Blog

  • खालिस्तानी समर्थक निज्जर हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, पंजाब की इस जिले का रहने वाला है आरोपी

    खालिस्तानी समर्थक निज्जर हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, पंजाब की इस जिले का रहने वाला है आरोपी

    फरीदकोटः पिछले साल कनाडा में मारे गए खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्‍जर हत्याकांड के मामले में कनाडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों में से एक पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर का निवासी है। यह आरोपी लगभग साढ़े 4 वर्ष पूर्व स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। उल्लेखनीय है कि जून 2023 में कनाडा के सरी शहर में एक गुरुद्वारा साहिब के निकट गोली मारकर खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्या कर दी गई थी।

    इस मामले में कनाडा पुलिस द्वारा 3 आरोपियों करनप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और करण बराड़ को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक करण कोट कपूरा शहर का निवासी है। कनाडा पुलिस के अनुसार इन तीनों का संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप से है। कोटकपूरा निवासी आरोपी करण बराड़ लगभग साढ़े 4 वर्ष पूर्व 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के पश्चात कनाडा के स्टडी वीजा पर वहां गया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। गत 18 अप्रैल को ही उसके पिता मनदीप सिंह बराड़ का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। जबकि उसकी माता रमनदीप बराड भी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व सिंगापुर चली गई थी।

    करण बराड़ अपने पिता की मौत पर यहां भी नहीं आया था। अब उनके घर में यहां उपस्थित उसके दादा बलवीर सिंह बराड़ ने बताया कि यहां पर उनका पौत्र बहुत ही शरीफ और समझदार युवक था। लेकिन वहां जाकर क्या हुआ क्या नहीं इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। उन्हें तो इसके बारे में भी आज इंटरनेट मीडिया पर आई खबरों के बाद ही पता चला है। उधर यह खबर सुनकर अपने पति की मौत के कारण यहां आई उसकी माता परेशान हो गई है और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

  • जालंधरः वोट करने पर पेट्रोल-डीजल के दामों में मिलेगी छूट

    जालंधरः वोट करने पर पेट्रोल-डीजल के दामों में मिलेगी छूट

    जालंधर, ENS: जिले में मतदाताओं को उत्साहित कर वोट प्रतिशत को 70 प्रतिशत से पार करने के लिए जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। कई संस्थान इससे जुड़कर लोगों को मतदान करने पर विशेष छूट देने का एलान कर चुके हैं। इसी क्रम में जिले के तीन पेट्रोल पंप संचालक भी आगे आए हैं है। जिला चुनाव अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि अमर हाईवे फिलिंग स्टेशन परागपुर, अमर हाईवे फिलिंग स्टेशन करतारपुर और रखा फिलिंग स्टेशन सूरानस्सी के प्रबंधन ने मतदाताओं को एक जून को विशेष छूट देने का एलान किया है।

    इन जगहों पर पेट्रोल-डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर और एक्सपी 100 पेट्रोल पर पांच रुपये प्रति लीटर की छूट दी जाएगी। डॉ. अग्रवाल ने पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक दौरान उनके द्वारा किए जा रहे यत्नों की प्रशंसा की। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ यह सांझेदारी स्वीप अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों को और बढावा देगी।

    पेट्रोल पंप मालिकों के साथ विचार करने के दौरान उन्होंने बताया कि स्वैच्छिक तौर पर व्यापारिक भाईचारे की यह बड़ी पहल जिले में 70 प्रतिशत से अधिक वोटिंग के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगी। इससे पहले अलग-अलग होटलों, खेल, खाने- पीने की दुकानों, इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स और आइलेट्स सेंटरों द्वारा एक जून को मतदान वाले दिन वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए महत्वपूर्ण छूट का एलान किया गया है।

  • जालंधरः मास्टर सलीम के दफ्तर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

    जालंधरः मास्टर सलीम के दफ्तर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ताजा मामला मास्टर सलीम के दफ्तर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए सलीम के मैनेजर अभिषेक ने बताया कि उनके दफ्तर प्रीत नगर आबादपुरा में देर रात 2 चोर घुसे और दफ्तर से लॉकर तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    जिसमें एक्टिवा पर सवार होकर 2 चोर आए थे। इस दौरान चोरों ने मुंह ढके हुए थे पीड़ित ने बताया कि पूरे दफ्तर की चोरों ने तालाश कर सारा सामान बिखेर दिया है और वह वहां से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि काफी समय हो गया है पुलिस को घटना की सूचना देते हुए, लेकिन अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं पीड़ित ने बताया कि 50 हजार की नगदी भी चोर लेकर फरार हो गए है। पीड़ित ने बताया कि घटना देर रात 2.40 की है।

    इस दौरान चोर 2.56 पर घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोर जरूरी कागजाद भी साथ ले गए। इस दौरान पीड़ित का कहना है कि इस दफ्तर में सलीम द्वारा अभी नया बनाया गया है और वह अभी दफ्तर में शिफ्ट भी नहीं हुए, लेकिन उससे पहले चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने कहाकि घटना की सूचना 100 नंबर पर भी कर दी थी, उसके बाद थाने में भी उन्होंने घटना की सूचना दे दी थी, लेकिन अभी तक पुलिस मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची है।

