Blog

  • Jalandhar News: Gun Point पर लूट मामले में परिजनों ने फिर किया Highway जाम, देखें Live

    Jalandhar News: Gun Point पर लूट मामले में परिजनों ने फिर किया Highway जाम, देखें Live

    जालंधर, ENS: जिंदा पिंड के पास कुछ दिन पहले युवक पर गन प्वाइंट से लूट का मामला सामने आया था। जहां एक्टिवा पर सवार होकर आए लुटेरों द्वारा युवक पर बेरहमी से हमला किया गया और उससे गन प्वाइंट पर फोन छीन लिया गया था। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों की वीडियो बना ली थी। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और हाईवे जाम किया गया था। उस दौरान पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर लिया गया था। इसी मामले को लेकर परिजनों द्वारा आज फिर से धरना लगाकर हाईवे जाम किया गया।

    हाईवे पर लगे जाम के दौरान एंबुलेंस फंसी रही। वहीं दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। मामले की जानकारी देते हुए सोेनू ने कहा कि 4 दिन बीत गए उसका 14 वर्षीय बेटा करण उर्फ लड्डू गायब है, लेकिन अब तक उसके बारे में कुछ नहीं पता चला। पीड़ित ने कहा कि उसके बेटे का घटना में कोई रोल नहीं है। वह साईकिल चला रहा था और सड़क किनारे घटना को देख रहा था। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही।

    पीड़ित ने कहा कि बेटे की तलाश को लेकर 4 दिनों से परेशान हो गए। पीड़ित ने कहा कि पुलिस उनसे कोई बात नहीं कर रही, जिसके रोष में आज बेटे की तलाश को लेकर हाईवे जाम कर दिया। महिलाओं ने कहा कि जिन आरोपियों ने युवक की पिटाई की है, उन्हें शक है कि वह ही उसके बेटे को किडनैप करके ले गए। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मौके पर पहुंचे और दोबारा से डेढ घंटे लगे जाम को खुलवाया गया।

    डीएसपी को पीड़ित परिवार ने कहा कि उनका बेटा 8 घंटे में रिकवर होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा बरामद नहीं किया गया तो वह दोबारा से हाईवे जाम कर देंगे। जिसके बाद डीसीपी ने पीड़ित परिवार को बच्चे को ढूंढने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने घटना स्थल पर पक्का नाका लगाने की अपील की है।

  • Punjab News: घर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार, मां वैष्णों दरबार गया था परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार, मां वैष्णों दरबार गया था परिवार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मोहल्ला भगत नगर में चोरी की घटना सामने आई है, जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से नकदी और गहने चोरी कर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है, जिसमें चोर घर की दीवार फांदकर जाते हुए देखे गए। मामले की जानकारी देते हुए परिवारिक सदस्य नरेश कुमार ने बताया कि उनका परिवार माता वैष्णो देवी के दरबार माथा टेकने गया था।

    देर रात डेढ बजे 2 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान जब वह पिछले दिन वापस आए तो घर में चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना में 30 हजार की नगदी सहित गहने लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक घटना से लगभग 4 से 5 लाख का नुकसान हुआ है। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने कहा कि कमरों के दरवाजों का चोरों द्वारा कोई लॉक नहीं तोड़ा गया। चोर सिर्फ अलमारी से नगदी और गहने लेकर फरार हुए है। जांच अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में सफेद एक्टिवा में मुंह ढके 2 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।

     

  • Punjab News: 6.38 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 6.38 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए टीम ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 638 किलो हेरोइन बरामद की गई। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि के सीआईए टीम ने मुखबिर की सूचना पर 6 किलो 38 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

    पकड़ा गया नशा तस्कर पहले भी हेरोइन बेचने का धंधा करता था और अब फिर उसने हेरोइन की डिलीवरी देनी थी। इस नशा तस्कर के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं, जिसको देखते हुए पुलिस उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया कर रही है। उन्होंने बताया कि नशा तस्कर पर फिरोजपुर के थाना आरिफके में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

     

