Home Blog Page 8713

पर्यावरण शुद्धता के लिए पौधारोपण जरूरी: जीवन शर्मा

देवभूमि हिमाचल प्रदेश का 67% क्षेत्र वन परिक्षेत्र में समायोजित, इसे संजोए रखना ही हम सभी का दायित्व

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘पेड़ लगाओ’ पर्यावरण बचाओ’ के तहत बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना व जिला के युवाओं को विभिन्न कोर्सों की कोचिंग में अग्रणी एडुपेस संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जिला मुख्यालय की ग्राम पंचायत झंबर के वन परिक्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के संयुक्त तत्वाधान द्वारा पौधारोपण किया। इस दौरान करीब 40 छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ आम नागरिकों को पर्यावरण का संदेश देते हुए 800 पौधे रोपित किए।

इस मौके पर मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे ग्राम पंचायत झंहर के उप-प्रधान जीवन शर्मा ने कहा कि आज के आधुनिक युग में पर्यावरण की सुरक्षा व शुद्धता के लिए पौधारोपण एक अतुल्य अभियान है, और वर्तमान के साथ-साथ हमें भविष्य की चिंता करते हुए इसे अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए बचाना अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित छात्र संगठनों को बताया कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भगोलिक परिस्थितियों के अनुसार हमारा करीब 67% क्षेत्र वन परिक्षेत्र में समायोजित है, जबकि 33% निवासीय क्षेत्र है, लेकिन अब हम लोगों द्वारा ही भगोलिक परिक्रमा से छेड़छाड़ कर इस 67% प्राकृतिक आधारभूत ढांचे को आधा भी नहीं छोड़ा है, उन्होंने इस बात पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर इसी प्रकार वनों में कटाव, प्राकृतिक चट्टानों व पहाड़ियों से ऐसे ही हम छेड़छाड़ करते रहेंगे, तो आने वाले भविष्य में देवभूमि हिमाचल प्रदेश भी अपनी प्राकृतिक सौंदर्य से लुप्त हो कर मैदानी इलाकों की तरह नजर आएगा, जो कि हम सभी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि हिमाचल प्रदेश को पर्यावरण युक्त रखने के लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे आना है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर देवभूमि हिमाचल को बचाना है।

इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा जिला ऊना की महामंत्री सुषमा ठाकुर, ग्राम पंचायत झंबर के वार्ड पंच अर्चित शर्मा, फॉरेस्ट खंड अधिकारी राजेश कुमार, फॉरेस्ट गार्ड कुलदीप कुमार, चंदन सेकड़ी, मुकुल ठाकुर, तरुण ठाकुर, दीपक ठाकुर, जगदीप सिंह सहित एडुपेस कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने आमला, कीकर, शीशम इत्यादि कई किस्मों के पौधे रोपित किए।

भाजपा सरकार कर्मचारी हितैषी: राजीव वशिष्ट

सतपाल सत्ती के नेतृत्व में ऊना विस क्षेत्र में चल रहे 2000 करोड़ के विकास कार्य

ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार कर्मचारियों हितैषी है। यह बात कर्मचारी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक राजीव वशिष्ट ने बुधवार को जारी में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न्यू पैंशन स्कीम कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन केंद्र में एनडीए सरकार ने न्यू पैंशन स्कीम के लिए राज्य सरकारों को स्वयं निर्णय लेने बारे कहा था, लेकिन उस वक्त सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने इसे अपनाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा कर्मचारी हितैषी रही है और भाजपा ने ही कर्मचारियों कई लाभ दिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही न्यू पैंशन स्कीम का समाधान कर सकती है। इसलिए कर्मचारी भाजपा सरकार पर विश्वास बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता व कुछ कर्मचारी नेता कर्मचारियों को बरगला रहे है। कर्मचारी इनके झांसे में न आए।