  • पंजाबः मंदिर के पुजारी ने युवक का किया क+त्ल, फिर श+व को हवन कुंड के नीचे दबाया, देखें वीडियो

    पंजाबः मंदिर के पुजारी ने युवक का किया क+त्ल, फिर श+व को हवन कुंड के नीचे दबाया, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के जिला धूरी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुजारी द्वारा नौजवान की हत्या करके हवन कुंड के नीचे दबाने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार धूरी के रेलवे फाटक नजदीक बने एक मंदिर के पुजारी ने मंदिर में बच्चों को शिक्षा दे रहे नौजवान अनंत की हत्या कर दी और उसे हवन कुंड के नीचे दबा दिया गया। मृतक धूरी का रहने वाला बताया जा रहा है। जब नौजवान घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो शक के आधार पर  मंदिर के पुजारी से सख्ती से पूछताछ की गई। इस बीच पुजारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया कि उसने युवक की हत्या कर उसे हवन कुंड के नीचे दबाया है। फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है। 

  • प्रेमी जोड़े का पेड़ से लटका मिला शव

    नई दिल्ली : जिले में 2 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां शुक्र‌वार की दोपहर को जंगल में 20 वर्षीय युवती और 17 वर्षीय किशोर का एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकता शव मिला। मामला देवलोंद थाना क्षेत्र का है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा तमाम चर्चाएं की जा रही हैं।

    कोई इस घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़ रहा है तो कोई यह कह रहा है कि एक ही दुपट्टा आखिरकार दोनो की फांसी का फंदा कैसे बना होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    इस पूरी घटना के संबध में देवलोद थाना के प्रभारी डी.के दाहिया ने बताया कि बाणसागर बांध के सन्निकट ग्राम सतखुरी के जंगल में देवलोंद निवासी सरजू केवट के 17 वर्षीय पुत्र रोहणी केवट और उसकी रिश्तेदार करीना केवट (20) का शव पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकता हुआ मिला।

    बताया जा रहा है कि करीना केवट निवासी सीधी रामद‌याल केवट की पुत्री है, जो बुधवार को अपने घर से रोहणी केवट के घर देवलोंद गई थी। रोहणी केवट की बहन करीना के भाई की पत्नी है, इसलिये दोनों पक्षों का आना-जाना बना रहता था।

  • Rohit Sharma को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

    Rohit Sharma को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

    नई दिल्ली: भारत में इन दिनों आईपीएल 2024 के मेच चल रहै हैं। आईपीएल के ठीक बाद टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है जो कि 1 जून से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है। लेकिन इसी बीच रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से 3 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेला था। रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा थे, लेकिन वह फिल्डिंग करने नहीं उतरे थे।

    मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया था। यानी उन्होंने इस मैच में सिर्फ बल्लेबाजी ही की थी। ये पहला मौका था जब रोहित शर्मा आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले। उन्होंने इस मैच में 12 गेंदों पर सिर्फ 11 रन ही बनाए। पीयूष चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मैच से पहले रोहित शर्मा की पीठ में हल्की सी जकड़न थी, इसलिए मैनेजमेंट ने एहतियाती कदम उठाते हुए उनसे फिल्डिंग नहीं करवाई थी। बता दें रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने आराम भी नहीं लिया है। उन्होंने इस साल टीम इंडिया के लिए सभी सीरीज खेली हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा का वर्कलोड मैनेज करने के लिए ये फैसला लिया गया था जो आने वाले मैचों में भी देखने को मिल सकता है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः लोकसभा चुनाव के बीच इस उम्मीदवार ने लौटाया टिकट

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने पार्टी का टिकट लौटा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के लिए फंड नहीं मिल रहा है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने सुचारिता मोहंती को पुरी से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। सुचारिता मोहंती ने अपना टिकट लौटाते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव को पत्र लिखा है।

    उन्होंने कहा कि वे आर्थिक कारणों की वजह से अपना नाम वापस ले रही हैं। सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजे मेल में कहा है कि वह अपना टिकट लौटा रही हैं, क्योंकि उनके पास चुनाव प्रचार करने के लिए पैसे नहीं हैं और पार्टी ने फंड देने से मना कर दिया है। कांग्रेस ने मुझे चुनाव से संबंधित खर्च खुद उठाने के लिए कहा है।

  • जालंधरः बाबा बनकर आए दंपति सहित नौसरबाज गहने लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः बाबा बनकर आए दंपति सहित नौसरबाज गहने लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमन नगर में बाबा बनकर दंपती को झांसे में लेकर एक महिला सहित तीन नौसरबाज गहने लूट कर फरार हो गए। सब्जी लेकर घर जा रहे दंपती को बाइक सवार दंपती ने बातों में लेकर बाबा के बारे में गुणगाण गाने शुरू कर दिए। जिसके बाद पीड़ित दंपती को बातों में लेकर उनके गहने लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत थाना-8 की पुलिस को दी गई है। पीड़ित महिला रंजू बांसल ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को पती के साथ सब्जी लेकर घर जा रही थी।

