Blog

  • जालंधरः मशूहर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ DC दफ्तर के बाहर महिला ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधरः मशूहर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ DC दफ्तर के बाहर महिला ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल की वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन कभी मशहूर कपल का बयान सामने आ रहा है तो कभी पीड़ित युवती के परिजनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं कुछ दिनों से विनीत कौर द्वारा मशहूर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कुछ दिन पहले थाना 4 के बाहर विनीत कौर ने मशहूर कपल और विनीत कौर के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जहां विनीत कौर ने मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। 

    वहीं आज एक बार फिर से विनीत कौर द्वारा मशहूर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान विनीत कौर डीसी दफ्तर के बाहर  मशहूर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गई है और दोनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि जब से मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुई है, तभी से ये मामला काफी चर्चा में रहा है। आज एक बार फिर से विनीत कौर ने मशहूर कपल की मां के 70 प्रतिशत महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान को दोहराया है और मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

    गौर हो कि कुछ दिन पहले थाना 4 के बाहर विनीत कौर द्वारा जब प्रदर्शन किया गया तो पुलिस अधिकारी ने 4 दिन का समय दिया था। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा था कि मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने विनीत कौर को आश्वासन देते हुए कहा था कि हो सकता है कि उन्हें 4 दिन तक का समय दिया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि वह उस दिन ही मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लें। लेकिन विनीत कौर का आरोप है कि अभी मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। जिसके कारण वह आज डीसी दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਿੰਡ ‘ਚ ਨਵੀਂਆ ਮੜੀਆ ਬਣਾਉਣ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਬੋਲੇ ਜਾਤੀਸੁਚਕ ਸ਼ਬਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਿੰਡ ‘ਚ ਨਵੀਂਆ ਮੜੀਆ ਬਣਾਉਣ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਬੋਲੇ ਜਾਤੀਸੁਚਕ ਸ਼ਬਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਦੇ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਖੇਲਾ ਦਾ ਹੈ, ਜਿਥੋ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਬਚਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਰੋਪ ਹਨ ਕਿ ਉਹਨਾ ਵਲੋ ਪਿੰਡ ਦੀ ਪੰਚਾਇਤ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਦੀਆ ਮੜੀਆ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਬਣਾਉਣ ਸੰਬਧੀ ਮਤਾ ਪਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪਰ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਵਲੋ ਇਸ ਸੰਬਧੀ ਉਥੇ ਪਹੁੰਚ ਉਹਨਾ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਕਰ ਕੁਟਮਾਰ ਕਰ ਜਾਤੀਸੁਚਕ ਸ਼ਬਦ ਬੋਲੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਉਹਨਾ ਵਲੋ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜਮ ਡਾ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਇਨਸ਼ਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦ ਵੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਸੰਬਧੀ ਕਾਰਜ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਰਜਿੰਸ਼ਨ ਇਸ ਵਲੋ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਰਜਿੰਸ਼ਨ ਰੇੜਕਾ ਪਾ ਕੰਮ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਤੋ ਬਾਹਰ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਸੰਬਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਐਸ.ਐਚ.ਉ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾ ਵਲੋ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲਣ ਤੋ ਬਾਦ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਲਦ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿਚ ਲਿਆਉਣਗੇ।

  • पंजाबः होटल, रेस्टोरेंट में हुक्का बार पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

    पंजाबः होटल, रेस्टोरेंट में हुक्का बार पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

    मोगाः जिले में हुक्का बार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-सह-अतिरिक्त उपायुक्त (जे), मोगा डॉ. निधि कामुद बंबा ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मोगा में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ये आदेश 30 नवंबर 2023 तक लागू रहेंगे।

    अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सिविल सर्जन मोगा द्वारा उनके ध्यान में लाया गया है कि जिले में बड़ी संख्या में हुक्का बार चल रहे हैं, जहां तंबाकू और अन्य उत्पादों का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना नियमों का भी उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हुक्का बार किसी भी होटल, रेस्टोरेंट या अन्य स्थान पर नहीं चलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और युवाओं और स्कूल-कॉलेजों के छात्रों को इस बुराई से बचाने के लिए हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

