Home Blog Page 5972

पंजाब : मामूली बात को लेकर बैंक मैनेजर को घसीट कर पीटा, देखें वीडियो

लुधियाना : राहों रोड के इलाके में गत शाम घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल पड़ोस में रहने वाली महिला को लगने से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त महिला ने अपने पति व आधा दर्जन साथियों सहित उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बच्चे के पिता को उनके घर के बाहर से घसीटते हुए अपने घर में ले जाकर पिटाई की। हमले में रविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वह प्राइवेट बैंक में मैनेजर है।

शनिवार की शाम वह बैंक से छुट्टी कर घर लौटा, तो उसे पता चला कि उसके बेटे का क्रिकेट खेलने के दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ विवाद हुआ है। जिसके बाद वह उनसे उनके घर पर माफी मांगने गया। जैसे ही वह वापिस लौटा तो उक्त महिला अपने पति व अन्य साथियों के साथ उनके घर में आ गई और उससे हाथापाई करने लगी। तभी हमलावर रविंदर को घसीटते हुए अपने घर में ले गए। जहां पर उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने पुलिस को सूचित कर घायल रविंदर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

नई दिल्ली : देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 11 और 12 फरवरी को छिटपुट बारिश की संभावना है और इसके अलावा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी 11 फरवरी को बारिश का अनुमान है। दिल्ली में जहां सुबह में कुहासा छाया रहा और ठंड की वजह से कंपकंपाहट महसूस होती रही तो वहीं दिन में धूप खिलने की संभावना है। मौसम की बात करें तो उत्तर भारत के कुछ राज्यों में सुबह के समय ठंड महसूस होती है तो वहीं दिन के वक्त तेज धूप के बाद सर्दी थोड़ी कम हो जाती है। पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत के कुछ राज्यों में 11 से 13 फरवरी और पूर्वी भारत में 13 से 15 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 स्काईमेट वेदर के अनुसार, 11 से 12 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छिटपुट बारिश की संभावना है तो वहीं छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 11 फरवरी को बारिश हो सकती है। मौसम एजेंसी का कहना है कि 11 और 12 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का अनुमान है तो वहीं उत्तरी राजस्थान और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 12 फरवरी से देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश होने की संभावना है। यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

पंजाब : दुकानदार दंपति पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

लुधियाना :  गुरु अर्जुन देव नगर में करियाना की दुकान चलाने वाले दंपती और उनके नाती पर देर रात पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर वार किए हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई। घायलों को इलाके के लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल उषा रानी ने बताया कि वह और उसके पति ईश्वर चंद (70) कई वर्षों से अपने घर के बाहर ही करियाना की दुकान चला रहे हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले युवक नशे के आदी हैं। वह कई बार उनसे उधार सामान ले गया। जिसके अभी तक पैसे नहीं दिए।

गत रात करीब 9 बजे उक्त युवक उनकी दुकान पर फिर से सामान लेने आया, तो उन्होंने सामान देने से इंकार कर दिया। जिस पर उक्त युवक ने अपने साथियों को बुलाकर उनकी दुकान पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनके पति ईश्वर लाल व नाती निखिल बाहर आए, तो हमलवारों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें निखिल व उसके नाना ईश्वर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में निखिल का सिर में गहरी चोटें आई है और ईश्वर चंद के चेहरे पर ईंटों से वार किए है। बुजुर्ग ईश्वर चंद की बिगड़ती हालत देख परिवार के सदस्य उसे तुरंत अस्पताल ले गए।  दूसरे पक्ष के राजू ने कहा कि शुक्रवार रात करियाना कारोबारी का नाती उसके घर के बाहर ललकारे मार रहा था। ईश्वर चंद करियाना की दुकान की आड़ में नशा बेचते हैं। फिलहाल दोनों पक्षों ने इस मामले में मेडिकल करवा लिया है। आज दोनों पक्ष थाना में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

भाई की चाकू मारकर की हत्या

नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में महज 10 हजार के लेनदेन विवाद में एक युवक ने अपने 58 साल के चचेरे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जहूरुद्दीन को कथित तौर पर दोपहर करीब डेढ़ बजे भारत डेयरी के पास शाहिद ने चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शाहिद ने जहूरुद्दीन से 10,000 रुपये उधार लिए थे।

लेकिन वह पैसे वापस करने में आनाकानी कर रहा था। अधिकारी ने कहा कि जहूरुद्दीन शाहिद से कर्ज चुकाने के लिए कहता था जिसके कारण दोनों के बीच विवाद होता था। पीड़ित जूता बनाने का कारोबार करता था। जहूरुद्दीन के बेटे सोहेल की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि शाहिद को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं है।

आज का राशिफल, 11 फरवरी 2024

0

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 39 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज पूरा दिन पार कर भोर कल 4 बजकर 52 मिनट पर शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि :– आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको खुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। कोई प्रेरणादाई पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आप के लिए बढ़िया रहेगा।

 वृष राशि  : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दिनचर्या में सुबह की सैर शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपने सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी समस्याओं पर विचार करने की जरूरत है। आज जिंदगी की भाग दौड़ में आप खुद को खुशनसीब महसूस करेंगे।

 मिथुन राशि  : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को किसी उलझन से छुटकारा मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।आज आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

 कर्क राशि : आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोदप्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। लेखन का कार्य कर रहे लोगों के मन में कोई स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है।

 सिंह राशि  : आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। आज बेवजह किसी से उलझने से बचे। आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा।

 कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

 तुला राशि  : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, आने वाले समय में आपको पैसों की जरुरत पड़ सकती है। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होंगे।

 वृश्चिक राशि  : आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी काम को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घर परिवार में चल रही समस्या को आप अपनी सूझ बुझ से सॉल्व करने में सफल होंगे। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी।

 धनु राशि  : आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज आपके जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। दान धर्म के कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

 मकर राशि  : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप बेहतर महसूस करेंगे, अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करने से आपको आराम मिलेगा।

 कुंभ राशि  : आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। यदि आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया है तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे।

 मीन राशि  : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नए काम की शुरुआत जीवनसाथी को करा सकते हैं। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम बन जाएंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। आज का दिन व्यापार के लिये फायदेमंद साबित होगा।

जालंधरः बैलेंस जिम के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जिम के बाहर से हर महीने हो रही बाइक चोरी, पुलिस के हाथ खाली 


जालंधर (ENS) : शहर के पॉश एरिया आदर्श नगर इलाके में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है जहां जिम के बाहर से सरेआम युवक बाइक लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए जिम ट्रेनर दीवाकर बताया कि रोजाना की तरह उसने अपनी बाइक बैलेंस जिम के बाहर खड़ी करके काम पर जिम में चला गया था। इस दौरान जब ड्यूटी खत्म होने के बाद बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। इस दौरान जब सीसीटीवी कैमरे खंगालेगे तो पता चला कि एक चोर सरेआम  उसकी PB08 EC 6876 काले रंग की स्प्लेंडर बाइक लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि इसी जिम के बाहर हर महीने एक बाइक चोरी हो रही है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि इस मामले की शिकायत कई बार थाना 2 कि पुलिस को दी जा चुकी है। लेकिन थाना दो कि पुलिस द्वारा हर बार की तरह चोर को पकड़ने का आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन अभी तक चोरों को काबू नहीं किया जा सका। जिसके चलते बेख़ौफ़ चोर लगातार वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। वही इस बार भी घटना के शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वही इस बार भी पुलिस चोर को पकड़ने का आश्वासन देकर चली गई।

जालंधर: नंगल अंबिया हत्याकांड मे बंबिहा गैंग के दो शूटरों से अवैध हथियार और कारतूस बरामद

जालंधर (ENS) :एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने बबीहा गैंग के दो वांछित भगोड़े शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल, पांच रौंद और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह उर्फ हैरी निवासी गांव मोड़ कला जिला बठिंडा और रविंदर सिंह उर्फ हैरी निवासी गांव गोपालपुर पटियाला के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि मशहूर कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की 14 मार्च 2023 को गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस  ने मामला दर्ज कर लिया था और आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग और टीमों का गठन किया था ।

जांच के दौरान कई गैंगस्टरों के नाम सामने आए थे। उक्त आरोपियों को उनकी टीम ने बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट से चार दिन का  रिमांड हासिल किया। इस  दौरान उनके कब्जे से दो पिस्तौल और एक कार बरामद की है। पुलिस को प्राथमिक जांच में सामने आया था कि कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या की साज़िश जेल में बंद गैंगस्टर कुशल चौधरी, अमित डागर फ़तह नागरी और विदेशों में बैठे सरोवर ढिल्लो ने रची थी। वारदात में इस्तेमाल की गई कार और हथियार पुनीत शर्मा,नरेंद्र लल्ली, विकास माले और हरजिंदर फोजी ने मुहैया करवाई थी।

जालंधर: नशे में धुत्त तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कई घरों को पहुंचाया नुकसान, देखें Live

जालंधर, ENS: दकोहा फाटक के पास स्थित इलाके में हादसे का मामला सामने आया है। जहां तंग गली में तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक नशे में धुत्त था और ट्रक की स्पीड 100 से अधिक थी। ट्रक चालक ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया है। लोगों ने बताया कि ट्रक चालक पीछे भी तारे तोड़कर आया है। जिसे मौके पर काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जालंधर :E रिक्शा चालक से हुई गुंडा-गर्दी ,देखें LIVE

जालंधर (ENS) : मॉडल हाउस के माता रानी चौक पर ई रिक्शा चालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने बताया कि उसने चौक से सवारियां बिठाई थी ।जैसे ही वह थोड़ी दूरी पर पहुंचा , तो पीछे से ऑटो में दो युवक आए और उसे रोक लिया । इस दौरान युवकों ने उससे मारपीट की और बेसबॉल से ई रिक्शा तोड़ दी। जाते हुए युवक उसकी जेब से पैसे भी निकाल कर ले गए। घटना की सुचना पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब : चैरिटेबल डिस्पेंसरी में  हुई चोरी, देखे वीडियो

0

जीरकपुर: शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। चोरों द्वारा डिस्पेंसरी की एक रात पहले रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल डिस्पेंसरी के डॉक्टर हरिराम बंसल और लैब टेक्नीशियन अरुण शर्मा ने बताया कि वह सुबह जब डिस्पेंसरी में पहुंचे, तो डिस्पेंसरी का ताला टूटा हुआ था।अंदर सामान बिखरा हुआ था ।

उन्होंने डिस्पेंसरी के अंदर जाकर चेक किया जहा से चोरों ने डिस्पेंसरी में एक इनवर्टर, दो बड़ी बैटरियां, कंपाउंड एलईडी दवाइयां और 1100 की नगदी भी चोर उड़ा ले गए। डिस्पेंसरी के मैनेजर कुलभूषण गोयल ने बताया कि डिस्पेंसरी में पहले भी चोरी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है