  • Jalandhar News: पूर्व जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने सुखबीर बादल और SGPC पर साधा निशाना, चुनावों को लेकर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पूर्व जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने सुखबीर बादल और SGPC पर साधा निशाना, चुनावों को लेकर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रतापुरा की दाना मंडी में गुरप्रताप सिंह वडाला की अगुवाई शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत की ओर से बैठक रखी गई। जहां अलग-अलग जत्थेबंदियों के नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। वहीं अकाल तख्त के पूर्व कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व जत्थेदार ने कहा कि गुरप्रताप वडाला पिता कुलदीप सिंह वडाला की विरासत को संभाल रहे है। उन्होंने दोआबा की धरती को योद्धाओं की धरती बताते हुए कहा कि दाना मंडी में पहुंचे सभी योद्धाओं के वारिस हो। इस दौरान पंथक की समस्या को लेकर कहा कि हमारी संस्थाओं को तबाह कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि हम विदेशों में बैठे लोगों से तो नाराजगी जाहिर करते है, लेकिन सबसे ज्यादा दुख उन लोगों से है, जिन्होंने संस्थाओं को अंदर बैठे लोगों ने तबाह कर दिया है। पूर्व जत्थेदार ने कहाकि इसकी मिसाल कल जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के बयानों से मिल गई थी। पूर्व जत्थेदारी हरप्रीत सिंह ने कहाकि भले ही देर आए और दुरुस्त आए, लेकिन उनके बयानों ने चिंता पैदा कर दी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सुखबीर बादल कमेटी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि जमीनें बेची जा रही है। गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन गमाडा को बेची गई। गुरुद्वारा साहिब में गमाडा की ओर से एक साल पहले जमीन का 49.47 करोड़ रुपए आ गए।

    उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के एक्ट के अनुसार गुरुद्वारा साहिब की जमीन बेचने के बदले जमीन खरीदी जाती है, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद कोई जमीन नहीं खरीदी गई। उन्होंने कहाकि उस पैसे का क्या किया गया, इसके बार में एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ही बता सकते है। जिन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि वह खुशनसीब मानते है वह शिरोमणि अकाली दल के सिपाही है। हरप्रीत सिंह ने कहा कि अकाली ने इन्हें सिपाही के तौर पर भर्ती किया था। लेकिन आज एसजीपीसी का प्रधान कह रहा है कि वह अकाली दल के सिपाही है जो कि निंदनीय है। हरप्रीत सिंह ने कहा कि बुजुर्गों ने जमीने सेवा के लिए दी है और एजीपीसी कमेटी को गुरुद्वारा साहिब की केयर करने के लिए बिठाया है, लेकिन एसीजीपी मालिक बनकर बैठ गई है और जमीने बेच रही है।

    हरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि जमीने बेचकर एसजीपीसी आगामी चुनावों में सुखबीर बादल के लिए फंड इकट्ठा करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल पंजाब का ही नहीं बल्कि उतरी भारत का बड़ा समरमाएदार है और जब हमारी संस्थाए इन समरमाएदारों के हाथों में आई तो आम लोगों के लिए समरमाएदारों द्वारा दरवाजें बंद कर दिए गए। हरप्रीत सिंह ने कहा कि समरमाएदार राजनीति में आकर ना कभी राज्य का भला कर सकते है और ना ही कौम का भला कर सकते है।

    उन्होंने कहाकि बिजनेस डिवेल्प करके स्टेट के विकास में योगदान तो डाल सकते है, लेकिन राजनीति में आने के बाद वह सत्ता पाने के लिए ना देश का भला सकते है और ना ही कौम का भला कर सकते है। उन्होंने कहा कि जब से सुखबीर बादल के हाथों में संस्था आई तो संस्थाओं की हालत पतली हो गई। हरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें विदेश से फोन आया और कहा कि बाबा सुखा सिंह फौज के वारिस पता नहीं कब पैदा होंगे और इन्हें पंथ से हटाएंगे। उन्होंने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग शराब के लालच में उन्हें सुनने के लिए बैठ जाते है।