  • आयकर विभाग ने  मयूर ग्रुप के 35 प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी

    आयकर विभाग ने मयूर ग्रुप के 35 प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी

    नई दिल्ली : कानपुर में आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह तड़के मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। करीब डेढ़ सौ से अधिक आयकर अफसरों ने कानपुर के सिविल लाइन, शक्करपट्टी समेत 20 और मध्य प्रदेश के 15 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से की जा रही है।

    जारीकानपुर स्थित आवास ,कार्पोरेट कार्यालय ,फैक्टरी में कार्रवाई की गई। सुबह छह बजे से कार्रवाई जारी है। बता दें कि मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करते हैं।

  • पंजाबः इस मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः इस मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः महानगर में भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर विदेश भेजने या फिर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आते हैं। वहीं ताजा मामला अमृतसर के जडिंयाला गुरु से सामने आया है। जहां एक सरपंच के पति द्वारा इलाके में रह रहे परिवार को अपने झांसे में लेकर उन्हें नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी मारी है। मामला यह है कि अमृतसर के जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव अमरकोट की सरपंच के पति जोगा सिंह ने देवीदासपुरा गांव के एक परिवार के साथ धोखाधड़ी की।

    इस संबंध में पीड़ित परिवार का कहना था कि जोगा सिंह ने उन्हें कहा था कि वह उसे पुलिस में भर्ती करा देगा। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी की आड़ में जोगा सिंह द्वारा पैसे लिए गए थे। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि जोगा सिंह ने उसे कहा था कि अब उसके विधायक सुखिंदर सिंह डैनी के साथ अच्छे संबंध हैं। वह उसे पुलिस में भर्ती करवा देंगे। पीड़ित का आरोप है कि जोगा सिहं ने पैसे लेकर उसकी झूठी ही किसी नाके पर इंटरव्यू करवा दी।

    इस दौरान जब पीड़ित को पता चल गया कि उसके साथ धोखा किया जा रहा है, इसलिए उसने जोगा सिंह से वापस पैसे मांगे, लेकिन मुझे पैसे नहीं मिले। जिसके बाद पीड़ित ने आरोप लगाए कि जोगा सिंह ने उसके साथ ठगी की है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने सबूत के तौर पर पुलिस को एक ऑडियो भी दिया है। वहीं दूसरी ओर थाना जंडियाला गुरु के प्रमुख ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी सुच्चा सिंह द्वारा की गई, जिसमें जोगा सिंह आरोपी पाया गया। इस मामले में जोगा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई, जिसका एक ऑडियो भी सामने आया था।

  • पंजाबः एडवोकेट जनरल विनोद घई ने दिया इस्तीफा, सीएम मान ने बुलाई इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग

    पंजाबः एडवोकेट जनरल विनोद घई ने दिया इस्तीफा, सीएम मान ने बुलाई इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग

    चंडीगढ़ः पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक विनोद घई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को ही विनोद घई ने अपना इस्तीफा दे दिया था। वहीं गुरमिंदर सिंह को पंजाब का नया एजी नियुक्त किया गया है। इस मामले को लेकर बीते दिन अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट भी किया था।

    जिसमें उन्होंने लिखा था कि पंजाब के एजी विनोद घई की छुट्टी तय है और पंजाब में डेढ़ साल के अंदर तीसरा AG लगेगा। वहीं दूसरी ओर सीएम भगवंत मान द्वारा आज पंजाब कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है।बताया जा रहा है कि इस मीटिंग को लेकर कैबिनेट मंत्री सीएम आवास पहुंच रहे हैं। बता दें कि एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद ये मीटिंग अहम बताई जा रही है। इस मीटिंग के दौरान विधानसभा के विशेष सत्र और एसजीपीसी चुनाव की वोटर सूचियों पर चर्चा हो सकती है। 

  • भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन का हुआ तलाक

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन का हुआ तलाक

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। धवन का अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया है। दिल्ली में पटियाला हाउस परिसर में स्थित फैमिली कोर्ट ने शिखर धवन के तलाक की मंजूरी दे दी है। साथ ही कोर्ट ने माना कि शिखर धवन की पत्नी ने धवन को अपने इकलौते बेटे से वर्षों तक अलग रहने के लिए मजबूर करके मानसिक पीड़ा दी है। फैमिली कोर्ट के जज हरीश कुमार ने तलाक याचिका में धवन द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप स्वीकार किए। अपने आदेश में फैमिली कोर्ट ने कहा कि धवन की पत्नी ने या तो उक्त आरोपों का विरोध नहीं किया या खुद का बचाव करने में विफल रही।

    धवन ने अपनी तलाक याचिका में कहा था कि उनकी पत्नी ने उन्हें मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया था। कोर्ट ने धवन दंपति के बेटे पर स्थायी अधिकार यानी कस्टडी पर कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने धवन को भारत और ऑस्ट्रेलिया में उचित अवधि के लिए अपने बेटे से मिलने और उसके साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करने का अधिकार भी दिया। कोर्ट ने धवन की पत्नी आयशा को शैक्षणिक कैलेंडर के दौरान स्कूल की छुट्टियों की कम से कम आधी अवधि के लिए बच्चे को धवन और उसके परिवार के सदस्यों के साथ रात भर रहने सहित मुलाकात के उद्देश्य से भारत लाने का आदेश दिया।

    कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता शिखर धवन एक फेमस इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। एक नागरिक और जिम्मेदार पिता के तौर पर भी उनके अधिकार हैं। साथ ही कोर्ट को बच्चे के पिता और परिवार के सान्निध्य के अधिकार का भी ध्यान है। 37 साल के शिखर धवन को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। उनके लिए इस समय क्रिकेट में अच्छा समय नहीं चल रहा है। वो टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

  • युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

    युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

    नई दिल्ली :  राष्ट्रीय राजधानी के नॉर्थ-ईस्ट जिले के करावल इलाके से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में दीपक नामक युवक की करावल नगर में कुछ युवकों द्वारा चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 25 साल के दीपक के रूप में हुई है। युवक की हत्या के इस मामले में लोकल थाना पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए पुलिस की टीमों द्वारा जगह-जगह दबिश देने का काम भी जारी है।

    डीसीपी जॉय टिर्की के मुताबिक युवक दीपक पर जानलेवा हमला सुबह की घटना है। सूचना मिलने पर तत्काल दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दीपक नाम के शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया, अस्पताल में दीपक ने दम तोड़ दिया। इस मामले में जब करावल नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो देखा कि 3 युवकों ने दीपक पर हमला किया। मृतक दीपक पर कई बार चाकू से हमला किया गया। उसके सिर पर पत्थर से भी हमला किया गया। दिल्ली पुलिस आरोपी तीनों युवकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। डीसीपी ने आशंका जाहिर की है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते है। हमें कुछ सुराग मिले है, इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

    दीपक की हत्या की घटना रामलीला ग्राउंड के पास, 35 फुटा रोड, शिव विहार करावल नगर की है। मृतक करावल नगर के शिव विहार में रहता था। दीपक के पिता राजमिस्त्री है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह दो बजकर 15 मिनट पर हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दीपक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करावल नगर थाना पुलिस ने कहा है कि 4 अक्टूबर की सुबह करीब 2 बजे मृतक दीपक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामलीला ग्राउंड की ओर जा रहा था। ठीक उसी समय 3 लड़कों ने उस पर हमला बोल दिया। तीनों हमलावर बाइक पर सवार थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दीपक को कई बार चाकुओं से गोदा गया। इतना ही नहीं, उसके सिर को स्लैब से कुचल दिया। घटना के बाद दीपक को गंभीर अवस्था में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • लिफ्ट में फंसी बच्ची का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, मदद के लिए कैमरे के आगे जोड़ती रही हाथ, वीडियो वायरल

