Home Blog Page 818

Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत

0

बठिंडाः जिले के बठिंडा-डबवाली मार्ग पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा डबवाली मुख्य मार्ग के अधीन आते गांव मच्छाणा में हुआ है। वहीं हादसे में 3 महिलाओं सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर में वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

मल्लांवाला गांव के 22 वर्षीय शरणदीप सिंह, 25 वर्षीय विक्की सिंह और गांव सैंनेवाला के 23 वर्षीय प्रेम सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर बठिंडा से गुरथड़ी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे रांग साइड से मोटरसाइकिल चला रहे थे। देर रात बठिंडा से डबवाली जा रही क्रेटा कार से मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों और कार सवार एक युवक समेत 3 महिलाओं को भी चोटें आईं।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना संगत की पुलिस ने घायल मोटरसाइकिल सवारों को बठिंडा एम्स में दाखिल करवाया, जहां मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी और थाना संगत के एसआई कश्मीरी सिंह ने बताया कि घायल कार सवार सिरसा जिले के गांव रैय्या के रहने वाले है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Punjab News: दर्दनाक हादसे में 5 माह के मासूम बच्चे सहित मां-बेटे की मौत

0

बठिंडा: जिले में कार और टैंपों ट्रैवलर में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मां, पुत्र और 5 माह के बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना हरियाणा के फतेहाबाद के नज़दीक हुई है। वहीं हादसे में परिवार की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अमर पुत्र राजिंदर कुमार, 50 वर्षीय मां निर्मला देवी और 5 माह के बच्चे के रूप में हुई है। घायल लड़की का हरियाणा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार परिवार हरियाणा में अपनी बेटी के ससुराल में नवजात बच्चे के जन्म का जश्न मनाने के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर वापस जा रहा था। जैसे ही वे फतेहाबाद के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक टैंपों ट्रैवलर से उनकी कार टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां, पुत्र और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अमर की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका हरियाणा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही जिले के पक्का कलां गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के सरपंच बलकर्ण सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखांत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Punjab News: हैंड ग्रेनेड हमले को लेकर DSP Gurinder Pal का आया बयान, देखें वीडियो

0

अमृतसरः देहाती के थाना भिंडी सैदां में देर रात जबरदस्त धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना को लेकर लोग घरों से बाहर आ गए। वहीं घटना को लेकर जानकारी देते हुए डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीती देर रात थाना भिंडी सैदां में तेज आवाज सुनाई दी थी जिसके बाद मौके पर पुलिस टीमें पहुंची थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि थाने की सीसीटीवी चेक की जा रही है और सभी टीमें लगी हुई है जिसको चेक करने में तकरीबन 12 घंटे लगेंगे जिससे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखा तो उनको पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी। फॉरेंसिक टीमें जल्द ही पहुंच रही है जो मौके पर जांच करेंगी। सबसे पहले मामला दर्ज करके आगामी जांच की जाएगी। वहीं उन्होंने साफ किया कि थाने में किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं हुआ है और किसी तरह के शीशे भी नहीं टूटे हैं। बाकि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Nitish Kumar ने MLC पद से दिया इस्तीफा, इस वजह से नहीं छोड़ी CM की कुर्सी

0
बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। सुबह सवा 10 बजे उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि हुई और इसके बाद दोपहर बाद तक उनके इस्तीफे को मंजूरी भी मिल गई। इसे लेकर विधान परिषद से उनके इस्तीफे को मंजूरी मिल गई है। उनके इस इस्तीफे को लेकर सुबह से माहौल गरमाया हुआ है। पहले जेडीयू की ओर से कहा गया था कि उनका इस्तीफा हमारे पास है। बाद में जेडीयू नेता इस्तीफा लेकर सभापति के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि – सभापति आएंगे तो इस्तीफा उन्हें सौंपा जाएगा। सामने आया है कि नीतीश के इस्तीफे वाला लेटर लेकर एमएलसी संजय गांधी विधान परिषद पहुंचे थे। विधान परिषद में इस्तीफे का पत्र दिया है। जेडीयू के सीनियर नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जेडीयू एमएलसी संजय गांधी इस्तीफे का पत्र लेकर परिषद पहुंचे हैं। उन्होंने मीडिया के सामने इस्तीफे वाला लेटर भी दिखाया था। नितिन नवीन आए थे इस्तीफा देने लेकिन ऐन मौके। नीतीश कुमार आगे आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे हालांकि नियम के अंतर्गत वह अभी भी छह सीएम रह सकते हैं।

इस वजह से बना है सस्पेंस

असल में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस बना हुआ है। राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के बाद नियम के अनुसार, उन्हें परिषद की सदस्यता छोड़नी होती है। एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार छह महीने तक मुख्यमंत्री रह सकते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे। हाल ही में राज्यसभा के लिए भी निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में नीतीश कुमार को नियमानुसान एनएलसी पद से इस्तीफा देना जरुरी है। वह राज्यसभा की सदस्यता को अपने पास रखेंगे हालांकि अब वह मुख्यमंत्री पद कब छोड़ेंगे। यह सवाल बना हुआ है। सीएम नीतीश कुमार का एमएलसी पद से इस्तीफा देने की बात से रविवार शाम से ही बिहार की राजनीति में चर्चाएं होने लगी थी। उनसे मिलने जेडीयू के कई नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा मंत्री विजय कुमार चौधरी मंत्री विजेंद्र यादव मंत्री, अशोक चौधरी सीएम हाउस पहुंचे थे।    

