Blog

  • Mehar Chand Polytechnic College में जल्द शुरु होगा तीन दिनों का Short Term Course

    Mehar Chand Polytechnic College में जल्द शुरु होगा तीन दिनों का Short Term Course

    जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में निट्टर चंडीगढ़ के द्वारा 25 फरवरी से लेकर 27 फरवरी 2026 तक तीन दिनों का शॉर्ट टर्म कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इस कोर्स का विषय Instruction Design And Delivery होगा। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने बताया कि प्रो. ए.बी गुप्ता अध्यक्ष एजुकेशनल विभाग निट्टर इस कोर्ट से मुख्य संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) होंगे।

    इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के 35-40 शिक्षक भाग लेंगे। इनमें प्रमुख तौर पर मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, डीएवीआईआईटी जालंधर गुरु नानक देव पॉलिटेक्निक लुधियाना तथा रामगढ़िया पॉलिटेक्निक फगवाड़ा आदि शामिल हैं। डॉ. राजीव भाटिया इस कोर्स के कोऑर्डिनेटर तथा प्रिंस मदान को-कोऑर्डिनेटर होंगे।

    प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने बताया कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य परिणाम आधारित शिक्षा तथा उद्योग की जरुरतों के अनुरुप शिक्षा को समझना और अपनाना है। इसके अतिरिक्त शिक्षकों की शिक्षण पद्दति में सुधार लाना उसे ज्यादा प्रभावी बनाना छात्र केंद्रित शिक्षा के उद्देश्यों पर चर्चा तथा एनबीए मान्यता से संबंधित विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा।

    प्रो. ए.बी गुप्ता पिछले 39 सालों से निट्टर में अध्यापन कार्य कर रहे हैं और वो 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह के अनुसार, इस एस.टी.सी के जरिए से पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षकों को टीचिंग लर्निंग प्रक्रिया में निखार लाने में सफलता प्राप्त होगी।

  • Punjab News: सिद्धू फिर हुए एक्टिव, शायराना अंदाज में साधे निशाने, गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

    Punjab News: सिद्धू फिर हुए एक्टिव, शायराना अंदाज में साधे निशाने, गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में 2027 के चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। हाल ही में नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसके बाद अब पूर्व क्रिकेटर व पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू शायराना अंदाज पर निशाने साधने में जुट गए। इस बार फिर से वह बिना किसी का नाम लिए ‘शायराना स्ट्राइक’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सिद्धू एक बार फिर से चुनावों से पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए है और उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि वो एक समुंदर खंगालने में लगे हुए है, हमारी कमियां निकालने में लगे हुए है…. जिनकी अपनी लंगोटियां तक फटी हुई हैं, वो हमारी पगड़ी उछालने में लगे हुए हैं, ओ जाओ यार….।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सिद्धू की इस शायरी के गहरे राजनीतिक और व्यक्तिगत मायने हैं। उन्होंने अपनी शायरी के जरिए उन लोगों पर निशाना साधा है जो बीते समय या वर्तमान में उनके कामों या उनमें कमियां तलाश रहे हैं। लंगोट्टियां फटे होना एक ठेठ मुहावरा है जिसका मतबल है कि सामने वाले की अपनी हालत खराब है, उसका खुद का दामन साफ नहीं है। लेकिन बावजूद इसके वह दूसरों की छवि को ठेस पहुंचाकर नैतिकता का पाठ सिखा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि कैप्टन सरकार के दौरान के चुनावों की तरह एक बार से एक्टिव हुए थे और कैप्टन पर जमकर निशाने साधे थे। जिसके बाद चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि सिद्धू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वे अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं और विपक्षी दलों के निशाने पर रहे हैं। कुछ दिन पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है। इस फैसले की पुष्टि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमृतसर में मीडिया से बातचीत के दौरान की थी। वहीं, विवादों के कारण सिद्धू पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं।  
  • Jalandhar News: NRI के घर पर गोलियां चलाकर बाइक सवार हुए फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: NRI के घर पर गोलियां चलाकर बाइक सवार हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में आए दिन फायरिंग की घटनाए सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला देहात इलाके में फायरिंग का सामने आया है। जहां भोगपुर के नजदीक गांव भटनूरा लुबाना में एनआरआई परिवार के घर पर देर रात अज्ञात हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई। पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    दूसरी ओर घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह परिवार के घर पर यह फायरिंग की गई। परिवार इंग्लैंड में रहता था और कुछ समय पहले ही जालंधर लौटा था। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार 2 व्यक्ति आते है।

    जिसके बाद वह दूर ही बाइक खड़ी करके टार्च से घर की पहचान करते है। इस दौरान हमलावार घर पर पहले एक गोली चलाते है, वहीं कुछ देर बाद दूसरी बार फायरिंग करके बड़े आराम से बाइक पर सवार होकर चले जाते है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • तेज रफ्तार Scorpio अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, 2 की मौत, कार जलकर राख

    तेज रफ्तार Scorpio अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, 2 की मौत, कार जलकर राख

