Blog

  • Punjab News: विदेश में जहरीली पंजीरी खाने के मामले में परिवार में महिला की बिगड़ी तबीयत, FIR दर्ज

    Punjab News: विदेश में जहरीली पंजीरी खाने के मामले में परिवार में महिला की बिगड़ी तबीयत, FIR दर्ज

    मोहालीः जर्मन में पूरे परिवार को जहरीली पंजीरी खिलाई गई। इस घटना में आरोपी द्वारा पूरे परिवार को मारने की कोशिश की गई। मोहाली की सेक्टर-117 की रहने वाली रचना ने बताया कि 9 दिसंबर 2025 को मेरी फ्लाइट थी। जाने से पहले 7 दिसंबर को मैंने बेटी के लिए अपनी फ्रेंड के घर पंचकूला में पंजीरी बनाई। उस पंजीरी को मैं 3 पैकेट में पैक कर जर्मनी में रह रही अपनी गर्भवती बेटी के लिए पंजीरी लेकर गई थी। पंजीरी खाने के बाद उसकी बेटी समेत पूरा परिवार बीमार हो गया। जहां उपचार के दौरान उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि बेटी को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। जांच में पता चला कि पंजीरी में जहर मिला हुआ था। महिला को गंभीर हालत में भारत लाया गया था।

    जब थोड़ी ठीक हुई तो करीब चौदह दिन पहले उन्होंने मोहाली पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अब पड़ताल करने के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 123 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पंजीरी में थैलियम नामक जहर मिलने की पुष्टि हुई, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा और कीटनाशकों में किया जाता है। इस जहर के प्रभाव से महिला और उसकी बेटी के सिर के बाल पूरी तरह झड़ गए। हालांकि महिला ने पंजीरी में जहर मिलाने का संदेह अपने नौकर पर जताया था, जो कि फरार चल रहा है। रचना कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उनके पति की मौत हो चुकी है।

    उनकी सेनेटरी नेपकिन बनाने की कंपनी है, जो गुजरात में है। जबकि, ग्लोबल विजन नेटवर्क नाम से एक आईटी कंपनी भी है। उसकी इकलौती बेटी है। रचना कपूर ने बताया कि उनकी बेटी एडवोकेट रणजीता बत्रा शादी के बाद जर्मनी में रहती है। कुछ समय पहले उसने वहां घर खरीदा था। अब उसके दूसरा बच्चा होने वाला था। उसकी डिलीवरी के लिए वह भी जर्मनी गई थीं। महिला ने कहा कि 8 दिसंबर को मैंने सामान पैक किया। 9 दिसंबर को मैंने दिल्ली से फ्लाइट पकड़ी और जर्मनी पहुंची। वहां मैंने पंजीरी का एक पैकेट खोलकर उसके लड्‌डू बना दिए। मेरी बेटी और हमने वे लड्डू खाए। एक जनवरी 2026 को मेरी बेटी ने बच्चे को जन्म दिया।

    पीड़िता ने कहा कि वे लड्‌डू मैंने, मेरी बेटी ने और बेटी की सास ने खाए। कुछ लड्‌डू बेटी की ननद और अन्य ने भी खाए। उन्हें खाते ही सभी की तबीयत बिगड़ गई। बेटी, उसकी सास, जेठानी और मुझे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ। रचना के अनुसार, सभी रिश्तेदार टूरिस्ट वीजा पर जर्मनी गए थे, इसलिए बीमार हालत में ही सभी को एयरलिफ्ट कर भारत लाया गया। यहां बेटी की सास को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि, मैं मोहाली के अस्तपाल में भर्ती हुई।

    जर्मनी के अस्पताल और पुलिस ने जांच में पाया कि सभी ने जो पंजीरी के लड्‌डू खाए हैं, उनमें थैलियम नाम का जहर था। यह बात भारत में अस्पताल के डॉक्टरों ने भी बताई। रचना कपूर ने कहा- मेरी बेटी अब भी जर्मनी के हेम्सबर्ग में आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। मेरी खुद की सेहत भी बहुत खराब हो गई है। हमारे बाल तक नहीं बचे। यह घटना मेरे पूरे परिवार के खिलाफ सामूहिक हत्या की कोशिश है।

