जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ के घर पहुंचे। कुछ दिन पहले सरबजीत सिंह मक्कड़ के पुत्र की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।सुखबीर सिंह बादल ने शोक व्यक्त करते हुए सरबजीत सिंह मक्कड़ से की मुलाकात कर दिलासा दिया।इस दौरान लगभग आधा घंटा सुखबीर बादल सरबजीत सिंह मक्कड़ के घर में रहे। वहीं बादल सहित एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर धामी और तमाम लीडरशिप मौजूद रही। बता दें कि सरबजीत सिंह मक्कड़ अकाली दल के समय विधायक रहे थे पिछले कई वर्षों से अकालीदल के साथ जुड़े रहे।लेकिन कुछ वर्ष पहले अकाली दल छोड़ मक्कड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।वही सरबजीत सिंह मक्कड़ और सुखबीर बादल में तालमेल काफी साल पुराना है
Jalandhar: भाजपा नेता सरबजीत मक्कड़ के घर पहुंचे सुखबीर बादल और SGPC प्रधान हरजिंदर धामी, देखें वीडियो
BSUP कॉलोनी में हमलावारों ने किया व्यक्ति का मर्डर
रायपुर: भाटागांव बीएसयूपी कॉलोनी में हत्या की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बस्तर निवासी व्यक्ति की दो लोगों ने हाथ मुक्का और पत्थर से मारकर हत्या कर दी है। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हत्या मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक का नाम मंगल मुर्या है। जो बस्तर जिले के कुम्हारपारा बड़े धराउर थाना लोहरीगुडा का निवासी था। आरोपियों ने हाथ मुक्के और जमीन पर पटककर वारदात को अंजाम दिया है। मंगल मुर्या की इलाज के दौरान मेकाहारा हॉस्पिटल में मौत हो गई है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे है।
Students को लेकर अहम खबर: साल में 2 बार होगी CBSE बोर्ड परीक्षा
नई दिल्ली : सीबीएसई में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर अहम खबर सामने आई है। 10वीं और 12वीं कक्षा की साल में 2 बार बोर्ड परीक्षा कराने की योजना पर सहमति बन गई है। समूचे सिलेबस की यह परीक्षा जनवरी और अप्रैल में हुआ करेगी। केंद्र अगले सत्र 2025-26 से सीबीएसई में नया पैटर्न लागू करने की तैयारी में है। नए पैटर्न की पहली बोर्ड परीक्षा जनवरी 2026 और इसी सत्र की दूसरी परीक्षा अप्रैल 2026 में होगी। छात्रों के पास दोनों परीक्षा में शामिल होने का विकल्प होगा।
छात्र चाहें तो दोनों या किसी एक परीक्षा में सुविधानुसार बैठ सकेंगे। दोनों परीक्षा देने वाले छात्र बेहतर प्रदर्शन के रिजल्ट का इस्तेमाल कर सकेंगे। मंत्रालय के स्कूली शिक्षा विभाग ने इस पर देशभर के 10 हजार से अधिक स्कूल प्रिंसिपल के साथ ऑनलाइन और फिजिकल मीटिंग में राय ली है। नए सिलेबस पर कक्षा-10 और 12वीं की किताबें आने में 2 साल लगेंगे, क्योंकि 8, 10 और 12 की किताबें 2026-27 के सत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
मंत्रालय ने दिए थे 3 विकल्प, 2 पर इनकार
पहलाः उच्च शिक्षा के सेमेस्टर सिस्टम की तरह साल में हर सेमेस्टर के अंत में आधे-आधे सिलेबस की एक परीक्षा ली जाए, जो सितंबर और मार्च में हो।
दूसरा: अभी जिस तरह मार्च-अप्रैल की बोर्ड परीक्षा के बाद जुलाई में सप्लीमेंट्री एग्जाम होते हैं, उस समय सप्लीमेंट्री की जगह पूरी बोर्ड परीक्षा कराई जाए।
तीसराः जैसे जेईई मेंस के लिए जनवरी और अप्रैल में दो बार परीक्षाएं ली जाती हैं, उसी तरह समूचे सिलेबस की बोर्ड परीक्षाएं भी एक बार जनवरी तो दूसरी बार अप्रैल में आयोजित हों।
अधिकांश प्रिंसिपल तीसरे विकल्प पर सहमत हैं। सेमेस्टर सिस्टम को ज्यादातर प्रिंसिपल ने खारिज कर दिया। जुलाई में दूसरे विकल्प की परीक्षा पर उनका तर्क था कि इससे छात्रों को साल बचाने या उच्च शिक्षा के लिए दाखिले में मदद नहीं मिलेगी। प्रिंसिपल्स से अपने विचार लिखित में जमा करने के लिए कहा गया है।
Jalandhar: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट आज घेरेंगे CM का आवास, जानें मामला
जालंधरः जालंधर में आज डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) मांगों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के घर की ओर रोष मार्च निकालेगा। पुरानी पेंशन, पुराना वेतनमान व एसीपी स्कीम, ग्रामीण भत्ता व बॉर्डर एरिया भत्ता सहित काटे गए भत्तों की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर यह रोष मार्च निकाला जाएगा। यह फैसला पंजाब डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। कर्मचारियों की ओर से आज सुबह 11 बजे रोष मार्च शुरू किया जाएगा। जिले के नेताओं का एक बड़ा काफिला संगठन का झंडा लेकर मुख्यमंत्री के आवास पर जाएगा और उनके खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगा।
