Blog

  • Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में 7 को किया राउंडअप, गैंगस्टर लंडा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में 7 को किया राउंडअप, गैंगस्टर लंडा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    तरनतारनः जिले में शादी समारोह में सरपंच हरबरिंदर सिंह की बीते दिन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में बीते दिन डीजीपी गौरव यादव ने एक्शन लेते हुए पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह और सरहाली थाने के एसएचओ गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया था। इस केस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे कत्लकांड से कनेक्शन को लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर सरपंच के कत्ल को लेकर गैंगस्टर लखबीर लंडा हरिके ने मर्डर की जिम्मेदारी ली है।

    जिसको लेकर उसने पोस्ट भी वायरल की है। वायरल पोस्ट में लंडा ने लिखा है कि आज जो सिद्धू फार्म पैलिस पर सरपंच का कत्ल हुआ है, वह हमने किया है, क्योंकि इन्होंने हमारे छोटे भाई नौनी का नुकसान किया था, जिसमें ये गवाह था। यह सिर्फ ट्रेलर था, अब तुम पर आगे जो भी होगा, तुम्हारी 7 पीड़ियां हथियारों का नाम नहीं लेंगी। पुलिस न जायज एनकाउंटर कर रही, या तो इनको बंद करो, नहीं तो सरे भाइयों का बदला एक ही दिन लिया जाएगा।

    सरपंच हरबरिंदर के चचेरे भाई की बुधवार (18 फरवरी) को सिद्धू फार्म हाउस में शादी थी। इसी में दोपहर करीब ढाई बजे हमलावर बराती बनकर अंदर घुसे। इस बीच जब सरपंच स्टेज पर दोस्तों के साथ डांस करने के बाद सोफे पर बैठे तो भीड़ में से एक युवक निकला और उनके पेट और सिर में 4 गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जब चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उसके पैर में गोली मार दी। जर्मनजीत को इलाज के लिए अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

     

     

     

  • Punjab News: युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले 12 प्रवासी काबू, 2 नाबालिग भी शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले 12 प्रवासी काबू, 2 नाबालिग भी शामिल, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर में 14-15 की रात फेज-11 स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे गुरसेव सिंह की चाकू मारकर कुछ प्रवासी युवकों ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें से 2 युवक नाबालिग हैं जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है। जबकि 10 लोगों का रिमांड हासिल कर लिया है। वहीं पुलिस ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, बुलेट मोटरसाइकिल और एक किरच बरामद की है।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई थी। मोहाली पुलिस ने करीब 8 सीआईए टीमों और अन्य ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से कई इलाकों में छापामारी की जिसके आधार पर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की वजह यह थी कि कुछ प्रवासी युवक तेज रफ्तार बाइकों पर जा रहे थे जिसका गुरसेव सिंह ने विरोध किया।

    इसी के चलते गुस्से में आकर 15 से 20 युवकों की गुरसेव से बहस शुरू हो गई और इन्ही में से किसी ने गुरसेव को चाकू मार दिया था जिसके बाद उसकी फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी अभी कुछ नहीं करते थे तथा कुछ तो अभी पढ़ते थे। वहीं इनमें 2 युवक नाबालिग भी हैं जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है। बाकि आरोपियों की रिमांड हासिल कर ली गई है। अब उनसे पूछताछ की जाएगी कि किरच किसने मारी थी। इसी की साथ उन्होंने कहा कि मोहाली पुलिस अपराधियों को पकड़ने और उन्हें कड़ी सजा देने के लिए वचनबद्ध है।

     

     

  • लॉरेंस गैंग में महिलाओं की भर्ती, डॉन ‘मैडम जहर’ गिरफ्तार

    लॉरेंस गैंग में महिलाओं की भर्ती, डॉन ‘मैडम जहर’ गिरफ्तार

    नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में महिलाओं की भर्ती शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस गैंग से जुडी महिला डॉन को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा है। बतााय जा रहा है कि अपराध की दुनिया में अंसारी को ‘ मैडम जहर ‘ के नाम से पुकारा जाता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मैडम जहर गैंग के ड्रग सिंडिकेट से जुड़ी है और महफूज उर्फ बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है। बॉबी कबूतर बिश्नोई गैंग का मुख्य गन सप्लायर है। बॉबी कबूतर पहले अवैध हथियारों की खेप का इंतजाम कर चुका है।

    कई बड़े हथियार सप्लायरों के साथ उसके लिंक हैं। मैडम जहर को बॉबी कबूतर और उसके 2 साथियों मोहम्मद राजी खान और शाहबाज के साथ दिल्ली के महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ड्रग्स बरामद हुए हैं। नेहा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जिसका इस्तेमाल गैंग की एक्टिविटीज के बीच एक फ्रंट के तौर पर किया जाता था। नेहा उर्फ मैडम जहर से बिश्नोई गैंग और हाशिम बाबा नेटवर्क के बीच ड्रग लिंक के बारे में पूछताछ की जा रही है। बॉबी कबूतर और मैडम जहर करीब सात साल से जुड़े हुए हैं।

    हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, किसी महिला पर गैंग में अहम भूमिका निभाने का आरोप लगा हो। इससे पहले, गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया को भी गैंग के ऑपरेशन मैनेज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह अभी जेल में है। पुलिस का कहना है कि बॉबी कबूतर को सलीम पिस्टल ने हथियार सप्लाई किए। सलीम पिस्टल एशिया का जाना माना हथियार सप्लायर है। सलीम पिस्टल के संबंध पाकिस्तानी एजेंसी ISI के साथ हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, अभिनेता दिशा पटानी के घर के बाहर गोलीबारी, दिल्ली में नादिर शाह की हत्या के साथ ही सीलमपुर में दोहरे हत्याकांड के मामले में भी हथियार की सप्लाई सलीम पिस्टल ने ही की थी।

     

  • Jalandhar News: Lucky Oberoi Murder Case में 3 गिरफ्तार, DGP Gaurav Yadav ने किया खुलासा, देखें Live

    Jalandhar News: Lucky Oberoi Murder Case में 3 गिरफ्तार, DGP Gaurav Yadav ने किया खुलासा, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज पुलिस लाइन्स जालंधर में ANTF यानी (मादक द्रव्य-विरोधी कार्य बल) जालंधर रेंज की नवनिर्मित इमारत का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन को लेकर डीजीपी ने कहा कि 1.60 करोड़ की लागत से इमारत तैयार की गई है। इस दौरान एडीजीपी की टीम का आभार व्यक्त करते हुए डीजीपी ने कहा कि इस साल में दूसरी इमारत का उद्घाटन किया गया। इसी के साथ 3 करोड़ की लागत से लुधियाना में भी 4 से 5 माह में इमारत तैयार हो जाएगी, वहीं फिरोजपुर में भी एक नई इमारत तैयार की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि हर साल 10 से 12 करोड़ की लागत से एनटीएफ को अपग्रेड किया जा रहा है।

    इस दौरान टीम को अपग्रेड गाड़ियां मुहैय्या करवाई गई। डीजीपी ने कहाकि 2.5 करोड़ की लागत से टूल दिया गया जो 500 किस्म के ड्रग्स डिटेक्ट कर सकता है।इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 जनवरी के बाद उनकी टीम द्वारा 10 हजार गिरफ्तारियां की गई। इस दौरान जांच के बाद कुछ लोगों को छोड़ दिया गया। उन्होेंने कहा कि गैंगस्टर के खिलाफ लगातार उनकी कार्रवाई की जा रही है। वहीं तरनतारन में आप सरपंच के कत्ल मामले में लंडा द्वारा सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लिए जाने को लेकर कहा कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों यूथ के साथ मिलकर उन्हें पैसों का लालच देकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इस मामले में विदेश में बैठे गैंगस्टरों को लेकर रेड कॉर्नर, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए जा रहे है और उन्हें भारत में आकर घटनाओं के मामले में पुलिस जांच में शामिल होना पड़ेगा।

    वहीं ई-मेल के जरिए धमकियां देने की घटनाओं को लेकर कहा कि भारत का बांग्लादेश के साथ विवाद चल रहा है। ऐसे में कुछ शरारती अनसंरों द्वारा माहौल खराब करने के लिए ईमेल के जरिए धमकियां दी जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं लक्की ओबरॉय मर्डर केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में नौकर रही उन्हें पनाह देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    उन्होंने सरहाली केस का जिक्र करते हुए कहा कि विदेश में बैठे गैंगस्टर युवा पीढ़ी को लालच देकर घटनाओं को अंजाम देते है। उस दौरान भी नाबालिग बच्चों को कपड़ों सहित अन्य लालच देकर घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान नाबालिगों को काबू करके केस को सुलझाया गया था। डीजीपी ने कहा कि पंजाब बॉर्डर एरिया है और राज्य में हर साल 700 के करीब मर्डर हो रहे है। पंजाब में दिल्ली और हरियाणा की तुलना क्राइम कम है। पाकिस्तान से आ रहे हथियारों और नशे की खेप को लेकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद एंट्री ड्रोन सिस्टम के जरिए भारी हथियार बरामद किए जा चुके है। जिसके बाद काफी ज्यादा नशे और हथियारों पर पुलिस ने नकेल कसी है।

     

     

