Blog

  • मचैल माता यात्रा मार्ग पर फटा बादल, 10 के मरने की आशंका, 200 से अधिक फंसे लोग, देखें वीडियो

    मचैल माता यात्रा मार्ग पर फटा बादल, 10 के मरने की आशंका, 200 से अधिक फंसे लोग, देखें वीडियो

    श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई है। इसमें एक लंगर के बह जाने की बात सामने आई है। बादल फटने से नदियां उफान पर आ गई हैं। पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा है कि इस घटना में कम से 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बादल फटने की यह घटना किश्तवाड़ जिले के मचैल मट्टा यात्रा मार्ग पर चिशोती इलाके में हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बड़ी घटना पर वहां के डीसी से बातचीत की है। डीसी के अनुसार बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

    Read in English:

    Death Toll in Kishtwar Cloudburst Rises to 33, Rescue Operations Underway

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्रभावित क्षेत्र में 200 से 300 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस घटना के बाद मचैल माता मंदिर के भक्तों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम और मौजूदा आपात स्थिति को देखते हुए इस दौरान पड्डर की यात्रा करने से बचें। केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि अभी-अभी जम्मू-कश्मीर के लोक सभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से एक जरूरी संदेश मिलने के बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ‘ਚ ਬੱਦਲ ਫਟਣ ਕਾਰਨ ਭਾਰੀ ਤਬਾਹੀ, 10 ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਦਾ ਖਦਸ਼ਾ! ਦੇਖੋ

    केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि चोसिटी क्षेत्र में भीषण बादल फटने से भारी जनहानि हो सकती है। प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है। केंद्रीय मंत्री के बाद करने के बाद किश्तवाड़ के डीसी पंकज शर्मा ने बताया है कि किश्तवाड़ के चशोती इलाके में अचानक बाढ़ आ गई है।

    यह मचैल माता यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। 2021 में भी किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना हुई थी। जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और पद्दर-नागसेनी के विधायक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे पास अभी तक कोई संख्या या डेटा नहीं है, लेकिन वहां भारी नुकसान की आशंका है। फिलहाल हमारे पास कोई संख्या या डेटा नहीं है। यात्रा जारी होने के कारण, इलाका भीड़भाड़ वाला है। मैं उपराज्यपाल से बात करूंगा और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीम की मांग करूंगा।

  • Punjab News: त्योहारों के चलते पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, सीमावर्ती इलाके में लगे विशेष दल, देखें वीडियो

    Punjab News: त्योहारों के चलते पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, सीमावर्ती इलाके में लगे विशेष दल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने पिछले कई दिनों से राज्य भर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सीमावर्ती इलाका गुरदासपुर में बटाला और गुरदासपुर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। इन इलाकों में पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है और विशेष रूप से अलग-अलग नाके लगाए गए हैं और गश्ती दल तैनात किए गए हैं, जो सभी वाहनों पर नजर रख रहे हैं।

    उधर, बटाला पुलिस द्वारा भी जिले में देर रात कड़े सुरक्षा इंतजाम देखने को मिले। इन सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए बटाला पुलिस के डीएसपी कस्तूरी लाल ने बताया कि विशेष रूप से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए उनकी पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बटाला में विशेष नाके और गश्ती दल लगाए गए हैं जो सभी पर नजर रख रहे हैं।

    इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जांच की जा रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही डीएसपी ने कहा कि लोग आत्मविश्वास बनाए रखें और पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए खड़ी है।

  • Haryana News: गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब नतमस्तक हुए Robert Vadra, लंगर सेवा की, देखें वीडियो

    Haryana News: गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब नतमस्तक हुए Robert Vadra, लंगर सेवा की, देखें वीडियो