राजीव वशिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश भर में विकास कार्यो की गंगा बहाई जा रही है। ऊना विधानसभा क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती विकास को गति दे रहे है। उन्होंने कहा कि ऊना विस क्षेत्र में मौजूदा समय में दो हजार करोड़ से अधिक विकास कार्य प्रगति पर है। जबकि ऊना शहर में ही 200 करोड़ के विकास कार्यो पर खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय का नया भवन, मदर चाइल्ड केयर सेंटर का भवन, दिव्यांग पुर्नवास केंद्र का भवन, आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप पार्किंग, वार्ड नंबर चार में दो पार्क, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल की नई बिल्डिंग का कार्य, ऊना शहर में नालों का निर्माण कार्य जोरों शोरों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती दिन रात लोगों की सेवा में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती ने हमेशा कर्मचारियों के हित में काम करते आए है।  उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती ने पिछले साढे चार सालों में ऊना की तस्वीर बदल कर रख दी है। विकास कार्य धरातल पर दिख रहे है।

पंजाबः कारोबारी ने की आत्महत्या, प्लास्टिक कारोबारियों में रोष

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिलें में प्लास्टिक के कारोबारी के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्लास्टिक कारोबारी की पिछले 2 महीने से फैक्ट्री बंद थी। कारोबारी का काम ठप्प हो चुका था और उसने बैंकों से लोन ले रखे थे। कारोबारी की बैंकों की किश्तें टूट रही थीं, जिसके चलते वह आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका था। इस वजह से मानसिक रूप से परेशान होकर उनसे फंदा लगा लिया।

कारोबारी की मौत से प्लास्टिक कारोबारियों में रोष

कारोबारी की पहचान विक्की गाबा निवासी धर्मपुरा गली नंबर 1 के रूप में हुई है। सुबह जब परिवार के सदस्य उसे जगाने कमरे में गए तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि विक्की गाबा का शव पंखे से झूल रहा था। यह देख परिवार चीखने चिल्लाने लगा। घर में शोर मचता देख आस-पास के लोग जमा हो गए। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंची चौकी धर्मपुरा की पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और कब्जे में लिया। विक्की गाबा का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं कारोबारी की मौत से प्लास्टिक कारोबारियों में रोष है। प्लास्टिक कारोबारी एसोसिएशन के चेयरमैन सुशील कुमार ने कहा कि पिछले 2 महीने से प्लास्टिक कारोबार बंद पड़ा है।

कामकाज ठप्प होने से आत्म हत्याएं कर रहे कारोबारी

कारोबारियों की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि वे आत्म हत्याएं कर रहे हैं। विक्की गाबा लिफाफा बनाने का काम करते थे। 3 महीने से फैक्ट्री बंद होने से जहां कारोबार ठप्प हो गया, वहीं उनकी लेबर भी बेरोजगार हो गई। कारोबार की खस्ता हालत से वह परेशान था। वहीं बैंकों से लिए कर्ज के कारण भी वह मानसिक दबाव में चल रहा था।

लिफाफे बंद होने के कारण कारोबार प्रभावित 

उन्होंने कहा कि यदि आज एक कारोबारी ने आत्म हत्या की है तो आने वाले समय में कई और प्लास्टिक कारोबारी भी यही कदम उठा सकते हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने लिफाफे बंद कर दिए थे। इस कारण कारोबार प्रभावित हो गया था। कारोबारी कह रहे हैं कि 75 माइक्रोन लिफा‌फा शुरू करवाया जाए, अन्यथा कारोबार खत्म हो जाएगा।

जालंधर में कोरोना ब्लास्ट, बड़ी संख्या में मिले कोरोना मरीज…

जालंधर (वरूण): जालंधर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिले में 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि मंगलवार को 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

22 जुलाई को गगरेट आएगी एनजीटी की टीम

ऊना/सुशील पंडित: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम दौलतपुर-गगरेट-गुगलैहड़ सड़क पर वृक्ष कटान के आरोपों की जांच को लेकर दौरा करेगी। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 22 जुलाई को एनजीटी की टीम प्रातः 11 बजे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह गगरेट में मीटिंग करेगी तथा मौका स्थल का निरीक्षण भी करेगी।

18-59 आयु वर्ग में 30 सितंबर तक फ्री लग रही सतर्कता डोज़, सभी लगवाएंः डीसी

दूसरी डोज़ के छह माह बाद लगवाई जा सकती है सतर्कता डोज़, पहले 9 महीने बाद लगता था टीका

