Blog

  • अनियंत्रित होकर निजी बस पेड़ से टकराई, बुजुर्ग की मौत; 10 यात्री घायल

    अनियंत्रित होकर निजी बस पेड़ से टकराई, बुजुर्ग की मौत; 10 यात्री घायल

    रेवाड़ीः रेवाड़ी-कोसली मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसे में एक निजी बस पेड़ से टकरा गई, जिससे कई यात्रियों के घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 30 यात्री सवार थे। बस रेवाड़ी से कोसली की ओर जा रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में एक बुजुर्ग के घायल होने की सूचना है। जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत कोसली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

    हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग की पहचान दीप चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ठिकानों और सार्वजनिक स्थलों पर हमले की थी साजिश

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से रची जा रही आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में था। जांच के अनुसार हैंडलर उसे पुलिस के संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को निशाना बनाकर पंजाब में अमन-कानून की स्थिति खराब करने के निर्देश दे रहे थे। इस संबंध में अमृतसर के कैंटोनमेंट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों और विदेशी हैंडलरों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पंजाब पुलिस ने कहा है कि सीमा पार से चलाए जा रहे आतंकी नेटवर्कों को तोड़ने और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
  • Jalandhar News: E20 पेट्रोल के कारण खराब हो रही गाड़ियां, ग्राहकों और मैकेनिकों के आए बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: E20 पेट्रोल के कारण खराब हो रही गाड़ियां, ग्राहकों और मैकेनिकों के आए बयान, देखें वीडियो

    पंप एसोसिएशन के प्रधान ने बताई गाड़ी मिसिंग की असल वजह

    जालंधर, ENS: देशभर में इन दिनों एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल E20 को लेकर बहस तेज हो गई है। दरअसल, आए दिन कुछ लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से बाइक और कार के इंजन को नुकसान पहुंचता है, माइलेज कम हो जाता है और वाहन की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है। हालांकि वहीं दूसरी ओर कुछ लोग XP95 और XP100 जैसे प्रीमियम पेट्रोल को बेहतर विकल्प बताकर सामान्य उपभोक्ताओं को सलाह दे रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर आज कुछ मैकेनिकों और आम जनता से एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल E20 को लेकर बात की गई, तो उन्होंने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल E20 को लेकर गाड़ियां खराब होने की वजह बताई। मामले की जानकारी देते हुए मैकेनिक राजकुमार ने कहा कि जब से पेट्रोल E20 से उनके पास कई गाड़ियां खराब होने के मामले में सामने आए है। राजुकमार ने कहा कि इससे कस्टमर को खराब हो ही रहा है, इसी के साथ मैकेनिक को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहाकि पहले 5 साल में कभी कोई गाड़ी खराब होने का मामला सामने आता था, लेकिन अब महीने में रोजाना 2 से 3 गाड़ियों की शिकायत आती है। ऐसे में लोग लगातार परेशान हो रहे है। मैकेनिक ने बताया कि एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल E20 के कारण गाड़ी मिसिंग करने लग जाती है और उसकी माइलेज भी कम हो जाती है। एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल E20 से कारों के खराब होने की शिकायत काफी ज्यादा है। वहीं हरदीप सिंह ने कहाकि एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल E20 से गाड़ियों की एवरेज कम होने लगी है और मिसिंग काफी आ रही है। रोजाना उनके पास ग्राहक कारो की एवरेज कम होने के लिए शिकायतें लेकर आ रहे है। इस दौरान एक गाड़ी से पेट्रोल बोतल में निकालकर हरदीप ने दिखाया कि पेट्रोल की सतह ऊपर रह जाती है और एनथोल की सतह नीचे रह जाती है। यही कारण है कि गाड़ियां मिसिंग करने लग जाती है और उनकी एवरेज कम हो रही है। हरदीप ने कहा कि गाड़ियों में ऑटो सेंसर की शिकायत कभी नहीं आई थी, लेकिन अब ऑटो सेंसर की शिकायतें काफी ज्यादा आ रही है। हरदीप ने कहा कि नई एक्टिवा के पंप काफी खराब होने लगे है। उनका कहना हैकि पहले 5 प्रतिशत एनथोल पाया जाता था, लेकिन अब 20 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे लोगों की गाड़ियों की शिकायतें आ रही है। इस दौरान पंप एसोसिएशन के प्रधान सुखमोहन सिंह का कहना है कि एनथोल पेट्रोल के अंदर काफी समय से आ रहा है। उन्होंने कहाकि गाड़ियों की एवरेज कम होने की बातें अचानक बढ़ने लगी है। हालांकि ऑयल कंपनियों का कहना हैकि एनथोल बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सवा साल से एनथोल बढ़कर चल रहा है। एसोसिएशन के प्रधान ने काहकि एथनोल अगर खुला रखा जाए तो पानी की मात्रा को अपने में खींच लेता है और पेट्रोल को अलग कर देता है। ऐसे में इससे पेट्रोल और एनथोल अलग हो जाता है, जिससे मिसिंग की शिकायतें सामने आ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल की टंकी में पानी जाने से बचाव रखें। उन्होंने कहा कि जब तक एनथोल पानी के संपर्क में नहीं आएगा, तब तक गाड़ी की मिसिंग की शिकायतें नहीं आएगी। लेकिन पानी के संपर्क में आने से मिसिंग की शिकायतें बढ़ेंगी।  
  • 24 घंटों में 1.25 करोड़ रुपये की हेरोइन सहित 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    24 घंटों में 1.25 करोड़ रुपये की हेरोइन सहित 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 और एंटी नारकोटिक सेल ने 2 अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से कुल 625 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपी पड़ोसी राज्यों से ट्राईसिटी क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि इनके सप्लाई नेटवर्क, सप्लायर, खरीदारों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम को 14 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि जीरकपुर में किराये पर रहने वाला वंश ग्रोवर (24 वर्ष) बरवाला-डेराबस्सी रोड पर बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के अनुसार आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 321 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 64 लाख रुपये से अधिक है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से पानीपत का रहने वाला है और वर्तमान में जीरकपुर में किराये पर रह रहा था। आरोपी स्वयं हेरोइन का सेवन करने के साथ-साथ ट्राईसिटी क्षेत्र में इसकी तस्करी भी करता था और बरामद खेप की सप्लाई देने के उद्देश्य से बरवाला पहुंचा था। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