    केंद्र सरकार को लेकर कही ये बात

    पंचकूलाः कांग्रेस नेता और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने आज पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में माथा टेका और लंगर सेवा में भाग लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने देश में सुख-शांति और भाईचारे की कामना की। मीडिया से बातचीत करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह यहां प्रार्थना करने आए हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की मेहनत को देश की जनता समझे और जागरूक बने। “राहुल गांधी सबूतों के आधार पर बोल रहे हैं, लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, लेकिन चुनाव आयोग पूरी जानकारी नहीं दे रहा।” अगर जनता अब भी जागरूक नहीं हुई, तो यह सरकार गलत तरीके से जीतती रहेगी और लोगों के बीच नफरत फैलाती रहेगी। ED की कार्रवाई को लेकर वाड्रा ने कहा कि वह अब तक 24 बार ईडी के सामने पेश हो चुके हैं और यह मामला 20 साल पुराना है। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैंने कोई गलत काम नहीं किया। मैंने हर बार सम्मन मिलने पर सहयोग किया और सभी सवालों के जवाब दिए। अगर कोई सबूत हैं तो सामने लाएं।” रॉबर्ट ने सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “सरकार जो सच्चाई छुपाना चाहती है, उस पर राहुल और प्रियंका जनता की आवाज बनकर संसद में बोलते हैं, लेकिन उनकी आवाज दबा दी जाती है।” उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि जब चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया गया था, तब उन्हें परेशान किया गया, लेकिन जीत के बाद सारे आरोप भुला दिए गए। वाड्रा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार बीते 12 वर्षों से उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने एजेंसियों के राजनीतिक इस्तेमाल की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
  • Punjab News: कई इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा, किसान नेता सरवन पंधेर का आया बयान, देखें Video

    Punjab News: कई इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा, किसान नेता सरवन पंधेर का आया बयान, देखें Video

    अमृतसरः किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां लबालब भरी हैं। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और तरनतारन, खासकर हरिके पत्तन के आस-पास के इलाकों में खेतों और गांवों में पानी घुस रहा है। सरकार को पानी में फंसे लोगों को बचाने और नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।

    समिति ने मांग की कि पंजाब सरकार आज कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विचार करे। वहीं उन्होंने भूमि अधिग्रहण नीति को वापस लेने और विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर इसे हमेशा के लिए समाप्त करने की मांग की। इस मुद्दे पर 20 अगस्त को जालंधर में एक बड़ी रैली करने का भी ऐलान किया गया। समिति ने बिजली बोर्ड के निजीकरण का विरोध किया और कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया।

    पंधेर ने कहा कि समिति पीआरटी कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि किलोमीटर स्कीम के जरिए निजी बसें उपलब्ध कराने के बजाय नई सरकारी बसें लाई जाएं और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

  • Punjab News: कैबिनेट बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर लगी मुहर

    Punjab News: कैबिनेट बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर लगी मुहर

    मोहालीः पंजाब कैबिनेट ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, पंजाब कैबिनेट की बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी को डिनोटिफाई कर दिया गया है। सरकार ने कहा है कि किसानों की मांग पर लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापिस ले लिया गया है। यह मीटिंग चंडीगढ़ स्थित सीएम भगवंत मान के आवास पर हुई। ऐसे में जल्द ही पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/four-major-decisions-taken-during-punjab-cabinet-meeting-including-land-pooling-policy-scrapped-read-in-detail/

    पिछले दिनों सरकार ने पॉलिसी वापिस लेने का ऐलान किया था। दूसरी ओर सीएम भगवंत मान नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में सरकार का फोकस तरनतारन में होने वाले उपचुनाव पर ही रहा होगा, क्योंकि वहां पर कभी भी चुनाव हो सकते हैं। हालांकि सीएम पिछले कुछ दिनों से फील्ड में सक्रिय हैं। 2 दिन उन्होंने अपने विधानसभा हलके में बिताए, इसके बाद वह फतेहगढ़ साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने पंच-सरपंचों को ट्रेनिंग के लिए महाराष्ट्र भेजा है।

