Blog

  • Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार की कटी गर्दन, लगे टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार की कटी गर्दन, लगे टांके, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद बिक रही चाइना डोर से हादसे होने की घटनाएं थम नहीं रही है। ताजा मामला दसूहा से सामने आया है, जहां चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल की पहचान जय कुमार निवासी गांव सहोड़ा दड़ियाल के रूप में हुई है। घटना में युवक की गर्दन पर गहरा कट लग गया। घायल अवस्था में उसे हाजीपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां युवक की गर्दन पर 5 टांके लगे। हालांकि डॉक्टरों द्वारा उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    डॉक्टरों के अनुसार युवक की गर्दन के पास एक गहरा कट लग गया, जिसके कारण युवक की गर्दन पर पांच टांके लगाने पड़े। जानकारी के अनुसार अजय कुमार मोटरसाइकिल पर किसी काम के लिए निकला था। कुछ दूरी पर जाने उपरांत वह चाइना डोर की चपेट में आ गया और मोटरसाइकिल सहित सड़क पर ही गिर पड़ा। इससे उसकी गर्दन पर एक गहरा जख्म हो गया। राहगीरों की मदद से उसे हाजीपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।

    वहीं संबंधित थाने में भी हादसे की जानकारी दे दी गई। डॉ. हरमोहिंदर सिंह ने बताया कि युवक की गर्दन पर जायदा गहरा जख्म होने के कारण 5 टांके लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि चाइना डोर युवक की श्वास नली तक पहुंच गई थी। अगर थोड़ा और गहरा जख्म हो जाता तो युवक की जान भी जा सकती थी। जांच अधिकारी शमिंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचकर युवक के बयान दर्ज किए और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: SHO आदित्य शर्मा पर गिरी गाज, किया Suspended

    Punjab News: SHO आदित्य शर्मा पर गिरी गाज, किया Suspended

    लुधियानाः जिले के थाना सरभा नगर के एसएचओ आदित्य शर्मा के खिलाफ पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की। दरअसल, एसएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार शर्मा को फिल्लौर में आयोजित एक अहम ट्रेनिंग सेशन में शामिल होना था लेकिन वह कथित तौर पर वहां पहुँचे ही नहीं। सूत्र बताते हैं कि गैर-हाजिरी के बाद स्थिति तब और बिगड़ गई जब सब-इंस्पेक्टर स्तर के एक अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को बताया कि आदित्य शर्मा ने विभागीय कर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

    पूरा मामला तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में लाया गया। उच्च पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायतें और प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद कमिश्नर ने बिना देर किए एसएचओ को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट भी पुलिस कमिश्नर को भेजी गई थी जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई।

    पुलिस विभाग के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए तुरंत कार्रवाई को जरूरी समझा। विभाग अब इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक एसएचओ आदित्य शर्मा के निलंबन के बाद थाना सराभा नगर में भी हलचल बनी हुई है। अधिकारी अब पूरे रिकॉर्ड और बयान जुटाने में लगे हैं ताकि जांच रिपोर्ट मजबूत हो सके।

  • Jalandhar News: इस इलाके में धार्मिक बोर्ड से छेड़छाड़, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में धार्मिक बोर्ड से छेड़छाड़, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर भर में अलग-अलग पार्टी के नेताओं के फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्ड्स से नेताओं व लोगों द्वारा अपनी आस्था का प्रगटावा किया जा रहा है। वहीं बस्ती गुजां में लगे फ्लैक्स बोर्ड को शरारती तत्वों द्वारा फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बोर्ड पर लगी गुरू महाराज की फोटो सहित एक व्यक्ति की फोटो फाड़ी गई है। इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया गया है। घटना का पता लगने पर व्यक्ति ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और सीसीटीवी कैमरों से आरोपी को पहचान कर गिरफ्तार करने की अपील की।

    जानकारी देते बस्ती गुजां के रहने वाले मुनीश कुमार ने बताया कि उसने घर के पास श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर बोर्ड लगवाया था, आज जब उसने आकर बोर्ड देखा तो उससे किसी शरारती अनसर ने छेड़छाड़ की हुई थी। किसी ने बोर्ड से उनकी और श्री गुरू रविदास महाराज की फोटो फाड़ दी थी। घटना के तुरंत बाद उसने शिकायत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने बोर्ड पर गुरु रविदास महाराज, वाल्मीकि भगवान, सतगुरु कबीर और बाबा साहिब की फोटो लगवाई थी, लेकिन पता नहीं क्यों उनके बोर्ड से किसी ने जानबूझकर छेड़छाड़ की। उनकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं है और इस घटना की जांच होनी चाहिए कि आखिर किसने ऐसा किया और उसको सजा होनी चाहिए।

    वही हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र सिंह ने बताया कि वह घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

  • Punjab News: बुटीक की दुकान में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल कर्मी सहित 5 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: बुटीक की दुकान में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल कर्मी सहित 5 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के गांव सतोर में बुटीक की दुकान में गैस सिलेंडर से धमाका होने की घटना सामने आई है। जहां देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना में मां-बेटी सहित 3 लोग झुलस गए। वहीं घटना की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। आग भीषण होने के कारण घटना में दमकल विभाग के 2 कर्मी झुलस गए।