    दूसरे मामले में 304 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू

    इसी दिन एंटी नारकोटिक सेल को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि सन्नी सिंह (44 वर्ष) निवासी अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) पंचकूला और ट्राईसिटी क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करता है तथा सेक्टर-21 स्थित घग्गर पुल के पास छठ पूजा स्थल पर एक ग्राहक को खेप देने आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में आरोपी को काबू कर लिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से 304 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन तथा 1,500 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उसके सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचा जा सके। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
  • 70 लाख की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    70 लाख की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश ग्रोवर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पानीपत के रहने वाले एक व्यक्ति वंश ग्रोवर को गिरफ्तार किया है जो हाल ही में जीरकपुर रह रहा है और वह पंचकूला के बरवाला में हेरोइन सप्लाई करने के लिए आया था। आरोपी के कब्जे से 321 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद की गई हेरोइन की बाजार में कीमत 70 लाख रुपए है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोर्ट से आरोपी का रिमांड हासिल करने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि वह किसको सप्लाई करने जा रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल है, इस नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी पंजाब से हेरोइन लेकर आता था और हरियाणा में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जल्द अमीर बनने की चाहत में नशे की सप्लाई के धंधे में लग गया और ट्राइसिटी में हेरोइन की सप्लाई करता था।  
  • फर्जी IAS अफसर बनकर रचाई शादी, पति से मांगे 40 लाख; महिला गिरफ्तार

    फर्जी IAS अफसर बनकर रचाई शादी, पति से मांगे 40 लाख; महिला गिरफ्तार

    बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का अधिकारी बताकर एक युवक से शादी करने करने का मामला सामने आया है। महिला ने युवक को भी सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर खुद को साधना आईएएस अधिकारी के नाम से आईडी बनाई हुई थी। जिसमें फेक वीडियो और फोटो अटैच की हुई थी। इस दौरान शातिर महिला ने पति से 40 लाख रुपए की मांग की।

    मामला पुलिस के पास पहुंचने पर उक्त महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। ये कार्रवाई पचोमी गांव निवासी अभिषेक की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत के बाद फरीदपुर थाने में साधना, उसके पिता नरेंद्र पाल सिंह, भाई सूर्य प्रताप और मामा राजेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सभी आरोपी बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र के सतेती गांव के रहने वाले हैं।

    अभिषेक का आरोप है कि शादी के बाद साधना का व्यवहार बदल गया। उसने कथित तौर पर उसका गला घोंटने की कोशिश की, परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और 40 लाख रुपए की मांग की। शिकायत में कहा है कि साधना ने अपने नाम के एक भूखंड पर अस्पताल बनाने के लिए अभिषेक पर अपनी 20 बीघा कृषि भूमि बेचने का दबाव बनाया।

    पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने बताया कि तलाशी अभियान के बाद साधना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने फेसबुक पर फर्जी तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर अभिषेक और उसके परिवार का विश्वास जीता था। पुलिस के मुताबिक साधना बीएससी स्नातक है और सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसके पिता किसान हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

     

  • Jalandhar News: फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर, नगर निगम की महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर, नगर निगम की महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    अस्पताल में हाल जानने पहुंचेे मेयर ने किया ऐलान