  • Punjab News: फैक्टरी में कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: फैक्टरी में कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में जसपाल बांगल रोड़ पर स्थित राज ऑटो इंडस्ट्री फैक्टरी में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का कहना है कि फैक्टरी में फोर लिफ्टिंग मशीन के नीचे आने से मौत हुई है। इस मामले को लेकर परिवार द्वारा फैक्टरी के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रमाकांत शर्मा के रूप में हुई है। मृतक की 10 साल पहले शादी हुई थी। मामले की जानकारी देते हुए फैक्टरी के कर्मी पवन ने कहाकि वह चाय पी रहा था, तभी फोर लिफ्टिंग मशीन के नीचे आने से रमाकांत की मौत हो गई।

    घटना के दौरान उसने भागकर जान बचाई। पवन ने कहा कि रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की पहचान महिंदर के रूप में हुई है। कर्मी ने आरोप लगाए है कि फोर लिफ्टिंग चलाने वाले कर्मी ने नशा किया हुआ था। पवन ने कहाकि फैक्टरी में कई कर्मी गांजा पीकर काम करते है। वहीं अन्य व्यक्ति ने हादसे की निंदा की है। उन्होंने कहाकि इस मामले को लेकर वह डिप्टी कमिशन दफ्तर में मांग पत्र देंगे और उच्चस्तरीय जांच की अपील की जाएगी। इस मामले को लेकर परिवार सहित अन्य कर्मियों द्वारा फैक्टरी के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

    कर्मियों की मांग है कि मृतक के परिवार को पेंशन लगाई जाए और फैक्टरी मालिक द्वारा परिवार की आर्थिक मदद की जाए। अन्य कर्मी ने कहाकि रमाकांत फैक्टरी में 4 साल से काम कर रहा था और घटना में मौत के बाद उसका शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया। कर्मियों का कहना हैकि मृतक की कोई पीएफ और ईएसआईसी कुछ नहीं है। कर्मियों का आरोप है कि जिसके बाद उसे इंसाफ की मांग की गई तो फैक्टरी स्टाफ द्वारा गुंडागर्दी की गई और उसके बाद वह प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए है।

    इस घटना को लेकर फैक्टरी मालिक द्वारा अभी तक कोई बयान नहीं दिया जा रहा। कर्मियों द्वारा प्रदर्शन करने पर कोई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। थाना साहनेवाल के प्रभारी से फैक्टरी के कर्मी की मौत को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है, वह मामले की जांच करने के बाद ही कुछ बता सकते है। हैरानी की बात यह है उन्हें पत्रकार द्वारा फोन पर बताया भी गया है कि 3 घंटे से कर्मियों द्वारा फैक्टरी के बाहर धरना लगा हुआ है, लेकिन थाना प्रभारी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं है, वह जांच के बाद कुछ बता सकते है।

  • Australia में सिख युवक पर नस्लीय हमला, 3 हमलावरों ने नाक तोड़ी

    Australia में सिख युवक पर नस्लीय हमला, 3 हमलावरों ने नाक तोड़ी

    मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासियों पर हमले लगातार जारी हैं। हाल ही में मेलबर्न के जिलॉन्ग में एक नस्लीय हमले में 22 वर्षीय सिख नर्स की नाक टूट गई। यह घटना मंगलवार रात कोरियो के एक जिम में घटी।

    इस जिम के बाहर हुआ हमला।
    इस जिम के बाहर हुआ हमला।

    जानकारी देते पीड़ित हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे जब वह जिम में ट्रेनिंग कर रहे थे, तब 3 लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। हरमनप्रीत को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि मुसीबत अभी शुरू ही हुई है। जैसे ही वह जिम से बाहर निकला, उसने देखा कि तीनों लोग बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। उसे “कुत्ता” कहकर पुकारा गया और “वापस वहीं चले जाओ जहां से आए हो” कहा गया।

    थोड़ी देर बाद, उनमें से एक आदमी ने उसका सिर उसकी नाक पर दे मारा जिससे उसकी नाक से खून निकलने लगा। उन्होंने बताया कि “वह उसके चेहरे के बहुत करीब आ गया और फिर अचानक पीछे हटकर अपना सिर उसके नाक पर दे मारा”। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने हरमनप्रीत को अस्पताल पहुंचाया। संभवतः उसकी सर्जरी होगी। उन्होंने बताया कि वह अभी भी घटना और दुर्व्यवहार से सदमे में है।

     