Punjab: हमलावारों ने कांग्रेसी नेता के घर चलाई गोलियां
लुधियाना : थाना गोराया के बैकसाईड पर गांव अट्टा में देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। यहां कांग्रेसी नेता के घर पर हमलावरों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया तथा दो गोलियां चलाने के आरोप भी लगे हैं। हमलावरों द्वारा एक गाड़ी की तोड़-फोड़ भी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता मक्खन सिंह मल्ली ने बताया कि वे अपने घर में सो रहे थे। उनके लड़के अमृतपास को गांव का ही नौजवान छोड़ने के लिए अपनी सफारी गाड़ी में आया। जैसे ही वे घर के बाहर पहुंचे तो पीछे से 5-6 मोटर साइकिलों तथा एक कार में 15-20 हमलावर गांव में सरेआम टकुए, गड़ासे, कृपाणें तथा अन्य हथियार लहराते हुए उनके घर के आग पहुचे । यहां उन्होंने हथियारों के साथ उसके घर में गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए सफारी गड़ी की तोड़-फोड़ की तथा उनके घर में बुरे तरीके से तोड़ फोड़ की। उनका सारा परिवार जिसमें महिलाएं भी शामिल थी सभी घर में मौजूद थे। उनमें दहशत का माहौल है।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो गए, जिनमें कई हमलावरों को पहचान भी है। उन्होंने कहा कि किस कारण गुंडागर्दी हुई है, इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं। जब पुलिस दोषियों को पकड़ेगी तब इस बात का खुलासा होगा लेकिन हैरानी का बात है कि गोराया थाने के बिल्कुल बैकसाईड अट्टा गांव में हुइ इस गुंडागर्दी के बाद पुलिस प्रशासन की कारगुजारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस गुंडागर्दी की सी.सी.टी.वी. भी पुलिस को दे गई गई है।
T-20 विश्व कप में भारत की जीत पर जश्न, डाला भंगड़ा, देखें वीडियो
लुधियानाः T-20 विश्व कप मेें भारत की जीत के बाद हर तरफ जश्न का महौल है। लुधियाना में अगल ही नजारा देखने को मिला। हर गली-मोहल्ले में लोगों ने भारत की जीत पर खुशियां जताई। लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। शहर में प्रमुख मार्केट किप्स में डिजीटल स्क्रिन लगाई गई। सैकड़ों लोग भारत और साउथ अफ्रिका के फाइनल मैच का आनंद लेते दिखे। युवाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा पकड़ कर खूब लहराया। पुलिस अधिकारियों ने किप्स मार्केट और मुख्य सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखे ताकि हुल्लड़बाजी किसी तरह का हंगामा सड़क पर ना कर सके। मैच के अखरी ओवर में क्रिकेट प्रेमियों ने खूब जमकर जश्न मनाया।
क्रिकेट प्रेमी अवतार सिंह ने कहा कि आज भारत जीता है। इस कारण ढोल की थाप पर भांगड़ा भी डाला जा रहा है। वहीं क्रिकेट प्रमी पूजा ने कहा कि जब से विश्व कप शुरू हुआ है वह रोजाना मैच देखती आ रही है। आज उन्हें पूरा भरोसा था कि भारत खेल में अच्छा प्रदर्शन करेगा। हमें हर खेल को खेल भावना से देखना चाहिए। इसी तरह जवाहर नगर कैंप में भी लोगों ने भारत की जीत पर जश्न मनाया। लोगों ने तिरंगा हाथों में लेकर इंडिया जीतेगा के नारे लगाए।
T20 World Cup जीतने के बाद Rohit Sharma और Virat Kohli ने लिया संन्यास, देखें वीडियो
ख़िताब जीतने के बाद डांस करके खिलाड़ियों ने मनाया जश्न
बारबाडोस: 2024 पुरुष टी20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल में भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 रनों से विजयी हुआ और अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता। शो के स्टार कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली थे, जिन्होंने 59 गेंदों पर 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवर में कामल कर दिया। हालांकि, यह खिताबी जीत कड़वी थी क्योंकि कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते ही टी20 से संन्यास की घोषणा की। इसके आधा घंटे बाद ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपना फैसला सुना दिया। अब वे दोनों टी20 क्रिकेट में भारतीय जर्सी पहने नहीं दिखेंगे।