    जालंधर, ENS: खालसा कॉलेज फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में में नगर निगम की सफाई कर्मी 10 घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के मेयर विनीत धीर, चंदन ग्रेवाल, शैर सहित अन्य नेता घायल महिलाओं का हाल जानने अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल महिलाओं को लेकर डॉक्टरों से बातचीत की। वहीं मेयर ने घायल महिलाओं के उपचार का सारा खर्च उठाने का ऐलान किया। मेयर ने कहाकि घायल महिलाओं के उपचार के खर्च की भरपाई नगर निगम करेंगा। मामले की जानकारी देते हुए मेयर विनीत धीर ने कहाकि नगर निगम की सफाई कर्मी महिलाएं ऑटो में सवार होकर काम पर जा रही थी। इस दौरान फ्लाईओवर पर ऑटो को कार हिट करके चली गई। इस घटना में ऑटो पलट गया और महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को रूबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने पूछताछ में पता चला कि सभी घायलों की हालत स्थिर है, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं घायलों के खर्चे की भरपाई को लेकर डॉक्टरों से बात की गई है और उन्हें अवगत करवाया गया हैकि घायलों के खर्च की भरपाई नगर निगम करेंगा और घायलों के परिजनों से कोई पैसा ना लेने की अपील की है। घायलों में 9 मुलाजिम शामिल है। वहीं कार चालक को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा ने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन के उद्धघाटन को लेकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम के महिला सफाई कर्मी ऑटो में सवार होकर कैंट रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर पर कार ने ऑटो को हिट कर दिया और घटना में महिलाएं घायल हो गई। इस दौरान महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शैरी ने कहा कि घटना में 10 मुलाजिम घायल हुए है। वहीं चंदन ग्रेवाल ने कहाकि नगर निगम की कर्मी महिलाओं की सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत रूबी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है, किसी को कोई ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने सभी के सेहत के लिए भगवान से अरदास की।
  • Punjab News: किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ निकाला Bike मार्च, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ निकाला Bike मार्च, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः देश बचाओ मोर्चा की घोषणा के अनुसार किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब भारतीय किसान यूनियन बहराम के और किसान संघर्ष समिति (कोट बुड्ढा) के सभी जोन ने मोटरसाइकिल मार्च निकाला और फिरोजपुर में डीसी के माध्यम से मोदी सरकार के नाम केंद्र सरकार को एक ज्ञापन सौंपा।

    इस मौके पर बोलते किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह साबरा, जिला अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बाठ, धर्म सिंह सिद्धू, किसान संघर्ष समिति कोट बुड्ढा के ज़िला अध्यक्ष सुखदेव सिंह मंड, करनैल सिंह भोला, भारतीय किसान यूनियन बहराम के चमकौर सिंह उस्मानवाला और जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि अगर ये समझौता लागू होता है, तो देश का कृषि और डेयरी सेक्टर गंभीर संकट में पड़ जाएगा। इसका असर छोटे और मध्यम उद्योगों, छोटे दुकानदारों, किसानों, खेत मजदूरों और आम लोगों की आजीविका पर बहुत ज़्यादा पड़ेगा।

    इससे देश की अर्थव्यवस्था और समाज के हर वर्ग को नुकसान उठाना पड़ेगा और यह सभी आम वर्गों के लिए मौत की सजा जैसा साबित होगा। इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। किसान नेताओं ने जोरदार मांग की कि केंद्र की मोदी सरकार बिना किसी देरी के समझौते को तुरंत रद्द करे, वरना ‘देश बचाओ मोर्चा’ पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण जन-आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा, जिसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार होगी।

    इस मौके पर सुरजीत सिंह फौजी, बलजिंदर सिंह तलवंडी निपालां, रणजीत सिंह खाचर वाला, अमनदीप सिंह कचराभान, गुरमेल सिंह फत्तेवाला, हरफूल सिंह दूलेवाला, नरिंदरपाल सिंह जटाला, गुरमेल सिंह जिया बग्गा, वीर सिंह निजामदीन वाला, बलराज सिंह फेरोके, केवल सिंह वाहका, रशपाल सिंह गट्टा बादशाह, गुरनाम सिंह अलीके, मंगल सिंह सवाईके, गुरबख्श सिंह पंजग्रेन, मक्खन सिंह वाडा, जसविंदर सिंह, निर्मल सिंह तिदवां (कोट बुड्ढा), गुरबाज सिंह, काबल सिंह, सुखजीत सिंह (बेहराम के) आदि नेता मौजूद थे।