ऊना/सुशील पंडित: वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत सरकार द्वारा विशेष अभियान के तहत सतर्कता डोज लगाई जा रही है। 15 जुलाई से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे इस टीकाकरण अभियान में 18-59 आयु वर्ग के सभी लोगों का मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि प्रीकॉशन डोज के लिए ऊना जिला में इस आयु वर्ग में 3 लाख 32 हज़ार 716 व्यक्तियों को टीकाकरण किया जाना है, जिनमें से 17 जुलाई तक 505 व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पहले यह टीका फ्री नहीं था, लेकिन अब सरकार ने इस आयु वर्ग के लिए भी कोविड वैक्सीनेशन को निशुल्क कर दिया है। 

वहीं ऊना जिला में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंटलाईन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 1 लाख 3 हज़ार 340 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाना है, जिनमें से 17 जुलाई तक 35501 व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा चुका है। डीसी ऊना ने बताया कि कोरोना महामारी अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है तथा हाल ही में जिला के विभिन्न स्थानों पर कई नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि यह देखने में आया है कि टीकाकरण की प्रीकॉशन डोज लेने वाले कोरोना पॉजीटीव लोगों में अन्य मरीजों की तुलना में बहुत कम लक्षण पाए गए तथा वे शीघ्र स्वस्थ्य हुए हैं।

उपायुक्त ऊना ने जिलावासियों से अपील की है कि वह कोरोना महामारी से बचाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत सभी आवश्यक सावधानियां बरतें तथा सही समय पर कोरोना की सतर्कता डोज लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पहले सतर्कता डोज़ दूसरी डोज़ के 9 माह बाद लगाई जाती थी तथा अब सरकार ने इस अंतराल को घटाकर 6 महीने कर दिया है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं तथा समाज के शिक्षित वर्ग से अपील की है कि वह इस विषय में आम लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें ताकि 15 जुलाई से 30 सितंबर तक सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।

जिला में 51 केंद्रों पर लगाई जाएगी कोविड प्रीकोशनरी डोज
राघव शर्मा ने बताया कि 21 जुलाई को जिला में 51 केंद्रों पर कोविड की प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के अलावा नागरिक चिकित्सालय अंब, चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संतोषगढ़, धुसाड़ा, दौलतपुर चैक, बीटन, दुलैहड़, भदसाली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरोट, चक्क सरय, शिवपुर, चुरूड, धर्मशाला महंतां, कुठारबीत, पलकवाह, सलोह, बढे़ड़ा, उप स्वास्थ्य केंद्र डंगोली, जनकौर, घंडावल, कुरियाला स्थित झंबर, रक्कड़ स्थित भडोलियां खुर्द, बसडाला (ग्राम पंचायत नारी), कोटला खुर्द, रैंसरी, क्यारियां, परोईयां, चुल्हड़ी, चरोली, चराड़ा, भरमौत, बौल, डीहर, कटोहड़ खुर्द, चाहबाग, हंबोली, पंजोआ, ईसपुर, ललैहड़ी, पंडोगा, पुवोवाल, गोंदपुर के अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर पंजावर, ग्राम पंचायत घर समनाल, स्विस कैंप फैक्ट्री बाथड़ी, आंगनबाड़ी केलवा, आंगनबाडी़ घर नंगल कलां तथा पंचायत घर भदौड़ी में कोरोना की प्रीकोशन डोज लगाई जाएगी।

पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में चली मुठभेड़ में मारे सभी गैंगस्टर्स 

अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से आ रही बड़ी खबर सामने आई है। पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर में के मामले में आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर्स मनप्रीत उर्फ मन्नू कुस्सा और जगरूप रूपा को मार गिराया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने करीब 6 घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस ने सभी शार्प शूटर्स को मार गिराया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चार गैंगस्टर्स को मार गिराया गया है।