  • Jalandhar News: रंजिश के चलते घर पर किया हमला, पीड़ित ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रंजिश के चलते घर पर किया हमला, पीड़ित ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान इलाक़े में हड़कंप मच गया और परिवार में हमले की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई। परिवार ने आरोप लगाया कि बीते साल दिवाली की रात गली में युवक पटाखे चला रहे थे।

    उन्होंने उन्हें पटाखे चलाने से मना किया तो सभी ने ग़ुस्से में आकर उनके घर पर हमला कर दिया था हमले की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी, जिसका केस अदालत में चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर में अदालत में थे और उनका समझौता होना था कि दूसरे पक्ष के युवक फिर उन्हें आँख दिखाने लगे।

    जिसके चलते उन्होंने समझौता करने से मना कर दिया और उसके बाद ही रंजिश मन में रख दोबारा रात उनके घर में पहुँच गए और उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसे देखकर मौक़े से भाग गए। उन्होंने मारपीट की शिकायत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुँची पीसीआर टीम मामले की जाँच में जुट गई।

     

  • Punjab News: दुकान में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 22 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 22 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव धलेके में तेज रफ्तार का मंजर देखने को मिला। 18 फरवरी बुधवार रात करीब 10 बजे एक बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी गाँव की गली में बनी करियाना की दुकान में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी दुकान से टकराकर ही गली में पलट गई।

    इस दौरान उस समय दुकान के अंदर सामान खरीद रहा 22 साल का युवक हादसे की चपेट में आ गया। गंभीर चोटों के कारण युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 22 वर्षीय युवक का नाम सुखवीर सिंह बताया जा रहा है और वह गाँव धल्लेके का रहने वाला था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी को तेज रफ्तार से आकर दुकान से टकराते और फिर पलटते हुए साफ़ देखा जा सकता है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे सुखवीर सिंह दुकान से दूध लेने आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर उन्हें टक्कर मारते हुए दुकान के अंदर घुस गई और पलट गई। हादसे के समय गाड़ी में 5 युवक सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद 4 युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार युवक शराब के नशे में थे। पकड़ा गया युवक गांव खोसा रणधीर का निवासी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक के भाई लखबीर सिंह ने बताया कि सुखवीर सिंह सैलून का काम करता था। वह शादीशुदा था और उसका तीन वर्षीय बेटा है। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। दुकान मालिक राजकुमार ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। गाड़ी सीधे दुकान में घुस आई। उस समय बाहर अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी बाकी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: मंदिर से घर जा रहे दंपति से लूट, 30 Second में वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: मंदिर से घर जा रहे दंपति से लूट, 30 Second में वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में चोर लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सुंदर नगर मेन रोड से सामने आया है जहां, देर रात बाइक सवार 3 बदमाश मंदिर से घर लौट रहे एक कारोबारी दंपती को हथियार के बल पर सिर्फ 30 सेकंड के भीतर लाखों के सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    जानकारी देते पीड़ित नवरत्न जैन ने बताया कि उनकी सुंदर नगर मेन रोड पर ही होजरी एक्सेसरीज की दुकान है। रात करीब सवा 10 बजे वह अपनी पत्नी रेखा के साथ मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए एक काले रंग के स्प्लेंडर बाइक सवार 3 युवकों ने उनकी एक्टिवा को घेर लिया।

    पीड़ित के मुताबिक एक लुटेरे के पास रिवॉल्वर और दूसरे के पास तेजधार हथियार था। लुटेरों ने महिला के गले से 3 तोले की सोने की चेन और हाथों की अंगूठियां जबरन निकाल लीं। विरोध करने पर नवरत्न जैन के साथ मारपीट भी की गई और उनके गले से 4.5 तोले की चेन व 2 अंगूठियां लूट लीं। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तीनों लुटेरों ने हुडी पहनी हुई थी और लोई से मुंह ढका हुआ था ताकि पहचान न हो सके। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    उधर, सूचना पर थाना दरेसी के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • शेयर बाजार में आया उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