    पहले दोआबा चौक के पास एक बाबा के रूप में व्यक्ति आया और सेवा के लिए पैसे मांगने लगा। लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। फिर वह घर को जाने लगे तो एक बाइक सवार दंपती ने उन्हें रोक कर बाबा की तारीफ करने लगे। इतने में बाबा पास आ गया और उक्त बाइक सवार दंपति ने उन्हें अपने सारे गहने लूट कर कागज में लपेट कर बाबा को दे दिए। फिर उन्हें भी गहने देने को कहा और कहा कि बाबा सब वापिस दे जाएंगे वह कुछ साथ नहीं लेकर जाते हैं। उन्होंने भी झांसे में आकर अपने गहने बाबा को दे दिए। बाबा ने कागज पर मंत्र पड़कर कागज वापिस कर कहा कि घर जा कर खोलना और मौके से फरार हो गए। लेकिन दंपती ने वहीं पर कागज खोल देखा तो उसमें से गहने गायब  थे और भांग भरी हुई थी। 

  • खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर हत्या मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

    खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर हत्या मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

    नई दिल्ली: कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में शुक्रवार को तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। कनाडा तीनों गिरफ्तार संदिग्धों को भारतीय नागरिक बता रहा है। तीनों के नाम करण बरार (22), कमलप्रीत सिंह (22), करणप्रीत सिंह (28) बताए गए हैं। ये तीनों करीब 3 से 5 साल से एडमॉन्टन, अल्बर्टा में रह रहे थे। ये जानकारी आरसीएमपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। कनाडा पुलिस का कहना है कि उन पर फर्स्ट डिग्री हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच के शुरू होने से पहले पुलिस को इन लोगों के बारे में नहीं पता  था। कनाडा पुलिस का कहना है कि वह अब तीनों संदिग्धों की भारत सरकार से संभावित संबंधों की जांच कर रही है, हालांकि उन्होंने कोई और विवरण नहीं दिया। जांच कर रही टीम का कहना है कि कनाडा के रिश्ते भारत के साथ कई सालों “काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण” रहे हैं।

    कनाडा पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्ध उस ग्रुप का हिस्सा हैं, जिनको खालिस्तानी निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। IHIT के प्रभारी अधिकारी और सुपरीटेंडेंट मंदीप मुकर और RCMP सहायक आयुक्त डेविड टेबौल और ब्रायन एडवर्ड्स ने पत्रकारों से बातचीत में तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक कनाडा पुलिस ने तीनों संदिग्धों की पहचान पहले ही कर ली थी और लगातार उन पर नजर रख रही थी। पुलिस ने एक तलाशी अभियान के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कनाडा भारतीय नागरिक बता रहा है। बता दें कि जून 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई थी।

    इस हत्या का आरोप कनाडा ने भारत पर मढ़ दिया था। कनाडा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगातार भारत पर लगाता रहा है। पिछले साल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया था। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर में घोषणा की थी कि कनाडाई अधिकारी भारतीय सरकारी एजेंटों के कनाडाई नागरिक निज्जर की गोलीबारी में हत्या से जुड़े किसी भी संभावित लिंक को लेकर जांच कर रही है। हालांकि भारत ने इसे पूरी तरह से बेतुका और बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था। हालांकि कनाडा के इस तरह के आरोपों के बाद से दोनों ही देशों के रिश्तों में तल्खी आ गई और बड़ा राजनयिक विवाद खड़ा हो गया था।

  • LPU News Today: Lovely Professional University के Law Gate के पास चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    LPU News Today: Lovely Professional University के Law Gate के पास चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा / राजेश : Lovely Professional University, Lpu Law Gate, Phagwara में रात 2:30 बजे के करीब गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए घायल सत्यम ने बताया कि वह अपने फ्रेंड की बर्थडे पार्टी से होकर ग्रीन वैली में गली के बाहर खड़े थे कि इतने में 3 मोटरसाइकिल सवार युवक आए और सबसे पीछे बैठे युवक मनी ने उस पर गोलियां चला दी।

    जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उसके दोस्तों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल Satyam की दाहिने बाजू में से गोली आर पार हो गई और दूसरी गोली उसके पेट को छू कर चली गई है। Satyam की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर Jalandhar रेफर कर दिया गया है। घायल ने बताया कि मनी कुछ दिन पहले ही नाजायज हथियार रखने के जुर्म में कपूरथला जेल से बेल लेकर बाहर आया था।

    यह भी पढ़ें: LPU News Today: Lovely Professional University में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, देखें वीडियो 

    वहीं दूसरी और दर्शन त्रिपाठी ने बताया कि वह अपने दोस्त को लेने के लिए गया था कि वही पर कुछ लोग इकट्ठे हुए थे। वह अपने दोस्त को बचाने के लिए जब गया तो उस पर भी उन्होंने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसके दोस्त उसको सिविल अस्पताल में लेकर आए तो उन्होंने सिविल अस्पताल के गेट के बाहर भी उसको पीटना शुरू कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।