Blog

  • 8 वर्षीय मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या

    8 वर्षीय मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या

    भोजपुरः जिले के आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई की है। यहां शुक्रवार देर रात हथियार बंद बदमाश घर में घुस ताबड़तोड़ फायरिंग किए, जिसमें एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में कुंड गांव के रहने वाले कृष्णा सिंह का जमीन विवाद उनके गांव के ही कुछ लोगों से कई साल से चला आ रहा है।

    25 एकड़ जमीन के विवाद में कृष्णा सिंह और उनके भाई को चार साल पहले गोली मारी गई थी, जिसमें कृष्णा सिंह के भाई की मौत हो गई थी और कृष्णा सिंह को भी गोली लगी थी। उसी विवाद में वही आरोपी एक बार फिर शुक्रवार देर रात भेलाई उनके मकान में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान कृष्णा सिंह की आठ साल की बच्ची, जो कि कक्षा एक में पढ़ती थी, उसको गोली लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हथियार बंद अपराधी आरा से फरार हो गए। इस मामले में उदवंतनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही छानबीन में जुट गई है।

  • पंजाबः गुलाबी पगड़ी में अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह की एक और नई CCTV आई सामने

    पंजाबः गुलाबी पगड़ी में अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह की एक और नई CCTV आई सामने

    लुधियानाः अमृतपाल सिंह और उसके साथी पपलप्रीत की जिलें की सड़क पर घूमने की एक सीसीटीवी वायरल हो रही है। यह सीसीटीवी 18 मार्च की रात की बताई जा रही है। जब अमृतपाल गुलाबी रंग की पगड़ी पहने पपलप्रीत के साथ सड़क पर दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि फिल्लौर से उसने एक स्कूटी सवार से लिफ्ट ली और लाडोवाल के कच्चे रास्ते तक पहुंचा। यहां हार्डिज वर्ल्ड के पास भी सीसीटीवी कैमरों में वह नजर आया है। उनके साथ एक तीसरा व्यक्ति भी सीसीटीवी में नजर आया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।

    अमृतपाल सिंह ने लाडोवाल से ऑटो जालंधर बाइपास का लिया। यहां से उसने ऑटो शेरपुर चौक के लिए लिया। अमृतपाल की शेरपुर चौक पर पपलप्रीत के साथ बस नजदीक जाते हुए वीडियो सामने आई है। इस बीच 19 मार्च सुबह वह सरहिंद के पटियाला रोड, हरगोबिंद नगर नजदीक गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में सुबह दिखा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में पपलप्रीत और अमृतपाल दोनों दिखे हैं। आशंका है कि कुछ समय पटियाला में रुकने के बाद ही अमृतपाल हरियाणा के लिए फरार हुआ।

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने IPS ज्योति संग रचाई शादी, देखें वीडियो

    पंजाबः शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने IPS ज्योति संग रचाई शादी, देखें वीडियो

    श्री आंनदपुर साहिब/संदीप शर्मा: कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस और आईपीएस ज्योति यादव का विवाह आज गुरुद्वारा साहिब में हुआ। दोनों ने नंगल के गुरुद्वारा साहिब में शादी की। इस दौरान AAP के कई बड़े नेता शामिल हुए। पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस शनिवार को आईपीएस ज्योति यादव के साथ विवाह बंधन में बंध गए। उनका आनंद कारज नंगल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा विभोर साहिब में संपन्न हुआ। इस मौके पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के अलावा परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे।

    दूल्हे के लिबास में एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस और लाल जोड़े में उनकी पत्नी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। इस विवाह को लेकर गुरुद्वारा विभोर साहिब में सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए गए थे। विवाह में दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री के आने की चर्चाएं तो थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ पाए। नवविवाहित जोड़ी की रिसेप्शन पार्टी शनिवार शाम छह बजे नयां नंगल के एनएफएल स्टेडियम में होगी। रिसेप्शन में बैंस के सहयोगी मंत्रियों और नेताओं के आने की संभावना है।

    ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है। वहीं पेशे से वकील 32 साल के हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के हैं। बैंस आप पंजाब की युवा शाखा का नेतृत्व कर चुके हैं। 2014 में चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी (ऑनर्स) की। 2018 में बैंस ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में प्रमाण पत्र भी लिया। पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव पिछले साल उस समय चर्चा में आई थी जब उनकी लुधियाना दक्षिण की आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के साथ सार्वजनिक बहस हो गई थी। छीना ने यादव पर उन्हें बताए बिना उनके विधानसभा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने का आरोप लगाया था। ज्योति यादव उस समय लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त थी।

  • पंजाबः इस जिले में अमृतपाल सिंह की नई CCTV आई सामने

    पंजाबः इस जिले में अमृतपाल सिंह की नई CCTV आई सामने

    पटियालाः खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वह शहर दर शहर अपना ठिकाना बदल रहा है। वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल की एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक ये फुटेज पटियाला की है। ये फुटेज एक महिला के घर के पास की है, यहां पर उसे एक एक्टिवा प्रोवाइड कराई गई थी। सीवीटीवी फुटेज में अमृतपाल सिंह फोन पर बात करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। नई सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि अमृतपाल एक घर से निकलता है। इसके बाद वह कहीं जाता है और फिर लौटकर आ जाता है।

    इस दौरान वह फोन पर टहल-टहलकर आराम से बात कर रहा है। पुलिस अमृतपाल की तलाशी में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। उसके बारे में लगातार कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इससे पहले वह पुलिस से बचने के लिए हरियाणा पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि वह उत्तराखंड भाग गया। अमृतपाल को लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, धर्मनगरी हरिद्वार के इंटरस्टेट बॉर्डर्स पर भी पुलिस ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है।

  • आज का राशिफल, 23 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 23 मार्च 2023

    मेष: एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

    वृष: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।

    मिथुन: फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।

    कर्क: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।

    सिंह: कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

    कन्या: घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

    तुला: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।

    वृश्चिक: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

    धनु: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें।

    मकर: कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ: नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।

    मीन: विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

  • पंजाबः ब्यास डेरे में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बाबा गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, देखें वीडियो

    पंजाबः ब्यास डेरे में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बाबा गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, देखें वीडियो

    अमृतसर पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह

    अमृतसरः: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अमृतसर दौरे पर हैं। दिल्ली से रवाना होने के बाद वह सीधा अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए हैं। इसके बाद वह सीधा डेरा राधा स्वामी ब्यास के लिए रवाना हो गए। अमृतसर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्य के भाजपा नेताओं ने किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का डेरा ब्यास में यह पहला दौरा है। उनके इस दौरे को 2024 के चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है। खास बात है कि भाजपा पंजाब में खुद को स्ट्रॉन्ग करने में जुटी हुई है। शहरों में ही नहीं, ग्रामीण एरिया में भी भाजपा अपने पैर पसार रही है।

    पंजाब के अलावा उत्तर भारत में राधा स्वामी डेरे का काफी अधिक प्रभाव है। डेरा प्रेमी पूरे विश्व में फैले हुए हैं, इनका प्रभाव ग्रामीण पंजाब में भी देखने को मिलता है। मिली जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह डेरा ब्यास पहुंच कर प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। वहीं राजनाथ सिंह ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर उनका सत्संग भी सुना। 

    हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डेरा राधा स्वामी में पहुंचे थे। थोड़ा समय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से बातचीत के बाद उन्होंने डेरे का दौरा किया था। वहां की साफ सफाई, मैनेजमेंट और लंगर सुविधा को देख प्रधानमंत्री काफी प्रभावित हुए थे।

  • पंजाबः शहीद भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस कार्यक्रम मनाने पर जिला पठानकोट प्रशासन ने अड़ाया अडंगा, देखें वीडियो