  • स्कूटी पर 5 से 6 बच्चों को ले जाते व्यक्ति की वीडियो वायरल

    स्कूटी पर 5 से 6 बच्चों को ले जाते व्यक्ति की वीडियो वायरल

    गाजियाबादः उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक स्कूटी पर स्कूल छोड़ने जाते वक्त 5 से 6 बच्चों को स्कूटी पर बैठा रखा है। इस दौरान स्कूटी पर सवार एक बच्चा बीच में खड़ा हुआ है। घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। राह चलते लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    जहां सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा लापरवाही पर नाराज़गी जताई जा रही है। यूजर्स का कहना है कि ऐसे कभी भी कोई हादसा हो सकता है, लेकिन व्यक्ति बेफिक्र होकर स्कूटी सवार इन बच्चों को लेकर जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस वायरल वीडियो की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना हैकि स्कूटी सवार की पहचान की जा रही है, जल्द स्कूटी सवार की पहचान करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • Punjab News: घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का नशेड़ी ने किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का नशेड़ी ने किया कत्ल, देखें वीडियो

    आस्ट्रेलिया में रह रहे बेटे को गांववालों ने दी सूचना होशियारपुरः शहर के गांव भाम में करीब 99 साल की बुजुर्ग महिला की गांव के ही व्यक्ति द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। बीती रात उनका शव घर के अंदर एक बक्से में बरामद हुआ। जैसे ही गांव वालों को इसकी जानकारी मिली, वैसे ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदि है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी देते सुरजीत कौर ने बताया कि मृतक महिला जोगिंदर कौर उनकी दूर की रिश्तेदार थी जो घर पर अकेली रहती थी। उनका बेटा आस्ट्रेलिया में रहता है। उन्हें बीते दिन दूध वाले ने बताया कि माता जी दरवाजा नहीं खोल रही हैं, आप आकर देखें। जब मौके पर जाकर देखा तो महिला घर पर नहीं थी जिसके बाद उनके बेटे को सूचना दी गई। उनके बेटे ने बताया कि उनकी माता घर में ही हैं, उसने सीसीटीवी कैमरे में देख लिया है जिसमें गांव का युवक बाहर जाता दिख रहा है, लेकिन मां बाहर नहीं आई है जिसके बाद घर की अच्छे से जांच की गई तो घर की पेटी से उनका शव बरामद हुआ जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की जिसके बाद गांव के ही युवक को काबू किया गया, जो नशे का आदि है। वहीं, पंचायत सदस्य बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कई घरों में बुजुर्ग अकेले रहते हैं और ऐसे में इस तरह की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए, ताकि कोई ओर ऐसी घटना को अंजाम न दे सके।  
  • Jalandhar News: पूर्व CM बेअंत सिंह का कांग्रेस ने मनाया जन्मदिन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पूर्व CM बेअंत सिंह का कांग्रेस ने मनाया जन्मदिन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह का आज कांग्रेस द्वारार जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ने सविधान चौक स्थित बेअंत सिंह की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह 1992 से आत्मघाती बम हमले में शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री थे। उन्होंने पंजाब की शांति के लिए जीवन कुर्बान किया है।

    वहीं राजिंदर बेरी ने कहाकि आज जब वह पूर्व सीएम को पुष्प भेंट करने के लिए पहुंचे तो उनकी प्रतिमा पर साफ-सफाई के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए और ना ही सीढ़ी का प्रबंध किया गया। बेरी ने कहा कि बीते दिन उन्होंने पूर्व सीएम के जन्मदिन को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के लिए अपील की थी, लेकिन उसके बावजूद प्रतिमा पर गंदगी देखी और सीढ़ी का इंतजाम नहीं किया गया।

    बेरी ने कहा कि इस मामले को लेकर वह मेयर से मुलाकात करेंगे और पूर्व सीएम की प्रतिमा के आसपास गंदगी को लेकर अवगत करवाएंगे। वहीं सुरिंदर कौर ने कहा कि पूर्व सीएम ने आतंक को रोकने के लिए लिए अपनी शहादत दी है। उन्होेंने कहा कि पूर्व सीएम पंजाब में अमन शांति लेकर आए। ऐसे में एक बार फिर से पंजाब को अमन शांति की जरूरत है। इस दौरान वह पूर्व सीएम के जन्मदिन पर उन्हें पुष्प भेंट करने पहुंचे है।

  • Haryana News: पेड़ में फंसा उल्लू, Rescue कर निकाला बाहर, देखें वीडियो

    Haryana News: पेड़ में फंसा उल्लू, Rescue कर निकाला बाहर, देखें वीडियो

    पंचकूला : जिला उपायुक्त के निवास स्थान के बाहर पेड़ में पतंग की डोर के कारण उल्लू फंस गया है। उल्लू को क्रेन की मदद से छुड़वाया गया है। लियाक्त नाम के व्यक्ति ने पेड़ से रेस्क्यू करके उल्लू को निकाला है। रेस्क्यू करके उल्लू वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया है। बता दें कि सूचना मिली थी कि उपायुक्त के निवास स्थान के बाहर एक पेड़ में पतंग की डोर में एक उल्लू फंस गया है जिसके बाद उसे क्रेन की मदद से निकालकर वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया है।