इस एनकाउंटर में सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से जुड़े दो गैंगस्टर भी ढेर हुए हैं। इनका नाम जगरूप रूपा और मनप्रीत उर्फ मनु खुसा है। आज अटारी बॉर्डर से करीब 10 किमी दूर होशियारपुर में पंजाब पुलिस और शार्प शूटर के बीच एनकाउंटर हो रहा है। वहीं यहां 3 में से 2 गैंगस्टर की पहचान हो गई है जबकि अभी एक की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर्स के पास भारी मात्रा में असलहा मौजूद था, जिस कारण से करीब 6 घंटे से पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग चली। वहीं गैंगस्टर को टास्क फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के साथ-साथ पंजाब पुलिस के जवानों ने भी चौतरफा घेर कर आप्रेशन को अंजाम दिया। सभी गैंगस्टर अटारी बॉर्डर के पास चीचा भाकनाकलां गांव की एक पुरानी हवेली के अंदर यह सभी गैंगस्टर छिपे हुए थे। वहीं, फायरिंग में 3 पुलिस वाले भी घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में पुलिस ने एक-47 की बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में जो 4 शूटर की आज मुठभेड़ में मौत हुई है। 3 पुलिसकर्मी घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं। मौके से एक एके-47 और पिस्तौल बरामद हुआ है। मौके से एक बैग भी बरामद हुआ। जांच चल रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बदमाश जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे। ये दोनों फरार थे। उन्होंने बताया कि बल ने इलाके की घेराबंदी कर ली और लोगों से घरों में रहने को कहा गया। उस स्थान से गोलियां चलने की आवाजें सुनाईं दीं जहां आरोपियों के छिपे होने की बात कही जा रही थी।

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा गांव में कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में रूपा और कुसा 21 जून को मोगा जिले में समालसर में मोटरसायकिल पर बैठे दिखाई दिए थे।

जालंधरः गैंगस्टरों की सुरक्षा के मामले में कोर्ट परिसर व सिविल अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात

जालंधर (हर्ष)। पंजाब में गैंगवार के पिछले रिकार्ड को देखते हुए पंजाब पुलिस हाल में देहात से गिरफ्तार किए गए लारेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों की सुरक्षा को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। बताया जा रहा है कि उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी है। इसी के मद्देनजर बुधवार को पुलिस प्रशासन चौकस हो गया। अदालत में गैंगस्टरों को पेश करने की प्रक्रिया के दौरान उनके मेडिकल की व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने की तैयारी की है। चर्चा है कि पिछले दिनों गिरफ्तार गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और पाकिस्तान में बैठे हरविंदर रिंदा गैंग के 13 गुर्गों को पुलिस कोर्ट में प्रस्तुत कर सकती है।

बुधवार को कोर्ट परिसर में पुलिस तैनात करने के अलावा सिविल अस्पताल में भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से अस्पताल परिसर में आधुनिक उपकरणों के साथ चेकिंग की गई। टीम ने अस्पताल की पार्किंग के अलावा इमरजेंसी वार्ड तथा डाक्टरों के कमरों में भी डाग स्क्वायड तथा खोजी उपकरणों के साथ जांच पड़ताल की। डाक्टर व स्टाफ के कमरों के साथ इमरजेंसी वार्ड की चेकिंग की गई। वार्ड में मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले बेड उपकरण तथा अन्य सामान की डाग स्क्वायड दस्ते ने गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस की ओर से मौके पर तैनात डाक्टरों व स्टाफ को किसी भी अज्ञात व्यक्ति को प्रवेश न करने तथा किसी का समान न रखने की हिदायत जारी की। वहीं, इमरजेंसी वार्ड में स्टाफ ने सफाई करवा दी है। बेडों पर चादरें बिछाकर उन्हें तैयार कर दिया गया है।

लारेंस व रिंदा गैंग के है 13 गुर्गे 

बता दें कि जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 14 जुलाई को दो सप्ताह के आपरेशन के दौरान गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा गैंग के 13 गुर्गों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपितों में नौ शूटर और 4 हथियार तस्कर हैं। सभी हिस्ट्रीशीटर हैं। इनसे 13 पिस्टल और 18 गोलियां बरामद हुईं। इनमें दो विदेशी और 11 इंडियन पिस्टल हैं। आरोपित पांच कत्ल और लूट की सात वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में थे।

दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे गो एयर के विमान में तकनीकी खराबी

नई दिल्लीः गो फर्स्ट की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड हवा में टूट गई है। विमान जयपुर डायवर्ट किया गया है। डीजीसीए ने बताया कि दिल्ली-गुवाहाटी के बीच एक गो-फर्स्ट फ्लाइट की विंडशील्ड हवा में टूट गई है। खराब मौसम के कारण विमान दिल्ली नहीं लौटा है। इस विमान को सुरक्षित जयपुर डायवर्ट किया गया है।