    पंजाबः शहीद भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस कार्यक्रम मनाने पर जिला पठानकोट प्रशासन ने अड़ाया अडंगा, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः एक ओर जहां 23 मार्च दिन वीरवार को पूरे भारत वर्ष में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद ए आज़म भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जी का 93वें शहीदी दिवस मनाकर उन्हें नमन कर श्रधांजलि अर्पित की जा रही है । वहीं पंजाब के शांतिप्रिय ज़िला पठानकोट में शिव सेना बाला साहेब ठाकरे और शहीद भगत सिंह इंकलाब मोर्चा की ओर से संयुक्त तौर पर मनाए जाने वाले शहीदों को श्रधांजलि कार्यक्रम और पैदल मार्च पर जिला प्रशासन ने अपना अड़ंगा अड़ा दिया । पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने आयोजकों को बुधवार को रात 9 बजे अपने पास बुला कर कार्यक्रम को रद्द करने के लिए बोल दिया।

    एसपी मुख्यालय मनोज कुमार ,डीएसपी  सिटी लखविंदर सिंह और थाना प्रभारी डिवीजन नम्बर 1 मनदीप सलगोत्रा ने शिव सेना नेताओं और आयोजकों को कार्यक्रम रद्द करने का तर्क देते हुए कहा कि पंजाब का माहौल ठीक नही है इस लिए आप यह कार्यक्रम को रद्द कर दो । आयोजकों ने कहा कि हम पैदल मार्च नही निकालेंगे और हम ग्राउंड के अंदर ही कार्यक्रम कर लेते हैं लेकिन पुलिस प्रशासन ने फ़िर भी कार्यक्रम को नही होने दिया । कार्यक्रम के आयोजक शिव सेना बाला साहेब ठाकरे पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल और उपाध्यक्ष पंजाब अश्वनी जोड़ा ने जिला प्रशासन पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हम पिछले एक महीने से कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे पूरे शहर में बैनर फ्लेक्स झंडे लगाए गए थे और कार्यक्रम स्थल पर टैंट का पंडाल भी लगा दिया गया था और शहीदों के परिजनों जिनको सन्मानित किया जाना था कई संगठनों के नेताओं और स्कूली बच्चों को कार्यक्रम के लिए न्यौता भी दिया हुआ था लेकिन अब हमें कार्यक्रम करने से रोक दिया गया जिससे लोगों में ग़लत संदेश गया है।

    शहीद लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह के पिता पूर्व कर्नल सागर सिंह सलारिया और पूर्व विधायक अशोक शर्मा ,समाज सेवक वरिंदर सहदेव और समाज सेविका रंजना महाजन ने भी प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को रद्द किए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के खड़कल कलां और पूरे में शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है तो फ़िर पठानकोट जैसे शांतमय ज़िले में कार्यक्रम को रद्द करने से लोगों के बीच संदेश अच्छा नही गया बल्कि प्रशासन को तो इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर करवाने के लिए सहयोग करना चाहिए था। आयोजकों ने अपने कुछ पदाधिकारियों के साथ शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की  और शाम को शहीदी स्मारक पर मशाल जलाकर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर शिव सेना बालासाहेब ठाकरे के प्रैस मीडिया पंजाब प्रभारी आर के मेहरा, पंजाब सचिव जोगिंदर पाल बिट्टा, संयुक्त सचिव पंजाब सुरेश बब्बू, जिला प्रभारी रवि लाटा, ज़िला महासचिव बब्बू ठाकुर, ज़िला युवा अध्यक्ष अजय भगत, शहरी अध्यक्ष आदित्य ओबराय, ज़िला युवा उपाध्यक्ष सौरव मन्नी,ऋषि महाजन, समाज सेवक शाम महाजन, मुनि महाजन, सुभाष खजुरिया, इंकलाब मोर्चा से मनजीत सिंह घुम्मन,आशा रानी, पूजा शर्मा आदि मौजूद थे ।

  • जालंधरः AGI फ्लैट में कब्जा करने के मामले में अरविंद मिश्रा का साथी बावा गिरफ्तार

    जालंधरः AGI फ्लैट में कब्जा करने के मामले में अरविंद मिश्रा का साथी बावा गिरफ्तार