Mobile Password बदलने को लेकर युवक का Murder, सिर में ईंट मारकर की वारदात, 2 दोस्त गिरफ्तार

0

सक्तीः जिले में 1800 रुपए के लिए 2 युवकों द्वारा अपने ही दोस्त की जान ले लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राहुल कुर्मी (25) ने युवक के मोबाइल का फेस पासवर्ड बदल दिया था और जेब से पैसे निकाले थे, जिसके बाद नाराज नारायण यादव ने कपड़े से उसका गला घोंट दिया। गला घोंटने के बाद भी जब राहुल की सांस चल रही थी, तो इंद्रकुमार गबेल ने सिर पर ईंट मारकर उसे मौत के घाट उतारा। घर के पास ही राहुल की लाश मिली थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी देते ग्राम बंदोरा निवासी विनोद वर्मा (42) ने मालखरौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उनका भतीजा राहुल कुर्मी (25) “राहुल ऑटो” नाम से धुलाई मशीन सेंटर चलाता था। 28 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे राहुल फ्लाई ऐश में मजदूर खोजने के लिए गया था। इसी दौरान, गांव के हरिहर यादव के घर के पास बैठे विनोद को राहुल के दोस्त रवि साहू (नगर पंचायत अड़भार) ने बताया कि राहुल की घर के बगल में किसी ने हत्या कर दी है। जब विनोद मौके पर पहुंचे, तो उनका भतीजा घर के पास मृत पड़ा था। शव के गले को दबाने, सिर और चेहरे पर ईंट से चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। जांच के बाद टीम ने संदेह के आधार पर राहुल के दोनों दोस्त इंद्र और नारायण के घर दबिश दी और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी इंद्र कुमार गबेल ने बताया कि राहुल ने उसके पॉकेट से 1800 रुपए निकाल लिए थे। इसके साथ ही उसके मोबाइल का पासवर्ड भी बदल दिया था। वहीं नारायण यादव को शक था कि उसके भाई का मोबाइल भी इसी ने चुराया है।

इसी के चलते 28 मार्च की शाम करीब 4 बजे बंदोरा गांव में राहुल कुर्मी (25) के घर के पास इंद्र कुमार गबेल (35) और नारायण यादव (20) पहुंचे। इस दौरान इंद्र कुमार ने राहुल से अपने 1800 रुपए वापस मांगे। साथ ही, मोबाइल का फेसलॉक जिसे राहुल ने बदल दिया था, उसे बताने के लिए कहा। नारायण यादव ने भाई के मोबाइल चोरी की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों का राहुल के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में इंद्र कुमार और नारायण ने मिलकर राहुल का कपड़े से देर तक गला घोंटे रखा। इसके बाद भी जब राहुल छटपटा रहा था तो ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

गोली लगने से Inspector घायल, SP का आया बयान, देखें वीडियो

0

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में गोली चलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार अखंडनगर थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान आनन फानन में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचीं सुल्तानपुर एसपी चारु निगम, अयोध्या रेंज के आईजी सोमन बर्मा और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने जांच पड़ताल की। एसपी चारू निगम ने स्वयं सामने आकर पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट किया और इसे एक दुर्घटना बताया।

एसपी चारू ने बयान जारी कर बताया कि सूचना मिली थी कि थाना अखंड नगर के इंस्पेक्टर क्राइम अरुण द्विवेदी को गोली लगी है। एसपी के अनुसार, घटना के समय इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी अपने कमरे में अकेले थे और सामान रख रहे थे। उनके पास उनकी 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर थी, जिसे वे अक्सर अपने साथ रखते थे। ऐसे में तैयार होते समय उन्होंने रिवॉल्वर को एक तौलिये पर रखा था। जब उन्होंने तौलिया खींचा, तो रिवॉल्वर नीचे गिर गई और दुर्घटनावश गोली चल गई। गोली इंस्पेक्टर के सीने के पास लगी और दाहिने कंधे की हड्डी में जाकर अटक गई। थाने पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर ने उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से लखनऊ के लिए रवाना किया।

उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी के ‘वाइटल्स’ स्थिर हैं और उन्हें कोई गंभीर आंतरिक चोट नहीं आई है। फील्ड यूनिट ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है और रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। रिवॉल्वर के चैम्बर में 5 राउंड और एक खाली खोल मिला है। एसपी ने स्पष्ट किया कि यह एक दुर्घटना थी। उन्होंने घायल होने के बावजूद खुद बाहर निकलकर मदद मांगने और अस्पताल पहुंचने के लिए इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी की बहादुरी की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि सोमवार को ऑपरेशन के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी।