    शेयर बाजार में आया उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

    नई दिल्लीः विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने वीरवार को घरेलू शेयर बाजार को मजबूत शुरुआत दिलाई। 19 फरवरी को भारतीय सूचकांक बढ़त के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में निवेशकों के चेहरे खिले नजर आए। आईटी और ऊर्जा शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार ने तेजी दिखाई, हालांकि चुनिंदा वित्तीय और एविएशन शेयरों में दबाव भी देखने को मिला।

    शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में बीएससी सेंसेक्स 106.34 अंक की तेजी के साथ 83,840.59 अंक के आस पास कारोबार कर रहा था। वही एनएससी निफ्टी 39.70 अंक की तेजी के साथ 25,859.05 अंक के आस पास कारोबार कर रहा था। यह संकेत देता है कि बाजार में व्यापक स्तर पर खरीदारी देखी गई, हालांकि बढ़त सीमित दायरे में रही।

    निफ्टी पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ओएनजीसी, इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में मजबूती रही। ग्लोबल टेक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता ने इन सेक्टरों को सहारा दिया। वहीं दूसरी ओर इंटरग्लोब एविएशन, एचडीएफसी लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में दबाव देखा गया।

     

  • सोनू शाह कत्लकांड मामले में लॉरेंस बिश्नोई समेत 5 आरोपियों को मिली राहत

    सोनू शाह कत्लकांड मामले में लॉरेंस बिश्नोई समेत 5 आरोपियों को मिली राहत

    चंडीगढ़ः बहुचर्चित राजवीर सिंह उर्फ सोनू शाह हत्याकांड में जिला अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। दरअसल, 7 साल पुराने केस में कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत 5 आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। हालांकि 3 आरोपियों को हत्या सहित अन्य धाराओं में दोषी ठहराया। दोषियों की सजा पर 20 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा। अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई के अलावा धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक उर्फ बंटी, राजू बसोदी और दीपक रंगा को संदेह का लाभ दिया। वहीं शुभम उर्फ बिगनी, मंजीत उर्फ मोटा और राजन उर्फ जाट को दोषी करार दिया गया। सभी आरोपी अलग-अलग जेलों चंडीगढ़, दिल्ली, अंबाला और गुजरात में बंद हैं।

    पंजाब इंटेलिजेंस की मोहाली स्थित बिल्डिंग में आरपीजी अटैक मामले में भी वह आरोपी है। सोनू शाह हत्याकांड में पुलिस लॉरेंस बिश्नोई की भूमिका साबित नहीं हो सकी। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस के पास पुख्ता सबूत नहीं थे। इससे पहले पुलिस ने कहानी बनाई थी कि लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर कुछ शूटरों ने सोनू शाह की बुड़ैल स्थित उसके ऑफिस में घुसकर हत्या कर दी थी। 28 सितंबर 2019 को शूटर सोनू शाह के बुड़ैल स्थित ऑफिस में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए थे। वारदात के कुछ दिनों बाद सभी शूटर पकड़े गए थे।

    उनके बयानों पर पुलिस ने लॉरेंस को भी आरोपी बना लिया था। सुनवाई के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही दी। उसने अदालत को बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से जेल में बंद है और इस मामले के अन्य आरोपियों से उसका कोई संबंध नहीं है। लॉरेंस ने कहा कि उसके पास से कोई भी संचार उपकरण बरामद नहीं हुआ और उसे केवल इसलिए फंसाया गया क्योंकि उसने और उसके समुदाय ने राजस्थान में काले हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

    चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप था कि जेल से संचालित नेटवर्क के जरिए साजिश रची गई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के कई साक्ष्य टिक नहीं सके। घायल गवाह जोगिंदर सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र अदालत में पेश नहीं किया जा सका। उसकी पत्नी ने बयान दिया कि वह वर्षों से अलग रह रही है और उसे पति की स्थिति की जानकारी नहीं। दूसरे घायल परमिंदर की मृत्यु रिपोर्ट 19 जनवरी 2026 को अदालत में आई, जिसके बाद उसका नाम गवाह सूची से हटा दिया गया। दो अहम गवाह होटल मैनेजर विपिन और चंदन पहचान से मुकर गए। घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज जब्त नहीं की गई।