  • Himachal News: पेड़ से टकराई पिकअप, चालक सहित दो घायल

    Himachal News: पेड़ से टकराई पिकअप, चालक सहित दो घायल

    ऊना/सुशील पंडित:  पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते गांव कलरुही में एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिस में चालक सहित दो लोगों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल भेजा गया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात समय करीब 8.30 बजे गांव कलरुही में एक तेज रफ्तार गाड़ी संख्या (एचपी 72 डी 3807) महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर मेन रोड़ के दूसरी तरफ पेड़ के साथ जा टकराई । जिससे गाडी चालक राहुल चौधरी पुत्र जशवीर सिंह निवासी अप्पर इन्दौरा तo अम्ब जिला ऊना व साथ एक अन्य सवार रवि कुमार को चोटें आईं हैं,जिन्हें उपचार के लिये CH अम्ब भेजा गया है।

    वहीं पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी के व्यानों  पर पिकअप चालक राहुल चौधरी उपरोक्त के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • AI Impact Summit Day 2026: चौथे दिन PM Modi ने AI के लिए बताया भारत का Manav Vision, देखें वीडियो

    AI Impact Summit Day 2026: चौथे दिन PM Modi ने AI के लिए बताया भारत का Manav Vision, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आज औपचारिक उद्घाटन हुआ है। यह समिट ग्लोबल लेवल पर ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भारत की रणनीति और नेतृत्व की दिशा तय करने वाला अहम मंच माना जा रहा है। उद्घाटन समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटानियो गुटेरेस भी शामिल हुए हैं। इस आयोजन की अंतरराष्ट्रीय अहमियत को दर्शाता है। समिट में 500 से ज्यादा एआई लीडर्स 100 से ज्यादा सरकारी प्रतिनिधि 20 से ज्यादा राष्ट्र अध्यक्ष, करीबन 60 मंत्री, 150 से ज्यादा शिक्षाविद, शोधकर्ता और सैंकड़ों इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स शामिल हो रहे हैं।

    सारा दिन रहेगा पीएम का कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम रहेगा। इसमें एआई इंपैक्ट एक्सपो का दौरा, लीडर्स प्लेनरी में भागीदारी और शाम को सीईओ राउंडटेबल शामिल है। समिट में एआई गर्वनेंस, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, शोध सहयोग, सप्लाई चेन और विभिन्न क्षेत्रों में एआई के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर डीटेल्ड चर्चा होगी।

    AI के लिए भारत का Manav Vision

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – ‘हमें स्किलिंग, रीस्किलिंग और लाइफलॉन्ग लर्निंग को एक मॉस मूवमेंट बनाना पड़ेगा। काम का भविष्य सबको साथ लेकर चलने वाला है। भरोसेमंद और इंसानी सोच वाला होगा। यदि हम साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इंसानियत की काबिलियत को बढ़ाएगा’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    एआई एक बदलाव लाने वाली ताकत है। यदि दिशाहिन हो तो यह रुकावट बन जाती है। यदि सही दिशा मिल जाए तो यह समाधान बन जाती है। एआई को मशीन सेंट्रिक से ह्यूमन सेंट्रिक कैसे बनाया जाए। इसको सेंसिटिव कैसे बनाया जाए यही इस ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट का मूल मकसद है। इस समिट की थीम साफ तौर पर उस नजरिए को दिखाती है जिससे भारत एआई को देखता है। सबकी भलाई, सबकी खुशी यही हमारा बेंचमार्क है। पीएम ने कहा कि – ‘आइए एआई को दुनिया की आम भालई के तौर पर डेवलप करने का वादा करें। आज ग्लोबल स्टैंडर्ड बनाना एक बहुत जरुरी जरुरत है। डीपफेक और बनावटी कंटेंट खुले समाज को अस्थिर कर रहा है। डिजिटल दुनिया में कंटेंट पर ऑथेंटिसिटी लेबल भी होने चाहिए जिसेस लोगों को यह पता चले कि क्या असली है और क्या एआई से बनाया गया है’। ‘जैसे एआई से ज्यादा टेक्सट, इमेज और वीडियो बनाता है। इंडस्ट्री को वॉटरमार्किंग और क्लियर सोर्स स्टैंडर्ड की जरुरत बढ़ती जा रही है इसलिए यह जरुरी है कि यह भरोसा शुरु से ही टेक्नोलॉजी में बना रहे। पीएम मोदी के लिए मानव विजन पेश किया है। MANAV का अर्थ है इंसान’। M – का अर्थ है नैतिक और एथिकल सिस्टम A- का अर्थ है जवाबदेह शासन N – का अर्थ है राष्ट्रीय संप्रभुता A – का अर्थ है सुलभ और समावेशी v – का अर्थ है वैध और जायज नरेंद्र मोदी ने कहा कि – ‘हम एक ऐसे दौर में जा रहे हैं जहां इंसान और डिजिटल इंटेलिजेंस मिलकर बनाएंगे और मिलकर आगे बढ़ेंगे। यह हमारे सिस्टम को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा कुशल और ज्यादा असरदार बनाएगा। यह लोगों को क्रिएटिव रोल निभाने के ज्यादा मौके देगा। यह इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और नई इंडस्ट्री बनाने का भी बड़ा मौका मिलेगा’।