    जालंधर, अनिल वर्मा,वरुण अग्रवालः पुलिस बीते दिन अरविंद नारायण मिश्रा उर्फ अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा के साथ हरमीत बावा के खिलाफ एजीआई फ्लैट पूर्व सैनिक का फ्लैट कब्जाने के मामले में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आज पुलिस ने फर्जी नेता के अपराध में उसका साथ देने वाले हरमीत सिंह बावा को गिरफ्तार कर लिया है। जहां पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अरविंद मिश्रा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर भी पूछताछ करेगी ताकि पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है और ताकि उन तक भी पहुंचा जा सके।

    दरअसल, पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के आदेश पर थाना सदर में बीती रात नेता अरविंद और उसके साथी हरमीत बावा निवासी 230, मोहल्ला चाय आम, बस्ती शेख़ जालंधर के ख़िलाफ़ IPC की धारा 385, 417, 420, 447,448, 506 और 120B के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद हरमीत बावा को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। आज पुलिस ने हरमीत बावा को गिरफ्तार कर लिया है। 

    ये है मामला

    दरअसल, दोनों नामजद आरोपियों के ख़िलाफ़ एजीआई फ्लैट नंबर 701, जे ब्लॉक 66 फीट रोड जालंधर हाईटस निवासी 71 साल की वृद्ध मालकिन कविता घई ने राज्य के सीएम मान के समक्ष शिकायत देकर कार्रवाई और इंसाफ की गुहार लगाई थी और उसकी कॉपी पुलिस कमिश्नर समेत भाजपा पंजाब के जनरल सेक्रेटरी को भी भेजी थी। आरोप लगाया था कि 803 ब्लॉक-एफ फ्लैट किराये पर लेने के लिए हरमीत सिंह बावा ने एग्रीमेंट किया और 22 हज़ार प्रति माह किराए पर फ्लैट ले लिया। मगर वो खुद फ्लैट में परिवार समेत नहीं आया ब्लकि उसने फ्लैट में अरविंद नारायण मिश्रा उर्फ अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा को सबलेट कर दिया।

    शिकायत के मुताबिक विरोध करने पर वह धमकाने पर आ गया और फ्लैट खाली करने की बजाय कोर्ट चला गया। जिसके बाद फ्लैट कब्जा लिया और उसका रेंट नहीं दिया। अपने दस्तावेज उस पते पर बना लिए और एआईजी कंपनी के साथ भी विवाद छेड़ लिए। पुलिस के पास मामला गया तो एसीपी ने कोर्ट केस का हवाला देकर कोई एक्शन नहीं लिया लेकिन डीसीपी वस्तल गुप्ता ने उस रिपोर्ट से खुद को असहमत बताते हुए अब एक्शन की सिफारिश की है। वहीं साथी हरमीत बावा की तलाश में रेड हुई बताई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जी नेता के गिरोह में और कितने लोग शामिल है। फ़रार बावा काबू हुआ या नही इसका पता आज चल सकता है। कुल मिलाकर यह कहा जाए कि फर्जी नेता गिरोह की इस व्यक्त पूरी शामत आयी हुई है तो गलत न होगा।

  • वेटनरी फार्मासिस्ट संघ ऊना का विस्तार 

    वेटनरी फार्मासिस्ट संघ ऊना का विस्तार 

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग वेटनरी फार्मासिस्ट कर्मचारी महासंघ  जिला इकाई का विस्तार किया गया है। उपनिदेशक  पशु , स्वास्थ्य एवम प्रजनन ऊना के सम्मेलन भवन  में बैठक जिला प्रघान मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कमेटी का विस्तार करते हुए अमन दीप को कोषाध्यकश , ओंकार चंद को मुख्य सलाहकार , शशिपाल को एडिटर, अमिता मान व संदीप कुमार को संयुक्त सचिव, नवीन चंद को प्रेस सचिव, बरूण, नरेश कुमार , रोहित पठानिया को उपप्रधान नियुक्त किया गया है। प्रधान मुकेश कुमार ने  कहा कि वर्ग कि अनेकों मांगें लंबित है। जिन्हें पूरा करने के लिए मामले को  विभाग व सरकार के समक्ष हर उचित मंच पर उठाया जायेगा।