    कथित वॉयस मैसेज के लिए आवाज के नमूने लिए गए पर फॉरेंसिक लैब नहीं भेजे गए। मोहाली के एक होटल रजिस्टर में धर्मेंद्र के हस्ताक्षर और आधार एंट्री होने के बावजूद वह रजिस्टर पुलिस रिकॉर्ड से गायब मिला। बचाव पक्ष ने दलील दी कि शिकायतकर्ता और मृतक के भाई ने केवल तीन दोषी करार आरोपियों की पहचान की थी। अन्य के खिलाफ ठोस साक्ष्य नहीं थे।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बयान देते हुए लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि वह 12 वर्षों से जेल में है, मृतक को नहीं जानता और उसे झूठा फंसाया गया। साबरमती जेल के डीएसपी जिग्नेश एस. चावला ने गवाही दी कि 28 अगस्त 2023 को स्थानांतरण के बाद तलाशी में कोई संचार उपकरण नहीं मिला। अदालत ने अंतिम बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखकर सुनाया। अब तीन दोषियों की सजा पर पूरे मामले की दिशा तय होगी।

     

  • आज का राशिफल,19 फरवरी 2026

    आज का राशिफल,19 फरवरी 2026

    आज वीरवार धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे व सायंकाल 3 बजे के बाद मीन राशि में गोचर करेंगे। आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष द्वितीया है। गुरुवार है। सूर्य व शुक्र कुंभ राशि में हैं।गुरु मिथुन व शनि मीन में हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार को भगवान विष्णु का अर्चन करना चाहिये। घर में रखे ठाकुर जी को 1008 तुलसी दल अर्पित करें व ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामन्त्र का जप करें। भगवान अर्चन से बहुत प्रसन्न होते हैं। अर्चन स्वयं करना है। भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित कर उनकी आरती करें। इतना करने से ही भगवान श्री हरि अत्यंत प्रसन्न होते हैं व असीम भक्ति की प्राप्ति होती है।

    मेष: 3 बजे सायंकाल के बाद बारहवें चन्द्रमा व गुरु धार्मिक कार्यों के लिए बहुत शुभ है।आज गृह निर्माण सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे। छात्र मेहनत से आनंद पूर्वक पढ़ाई करें।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है।व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे। आज हनुमान जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करें।

    वृष: 3 पीएम के बाद चन्द्रमा एकादश भाव में रहेंगे।बिजनेस बढ़ेगा।यह समय व्यवसाय में रुके कार्यों के पूरा करने का है। सायंकाल धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। जाँब में आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बहुत माधुर्य रहेगी। दान -पुण्य करते रहें। आज भगवान गणेश जी की पूजा करते रहें।उड़द व गुड़ का दान करे।

    मिथुन: चन्द्रमा व शनि दशम व गुरु इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में संघर्ष है।आर्थिक लाभ है। बिजनेस के लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट का समावेश होने वाला है।यदि आप बिजनेस के किसी न्यू प्लानिंग में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी।युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।चने की दाल का दान लाभ करेगा।

    कर्क: सायंकाल 03 बजे के बाद नवम चन्द्रमा भाग्योदय देगा।प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।कुछ नवीन प्रोजेक्ट से सम्बंधित कार्यों में प्रयासरत हैं।जाँब में लगातार अच्छे परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है।जाँब परिवर्तन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें।उड़द का दान करें।

    सिंह: सूर्य व शुक्र सप्तम हैं।आप जाँब में किसी विशेष उपलब्धि को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। बिजनेसमैन सफल रहेंगे।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। लव लाइफ सफल रहेगी।आज श्री विष्णु उपासना करें। अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना भी करें।

    कन्या: शुक्र व सूर्य खष्ठम भाव व सायंकाल 03 बजे के बाद चन्द्रमा शनि के साथ सप्तम गोचर में है।बिजनेस में संघर्ष है। जाँब में आपकी कार्यशैली लोगों को चमत्कृत कर देती है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।स्टूडेंट्स को स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। गुरु सब बेहतर करेंगे। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आज व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

    तुला: राशि स्वामी शुक्र,सूर्य के साथ पँचम भाव व तीन बजे सायंकाल के बाद चन्द्रमा खष्ठम गोचर कर रहे हैं।जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर खुशी रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच से भर देगी।अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता है। बड़े भाई का सम्मान करें। आज का श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।सप्त अन्न का दान करें।