    एआई के साथ हम क्या करेंगे

    एआई समिट में पीएम मोदी ने कहा कि – ‘एआई मशीनों के होशियार बना रही हैं लेकिन उससे भी ज्यादा मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ा रही है अतंर सिर्फ एक है। इस बार स्पीड भी अभूतपूर्व है और स्केल भी अप्रत्याशित है। पहले टेक्नोलॉजी का इंपेक्ट देखने में दशकों लगते थे पर आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन का सफर तेज और व्यापक है। हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही निभानी है। हमें इस बात की चिंता भी करनी है और आने वाली पीढ़ी का हाथों में हम क्या स्वरुप सौंप कर जाएंगे’। उन्होंने कहा कि – ‘सवाल यहां यह है कि वर्तमान में हम एआई के साथ क्या करते हैं ऐसे प्रश्न मानवता के सामने पहले भी आए हैं। सबसे सशक्त उदाहरण हैं न्यूक्लियर पावर, हमने उसके दोनों पहलू देखे हैं। उन्होंने कहा कि एआई के लिए इंसान सिर्फ डेटा पाइंट न बन जाए इसका ध्यान रखना होगा’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – ‘इंसानी इतिहास में कुछ ऐसे मोड़ आए हैं जिन्होंने सदियों को बदल दिया। इन मोड़ों ने सभ्यता की दिशा तय की और विकास की रफ्तार बदल दी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतिहास में ऐसा ही एक बदलाव है। एआई मशीनों को इंटेलिजेंट बना रहा है इसके साथ ही यह इंसानी काबिलियत को भी कई गुना बढ़ा रहा है’।

    भारत की समृद्ध सांस्कृतिक की पीएम ने की तारीफ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता की तारीफ की इसको इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में दिखाया गया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सुदंर पिचाई ने किया एड्रेस

    इंडिया इमपैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपना कीनोट एड्रेस दिया। उन्होंने अपने एड्रेस के दौरान कहा कि – ‘हम बहुत ज्यादा तरक्की की कगार पर हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एआई डेवलेपमेंट सिनोरियो में एक अहम जगह बनकर उभरेगा हालांकि आज यही सच्चाई है।

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने किया Address

    अपने मुख्य भाषण के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने कहा कि भारत ने एक ऐसा डिजिटल सिस्टम बनाया है जो किसी ओर देश के पास नहीं है। उन्होंने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की भी तारीफ की है।’

    यूएन के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस ने कही ये बात

    अपने मुख्य भाषण के दौरान यूएन के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि एआई का भविष्य दुनिया के कुछ अरबपतियों की मर्जी पर नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने एआई में ग्लोबल साउथ के डेवलपमेंट की भी तारीफ की है।

    सभी ग्लोबल टेक लीडर्स का किया धन्यवाद

    पीएम मोदी ने अपने भाषण में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेने वाले और इसको सफल बनाने वाले सभी टेकक लीडर्स का धन्यवाद दिया। उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से सभी लीडर्स का स्वागत किया।  
  • Himachal News: स्कूटर सवार 40.23 ग्राम चरस सहित पकड़ा 

    Himachal News: स्कूटर सवार 40.23 ग्राम चरस सहित पकड़ा 

    ऊना/ सुशील पंडित:  पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते कलोह वैली में एक स्कुटर सवार व्यक्ति को पुलिस ने 40.23 ग्राम चरस सहित पकड़ा है और मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज दिन के समय एसआई रविन्द्र सिंह, अधिकारी पुलिस थाना गगरेट पर आधारित पुलिस टीम ने पुराना अम्ब रोड़ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, कलोह बेली के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी तो शक के आधार पर बजाज चेतक स्कूटर को जांच के लिए रोका और स्कुटर की तलाशी लेने पर स्कूटर की डिग्गी के अन्दर 40.23 ग्राम चरस बरामद हुई।