  • Punjab News: India-UK पार समझौते में पहली कार्गो खेप हुई रवाना, निर्यातकों को बड़ी राहत, मिलेगी नई रफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: India-UK पार समझौते में पहली कार्गो खेप हुई रवाना, निर्यातकों को बड़ी राहत, मिलेगी नई रफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) लागू होने के बाद अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल से यूनाइटेड किंगडम के लिए पहली कार्गो खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर आयोजित फ्लैग ऑफ समारोह में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) के अधिकारियों, कार्गो विभाग के अधिकारियों और निर्यातकों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान कार्गो टर्मिनल में सामान की पैकिंग, स्कैनिंग और कंटेनरों को हवाई जहाज तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी दिखाई गई। इसके बाद पहली खेप को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    डीजीएफटी के उप निदेशक आदित्य सिंह चौहान ने बताया कि भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत भारत के लगभग 99 फीसदी उत्पादों को यूके के बाजार में जीरो ड्यूटी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले रेडीमेड गारमेंट्स पर 12 से 20 फीसदी तक ड्यूटी लगती थी, जिसके कारण भारतीय उत्पाद मुकाबले में महंगे पड़ते थे। अब ड्यूटी खत्म होने से भारतीय निर्यातकों को बड़ा लाभ मिलेगा और निर्यात में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की उम्मीद है।

    अमृतसर कार्गो के प्रभारी आजाद सिंह ने कहा कि इस समझौते के तहत अमृतसर से पहली खेप के रूप में रेडीमेड गारमेंट्स यूके भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अमृतसर कार्गो से पहले भी यूके के लिए सामान भेजा जाता रहा है, लेकिन जीरो टैरिफ डील के बाद और भी नए निर्यातक आगे आएंगे। उन्होंने बताया कि अमृतसर से मुख्य रूप से रेडीमेड गारमेंट्स, स्पोर्ट्स गुड्स, इंजीनियरिंग उत्पाद और जल्दी खराब होने वाली कृषि वस्तुएं जैसे अल्फोंसो और केसर आम, बेबी कॉर्न, हरी मिर्च और अन्य सब्जियां विदेशों में निर्यात की जाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस समझौते से पंजाब सहित देश के निर्यातकों को नए बाजार मिलेंगे और भारत-यूके व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

  • Punjab News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारत-अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को देशभर में बड़े स्तर पर मोटरसाइकिल मार्च निकाला जा रहा है। किसान संगठनों ने इस मार्च के जरिए केंद्र सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज कराने का ऐलान किया है। किसान संगठनों का कहना है कि यह समझौता किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों के हितों के खिलाफ है। वहीं अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु, मजीठा, अजनाला, लोपोके, चोगांवां और बाबा बकाला इलाकों से हजारों किसान इस मार्च में शामिल हुए। किसान नेताओं ने दावा किया कि मार्च कई किलोमीटर लंबा था और इसने जिले के बड़े हिस्से को कवर किया। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौतों पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि इनसे देश की कृषि, डेयरी, तेल-बीज उद्योग और सूक्ष्म व लघु उद्योगों को भारी क्षति पहुंचेगी।

    उन्होंने कहा कि यदि विदेशी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोल दिया गया तो देसी उत्पादकों के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने केंद्रीय मंत्रियों को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने विशेषज्ञों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को मीडिया के सामने बिठाकर तथ्यों के आधार पर चर्चा कराए। उनका कहना था कि सरकार को खेती संबंधी समझौतों में प्रयुक्त शब्दों और प्रावधानों के बारे में भी स्पष्टीकरण देना चाहिए। किसानों ने लैंड पूलिंग नीति तुरंत वापस लेने की मांग की और कुछ मीडिया संस्थानों पर किसानों की आवाज़ को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया।

    पंधेर ने बताया कि पंजाब के सभी 23 जिलों में मोटरसाइकिल मार्च निकाले जाएंगे, जिनमें किसान मजदूर मोर्चा, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक), आजाद किसान मोर्चा सहित कई किसान संगठन हिस्सा ले रहे हैं।नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओड़िशा, दिल्ली समेत 10 से अधिक राज्यों में चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों और चिंताओं की ओर ध्यान नहीं दिया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि यदि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता लागू होता है तो अमेरिकी कृषि उत्पाद कम या शून्य आयात शुल्क पर भारतीय बाजार में आ सकते हैं।

    उनका कहना है कि अमेरिका में किसानों और कृषि कंपनियों को भारी सरकारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारत के अधिकांश किसान छोटी जोतों पर खेती करते हैं। पंधेर के अनुसार, ऐसी स्थिति में भारतीय किसानों के लिए प्रतिस्पर्धा करना बेहद कठिन हो जाएगा, जिससे छोटे और मध्यम किसानों के साथ-साथ छोटे उद्योगों और व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने प्रस्तावित व्यापार समझौते पर पुनर्विचार नहीं किया, तो किसान संगठन व्यापक आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेंगे।