Blog

  • Madhuri Dixit के साथ शूटिंग करते वक्त रेप सीन में बहक गया था मशहूर विलेन, की ऐसी हरकत!

    Madhuri Dixit के साथ शूटिंग करते वक्त रेप सीन में बहक गया था मशहूर विलेन, की ऐसी हरकत!

    नई दिल्लीः 90 के दशक में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जलवा था। उन पर फिल्माए गए एक से एक गाने और उनकी एक्टिंग फैन्स को तारीफ करने पर मजबूर कर देती थीं। 90 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हुआ करती थीं। माधुरी के लिए फिल्मों में जगह बनाना आसान नहीं था। उनका कोई गॉडफादर नहीं था और वो सिंपल मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। माधुरी के माता-पिता चाहते थे कि वो अपनी बेटी की शादी करके उसका घर बसा दें। लेकिन माधुरी ऐसा नहीं चाहती थीं। वो फिल्मों में काम करना चाहती थीं और उनके माता-पिता इसके खिलाफ थे। बहरहाल, माधुरी परिवार को मनाकर फिल्मों में जगह बनाने में कामयाब हो गईं।

    अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन एक फिल्म के कारण वो चर्चा में आ गई थीं। इस फिल्म का नाम प्रेम प्रतिज्ञा है जो कि 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी के अलावा मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे। वहीं, रंजीत विलेन के रोल में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में माधुरी पर एक रेप सीन फिल्माने का दबाव डाला गया था।

    माधुरी ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहती थीं लेकिन उन्हें इसके लिए हामी भरनी पड़ी। रिपोर्ट्स की मानें तो सीन की शूटिंग के दौरान रंजीत केरेक्टर में इतने खो गए कि उन्होंने माधुरी को जोर से पकड़ लिया। माधुरी की लाख मशक्कत के बाद भी रंजीत ने उन्हें नहीं छोड़ा जिससे एक्ट्रेस गुस्सा गईं। माधुरी ने सबके सामने रंजीत को डांट लगा दी और उन्हें सख्त हिदायत दी कि वो आगे से उन्हें बिलकुल भी न छुएं।

  • ਪੰਜਾਬ :  CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਡੀਸੀ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਡੀਸੀ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ : ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਆਗੂ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਕੀਲ ਭਾਈਚਾਰਾ ਤਕਰਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ। ਇਸ ਸਮੇਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਲੜਾਈ ਲੜਨ ਲਈ ਸਾਨੂੰ ਇੱਕ ਮੁੱਠ ਹੋਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਅਜਿਹੇ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲਦੇ ਰਹਿਣਗੇ ਤਾਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਸੁਦਾਗਰ ਇਸ ਲੜਾਈ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਲੈ ਕੇ ਆਪਣੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੋਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲ ਹੋ ਜਾਣਗੇ।

    ਉਹਨਾਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਦੇ ਹੋਏ, ਆਖਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮਸਲੇ ਦਾ ਹੱਲ ਬੈਠ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਲਈ ਬਿਹਤਰ ਹੋਵੇਗਾ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਲੜਾਈ ਲੜਨ ਲਈ ਇੱਕ ਮੁੱਠ ਹੋਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਵਕੀਲ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਸ ਸੱਚ ਨੂੰ ਸਾਹਮਣੇ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਇਸ ਮਸਲੇ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबः भाजपा नेता को मिली धमकी, घर की दीवार पर लिखे में खालिस्तान के नारे

    पंजाबः भाजपा नेता को मिली धमकी, घर की दीवार पर लिखे में खालिस्तान के नारे

    गुरदासपुर: पंजाब के बटाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह हीरा वालिया के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद नारे लिखे मिले। बताया जा रहा है कि इस दौरान शरारती अंनसरों द्वारा दीवार पर तेरी मौत के नारे लिखकर हीरा वालिया को जान से मारने की धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार जब अर्बन एस्टेट कॉलोनी के निवासी रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए निकले तो उन्होंने भाजपा जिला बटाला अध्यक्ष हीरा वालिया के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे देखे, जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

    राहगीरों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है। वहीं, इस संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सबसे पहले उन पर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे उसे पेंट फेर कर मिटा दिया और स्थिति का जायजा लिया।

  • पंजाबः वकील के साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले में CIA इंस्पेक्टर और कांस्टेबल सस्पेंड 

    पंजाबः वकील के साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले में CIA इंस्पेक्टर और कांस्टेबल सस्पेंड 

    फिरोजपुरः मुक्तसर में पुलिस हिरासत में एक वकील के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोपी सीआइए इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार व सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वकीलों के संघर्ष के दबाव के चलते आखिरकार जिला पुलिस मुखी को इंस्पेक्टर और सीनियर कांस्टेबल को सस्पेंड करना पड़ा है। सस्पेंड किए गए दोनों पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटी पुलिस लाइन में लगा दी गई है। साथ ही मामले की जांच अब एसपी मोगा रविंदर सिंह और डीएसपी को सौंप दी गई है।

    वकील वरिंदर सिंह संधू व उसके मुवक्किल के साथ हिरासत में अमानवीय व्यवहार के आरोप में सोमवार देर शाम को थाना सदर में एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार सहित छह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में वकीलों की ओर से पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में हड़ताल करने के बाद पुलिस दबाव में आ गई और अपने ही अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। यह केस स्थानीय अदालत के निर्देशों पर पीड़ित वकील वरिंदर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। सस्पेंड किए गए अधिकारी व कर्मचारी के मामले को लेकर गठित एसआईटी जांच करेगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰੇਆਮ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਹਰਕਤ ‘ਚ ਆਈ ਪੁਲਿਸ, 2 ਕਾਬੂ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਰੇਆਮ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਹਰਕਤ ‘ਚ ਆਈ ਪੁਲਿਸ, 2 ਕਾਬੂ

    ਅਜਨਾਲਾ :  ਮੁਹੱਲਾ ਪ੍ਰਵੀਨ ਨਗਰ ‘ਚ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰੇਆਮ ਗਲੀਆਂ ਤੇ ਖਾਲੀ ਪਲਾਟਾਂ ‘ਚ ਖੜ੍ਹ ਕੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚੇ ਜਾਣ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਅਜਨਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਤੁਰੰਤ ਹਰਕਤ ‘ਚ ਆਈ। ਜਿਸਦੇ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ‘ਚ 2 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਐੱਸ.ਐੱਚ.ਓ. ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ 60 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਫੜੇ ਗਏ 2 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਰਾਜਨ ਮਸੀਹ ਪੁੱਤਰ ਡੇਵਿਡ ਮਸੀਹ ਅਤੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੋਵੇਂ ਵਾਸੀ ਅਜਨਾਲਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਐੱਨਡੀਪੀਐੱਸ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • जालंधरः मशहूर कपल की दुकान पर महिला ने किया जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः मशहूर कपल की दुकान पर महिला ने किया जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल की दुकान के बाहर महिला विनीत कौर ने जमकर हंगामा किया। विनीत कौर ने मशहूर कपल की दुकान के बाहर हंगामा करते हुए विनीत कौर ने मशहूर की मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मशहूर कपल की माता ने कहा कि 70 प्रतिशत महिलाए अपनी पति के साथ यह काम करती है। इस दौरान विनीत कौर ने कहा क्या 70 प्रतिशत महिलाए ऐसी जुबान के साथ बाते करती है। इस दौरान महिला ने बोर्ड पर ऐमी विर्क और अंकुर नरूला पर मुर्दाबाद नारे का इस्तेमाल किया। 

    इस दौरान विनीत कौर ने कहा कि मशहूर कपल की पत्नी वायरल वीडियो में जो बात कर रही है क्या उस तरह से किसी की पत्नी बात करती है। विनीत कौर ने कहा कि मेरी शादी को 15 साल हो गए है, लेकिन मैंने तो कभी ऐसा काम नहीं किया। विनीत कौर ने कहा कि ऐसे लड़कियों को खत्म ना करें। विनीत कौर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मशहूर कपल को पास्टर अंकुर नरूला स्पोर्ट कर रहा है। विनीत कौर ने कहा कि अंकुर नरूला न किसी समय उसे भी जेल में पहुंचाया था। इस दौरान जब मीडिया ने विनीत कौर को कहा कि क्या आपने मशहूर कपल के साथ बात करनी चाही तो महिला ने कहा कि मैं उनके साथ क्यों बात करूंगी। इस दौरान महिला द्वारा मशहूर कपल की दुकान के बाहर काफी हंगामा किया गया।

  • पंजाब : कनाडा में एक और पंजाबी युवक की हुई मौत

    पंजाब : कनाडा में एक और पंजाबी युवक की हुई मौत

    अमृतसर : विदेशों में आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक और दुर्भाग्यपूर्ण खबर कनाडा से सामने आई है। यहां विनिपेग में एक पंजाबी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अरविंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक अमृतसर के बंडाला का रहने वाला था। अरविंदर 4 साल पहले उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे।

    मृतक के पिता करमजीत सिंह ने कहा कि उनका बेटा 4 साल पहले बेहतर भविष्य के लिए विदेश गया था, लेकिन आज उसके साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पंजाबी समुदाय की ओर से शव को पंजाब लाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • पंजाब : फाइनेंस कंपनी के बाउंसर पर बरसाई ईंटें, हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : फाइनेंस कंपनी के बाउंसर पर बरसाई ईंटें, हुई मौत, देखें वीडियो

    अमृतसर : गांव मूले चक में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की ईंटें मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरमन के तौर पर हुई है। पिछले कुछ समय से मुले चक गांव के एक परिवार द्वारा फाइनेंस की किस्त नहीं दी जा रही थी, जब वे किश्तें वसूलने गांव पहुंचे तो उक्त परिवार ने कंपनी के कर्मचारी हरमन की ईंटों से मारकर हत्या कर दी। अब परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

    वहीं इस मामले में अमृतसर सेंट्रल के एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि मुले चक गांव में किस्त वसूलने गए एक व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस पार्टी मुले चक गांव गई और वहां भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने जिन लोगों का नाम लिखाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • फगवाड़ाः किसानों ने बकाया राशि को लेकर शूगर मिल को लगाया ताला, देखें Live

    फगवाड़ाः किसानों ने बकाया राशि को लेकर शूगर मिल को लगाया ताला, देखें Live

    फगवाड़ाः किसानों ने शूगर मिल को लेकर एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान किसानों ने कहा कि 42 करोड़ रुपए की बकाया राशि ना मिलने के कारण उनमें रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते आज किसानों ने शूगर मिल को ताला जड़ दिया है। इस दौरान अलग-अलग किसान जत्थेबंदिया शूगर मिल के खिलाफ अपनी बकाया राशि को लेकर इकट्ठी हो गई है। 

    इस दौरान किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए इस मिल को बंद करके किसानों की बकाया राशि दें। किसान नेता ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ऐसे में अब किसानों ने शूगर मिल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मिल के बाहर धरना लगा दिया है। इस दौरान किसानों ने सीएम मान के पंजाबी लिखने के मामले में घेराव किया। किसानों ने कहा कि आप सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि हम धरनों में से आई हुए लोग है। हमारी सरकार के सत्ता में आते ही धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि जब तक हमारी बकाया राशि वापिस नहीं की जाती तब तक यह धरना जारी रहेगा।

  • पंजाब सरकार पर जमकर बरसे नवजोत सिद्धू, लगाए कई गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब सरकार पर जमकर बरसे नवजोत सिद्धू, लगाए कई गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज आप सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने पंजाब की मान सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पंजाबियों के माल पर आप की रोज दिवाली है। इसके अलावा सिद्धू ने आज चंडीगढ़, सेक्टर-17, सिविल एविएशन विभाग पहुंच कर पंजाब सरकार द्वारा चौपर और फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट खर्च की जानकारी भी मांगी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि देखा गया है कि पंजाब सरकार ने विभिन्न अवसरों पर प्रदेश के आधिकारिक हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया है। पार्टी संबंधी अभियान और विभिन्न दौरों के लिए फिक्सड विंग विमान भी किराए पर लिए गए हैं। सिद्धू ने पंजाब नागरिक उड्‌डयन विभाग, चंडीगढ़ से विभिन्न खातों की जानकारी मांगी है।

    नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राज्य सरकार को फिक्सड विंग विमान किराए पर लेने से पड़ने वाले वित्तीय बोझ का भुगतान करना पड़ता है। सिद्धू ने जानकारी मांगी है कि बीते डेढ़ साल में पंजाब सरकार द्वारा कितनी बार एक निजी जेट किराए पर लिया गया, विमान को कहां और किस मकसद से ले जाया गया। उन्होंने सभी उड़ानों और विमान सहित किराए पर लेने के कुल बिल समेत किराया और हवाई अड्डे की जानकारी भी मांगी। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जानकारी में आया है कि पंजाब के सरकारी हेलिकॉप्टर का विभिन्न राज्यों में प्रचार के लिए भी इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इस संबंधी जानकारी भी मांगी है। उन्होंने हर बारीक जानकारी जरूरी बताते हुए फिक्सड विंग विमान की प्रति घंटे किराया लागत जानकारी देने की मांग भी की है। सिद्धू ने निर्धारित समय सीमा में जानकारी मुहैया कराए जाने की अपील की है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कर्ज लेकर सरकार चला रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं है तो वह पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित को खर्च किए गए पचास हजार करोड़ का हिसाब दें। सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़े-बड़े दावे किए लेकिन सब हवाई साबित हुआ और लोगों को धोखा दिया। उन्होंने भगवंत मान को अखबारी मुख्यमंत्री बताया। सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार RTI का जवाब नहीं देती, यही कारण है कि चार बार के सांसद को आज खुद पंजाब सिविल एविएशन विभाग आना पड़ा है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने पंजाब के लोगों को भी चिट्‌ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि जिनकी मेहनत से सड़कें बनती है, आज वही दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन प्रोफेसरों का क्या कसूर है, जिन्हें पक्का करने की बात कही गई थी। उन लोगों का क्या कसूर है जिनसे दो सौ-तीन सौ रुपए पेंशन छीनी जा रही है।

    सिद्धू ने कहा कि यदि पंजाब सरकार के पास इतने पैसे हैं तो सभी रिक्त पद भर दे, तंज कसते हुए कहा कि कहां गया वो हरा पेन। सिद्धू ने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के उस दावे पर सवाल खड़ा किया, जिसमें उन्होंने बीस हजार करोड़ का बंदोबस्त करने की बात कही थी। सिद्धू ने पूछा कि अब कहां है वह बीस करोड़ रुपए। उन्होंने कहा कि जुबान भरोसे की हो तो लोग जान कुर्बान कर देते हैं लेकिन केंद्र सरकार क्या कर सकती है, जब राज्य सरकार कहीं का पैसा कहीं लगा देती है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र से RDF फंड की मांग कर रही है। लेकिन रूरल डेवलपमेंट फंड (RDF) किसानों पर ही लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो पैसा दिया ही, वह उन लोगों पर खर्च ही नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पैसे कहीं से आते हैं-कहीं जाते हैं और लगाए कहीं जाते हैं।

    नवजोत सिद्धू ने AAP सरकार द्वारा बनाए गए मोहल्ला क्लिनिक पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इन क्लिनिक में बेड नहीं है, दोपहर दो बजे के बाद डॉक्टर नहीं होते, एक्स-रे मशीन नहीं और ब्लड टेस्ट करने वाले भी गायब रहते हैं। उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक को चौकी बताते हुए कहा कि ट्रॉमा सेंटर नहीं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार के पास पैसे ही नहीं हैं। नवजोत सिद्धू ने कहा कि AAP सरकार सबकुछ फ्री में देने का दावा करती है तो बजट ऐलोकेशन क्यों नहीं बताती। उन्होंने कहा कि पैसे कहां से आएंगे और बजट में ऐलोकेशन कहां दी है। उन्होंने कहा कि वह लगातार यही सवाल करते आए हैं। अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि केजरीवाल घूम रहे हैं लेकिन सिद्धू भी घूम रहे हैं। लेकिन नकल में अकल तो दिखनी चाहिए। कांग्रेसी नेता नवजोत सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से सरकार बनने के बाद से दो सौ सवाल पूछे जा चुके हैं। लेकिन वह तब से आज तक भगौड़े हैं।