    वृश्चिक: शनि व चन्द्रमा गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को सफलता देंगे।सूर्य विजय देते हैं। सूर्य चतुर्थ शुभ हैं।व्यवसाय बढ़ाने का मन होगा।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। हेल्थ बेहतर रहेगी।आज का श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभप्रद रहेगा। विष्णु भगवान जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

    धनु: राशि स्वामी गुरु सप्तम तथा 3 पीएम के बाद चन्द्रमा चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। जाँब में उन्नयन है। व्यवसाय में आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं।एक समय में एक ही कार्य करें ।आफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे।मानसिक परेशान रह सकते हैं। प्रेम में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें।गाय को पालक खिलाएं।

    मकर: 3 बजे सायंकाल के बाद चन्द्रमा व शनि तृतीय है।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।मंगल व सूर्य अनुकूल हैं। आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।क्रोध व तनाव से बचें।सबको सम्मान दें।हेल्थ के प्रति सचेत रहें। लव लाइफ का तनाव अब समाप्त होगा। आज शिवलिंग को गंगा जल,कुशोदक , दही व शहद अर्पित करें।अन्न दान करें।

    कुम्भ: सूर्य इसी राशि में हैं। चन्द्रमा द्वितीय व गुरु पँचम गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रोमोशन को लेकर खुश रह सकते हैं।व्यवसाय में सफलता है। स्टूडेंट्स किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। आज सुंदरकांड का पाठ करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

    मीन: 3 पीएम के बाद चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु चतुर्थ गोचर कर रहे हैं।जाँब में परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद सुंदर रहेगा।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्किन विकार की संभावना है। आज शिव मंदिर में गंगाजल व दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।

  • Punjab News : विजीलैंस ब्यूरो ने नायब कोर्ट को 8000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Punjab News : विजीलैंस ब्यूरो ने नायब कोर्ट को 8000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मैजिस्ट्रेट कपूरथला की अदालत में तैनात नायब कोर्ट रजिंदर सिंह को 8000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

    जानकारी विजीलैंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोषी को नकोदर, ज़िला जालंधर के एक निवासी की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पेशे से एक मज़दूर है और उसके दोस्त जोबन को पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 128 ( पहले सीआरपीसी की धारा 109 सी) के अंतर्गत एक मामले में गिरफ़्तार किया था और एसडीएम कपूरथला की अदालत में पेश किया था। इस उपरांत, शिकायतकर्ता को ज़मानत पर रिहा कर दिया गया और आगे वाली सुनवाई की तारीख़ 18. 02. 2026 निर्धारित की गई।

    शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि नायब कोर्ट रजिन्दर सिंह उसे बार- बार परेशान करता था और उसने केस ख़ारिज करने बदले 10, 000 रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता की विनती और मांगी गई रकम का भुगतान करने में असमर्थता ज़ाहिर करने पर दोषी 8,000 रुपए रिश्वत लेने को मान गया। रिश्वत मांगने सम्बन्धित सारी बातचीत शिकायतकर्ता द्वारा रिकार्ड कर ली गई थी।

    शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था इस लिए उसने विजीलैंस ब्यूरो यूनिट, जालंधर के साथ संपर्क किया। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद, विजीलैंस ब्यूरो टीम ने एक जाल बिछाया जिस दौरान दोषी नायब कोर्ट राजिन्दर सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़री में शिकायतकर्ता से 8000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर आरोपी विरुद्ध भ्रष्टाचार रोक कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मामला दर्ज किया गया है।

     