रोहित ने फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- यह मेरा आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच भी था। इस प्रारूप को अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैंने इसके हर पल का लुत्फ उठाया है। मैंने अपना भारतीय करियर इसी प्रारूप में खेलते हुए शुरू किया था। मैं यही चाहता था, मैं कप जीतना चाहता था। उन्होंने आगे कहा- मैं यह बहुत चाहता था। शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। यह मेरे लिए बहुत भावुक पल था। मैं अपने जीवन में इस खिताब के लिए बहुत बेताब था। खुशी है कि हमने आखिरकार लाइन पार कर ली।
इसके साथ ही दो महान खिलाड़ियों के शानदार टी20 करियर का अंत हो गया। दुनिया भर से आए प्रशंसकों से खचाखच भरे स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक था।
एक दशक से अधिक समय तक भारतीय टीम के लिए ताकत का स्तंभ रहे कोहली दृढ़ संकल्प के साथ क्रीज पर उतरे। बेहतरीन स्ट्रोक्स और धैर्य से भरी उनकी पारी ने भारत के कुल स्कोर को मजबूत किया और दक्षिण अफ्रीका के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखा। जैसे ही अंतिम गेंद फेंकी गई और भारत ने जीत हासिल की, भीड़ खुशी से झूम उठी। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पाने वाले कोहली खड़े थे, भावुक दिख रहे थे, फिर भी शांत थे। मैच के बाद उन्होंने दर्शकों और अपने प्रशंसकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था, यह वही है जो हम हासिल करना चाहते थे। कोहली की आवाज गर्व और राहत से गूंज रही थी। उन्होंने आगे कहा- एक दिन आपको ऐसा लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है, भगवान महान है। यह भारत के लिए खेलने वाला मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम वह कप उठाना चाहते थे।
आज का राशिफल 30 जून, 2024
मेष : वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृषभ: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
मिथुन: बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
कर्क: थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
सिंह: विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।
कन्या: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
वृश्चिक: दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
धनु: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
मकर: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
कुंभ: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा।
मीन: बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
BJP नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ के बेटे की अंतिम अरदास कल मॉडल टाउन गुरुद्वारे में होगी
जालंधर (ENS) : पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के बेटे कंवरदीप सिंह मक्क का 22 जून को निधन हो गया था। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भोग एवं अंतिम अरदास कल रविवार गुरुद्वारा साहिब मॉडल टाउन मे दोपहर 1:30 से 3 बजे मे आयोजित की जाएगी।

बता दें कि बीजेपी नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ के बड़े बेटे कंवरदीप सिंह मक्कड़ की तबीयत खराब चल रही थी। बीमारी के चलते उन्हें चेन्नई के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सरबजीत सिंह मक्कड़ भाजपा वर्तमान में जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज हैं और आदमपुर से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।
Jalandhar : Post office के बाहर हुई खूनी झड़प मे FIR दर्ज, देखे वीडियो
जालंधर (ENS) : पोस्ट ऑफिस के बाहर हुई खूनी झड़प के मामले थाना बारादरी की पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी सिटी 1 गुरप्रताप सिंह ने सोहता ने बताया कि उनकी टीम को शिकायत मिली थी कि पोस्ट ऑफिस के बाहर लड़ाई झगड़ा हो रहा है।
इस मामले मे थाना बारादरी के प्रभारी कमलजीत ने कार्रवाई करते हुए आरोपी करण निवासी कपूरथला को मौके से काबू कर लिया। बता दें कि शनिवार दोपहर पोस्ट ऑफिस के बाहर खूनी झड़प होने का मामला सामने आया था। जहां लोगों ने युवक को पिस्तौल सहित काबू कर लिया। पुलिस ने पक्का बाग के रहने वाले विनोद के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।