    शाहपुराः शहर में भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, टोंक से भीलवाड़ा में कुछ लोग मायरा भरने जा रहे थे कि रास्ते में उनकी स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई और फिर खाई में गिर गई। घटना के बाद कार को आग भी लग गई। वहीं 3 लोग घायल भी हैं जिन्हें शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते शाहपुरा थाने के एसआई बालकिशन शर्मा ने बताया कि शाहपुरा क्षेत्र से निकल रहे नेशनल हाईवे-148 डी पर राज्यास के पास बुधवार शाम करीब 5:30 बजे हाईवे पर 3 भैंसों को बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और कार सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन उनको बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद पास के खेत में खड़ी जेसीबी मंगाकर कार के गेट तोड़े और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

    वहीं सिर में चोट लगने के कारण 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान कजोड़ सिंह (45) पुत्र कालू सिंह और अजय सिंह (42) पुत्र कजोड़ सिंह के रूप में हुई है जबकि घायलों में शंकर सिंह (45) पुत्र शिवराज सिंह, विजय सिंह (35) पुत्र छोटू सिंह राजपूत और फूलचंद (40) पुत्र छीतर सांसी शामिल हैं। सभी को बाहर निकालते ही स्कॉर्पियो ने आग पकड़ ली और कुछ ही मिनट में स्कॉर्पियो जलकर राख हो गई।

    सूचना के बाद फुलिया कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से सभी को शाहपुरा जिला अस्पताल लाया गया। 3 घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भीलवाड़ा रेफर कर दिया, जबकि दोनों शवों को शाहपुरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

  • Punjab News: घर में लगी भीषण आग, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में लगी भीषण आग, एक की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में पुराने बाजार दाल बाज़ार में आज सुबह 9 बजे घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिसके बाद घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान घर में व्यक्ति अकेला मौजूद था। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लेकिन इलाका तंग होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। इस दौरान दमकल विभाग द्वारा पाइपें जोड़कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। घटना में व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 68 वर्षीय चरणजीत शर्मा के रूप में हुई है। मृतक की 3 बेटियां है, तीनों की शादी हो चुकी है। वहीं मृतक की पत्नी टीचर है, जो घटना के दौरान नौकरी पर गई हुई थी। रिहायशी इलाका और संकरी गलियां होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं दमकल अधिकारियों के अनुसार जगह की कमी की वजह से करीब 25 लंबी पाइपें जोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा रहा है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि मलबे और धुएं के बीच से एक शव बरामद हुआ है।

    घटना की सूचना मिलते ही विधायक पराशर पप्पी भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह दुखद घटना है। चरणजीत शर्मा घटना के दौरान पहली मंजिल में चले गए। इस दौरान झुलसने से उनकी मौत हो गई। विधायक ने कहा कि अगर वह समय रहते बाहर आ जाते तो बचाव हो सकता था। वहीं तंग बाजार में दमकल की गाड़ियां ना पहुंचने को लेकर कहा कि बाजार काफी साल पुराना है। उन्होंने कहा कि वह जल्द दमकल की छोटी गाड़ियों का प्रबंध करेंगे।

  • Punjab सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी फोर्स, देखें वीडियो

    Punjab सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी फोर्स, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने के मामले सामने आ रहे है। हालांकि अब तक सामने आए मामलों में प्रशासन को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं अब पंजाब सचिवालय को बम से उड़ने की धमकी मिलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा ई-मेल सचिवालय को भेजा गया है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    घटना की सूचना मिलते ही इमारत को खाली करवा लिया गया है। पुलिस और डॉग स्कवायड, टीम सहित अन्य कर्मी मामले की जांच में जुट गए। वहीं धमकी मिलने को लेकर एहतियात तौर पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। बता देंकि इससे पहले भी पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया था।

     

     

     

     

  • Girlfriend की घर बुलाकर हत्या, खुद भी फंदे से लटकर किया Suicide

    Girlfriend की घर बुलाकर हत्या, खुद भी फंदे से लटकर किया Suicide

    जोधपुरः शहर के एक घर में युवती और युवक की लाशें मिलने का मामला सामने आया है। युवती का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था जिसके सिर से खून बह रहा था। वहीं, युवक की लाश फंदे से लटकी मिली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट और लोहे की गैंती मिली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक ने पहले गैंती से युवती की हत्या की। फिर खुद भी फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवती के चाचा ने युवक (मृतक) पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, 27 साल का युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। युवक के पिता के अगल-बगल में 2 मकान हैं। इनमें से एक में उनका परिवार रहता है। दूसरे में युवक पढ़ाई के लिए अकेला रहता था। परिजनों को लगा कि युवक देर रात तक पढ़ाई करके सो रहा होगा। बुधवार सुबह जब युवक की मां ने उसे कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया। बाद में मां ने जाकर दरवाजा खटखटाया तो उसने गेट नहीं खोला। मां ने अपने पति को सूचना दी। उन्होंने छत पर लगी लोहे की जाली से देखा तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ दिखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

    थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर कमरे में युवक-युवती के शव मिले। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शवों को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वहीं, जांच में सामने आया है कि उसने दूसरे शहर में रहकर बीएसटीसी की पढ़ाई कर रही 18 साल की युवती को फोन कर घर पर बुलाया था। युवती उसकी रिश्तेदार है। पुलिस के अनुसार, रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने युवती की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।

     

  • Punjab News: शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बम से उड़ाने की धमकी, घर पर की रेकी

    Punjab News: शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बम से उड़ाने की धमकी, घर पर की रेकी

    गुरदासपुरः पंजाब में हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। अमृतसर में शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सूरी के घर की जासूसी (रेकी) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद जहां नेता के परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन भी कार्रवाई में जुट गया है। बृज मोहन सूरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन के नजदीक स्थित उनके घर के बाहर एक संदेहास्पद व्यक्ति काफी समय से निगरानी कर रहा था।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि जब भी कोई राहगीर नजदीक आता था, तो वह व्यक्ति पेड़ के पीछे छिप जाता था। सूरी ने बताया कि इस रेकी से ठीक पहले उन्हें एक वॉट्सएप कॉल आई थी, जिसमें उनके पूरे परिवार को बम से उड़ाने की सीधी धमकी दी गई थी। सुधीर सूरी कत्ल कांड के बाद अमृतसर पहले ही सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ताजा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बृज मोहन सूरी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

    पुलिस की तरफ से संदेहास्पद व्यक्ति की पहचान के लिए डिजिटल ट्रैकिंग और इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। सूरी ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को लिखित शिकायत भेज कर तुरंत कठोर कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि अमृतसर में कुछ संदेहास्पद आतंकवादी प्रवेश किए हैं, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में शिव सेना के नेता को मिली धमकी ने पुलिस की चिंता और बढ़ा दी है।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर बिजली कर्मी और पुलिस कर्मी में विवाद, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर बिजली कर्मी और पुलिस कर्मी में विवाद, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बीएसएफ चौक पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां पुलिस कर्मी पर बिजली कर्मी ने गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान बिजली कर्मी ने वीडियो बनाते हुए कहा कि पुलिस कर्मी ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। पीड़ित ने कहा कि बिजली के काम के सिलसिले से गया था और बीएसएफ चौक पर लगे नाके पर पुलिस ने उसे रोक लिया। जहां दस्तावेज मांगने के दौरान पुलिस कर्मी द्वारा बाइक की चाबी निकालने को लेकर विवाद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने पुलिस पर बाइक की चाबी निकालने के आरोप लगाए।

    इस दौरान चौक पर बने पुलिस बूथ पर बैठे कर्मी पर व्यक्ति ने गालियां निकालने के आरोप लगाए। जिसके बाद वह पुलिस कर्मियों से बाइक की चाबी निकालने को लेकर पूछना शुरू किया, लेकिन कोई भी कर्मी बता नहीं रहा था। इस दौरान वह बूथ में बैठे कर्मी से बाइक की चाबी के बारे में पूछने लगा तो पुलिस कर्मी उसे कहने लगा कि बाइक की चाबी क्या उसे दी है।

    पीड़ित जब अन्य पुलिस कर्मी से बाइक की चाबी के बारे में पूछ रहा था तो बूथ पर बैठा कर्मी वीडियो बनाने पर भड़क गया और फोन छीनने की कोशिश करने लगा। घटना के दौरान काफी देर तक चले हंगामे के बाद बिजली कर्मी का सीनियर अधिकारी मौके पर आया। जिसके बाद दोनों में समझौता हो गया, लेकिन पुलिस कर्मी द्वारा गाड़ी के दस्तावेज की जांच के दौरान व्यक्ति की बाइक की चाबी निकालना और उसके बारे में ना बताकर परेशान करना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

  • Electronics Shop में लगी भीषण आग, परिवार ने छत से कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    Electronics Shop में लगी भीषण आग, परिवार ने छत से कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    अजमेरः फायसागर रोड स्थित इलेक्ट्रोनिक्स शॉप में सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। वहां रह रहे परिवार ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। आग से लाखों का सामान जल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। जानकारी देते दुकान मालिक संजय पाराशर के छोटे भाई विजय पाराशर ने बताया कि अचानक 3 साढे़ 3 बजे अचानक धुआं उठता देखा। आग की लपटें उठने लगी। दूसरी मंजिल पर छोटा भाई विवेक रहता था। अचानक हुए हादसे के बाद छोटा भाई, उनकी पत्नी व बेटे ने एक मंजिल कूद कर जान बचाई। आग से शॉप में रखे एसी, कूलर व अन्य उपकरण के साथा मोबाइल व गिफ्ट आदि आइटम जल कर राख हो गए। ऊपरी मंजिल पर फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचा। करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं, अग्निशमन के फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि करीब 5 बजे फायसागर रोड स्थित पाराशर कम्यूनिकेशन इलेक्ट्रोनिक्स शॉप पर आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर फायर ब्रिगेड पहुंची और करीब 4 गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।