  • बिना इंटरनेट के चलेगा Sarvam AI, Chatgpt-Google Gemini को देगा टक्कर

    बिना इंटरनेट के चलेगा Sarvam AI, Chatgpt-Google Gemini को देगा टक्कर

    नई दिल्ली : भारत-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान सरवम एआई का नाम तेजी से सामने आ रहा है। इसका कारण है कि कंपनी का नया प्लेटफॉर्म सरवम Edge इसको ऑन डिवाइस एआई के तौर पर पेश किया गया है। आसान शब्दों में बोलें तो एआई आपके मोबाइल और लैपटॉप में बिना इंटरनेट के भी चल पाएगा। मतलब है कि हर सवाल या कमांड के लिए डेटा क्लाउड पर भेजने की जरुरत नहीं होगी। प्रोसेसिंग डिवाइस के अंदर ही होगी। यह आईडिया नया नहीं है परंतु भारत जैसे देश में यह काफी प्रैक्टिक्ल हो सकता है। यहां हर जगह तेज और स्टेबल इंटरनेट नहीं मिलेगा। ऐसे में ऑफलाइन या लो इंटरनेट पर चलने वाला एआई ज्यादा काम का साबित हो सकता है।

    किसके लिए बना है Sarvam Edge

    Sarvam Edge का फोकस रोजमर्रा के बेसिक एआई कामों पर है जैसे वॉइस को टेक्सट में बदलना। टेक्सट को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करना और कुछ लिमिटेड एआई असिस्टेंट टास्क। कंपनी भारतीय भाषाओं पर इस समय ज्यादा काम कर रही है इसलिए इसका इस्तेमाल उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा जो हिंदी या दूसरी किसी लोकल लेंग्वेज में काम करते हैं। ऑन डिवाइस होने का एक फायदा प्राइवेसी से जुड़ा हुआ है। यूजर का डेटा बाहर सर्वर पर नहीं जाता है। सब कुछ फोन या लैपटॉप में ही प्रोसेस होता है हालांकि दूसरा पहलू भी है। यदि डिवाइस पुरानी या कमजोर हार्डवेयर है तो परफॉर्मेंस और बैटरी पर असर पड़ेगा। चैटजीपीटी क्लाउड पर चलने वाला बड़ा एआई मॉडल है। यह इंटरनेट के जरिए काम करता है। इसकी ताकत यह है कि यह काफी जटिल सवालों को हैंडल कर सकता है। लॉन्ग कनर्सवेशन कर सकता है और कई टॉपिक्स पर डीप जवाब देता है। सरवम ऐज का अप्रोच अलग है। यह छोटे और हल्के मॉडल पर काम करता है। इसका मकसद हर तरह का एक जनरल एआई बनाना नहीं है बल्कि कुछ खास टास्क को लोकर लेवल पर आसान बनाना है जहां इटरनेट नहीं है या स्लो है। वहां यह ज्यादा काम का हो स कता है। सीधी भाषा में कहें तो चैट जीपीटी ज्यादा पावरफुल है लेकिन सरवम Edge ज्यादा प्रैक्टिकल कंडीशन को टारगेट करता है। दोनों का इस्तेमाल अलग अलग है।      
  • ग्रामीण खेलों के आयोजन से पंजाब की विरासत को नई पहचान

    ग्रामीण खेलों के आयोजन से पंजाब की विरासत को नई पहचान

    चंडीगढ़/किला रायपुर: किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक के दूसरे दिन ऐतिहासिक स्टेडियम में उत्साह का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला, जहां हजारों लोग, विशेषकर युवा, पंजाब की समृद्ध ग्रामीण खेल विरासत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए। 12 साल के अंतराल के बाद शुरू हुई पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ें आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं, जिन्हें दर्शकों ने जोरदार जयकारों के साथ सराहा। इसके अलावा हॉकी, कबड्डी, शॉट पुट, 100 मीटर दौड़, टग ऑफ वॉर, लंबी कूद और बाजीगर शो सहित कई पारंपरिक खेलों ने लोगों को रोमांचित किया, जिससे मैदान में एकता, उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा।

    इस दौरान कुलतार सिंह संधवां ने बैलगाड़ी दौड़ों की पुनः शुरुआत को ऐतिहासिक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह कदम पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और डिजिटल लत से दूर कर खेलों की ओर प्रेरित करेंगे। वहीं बलतेज सिंह पन्नू ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि भगवंत सिंह मान के विजन के तहत ग्रामीण खेलों को नया जीवन मिला है और इनकी पुनः शुरुआत से पूरे राज्य में नई खेल भावना जागृत हुई है।

    कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अमरजीत बैंस सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीण खेलों और पंजाब की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन को सफल बनाया।