मंजीत सिंह राए ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस धरने में शामिल होने की अपील की है।

    मीडिया से बातचीत में किसान नेता ने कहा- कोई भी किसान हाईवे बंद करने के हक में नहीं है। सरकार को जगाने के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। सरकार की वजह से गन्ना किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार मिल चलाने नहीं दे रही है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। क्योंकि किसानों की गन्ने की फसल तैयार है और सरकार ने मिलें अभी तक नहीं खोली। ना ही गन्ने के रेट बढ़ाए जा रहे हैं।

    किसानों ने कहा- सरकार के साथ इन मुद्दों को लेकर मीटिंग भी की गई। मगर उनके द्वारा कोई भी निष्कर्ष नहीं निकाला गया। जिसके चलते मजदूरी में हाईवे जाम करना पड़ा। किसान बोले कि हमारी किसी को परेशान करने की कोई मंशा नहीं है। वहीं सुरक्षा के लिए जालंधर कमिश्नरेट और देहात पुलिस ने मुलाजिमों को तैनात कर दिया गया है।