    Read in English:

    Punjab Government Denotifies Land Pooling Policy

    वहीं, पंचायत भवनों के शुभारंभ का नींव पत्थर रखा। इसके अलावा मोहाली में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग में भी शामिल हुए। अगर पिछली कुछ कैबिनेट मीटिंग की बात करें, तो उसमें लोगों को काफी राहत दी गई थी। पहले ग्रुप डी की भर्ती के लिए आयु सीमा में बढ़ोतरी की गई थी। पहले इस भर्ती में 35 साल के लोग शामिल हो पाते थे, वहीं अब सीमा 37 साल कर दी गई है। इसके अलावा इंडस्ट्री को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम भी दी गई थी।

  • Punjab News: दिन दहाड़े बाइक सवारों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े बाइक सवारों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोलियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं होशियारपुर के हलका टांडा उड़मुड़ में गोलियां चलने की घटना सामने आई है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਟਾਂਡਾ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਡੀਲਰ ਤੇ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਸਰੇਆਮ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ

    जहां प्रॉपर्टी डीलर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई। घटना में घायल प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

    पीड़ित की पहचान संदीप सैणी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गोली व्यक्ति के पेट के एक तरफ से लगकर बाहर निकल गई। घायल अवस्था में उन्हें टांडा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा संदीप को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जालंधर अस्पताल में रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान प्रॉपर्टी डीलर दफ्तर में अकेला बैठा हुआ था। इस दौरान बाइक सवार हमलावारों ने बाइक कुछ दूरी पर खड़ा किया। जिसके बाद वह दफ्तर में आए और प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

  • जल्द शादी के बंधन में बंधेगा Sachin Tendulkar का बेटा अर्जुन, इस हसीना से हुई सगाई

    जल्द शादी के बंधन में बंधेगा Sachin Tendulkar का बेटा अर्जुन, इस हसीना से हुई सगाई

    मुंबईः सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (25) की सानिया चंडोक से बुधवार को मुंबई में सगाई हो गई। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेंदुलकर परिवार और घई परिवार ने इंगेजमेंट की खबर की कोई भी इन्फॉर्मेशन शेयर नहीं की थी।

    सानिया और अर्जुन की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों साथ दिख रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, सगाई कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के लोग ही शामिल हुए थे। अर्जुन की दुल्हन सानिया चंदोक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वह मुंबई के एक बड़े बिजनेस परिवार से हैं। घई परिवार का हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, सानिया चंदोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक डेजिग्नेटेड पार्टनर और डायरेक्टर हैं।

    सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

    वहीं अर्जुन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। IPL में वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। एक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई अंडर-16, अंडर-19 व अंडर-23 टीमों के लिए खेला। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में अर्जुन ने मुंबई के लिए खेलते हुए 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया। इसके बाद 2021 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला।

  • Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर Immigration Agent से 10 करोड़ की फिरौती मांगी

    Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर Immigration Agent से 10 करोड़ की फिरौती मांगी

    मोहालीः लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर इमिग्रेशन एजेंट गुरविंदर सिंह से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित गुरविंदर सिंह ने आईटी थाना मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी देते हुए गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसे एक विदेशी नंबर से कॉल आया था। जब उसने कॉल पिक किया तो उसने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया और कहा कि 10 करोड़ रुपए का इंतजाम करो, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। उसने बताया कि हम तुम्हारे घर, ऑफिस, भाई, पिता के बारे में सब जानते हैं।