विमानों में गड़बड़ी आने के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसे में फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ रहा है। एक दिन पहले ही गो एयर के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी थी। DGCA के मुताबिक, गो एयर की मुंबई से लेह और श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट को इंजन में आई खराबी के कारण डायवर्ट करना पड़ा था। गो एयर के A 320 एयरक्राफ्ट ने मुंबई से लेह के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट संख्या G8-386 के दूसरे इंजन के इंजन इंटरफेस यूनिट में तकनीकी खराब आ गई। इसी तरह गो एयर के एक अन्य विमान को भी गड़बड़ी के कारण डायवर्ट करना पड़ा। गो एयर के दूसरे विमान ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। श्रीनगर से दिल्ली की उड़ान को वापस श्रीनगर भेजा गया था। दोनों विमानों को सुरक्षित लैंड कराया गया था।

पिछले करीब ढाई महीने में तकनीकी गड़बड़ी के कारण 16 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं है। इनमें से कुछ विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी तो कई विमान लैंडिंग के बाद उड़ान ही नहीं भर सके। अभी दो दिन पहले ही यूएई के शारजाह से हैदराबाद आ रहे विमान को तकनीकी खराबी के बाद पाकिस्तान के कराची डायवर्ट करप इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान में खराबी की घटनाओं को लेकर स्पाइसजेट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था। इसे लेकर अब सरकार भी एक्टिव मोड में आ गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक दिन पहले ही तीन एयरलाइंस के प्रमुखों के साथ वन-टू-वन मीटिंग की थी।

लोकमित्र केंद्र खोलने के लिए उपमंडल स्तरीय समितियों का गठन

उपमंडल समितियां आवेदन लेकर जिला स्तरीय समिति को करेंगी प्रेषित

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में लोकमित्र केंद्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए सभी उपमंडलों में उपमंडल स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों के अध्यक्ष संबंधित उपमंडलाधिकारी (नागरिक) होंगे, जबकि संबंधित खंड विकास अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में तथा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी शहरी क्षेत्रों में सदस्य होंगे। इसके अलावा फील्ड में सत्यापन के लिए संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंधक को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर पर गठित सभी समितियां अपने क्षेत्रों में ना केवल लोक मित्र केंद्र खोलने के लिए आवेदन प्राप्त कर जिला स्तरीय समिति को प्रेषित करेंगे, बल्कि खोले गए लोकमित्र केंद्रों तथा कॉमन सर्विस केंद्रों की नियमित निगरानी भी करेंगे तथा उनके बारे में प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों का समय पर हल करेंगे।

डीसी ऊना ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सामान्यता एक हजार की आबादी पर लोक मित्र केंद्र खोले जाएंगे। नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में दो लोकमित्र केंद्रों के बीच 2 किलोमीटर की दूरी तथा शहरी क्षेत्रों में 1 किलोमीटर की दूरी होना अनिवार्य है। अधिक जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्रों में दो लोकमित्र केंद्रों के बीच 2 किलोमीटर की दूरी के नियम में ढील दी जा सकती है। नियम के मुताबिक दी जाने वाली ढील के संबंध में उपमंडल स्तरीय समिति के अनुमोदन के उपरांत जिला स्तरीय समिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

उपायुक्त ऊना ने बताया कि लोक मित्र केंद्र खोलने के लिए आवेदक का 10 वीं पास होने के अलावा कंप्यूटर अथवा सूचना प्रौद्योगिकी विषय में डिप्लोमा या अन्य सर्टिफिकेट कोर्स पास होना अनिवार्य है। स्थानीय ग्राम पंचायत अथवा नगर परिषद क्षेत्र निवासी महिला आवेदक, स्थानीय पुरुष उद्यमी तथा संबंधित विकास खंड अथवा तहसील निवासी को क्रमशः अधिमान दिया जाएगा। आवेदक के पास लोक मित्र केंद्र खोलने के लिए उपयुक्त स्थान सहित कंप्यूटर व अन्य सामान खरीदने के लिए वित्तीय रूप से सक्षम होना भी अनिवार्य है।