    हादसे में कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में आग की भीषण लपटें दिखाई दे रही है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिशनर आशिका जैन और विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा अस्पताल में पहुंचे, जहां घायलों का डीसी और विधायक ने हालचाल जाना। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीसी ने कहा कि आज सुबह 8.30 बजे घटना के बाद तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में दमकल विभाग के 2 कर्मी भी घायल हुए है। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में दमकल विभाग के कर्मियों की हालत स्थिर है। वहीं घायल परिजनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    डीसी ने कहा कि हादसे में हुए नुकसान को लेकर सरकार द्वारा जांच के बाद बनता मुआवजा दिया जाएगा। घायल दमकल विभाग के कर्मियों की पहचान 34 वर्षीय मनजीत सिंह और परमजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि सिलेंडर ब्लास्ट के दौरान जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। इस घटना में एक का चेहरा झुलस गया। विधायक ने कहा कि यह निंदनीय घटना है, ऐसे में घायलों को सरकार की ओर से बनता मुआवजा दिया जाएगा।

     

  • Punjab News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां के दिल्ली जम्मू नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां देर रात कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो स्कूटियों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार साइड देने के चक्कर में कार चालक ने 4 एक्टिवा सवारों में टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार सभी की मौत हो गई। 2 मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह और नरिंदर कुमार के रूप में हुई है। बाकी 2 प्रवासी नौजवान की पहचान विविध साहू और मिथुन मंडल के रूप में हुई है जोकि दरभंगा बिहार के रहने वाले है। मृतक एक्टिवा सवार चारों मैरेज पैलेस से वेटर का काम कर घरों को लौट रहे थे। दूसरी ओर घटना में कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। लोगों के अनुसार घटना देर रात 1 बजे के करीब हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तक मृतकों के परिजनों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है। इस भीषण टक्कर में केवल दो स्कूटियां ही नहीं, बल्कि एक ट्रक और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटियों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक चारों लोग दम तोड़ चुके थे।
  • Jalandhar News: विधायक प्रगट सिंह को अमित तनेजा ने किया चैलेंज, 15 साल का हिसाब दें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विधायक प्रगट सिंह को अमित तनेजा ने किया चैलेंज, 15 साल का हिसाब दें, देखें वीडियो

    जालंधरः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित तनेजा ने जालंधर कैंट के कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 15 साल से फेल चल रहे विधायक को दूसरों पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। वह पहले अपने 15 सालों में किए गए कार्य बताएं। तनेजा ने कहा कि प्रगट सिंह अब राजनीति में एक शेखचिल्ली की तरह बयान दे रहे हैं, जिनकी बातें सिर्फ हवा में हैं और जमीनी हकीकत से इसका कोई लेना-देना नहीं। अपने लंबे राजनीतिक करियर में वे अपने हल्के की जनता को विकास का हिसाब तक नहीं दे पाए और अब अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “खाकी निक्कर और भाजपा को गांव में घुसने नहीं देंगे” जैसी भाषा कांग्रेस की हताशा और डर को दिखाती है। यह वही कांग्रेस है, जो जब भी जनता के बीच जाने से डरती है, तो लोकतंत्र को धमकी देने लगती है।

    अमित तनेजा ने कहा कि 15 वर्षों में प्रगट सिंह अपने हलके के लिए क्या लेकर आए—यह सवाल आज भी अनुत्तरित है। न बुनियादी ढांचा, न रोजगार, न युवाओं के लिए कोई ठोस नीति। आज जब उनसे जवाब मांगा जा रहा है, तो वे ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयानों का सहारा ले रहे हैं।

    कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के बजट को “फेल” बताने पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित तनेजा ने कहा कि जिस कांग्रेस ने पंजाब को दशकों तक सिर्फ वादे दिए और बदले में सौतेला व्यवहार किया, उसे बजट पर बोलने का कोई नैतिक हक नहीं है। यह बजट पंजाब के किसानों, युवाओं और व्यापारियों के लिए राहत लेकर आया है, लेकिन कांग्रेस को सच्चाई कभी पसंद नहीं आई। तनेजा ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर प्रगट सिंह में जरा-सी भी राजनीतिक ईमानदारी बची है, तो वे सार्वजनिक मंच पर बहस का चैलेंज स्वीकार करें और अपनी 15 साल की नाकामी का हिसाब जनता को दें। जनता अब बयान नहीं, काम का हिसाब मांग रही है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे और किसी असफल विधायक की धमकियों से न डरेंगे, न ही मुंह लगाएंगे। आने वाला समय उन नेताओं का नहीं, जो सिर्फ बोलते हैं—बल्कि उनका है, जो जमीनी स्तर पर काम करते हैं।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलीं, इंस्पेक्टर की मौत, सुसाइड नोट बरामद

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलीं, इंस्पेक्टर की मौत, सुसाइड नोट बरामद