    लिफ्ट में फंसी बच्ची का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, मदद के लिए कैमरे के आगे जोड़ती रही हाथ, वीडियो वायरल

    लखनऊः एलडीए के जनेश्वर एंक्लेव के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बुधवार दोपहर दो बजे आठ साल की नन्हीं सी जान लिफ्ट में फंस गई। इससे अपार्टमेंट के लोगों में हड़कंप मच गया। बच्ची के चिल्लाने का वीडियो सीसीटीवी के जरिये फ्लैट में लाइव हुआ तो घटना का पता चला। लिफ्ट में फंसी ध्वनि अवस्थी 15 मिनट तक चिल्लाती एवं तड़पती रही, लेकिन मेंटेनेंस के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। जब लिफ्ट में ऑटोमेटिक डिवाइस एक्टिवेट हुई तो लिफ्ट बेसमेंट पर पहुंची।

    इसके बाद डोर खुलने पर डरी-सहमी बच्ची बाहर निकल सकी। इस घटना के लिए लिफ्ट मेंटेनेंस एवं वैकल्पिक बिजली सिस्टम के अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदार हैं। आवंटियों ने बताया कि ध्वनि अवस्थी दोपहर दो बजे भूतल से 11वें तल स्थित फ्लैट जा रही थी। आठवें तल तक पहुंची थी कि तभी अचानक बिजली फेल होने से लिफ्ट थम गई।

    लिफ्ट में फंसी बच्ची का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। लिफ्ट बंद होने से बच्ची डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जब ऑटोमेटिक डिवाइस एक्टिवेट हुई तो लिफ्ट सीधे बेसमेंट आ गई। ध्वनि के पिता आशीष अवस्थी एक निजी संस्थान में शिक्षक हैं। इस घटना के लिए आवंटी अजय सिंह ने एलडीए की लिफ्ट मेंटेनेंस कंपनी एवं बिजली व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी कंपनी के लोगों का दोषी ठहराया है। अजय का कहना कि लिफ्ट की डिवाइस एक्टिव होने के बाद निकट के फ्लोर का डोर खुलने के बजाय सीधे बेसमेंट पर खुलता है।

    लिफ्ट में फंसने के बाद वह घबरा गई। उसे यह बात मालूम थी कि लिफ्ट में कैमरा है। वह एक बार दरवाजा खोलने की कोशिश करती तो एक बार कैमरे में देखकर बचाने की गुहार लगाती। इसके बाद उसने भगवान से बचाने की गुहार लगाई। उसने हाथ जोड़कर कई बार कहा हे भगवान मुझे बचा लो। बिजली के चले जाने की वजह से वह बच्ची लिफ्ट में फंसी। एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि जनेश्वर एनक्लेव में अचानक बिजली बाधित होने के कारण एक लिफ्ट में बच्ची फंस गई थी, जिसे तुरंत रेस्क्यू कर लिया गया। उन्होंने योजना के निवासियों से अनुरोध किया है कि 12 साल से छोटे बच्चों को लिफ्ट में सुरक्षा की दृष्टि से अकेले सफर न करने दें। लिफ्ट के मेंटेनेंस का काम अनुभवी फर्म को ही दिया गया है।

  • सुबह- सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती

    सुबह- सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती

    उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में वीरवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। जनपद उत्तरकाशी में एक बार भूकंप के झटकों ने यहां के वासियों की नींद उड़ाई है।  रात 3:49 पर जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 नापी गई। जनपद में बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    झटके महसूस होने पर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले। अपने चिर-परिचितों को फोन कर कुशलक्षेम पूछी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जनपद के तहसील कंट्रोल रूम, पुलिस कंट्रोल रूम तथा दूरभाष व वायरलेस के माध्यम से सूचना ली गई है।

    जिसमें तहसील बड़कोट, पुरोला तथा नौगांव विकास खण्ड में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कहीं पर किसी प्रकार की कोई क्षति संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इससे पहले मंगलवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार दोपहर को 2.51 पर आए भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई में था। झटके यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में महसूस किए गए।