Punjab News: Zomato Delivery Boy का बेसमेंट में शव बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

0

अमृतसरः जिले के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अरविंदर सिंह उर्फ बबलू के रूप में हुई है। अरविंदर सिंह का शव बिल्डिंग के बेसमेंट से बरामद हुआ है। आरोप है कि युवक की तेजधार हथियार से हत्या की गई थी। मृतक के सिर और शरीर पर कई गंभीर घाव मिले हैं। अरविंदर सिंह 27 मार्च की शाम 4 बजे जोमैटो फूड डिलीवरी के लिए घर से निकला था।

वह आमतौर पर रात 12 से 1 बजे तक काम करता था, लेकिन उस रात वह घर नहीं लौटा। परिवार ने उसे फोन किया और शहर में भी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। लोगों का कहना हैकि मृतक किसी ओर की आई डी पर जैमेटों कंपनी में काम कर रहा था। पुलिस ने परिवार को अरविंदर का शव मिलने की सूचना दी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने मृतक के पिता बलविंदर सिंह, निवासी ग्रीन सिटी, के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे के सिर और शरीर पर तेजधार हथियार के कई गंभीर घाव थे, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि होती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह लूट का मामला नहीं लगता, क्योंकि अरविंदर से कोई सामान लूटा नहीं गया था।

दूसरी ओर थाना रणजीत एवेन्यू के एसएचओ इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि मृतक के पिता बलविंदर सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की मौत को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा फारेसिंग की टीम घटना स्थल पर जायजा लेने पहुंची थी। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Punjab News: नगर निगम का Budget सत्र, 482 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पास, देखें वीडियो

0

अमृतसरः सोमवार को अमृतसर नगर निगम के बजट सत्र और आम सभा की बैठक हुई। इस दौरान मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने बताया कि शहर के विकास कार्यों के लिए 482 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पास किए हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्षदों ने बजट प्रक्रिया का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और BJP के पार्षदों ने संयुक्त रूप से बजट पर सवाल उठाए।

मेयर जतिंदर सिंह ‘मोती भाटिया’ ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बजट पूरी प्रक्रिया के साथ और बहुमत से पास किया गया है। लगभग 482 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है, जिसमें से 66 प्रतिशत स्थापना (Establishment) पर, 4 प्रतिशत आपातकालीन कार्यों पर और 30 प्रतिशत विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। मेयर ने कहा कि विपक्षी दल जानबूझकर सदन की कार्यवाही में बाधा डालते हैं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से मिलने वाले अनुदान समय-सीमा से बंधे होते हैं, जिसके कारण कुछ फैसले तुरंत लेने पड़ते हैं।

Punjab News: बाइक सवारों ने किया हैंड ग्रेनेड से हमला! थाने के गेट किए बंद, देखें वीडियो

0

अमृतसरः देहाती के थाना भिंडी सैदां में देर रात जबरदस्त धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर लोग घरों से बाहर आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने थाने के पिछले गेट के पास 2 हैंड ग्रेनेड से हमला किया था। इसी के कारण तेज धमाका हुआ।

हालांकि पुलिस इस मामले में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही है। घटना के बाद थाने का गेट अंदर से बंद कर दिया गया है और किसी को भी नजदीक जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। बता दें कि इससे पहले भी कई बार ग्रेनेड अटैक से हमला हो चुका है और पुलिस द्वारा मामलों को सुलझा भी लिया गया था।

टला हादसाः Highway पर ट्रैक्टरों से भरा ट्रेलर रेलिंग तोड़ता हवा में लटका, देखें वीडियो

0

मथुराः यूपी के मथुरा में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सुबह हाईवे बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित फ्लाईओवर पर ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। इस दौरान डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ने के बाद ट्रेलर हवा में लटक गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे के दौरान पुल के नीचे सर्विस रोड होने के कारण स्थिति बेहद खतरनाक हो गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। गनीमत रही कि ट्रेलर नीचे गिरते-गिरते रुक गया। आगरा दिल्ली हाईवे पर एक ट्रेलर दिल्ली की ओर जा रहा था।

ट्रेलर में करीब 10 नए ट्रैक्टर लदे हुए थे। इस घटना को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं हादसे में चालक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना थाना गोविंद नगर की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी। गोविंद नगर थाना प्रभारी रवि त्यागी ने आशंका जताई कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और वहीं फंस गया। ट्रेलर पर कई ट्रैक्टर लदे थे, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। बाद में हादसे की जगह की बैरिकेडिंग करके ट्रैफिक चालू किया गया। ट्रेलर को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन हटाने की प्रक्रिया को लेकर विवाद हो गया।

दरअसल, क्रेन संचालकों का कहना था कि ट्रैक्टरों को पहले उतारना जरूरी है, अन्यथा संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं फोन पर बात कर रहा ट्रेलर मालिक वाहन को मौजूदा स्थिति में हटाने की बात पर अड़ा रहा। इस पर क्रेन चालक ने खतरे को देखते हुए बिना ट्रैक्टर उतारे काम करने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से ट्रेलर को हटाने की तैयारी की जा रही है।