    यह कहकर उसने फोन काट दिया। पीड़ित ने बताया कि कॉल करने वाला गोल्डी ढिल्लों था और उसने हरि बॉक्सर का भी नाम लिया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें, गुरविंदर इमिग्रेशन का काम करता है और चंडीगढ़ के सेक्टर 47 में रहता है। उसने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर एक ऑफिस खोला है। पीड़ित के मुताबिक, उसकी मां के नंबर पर भी कॉल आया और उसे धमकाया गया। गुरविंदर ने शिकायत की कि जबरन वसूली करने वाले बार-बार फोन कर रहे हैं और उसकी मां को उनके नंबर पर कॉल करके धमका रहे हैं। वो कह रहे हैं कि लॉरेंस भाई ने एक खास मैसेज दिया कि वह 10 करोड़ दें, नहीं तो पति और बेटे दोनों को मार देंगे।

    बताया जा रहा है कि उसने डराने के लिए घर और गाड़ियों की तस्वीरें भी भेजीं। जब गुरविंदर सिंह ने जबरन वसूली करने वाले को वापस कॉल किया, तो उसने फोन नहीं उठाया और एक मैसेज भेजकर कहा कि हम सब जानते हैं कि तुम कहां जाते हो और कहां से आते हो, इसीलिए पैसों का इंतजाम कर लोगे, तो बेहतर है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मोहाली अदालत में लगभग 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। जिसके बाद अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत में 14 दिनों का विस्तार कर दिया है। ऐसे में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि दोपहर के भोजन के बाद मजीठिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਦੀ ਨਿਆਂਇਕ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ ਵਾਧਾ, 28 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਅਗਲੀ ਸੁਣਵਾਈ

    जहां कोर्ट ने जमानत याचिका पर अब सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा। ऐसे में मजीठिया की जमानत याचिका पर सुनवाई की 18 अगस्त को होगी। दरअसल, बिक्रम सिंह मजीठिया को 25 जून को उनकी अमृतसर निवास से आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

  • बादल फटने से मची तबाही, स्कूल बंद, कई वाहन मलबे में दबे, खाली करवाए गए घर

    बादल फटने से मची तबाही, स्कूल बंद, कई वाहन मलबे में दबे, खाली करवाए गए घर

    शिमलाः पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से राज्य को भारी नुकसान हो रहा है। दरअसल, जिले में लैंडस्लाइड के साथ-साथ बादल फटने की लगातार घटनाएं सामने आ रही है। वहीं अब कोटखाई खलटूनाला में भारी बारिश के रौद्र रूप की ताजा तस्वीर सामने आई है। कोटखाई की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बादल फटने से देर रात कई गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ 5 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ‘ਚ ਮਾਨਸੂਨੀ ਤਬਾਹੀ, ਬੱਦਲ ਫਟਣ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ

    पेट्रोल पंप के सामने भी भारी मलबा आ गया। जिससे पेट्रोल पंप का आधा हिस्सा मलबे की चपेट में आ गया। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों को अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए ऊना जिला, कुल्लू के बंजार सब डिवीजन, शिमला के जुब्बल और मंडी के थुनाग में भी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। शिमला शहर के अलग-अलग नालों में आई बाढ़ व मलबे में 15 से ज्यादा गाड़ियां दबीं। किन्नौर के पूह में बादल फटने से सतलुज का जलस्तर बढ़ा।

    इससे शिमला में रामपुर के गानवी में 26 लोगों के टैम्परेरी शेड, दुकानें और स्टोर बीती शाम के फ्लड में नष्ट हुए। यहां घरों को खाली कराया गया। गानवी पुलिस चौकी भी खतरे की जद में आई। बाढ़ के कारण गानवी जल विद्युत परियोजना का पुल ढह गया। शिमला शहर के लिए पेयजल सप्लाई करने वाला चाभा प्रोजेक्ट भी जलमग्न हो गया है, जिससे घरों में पानी नहीं पहुंचा।

    शिमला, कुल्लू, सोलन और सिरमौर जिले में भी भारी बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड हुए। इससे 1 नेशनल हाईवे समेत 395 सड़कें बंद हो गईं। शिमला और कुल्लू जिले में अलग-अलग जगहों पर 20 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और मंडी जिला में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा। मगर प्रदेश के कई भागों में हल्की बारिश जारी रहेगी।