    बठिंडाः जिले के रिंग रोड के पास स्थित पैरिस सिटी कॉलोनी के नजदीक इंस्पेक्टर ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने कार में खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त की। मृतक की पहचान 31 वर्षीय दलवीर सिंह निवासी विराट ग्रीन कॉलोनी के रूप में हुई है। मृतक कोऑपरेटिव सोसायटी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

    थाना कैनाल की पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि दलवीर सिंह कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि थाना कैनाल पुलिस को पैरिस सिटी कॉलोनी के पास खड़ी एक कार में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के दौरान यह सामने आया कि युवक ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट में भी मानसिक बीमारी का ही जिक्र है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

     

  • Punjab News: आज जेल से बाहर आएंगे बिक्रम मजीठिया, भारी सुरक्षा बल तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: आज जेल से बाहर आएंगे बिक्रम मजीठिया, भारी सुरक्षा बल तैनात, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज सुबह 10.30 बजे तक जेल से बाहर आएंगे। उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी। वहीं मजीठिया के जेल से बाहर आने को लेकर अकाली दल के नेता और कार्यकर्ता जेल के बाहर पहुंचने लगे हैं। ऐसे में जेल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है।

    दूसरी ओर मजीठिया से डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों की मुलाकात पर सीएम भगवंत मान ने तंज कसा। सीएम ने लिखा- कल बन जाए, भले आज बन जाएं। अदालतों का भगवान ही रखवाला। जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं। मजीठिया की रिहाई को लेकर उनके समर्थकों में उत्साह है। संभावना है कि वे पटियाला में नाभा जेल के बाहर बड़ी संख्या में इकट्‌ठा होंगे।

    जब मजीठिया जेल से बाहर आएंगे तो उनका जोर-शोर से स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है। बता दें कि मजीठिया को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। वह करीब 7 महीने से आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटियाला की नाभा जेल में बंद हैं। उनके वकील ने कहा कि अब ट्रायल कोर्ट तय प्रक्रिया के दौरान मजीठिया की बेल पर कंडीशन लगा सकती है।

     

  • Punjab News: बिस्त दोआब नहर में पलटा टिप्पर, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    Punjab News: बिस्त दोआब नहर में पलटा टिप्पर, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के पास स्थित बिस्त दोआब नहर में अक्सर टिप्पर और दूसरी गाड़ियों के पलटने के मामले सामने आते रहते हैं, जिससे कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है, जबकि कई यात्री घायल भी हो चुके हैं। एक बार फिर उसी स्थान पर टिप्पर के नहर में गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने टिप्पर में सवार 2 लोगों को घायल हालत में बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जबकि क्रेन की मदद से नहर में गिरे टिप्पर को भी बाहर निकाला गया।

    जानकारी देते चौकी इंचार्ज पनस्ता एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि उक्त हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि टिप्पर चालक हरनेक सिंह अपने साथी के साथ मेहटियाना साइड जा रहा था कि रास्ते में दूसरी गाड़ी को रास्ता देते समय टिप्पर का टायर कीचड़ में फंस गया जिससे टिप्पर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने टिप्पर में फंसे हरनेक सिंह और उसके साथी को बाहर निकाल लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर क्रेन मंगवाई और टिप्पर को बाहर निकाला। वहीं राहगीरों ने प्रशासन से मांग की कि बिस्त दोआब नहर के किनारे रेलिंग का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

  • Punjab News: ट्रक ने 2 कारों को मारी टक्कर, इलाका निवासियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक ने 2 कारों को मारी टक्कर, इलाका निवासियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के ख्वाजा कोठी चौक में देर रात उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासियों ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना लगा दिया। दरअसल, निवासियों का गुस्सा बीते कल हुई एक भीषण दुर्घटना को लेकर था। जिसमें एक बेकाबू ट्रक ने रिहाइशी इलाके में कहर बरपाते हुए दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी।

    पीड़ितों और चश्मदीदों ने बताया कि बीते कल एक तेज रफ्तार ट्रक रिहाइशी इलाके में घुस आया और वहां खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारें पूरी तरह चकनाचूर हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कारों में कोई सवार नहीं था वरना बड़ी जानी हानि हो सकती थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन के सामने मांगें रखी हैं इस पूरे रिहाइशी इलाके को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया जाए।

    इसी के साथ ही ओवरलोड ट्रकों की एंट्री रोकने के लिए मुख्य पॉइंट्स पर पुलिस तैनात हो। रिहाइशी गलियों के मुहाने पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। यहां हर रोज ओवरलोड ट्रक और बड़े वाहन मौत बनकर दौड़ते हैं। रिहाइशी इलाका होने के बावजूद भारी वाहनों की एंट्री पर कोई रोक नहीं है। कल की घटना ने साबित कर दिया कि हम अपने घरों के बाहर भी सुरक्षित नहीं हैं। जब तक इसे नो हैवी व्हीकल जोन घोषित नहीं किया जाता हमारा संघर्ष जारी रहेगा।