    वहीं पुलिस ने स्कूटर चालक मनोज कुमार पुत्र हरनाम सिंह निवासी अंदौरा तहसील अम्ब ज़िला ऊना के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • व्यक्ति ने पत्नी और 2 बच्चों की गला रेतकर की हत्या, घटना के बाद खुद पुलिस को बुलाया

    व्यक्ति ने पत्नी और 2 बच्चों की गला रेतकर की हत्या, घटना के बाद खुद पुलिस को बुलाया

    जालोरः शहर के गांव दासपा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, पति ने पत्नी और 2 बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद युवक ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में तीनों के शव पड़े हुए देखे और दीवार व आंगन में खून ही खून फैला हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

    मृतकों की फाइल फोटो।
    मृतकों की फाइल फोटो।

    जानकारी देते एसएचओ राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि वीरवार सुबह 6 बजे मंगलाराम पुरोहित (40) निवासी गांव दासपा ने मर्डर की सूचना दी थी। मंगलाराम ने कहा था कि किसी ने उसकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे तो दाड़मी देवी (39), उसकी बेटी नीकू (10) और बेटा हितेश (7) के शव चारपाई पर पड़े थे। तीनों का गला रेता गया था। खून के छींटे दीवार पर लगे थे और आंगन में खून ही खून फैला हुआ था।

    मंगलाराम के हाथों पर खून के छींटे लगे हुए थे। ऐसे में पुलिस ने मंगलाराम से सख्ती से पूछताछ की तो वो रोने लगा और मर्डर करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

     

  • Punjab News: व्यक्ति की आखों में मिर्च डालकर लूटने वाले 2 गिरफ्तार, बैंक कर्मी को लेकर हुए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति की आखों में मिर्च डालकर लूटने वाले 2 गिरफ्तार, बैंक कर्मी को लेकर हुए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    मोहालीः बीते दिनों शहर में स्थित एक एटीएम से व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर उसे लूट लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पुलिस को हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने बताया कि इस चोरी को बैंक के ही सिक्योरिटी गार्ड ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों की रिमांड हासिल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 फरवरी को एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक व्यक्ति जो एटीएम में पैसे जमा करवाने आया था उसके आंखों में मिर्च डालकर उससे 4 लाख रुपए लूट लिए थे। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीमों की मदद से 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों में एक उसी बैंक का सिक्योरिटी गार्ड था, जो हमेशा देखता रहता था कि कौन ज्यादा पैसे जमा करवाता है और उसी के बाद सिक्योरिटी गार्ड निशान मसीह ने अपने साथ मनिंदर सिंह को मिला लिया जो नशा करने का आदि था।

    बाद में दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों से करीब 2 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। कुछ पैसों से आरोपियों ने नशे का सेवन किया और कुछ पैसों से इन्होंने 2 फोन भी लिए हैं। आरोपियों का कोई भी क्रिमिनल बैग्राउंड नहीं हैं। इन्होंने पहली बार ही इस घटना को अंजाम दिया था। वहीं अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: कांग्रेस ने किया BJP के खिलाफ प्रदर्शन, DC को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस ने किया BJP के खिलाफ प्रदर्शन, DC को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में कांग्रेस की समूहीय नेतृत्व की ओर से केंद्र की इंडो-यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी की समूहीय नेतृत्व ने डीसी कार्यालय पहुंचकर मांग-पत्र सौंपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। दरअसल, कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंडो-यूएस डील को लेकर डीसी कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया।

    इस मौके पर कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि यह इंडो-यूएस डील देश और आम लोगों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे समझौते कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई और बेरोज़गारी से जूझ रही है।

    इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए डीसी फिरोजपुर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र में डील को रद्द करने और इस मामले पर संसद में विस्तारपूर्वक चर्चा की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती तो आने वाले दिनों में बड़ा संघर्ष किया जाएगा।